मंगलवार, 30 जुलाई 2013

अधिकारी का हौंसला, तोड़े बारम्बार-

Durga Shakti Nagpal, a young woman IAS officer of 2010 batch has been shifted from Punjab care to Uttar Pradesh cadre on the ground of marriage to  Shri Abhishek Singh, IAS officer of 2011 batch of Uttar Pradesh Cadre.
(1)
दुर्गा पर भारी पड़े, शुतुरमुर्ग के अंड |
भस्मासुर को दे सकी, आज नहीं वह दंड |
आज नहीं वह दंड, नोयडा खाण्डव-वन है  |
कौरव का उत्पात, हारते पाण्डव जन हैं |
फिर अंधे धृतराष्ट्र, दुशासन बेढब गुर्गा |
   बदल पक्ष अखिलेश, हटाते आय एस दुर्गा-
(2)

 फलता है हर फैसला, फैला कारोबार |
अधिकारी का हौंसला, तोड़े बारम्बार |
तोड़े बारम्बार, शक्ति दुर्गा की तोड़े |
सच्चाई की हार, वोट कुछ दल ने जोड़े |
छलता सत्ता-असुर, सिंह रह गया उछलता |
हुवा फेल अखिलेश, छुपाता सतत विफलता |

12 टिप्‍पणियां:

Shalini kaushik ने कहा…

der saver hi sahi durga hongi prachand ,
dengi dushton ko yahan bahut kathor dand .
sundar v sateek prastuti badhai .

महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा…

दुर्गा अपराजित है और अपराजित ही रहेगी।
बहुत सुंदर रचना

Shikha Kaushik ने कहा…

SARTHAK ABHIVYAKTI AAKROSH KI ....

प्रतिभा सक्सेना ने कहा…

दुर्गा को निबाहने के लिए जो नैतिक बल चाहिये वह असुरों में कहाँ,हराना तो दूर की बात !

Asha Joglekar ने कहा…

अखिलेश गलत हैं सारा भारत जानता है । दुर्गा तो दुर्गा है ऐसे शुंभ निशुंभों की क्या बिसात ।

अज़ीज़ जौनपुरी ने कहा…

"nam sarthak kar diya ho durga ki avtar,shakti tumhari aur badhegi jb hoga atyachar" bir tum badhe chalo

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

बहुत ही सशक्त और प्रभावशाली.

रामराम.

Dr.NISHA MAHARANA ने कहा…

satya pareshan ho sakta hai parajit nahi ....

Unknown ने कहा…

वाह . बहुत उम्दा,सुन्दर व् सार्थक प्रस्तुति
कभी यहाँ भी पधारें और टिपण्णी के रूप में स्नेह प्रकट करने की कृपा करें |http://saxenamadanmohan.blogspot.in/
http://saxenamadanmohan1969.blogspot.in/

ARUNIMA ने कहा…

दुर्गा जी को शुभकामनाएं..
जीत उन्हीं की होगी।

mark rai ने कहा…

saamyik kavita ..

Reetika ने कहा…

imaandaar rachna..