शनिवार, 13 अप्रैल 2013






अज्ञानता


बाँटने थे हमें
सुख-दुःख
अंतर्मन की
कोमल भावनाएं
शुभकामनाएं और अनंत प्रेम
पर हम
बँटवारा करने में लग गए
जमीन पानी आकाश हवा
और
लडते रहे
उन्हीं तत्वों के लिए
जो अंततः
साबित हुए मूल्यहीन.                              ›  

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

तेजाबी हमले का खुलासा -कांधला [शामली ]

शामली : कांधला में दस दिन पहले चार सगी शिक्षिका बहनों समेत पांच लड़कियों पर तेजाब फेंकने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। लड़कियों के बहनोई को साथी समेत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तेजाब फेंकने वाले दोनों आरोपी अभी पुलिस पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह के चलते बहनोई ने तेजाब कांड की योजना बनाई थी। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है।
शुक्रवार को एसपी अब्दुल हमीद ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर तेजाब कांड का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक, इस केस में पुलिस ने बाबर जंग मोहल्ला गुजरान कांधला हाल निवासी मौजपुर दिल्ली व उसके साथी जावेद निवासी कांधला को गिरफ्तार किया है। बाबर पीड़ित लड़कियों का बहनोई है। बाबर ने अपनी साली इशा को हतोत्साहित करने के लिए साथी जावेद के साथ मिलकर तेजाब फेंकने की योजना बनाई थी। इसके लिए दो युवकों से 40 हजार रुपये में सौदा तय किया था। इसमें 30 हजार एडवांस व दस हजार रुपये घटना के बाद खाते में ट्रांसफर किए गए। जावेद ने अपने मोबाइल से शिक्षिका बहनों के कालेज से निकलने की सूचना तेजाब फेंकने वाले युवकों को दी थी। जावेद का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया। तेजाब फेंकने वाले दोनों अभियुक्त अभी फरार हैं। एसपी ने तेजाब कांड का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ कैराना सीपी सिंह व कांधला एसओ पंकज वर्मा भी मौजूद रहे। विदित हो कि दो अप्रैल की शाम को कांधला में चार शिक्षिका बहनों कमरजहां, सोनम, इशा व आयशा पर बाइक सवार दो युवकों ने पिचकारी से तेजाब फेंका था। उस समय वे हिंदू इंटर कालेज में परीक्षा ड्यूटी देकर घर जा रही थी। इस दौरान एक अन्य किशोरी अलीशा भी चपेट में आकर तेजाब से झुलस गई थी। इशा का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार चल रहा है। आयशा की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इशा थी टारगेट
एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि अेभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि इस केस में इशा को टारगेट बनाकर तेजाब फेंका गया था। इस दौरान साथ चल रही तीनों बहनों व एक किशोरी पर भी तेजाब की छींटे पड़ गए थे।
परिजनों ने किया हंगामा
बाबर की गिरफ्तारी की सूचना पर परिजन गुरुवार रात को एसपी आवास पर पहुंचे और बाबर को निर्दोष बताते हुए खूब हंगामा किया, यहां तक कि परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी भी दे डाली थी। एसपी ने बताया कि परिजनों को इस केस में बाबर के लिप्त होने के साक्ष्य दिखाए गए और परिजनों की बाबर व जावेद से बात कराई गई। इसके बाद परिजन संतुष्ट होकर चले गए।
नहीं बताई कलह की वजह
तेजाब कांड का कारण एसपी ने कलह बताया, लेकिन इसका खुलासा करने से बचे। कई बार पूछने पर भी एसपी ने बस इतना ही कहा कि किसी भी महिला या लड़की के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ भी कहना सही नहीं है।

गुरुवार, 11 अप्रैल 2013

प्रमोशन के लिए नेवी ऑफिसर ने बीवी को किया सीनियरों के साथ सोने पर मजबूर ?


नेवी ऑफिसर की पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप
नेवी ऑफिसर की पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप
कोच्चि।। पहले ही करप्शन और घोटालों से दागदार भारतीय सेना के दामन पर इस बार गंभीर दाग लगा है। यौन शोषण का दाग। भारतीय नौसेना में तैनात एक लेफ्टिनेंट की पत्नी ने सीनियर ऑफिसरों पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा है कि यह सब उसके पति की रजामंदी से से हुआ। महिला की शिकायत के बाद कोच्चि पुलिस ने उसके पति सहित नेवी के 10 ऑफिसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, नौसेना ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

हार्बर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाए हैं कि पिछले 2 महीने से उसके पति ने प्रमोशन और कुछ अन्य फायदों के लिए अपने सीनियर्स के साथ सोने के लिए मजबूर किया। महिला का कहना था कि जब मैंने इन सबका विरोध किया तो मरे पति ने जमकर पिटाई की और घंटों कमरे में बंद रखा।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित नौसेना के 10 ऑफिसरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपियों ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लागई है। हाई कोर्ट ने पुलिस से इस मामले की विस्तृत जानकारी देने को कहा है।
  • नौसेना इन आरोपों से इनकार किया है। बयान में कहा गया है कि जिन ऑफिसरों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने अपनी-अपनी पत्नियों के साथ मिलकर इस कपल के निजी जीवन के मतभेद सुलझाने की कोशिश की थी, जो नाकाम रही। दुर्भाग्यवश महिला ने मदद करने वालों पर ही आरोप लगा दिए। नौसेना का कहना है कि इस मामले में वह पूरा सहयोग करेगी।
  • Source : http://hbfint.blogspot.in/2013/04/blog-post_11.html

श्याम स्मृति.....सादा जीवन ..क्यों ...डा श्याम गुप्त ....



सादा जीवन ..क्यों ..

        जब कभी कोई किसी को अपने से अच्छा, खाते-पीते..विलासमय जीवन बिताते देखता है तो दो प्रकार के विचार मन में आ सकते हैं ...

       (१)-मुझे भी कठोर श्रम करना चाहिए ताकि मैं भी उसकी भांति अच्छा जीवन व्यतीत कर सकूं |....यह विचार प्रत्येक व्यक्ति को कठोर श्रम करने को प्रेरित करेगा एवं स्वयं उसका ही नहीं समाज व राष्ट्र की प्रगति का भी समुचित कारक बनेगा |

       (२) यदि मैं एसा जीवन व्यतीत नहीं कर पारहा तो दूसरे क्यों करें !  धनी व्यतियों को धन अन्य में भी बाँटते रहना चाहिए अन्यथा हमें धनी व्यक्तियों का धन छीन लेना चाहिए और गरीबों में बाँट देना चाहिए ताकि सब बराबर होजायं | कहने की आवश्यकता नहीं है कि इस विचार से समाज व विश्व में एक कुहराम सा फ़ैल जायगा |

        अब प्रश्न उठता है कि क्या सभी लोग (१) की भांति सोचेंगे, क्योंकि यह मानव मन वायवीय तत्व है और सदैव सरल रास्तों को अपनाता है और रास्ता (२) एक सरल मार्ग है |

      अतः यदि हम सभी सादा जीवन एवं नियमानुसार परिश्रम से कमाए धन पर विचार  (१) के अनुसार चलें तो  व्यक्तिगत जीवन, समाज व राष्ट्र में  एक सम्पूर्ण सहज़ता, समता व समन्वयता का वातावरण बना रहेगा |

बुधवार, 10 अप्रैल 2013

तेजाबी तानों से बेहाल पीड़ित परिवार -तेजाबी हमलावर अब तक फरार

कांधला में २ अप्रैल को हुई तेजाबी घटना का कोई भी हमलावर आज दसस्वें  दिन तक भी नहीं पकड़ा गया है .कल कॉग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जी ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद व् अपराधियों को जल्द से जल्द पकडे जाने का आश्वासन दिया है .परसों शाम मैं भी सुश्री शालिनी कौशिक जी व् हमारे पिता जी के मित्र श्री प्रेमचंद गुप्ता जी के साथ पीड़ित परिवार के घर पर उनके परिजनों से मिली .नौ बहनों में दूसरे नंबर की बहन अंजुमन दीदी का गला पड़ा हुआ था .इस घटना के बाद से उनके परिवार का  जीवन नर्क हो गया है .उनका कहना था कि पुलिस जांच के नाम पर उनके ही फोन टेप कर रही है और तंज कस रही कि इतने फोन व् एस.एम्.एस तो हमारे भी नहीं आते .सबसे छोटी बहन जो 11  कक्षा की छात्रा है घटना के दिन से स्कूल नहीं गयी है .पुलिस उससे व् उसके साथ के बच्चों से भी पूछताछ कर प्रताड़ित कर रही है ..उनका कहना है कि पूरी बिरादरी में ये घटना एक तफरी का विषय बन गया है .कोई आपस में बात करता हुआ कहता है कि -हाय कैसी दिखती हैं वे लड़कियां ?और कुछ लोग तो सर.गंगाराम हॉस्पिटल में जीवन -मृत्यु से लडती उनकी बहन के लिए यहाँ तक कह रहे हैं कि वो पट्टी बंधकर नाटक कर रही है .तेजाबी हमले की शिकार लड़कियों के चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं .अंजुमन दीदी का कहना है कि -सब यह प्रदर्शित कर रहें हैं कि वे तो आब- ए -जम-जम में नहाये हुए पाक-साफ हैं और पीड़ित परिवार तेजाब में नहाया हुआ गन्दा परिवार है . कोई कहता है कि इन लड़कियों ने नौकरी पाने के लिए यह नाटक रचा है और कोई कहता है कि -ये लडकिया उन लड़कों से बात करती आ रही थी .तेजाबी हमले की शिकार बहनों में से एक पहले से ही सर्वाइकल  दर्द की शिकार है उससे देखते ही मन भर आया .अंजुमन दीदी का गुस्सा इस सारी बिरादरी से है जिसने ऐसे कठिन समय में उनका साथ छोड़  दिया  है .हमने जब पूछा कि आपको किसी पर शक है तो उनका कहना था कि -हमारे लिए तो सारी दुनिया ही दुश्मन हो रही है किसका नाम लें .पीड़ितों की माता जी ने बताया कि -लडकिया बहुत डरी हुई हैं और रात में डरकर जाग जाती हैं .सब हालात देख व् सुनकर मैं व् शालिनी जी इसी निष्कर्ष पर पहुंचें कि यदि पुलिस सही ढंग से कार्यवाही करती तो अब तक दोनों तेजाबी हमलावर जेल के भीतर होते और इन हमलावरों से बढ़कर है हमारा तेजाबी मानसिकता वाला ये समाज जो पीड़ित परिवार को अपने तेजाबी विचारों से हर घडी  जला रहा .
हमलावर शीघ्र पकडे जाये और उन्हें फाँसी की सजा मिले व् पीड़ित बहने  शीघ्र   इस सदमे व् तेजाबी घावों से निजात पायें ऐसी कामनाओं के साथ मैं अपनी इस ब्लॉग पोस्ट को समाप्त करती हूँ .
       शिखा कौशिक 'नूतन '

सोमवार, 8 अप्रैल 2013

सुन्दरता औरत का जन्मसिद्ध अधिकार है

सुन्दरता औरत का जन्मसिद्ध अधिकार है. मोती भस्म इसे पाने में  बहुत सहायक है. 


  1. फायदे-
  2. कैल्शियम आँखों और त्वचा को चमकदार  भी बनाता है। खाल नर्म, मुलायम और मोती की तरह आबदार हो जाती है। औरतों की आम बीमारी ल्यूकोरिया ख़त्म हो जाती है। जीवन में जोश और उमंग पैदा हो जाता है। जिन लोगों के जीवन में समस्याओं से घबराकर बार बार यह विचार आता हो कि इस जीने से तो मरना भला। वे इस नुस्ख़े को खाकर बुरे विचार से पीछा छुड़ा सकते हैं। ऐसा विचार तब आता है जबकि मनुष्य तनाव को झेलने की अंतिम सीमा पर पहुंच जाता है। इस नुस्ख़े का सेवन करने वाले का तनाव भी कम होता है और तनाव झेलने की ताक़त भी बढ़ती है। इससे हड्डी मज़बूत होती है, याददाश्त बढ़ती है।
    यह नुस्ख़ा वैवाहिक जीवन को ख़ुशहाल बनाता है। औरत का हुस्न बहुत बढ़ जाता है। कमज़ोरी और निराशा को दूर करता है। इस नुस्ख़े में शामिल जिंक नई कोशिकाओं का निर्माण करता है। नई कोशिकाओं निर्माण से बुढ़ापा आने की रफ़्तार धीमी पड़ जाती है।
    इस नुस्ख़े का इस्तेमाल घर से दूर किसी पहाड़ी पर जाकर किया जाए तो पूरा असर दिखाएगा और जल्दी दिखाएगा। अपने तजर्बे की बुनियाद पर हम इस नुस्ख़े को 4 से 6 माह तक इस्तेमाल करने की सलाह देंगे।
  3. परहेज़-
  4. 1. आग पर पके हुए खाने का पूरी तरह परहेज़ रखें। डायबिटीज़ का ध्यान रखते हुए आप फल और सब्ज़ियां कच्ची खाएं।
    2. ताज़ा रिसर्च कहती है कि डायबिटीज़ के मरीज़ खजूर, गाजर और चुक़न्दर भी खा सकते हैं। खजूर पेड़ पर पका हुआ होना चाहिए। कुछ लोग गुड़ की चाशनी में मीठा कर देते हैं। यह सस्ती खजूर गुड़ की वजह से नुक्सान देगी।
    विशेष-
    1. थोड़ा थोड़ा करके 4 लीटर पानी पिएं।
    2. पालक का जूस और खीरा खाएं। ये बॉडी की अल्कलाईन नेचर को वापस लाने में बहुत अच्छी मदद करते हैं।
    3. रात में सोते वक्त गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण या पंच सकार चूर्ण (बैद्यनाथ) ज़रूर लें ताकि पेट रोज़ाना अच्छी तरह साफ़ होता रहे।
    4- गोखरू, मूसली, अजवायन, कदंब का मूल, सौंठ आदि दवाओं को बराबर मात्रा में लेकर कूट पीस कर रख लें और लगभग 7 ग्राम दवा में कैल्शियम सप्लीमेंट (भस्म आदि) 100 मिग्रा. मिलकर सेवन करें. 5- यह नुस्खा प्राचीन भारतीय शॉड को सामने लिखा गया है. इसका सेवन अपनी मर्ज़ी से न करें बल्कि किसी आयुर्वेदिक या यूनानी चिकित्सक की निगरानी में ही करें.

रविवार, 7 अप्रैल 2013

JOIN HANDS WITH US न्याय के लिए साथ आये

 JOIN HANDS WITH US न्याय के लिए साथ आये
GO ON THIS LINK AND JOIN THIS GROUP -

ACID ATTACK IN KANDHLA[SHAMLI]

 LIKE THIS PAGE -

Justice for Acid Victims in Kandhla Shamli

न्याय के लिए साथ आये



चुप नहीं रहना है अब पुरजोर आज चीख लो ,
साथ अपने लड़कियों तेजाब रखना सीख लो !

 मूक दर्शक बन के ये सारा समाज देखता ,
साथ देंगें ये नपुंसक ? मत दया की भीख लो !

 है नहीं कोई व्यवस्था  छोड़ दो बैसाखियाँ ,
अपनी सुरक्षा करने को मुट्ठियाँ अब भींच लो !

कमजोर हैं नाज़ुक हैं हम इन भ्रमों में मत रहो ,
काली तुम चंडी हो तुम पापी का रक्त चूस लो !

तुम डराओगे हमें ! हम भी डरा सकते तुम्हे ,
आर पार की ये रेखा हौसलों से खींच लो !

शिखा कौशिक 'नूतन'


THIS WAS THE FIRST ACID ATTACK IN KANDHLA [SHAMLI] ON GIRLS .ON 2ND APRIL 2013 FOUR SISTERS WERE RETURNING TO THEIR HOME AFTER A COLLEGE EXAM DUTY .TWO OR THREE BOYS HAVE THROWN ACID ON THEM .ONE SISTER WAS SERIOUSLY INJURED IN THIS ATTACK .SHE HAS BEEN ADMITTED IN SR.GANGA RAM HOSPITAL IN DELHI . AT THE SPOT SISTERS TRIED THEIR BEST TO CATCH THEM BUT THE CONVICTS GOT OFF .THE CONVICTS ARE STILL AT LARGE . THIS IS REALLY FRUSTRATING .LET US WAIT AND WATCH HOW WILL POLICE DEAL WITH THE ROGUES ? BUT ONE THING IS CLEAR WE OPPOSE THIS ATTACK  WITH ALL FORCE .
    JAY HIND
DR.SHIKHA KAUSHIK