रविवार, 29 अप्रैल 2012

''बिटिया रानी ''


''बिटिया  रानी  ''
Beautiful Little Girl Stock Photo
दादा जी कहते हैं मुझको ' राजदुलारी '  ,
दादी  कहती - मेरी पोती ' सबसे प्यारी' ,
पापा ' प्रिंसेस' कहते मुझको गोद उठाकर,
मम्मी कहती ' ब्यूटी क्वीन' गले लगाकर,
कहें 'लाडली' चूम के माथा नाना-नानी ,
मामा-मौसी कहते हैं ' परियों की रानी' ,
सारे घर में चहक-चहक  चिड़िया बन घूमूं  ,
पाकर सबका स्नेह  ख़ुशी से मैं  हूँ  झूमूं  .
                                     शिखा कौशिक 
[सभी फोटो गूगल से साभार ]


7 टिप्‍पणियां:

पुरुषोत्तम पाण्डेय ने कहा…

ममतामयी,मनोहारी प्यारी रचना के लिए आपको बहुत बहुत बधाई.

RITU BANSAL ने कहा…

प्यारी ममतामयी रचना ..

Ayodhya Prasad ने कहा…

खूबसूरत रचना !

: मैंने सिर्फ इशारा किया

डा श्याम गुप्त ने कहा…

सुन्दर रचना....

तुम उपवन की कोकिल-मैना.
चहको करलो मनमानी।

Akhileshwar Pandey ने कहा…

आपके ब्लॉग पर पहली बार आया. कुछ अलग है यहाँ. अच्छा प्रयास. शुभकामना.

Anupama Tripathi ने कहा…

सुंदर भाव मन के ...

मेरा मन पंछी सा ने कहा…

sundar .mamtamayi snehil rachana.....