मंगलवार, 10 जुलाई 2012

बारिश का पानी और आप

                                                                    
           वर्षा ऋतु सभी ऋतुओं में हसीन ऋतु है ।इस मौसम में चारों ओर हरियाली, नदी नालों में उफनता हुआ पानी मन को खुशी और आंनद देता है।इस ऋतु के आगमन से जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिलती है वहाॅ वर्षा के पानी से गृहणी को कई परेशानीयों का सामना करना पडता है दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं नमी व सीलन के कारण खराब हो जाती है अगर गृहणी कुछ सावधानीयां बरते तो इस मौसम का दुगना मजा उठा सकती है।

 बरिश में अकसर चमडे की वस्तुएं पर फूंफद आ जाती उसे फूंफद से बचाने के लिए दूघ में सोडाबाइकार्बोनेट मिलाकर साफ करे और अलसी के तेल में भीगे हुए कपडे से पाॅलिश करे अगर इनका उपयोग इस समय नहीं करना हो तो उन्हें पेपर में लपेट कर अच्छी तरह पाॅलिथीन में पैक कर के रखे ।

 इस मौसम में बच्चों के जूते बैग व महिलाओें केे पर्स पानी के सम्र्पक के कारण इनका चमडा फूल जाता है उसको सूखे कपडें से पौंछ कर उसमें अखबार के कागज भर दे जिससे उसकी नमी दूर हो जाएगी।

 बारिश में खिडकियां व दरवाजें मुश्किल से खुलते व बंद होते है उनमें थोडासा मोम रगड दिया जाय तो वे आसानी से खुलने व बंद होने लगेगेे।लोहे के दरवाजे व खिडकियों पर थोंडा सा गी्रस लगाने से वह जंग लगने से बच सकते है।

 रसोई में दैनिक उपयोग में आने वाली लोहे के चाकू,छूरी ,कैंची आदि को जंग से बचाने के लिए उस पर सरसों का तेल लगा दे।

 बारिश में माचिस अकसर सील जाती है उसे फ्रिज के स्टेबलाइजर  के उपर रखेे या चाय पती के डिब्बे में रखे और इस्तेमाल करे ।

 बरसात में कपडों को नमी से बचाने के लिए उसके बीच में चाॅक रख़दे।

 डांइग-रूम में बीछे कालीन को इस मौसम में फोल्ड करके सुरक्षित स्थान पर रख दे।ऐसा नहीं कर सकती तो अखबार की 3-4 परत इसके नीचे बिछा दे इससे कालीन पर नमी और सीलन का असर नहीं होगा।

 बरिश में घर से मक्खी -मच्छर भगाने के लिए पान के पते पर सरसोें का तेल लगाकर बल्ब के नीचे रख दे।कीडें,मक्खी -मच्छर आकर्षित होकर पास आएगे और चिपकर मर जायगे ।

 लाल मिर्च को बारिश की नमी से बचाने के लिए उसमें पीसा नमक डाले।

 ब्रसात में काॅफी को जमने से बचाने के लिए डिब्बे में चावल के दाने डाल दीजिए वह नमी सोख लेगे और काॅफी के ग्रेन्यूल्स ठीक रहगे।

 बरसात में तालों पर भी जंग लग जाता है उन्हें मिट्टी के तेल में डालकर सूखे कपडे से रगड कर पौंछ ले जिससे जंग से सुरक्षित रहगें और यदि जंग लग गया होतो तुंरत उतर जायगा ।

 अकसर  धर के फर्नीचर पर बारिश के पानी के धब्बों के निशान हो जाते है।जिसे सिरके से साफ करने से धब्बे साफ हो जायगे और फर्नीचर चमकने लगेगा।

 छतरी पर भी अकसर जंग लग जाता है जिसे पट्ोलियम जैली लगाकर साफ कर सकते है।

 बरिश में हमेशा बाॅल पेन का उपयोग करे विशेषकर पत्र लिखते समय ।लिफाफे पर पता लिखने के बाद मोम घिस ले जिससे पत्र सुरक्षित पहुंच जायगा ।

 बरिश में अकसर घर के आॅगन में जहाॅ गीला रहता है ,वहाॅ फिसलन या काई जम जाती हंै उस पर रातभर सूखा चूना डाले सुबह रगड ले फिसलन व काई दोनो गायब होजायगी ।

 बरिश मेें दाल,राजमा,चने आदि मे कीडे पडने का डर रहता  है इससे बचने के लिए इस पर सरसों के तेल की एक परत चढा देना अच्छा होगा।

 इस मौसम में कीडे-मकोडे से छुटकारा पाने के लिए फिनाइल से आॅगन व बाथरूम धोए और पानी में फिटकरी घोलकर पौंछा लगाए।

 इस मौसम में विशेष घ्यान रखा जाय यदि घर में बिजली कटे तार होतो उन्हें ठीक करा ले या टेप चिपकाए ताकि कंरट से बचा जा सके।

 इस मौसम में खान-पान पर विशेष घ्यान रखना चाहिय खाद्य-पदार्थो को ढककर रखना चाहिय। हरी पतेदार सब्जियों के प्रयोग से बचना चाहिए अन्यथा कई बीमारियों की संभावना रहती है।

 जरी गोटे के काम वाली साडिया नमी के कारण काली पड जाती है इन्हें मौसम से पहले अच्छी धूप लगाकर सूती कपडे में बाॅधकर ऐसे सुरक्षित स्थान पर रखे जहाॅ नमी का व हवा का असर न होे।इस मौसम में स्टार्च की हुई सूती साडियो को हैंगर से हटाकर अखबार में लपेटकर पोलिथीन में पैक करके सुरक्षित स्थान पर रखे अन्यथा फूफंद लग सकती है।

      इन सावधानियां को अपनाकर गृहणी नमी व सीलन से होने वाली आर्थिक,मानसिक,शारीरिक नुकसान से बच सकती है।

  प्रषेकः-
  श्रीमति भुवनेश्वरी मालोत
  अस्पताल चैराहा
   महादेव कॅंालोनी
  बाॅंसवाडा राज

सोमवार, 9 जुलाई 2012

मान और अहं ....डा श्याम गुप्त...

तुम पुरुष अहं के हो सुमेरु,
मैं नारी आन की प्रतिमा हूँ |
तुम पुरुष दंभ के परिचायक,
मैं सहज मान की गरिमा  हूँ |

मैं  परम-शक्ति, तुम परम-तत्व,
तुम  व्यक्त-भाव मैं व्यक्त-शक्ति |
तुमको   फिर  रूप-दंभ   कैसा,
तुम  बद्ध-जीव मैं सदा मुक्त |


जिस माया में बांध जाते हो,
मैं   ही  वह माया-बंधन हूँ |
तुम जीव बने  हरषाते  हो,
मैं   ही  जीवन-स्पंदन  हूँ |


तुम मुझे मान जब देते हो,
बन शक्ति-पराक्रम हरषाऊं |
तुम मेरी आन का मान रखो,
जीवन का अनुक्रम बन जाऊं |


तुम मेरे मान का मान धरो,
मैं पुरुष अहं पर इठलाऊँ |
तुम मेरी गरिमा पहचानो,
मैं सृष्टि-क्रम बनी हरषाऊं |

बन  पूरक एक दूसरे के,
इक दूजे का सम्मान करें |
तुम मेरे मान की सीमा हो,
मैं पुरुष अहं की गरिमा हूँ ||





रविवार, 8 जुलाई 2012

डेस्क पर दुष्कर्म


रौंदे गए खेत की तरह
पहुंची वह डेस्क पर
भरभरा कर ढहती
मिट्टी का सिलसिला
शिथिल पड़ गया था
पर थमा नहीं था बिल्कुल
पुलिस लग गई थी छानबीन में
सुराग की छेद में समाया था
टीचर से ब्वॉयफ्रेंड बना गिरिधारी

कवर की बॉटम होगी
पूरे पांच कॉलम की
उघड़ी खबर की आंखें
कल शहर की तमाम आंखों की
तलाशी लेगी

घबराना नहीं तुम
छंटने लगे बेहोशी तब भी
कल कोई नहीं पहचानेगा
भरभरा कर झरती
दोबारा इस मिट्टी को
बदनाम तो होगी वह
जिसे सूंघते फिरंगे सब
सड़कों-मोहल्लों पड़ोस में
और हम
हम तो होंगे बस
पेशेवर चश्मदीद
भेड़ियों की पीठ पर
शरारतन धौल जमाते

अगले नाम से फिर एक बार
दोहराया गया दुष्कर्म
हौले-हौले फूंक-फूंककर
मर्दाना शहर में बढ़ गई अचानक
मांदों की गिनती
पिछले साल पांच सौ छब्बीस
इस साल अगस्त तक
चार सौ इक्कीस

स्कूल में पढ़ने वाली
मालती को क्या पता था
सबक याद कराने वाला मास्टर
उसे क्या रटा रहा है
देर शाम बेहोश मिली मालती
कोचिंग सेंटर के आखिरी कमरे में

चालीस फोंट की बोल्ड हेडिंग
लुट गई मालती दिन-दहाड़े
खुलती आंखों का भरोसा
फिर से सो गया
लोकशाही के चौथे खंभे का
हथकंडा देखकर

शनिवार, 7 जुलाई 2012

जोर का झटका ...धीरे से लगा !!-a short story


जोर का झटका ...धीरे से लगा !!



विपाशा कॉलेज से घर लौटी तो माँ के कराहने की आवाज सुनकर  माँ के कमरे की और  बढ़  ली .माँ पलंग पर लेटी  हुई थी .विपाशा ने अपना बैग एक ओर रखा  और माँ के माथे पर हाथ रखकर देखा .माँ ज्वर  से तप रही थी .विपाशा ने माँ से पूछा -''दवाई नहीं दी भाभी  ने ?''माँ ने इशारे से मना कर दिया .विपाशा का ह्रदय क्रोध की अग्नि से धधक  उठा किन्तु अपने पर नियंत्रण कर पहले रसोईघर में गयी और चाय बना ली .माँ को सहारा देकर बैठाया और बिस्कुट खिलाकर दवाई दे दी .माँ को थोड़ी देर में कुछ आराम मिला तो वे सो गयी .माँ को सोया हुआ देखकर विपाशा भाभी के कमरे की ओर गयी .विपाशा के वहां पहुँचते ही भाभी तेजाबी अंदाज  में बोली -''  आ गयी  कॉलेज से घूमकर ?आज बहुत  देर से आई हो  !''विपाशा ने शांत रहते  हुए  कहा  -''माँ की दवाई देना आप भूल गयी थी या आपने जान बूझकर नहीं दी ?''भाभी का चेहरा गुस्से से लाल  हो गया और विपाशा को लताड़ते  हुए बोली -'अपनी हद में रहो वरना तुम्हारे भैया से कहकर तुम्हे ओर तुम्हारी माँ को घर से बाहर .....खड़ा कर दूंगी ......अब ससुर  जी  तो जिन्दा रहे नहीं ....दर दर  ठोकरे  खाती फिरोगी ....''तभी भाभी का मोबाईल बज उठा   .उसकी माता जी का फोन था .घबराई हुई बोल रही -''....कनक  ...मैं और तेरे पापा सड़क पर खड़े हैं ...तेरे भाई -भाभी ने हमें  घर से बाहर निकाल  दिया है .दामाद  जी को लेकर तुरंत यहाँ आ जा तेरे पापा की तबियत बहुत ख़राब है .'' ये सुनते ही भाभी के पैरों तले की जमीन खिसक गयी .उसकी आँख में आंसू छलक आये और विपाशा के अधरों पर व्यंग्यात्मक    मुस्कान  !
                      शिखा कौशिक 
              [मेरी कहानियां ]

गुरुवार, 5 जुलाई 2012

प्राण प्रिये

वेदना संवेदना निश्चल कपट
को त्याग बढ़ चली हूँ मैं
हर तिमिर की आहटों का पथ
बदल अब ना रुकी हूँ मैं
साथ दो न प्राण लो अब
चलने दो मुझे ओ प्राण प्रिये ।

निश्चल हृदय की वेदना को
छुपते हुए क्यों ले चली मैं
प्राण ये चंचल अलौकिक
सोचते तुझको प्रतिदिन
आह विरह का त्यजन कर
चलने दो मुझे ओ प्राण प्रिये ।

अपरिमित अजेय का पल
मृदुल मन में ले चली मैं
तुम हो दीपक जलो प्रतिपल
प्रकाश सौरभ बन चलो अब
चलने दो मुझे ओ प्राण प्रिये ।

मौन कर हर विपट पनघट
साथ नौका की धार ले चली मैं
मृत्यु की परछाई में सुने हर
पथ की आस ले चली मैं
दूर से ही साथ दो अब
चलने दो मुझे ओ प्राण प्रिये ।
--- दीप्ति शर्मा 

बुधवार, 4 जुलाई 2012

लड़कियों को हमेशा हिफ़ाज़त मुहैय्या कराएं

पहले लड़कियों को उनकी हिफाज़त की गर्ज़ से घर में रखा जाता था और जब वे घर से बाहर जाती थीं तो उनकी हिफाज़त के लिए घर का कोई न कोई सदस्य भी उनके साथ जाता था . आज लड़कियों और औरतों के लिए खतरे पहले से ज़्यादा बढ़ गए हैं और उनकी हिफ़ाज़त  का परम्परागत कवच भी आज उन्हें मयस्सर  नहीं है. अपनी लड़कियों को हमेशा हिफ़ाज़त मुहैय्या कराएं. दरिन्दे जान पहचान के दायरे में भी होते हैं।. देखिये एक ताज़ा घटना और सबक़  हासिल कीजिये-

ब्लू फिल्म देखते हुए दो नाबालिगों के साथ 5 लोग सारी रात करते रहे रेप

नागपुर. हुडकेश्वर क्षेत्र में पांच लोगों पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ पूरी रात गैंगरेप करने का आरोप लगा है। ये पांचों रात भर ब्लू फिल्म देखते रहे और बारी-बारी से लड़कियों को हवस का शिकार बनाते रहे। एक लड़की की उम्र 12 और दूसरी की 14 वर्ष बताई गई है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों ने रविवार की रात 9 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक स्वागत नगर में एक आरोपी के घर में वारदात को अंजाम दिया। उस घर में कोई नहीं था। पांच आरोपियों में से एक के कहने पर दोनों लड़कियां उसके साथ स्वागत नगर गई थीं। उस आरोपी की पीडि़त लड़कियों में से एक के साथ अच्‍छी पहचान थी। 
जुल्म की रात
पुलिस के अनुसार स्वागत नगर इलाके में रहने वाले प्रशांत जोगदंड (24), छगन श्रीवास (30), पंकज दूधकावडे (22), भूषण जावडे (21) और संजय सोनटक्के (23) ने बस्ती की ही दो लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप की शिकार 14 वर्षीय लड़की पंकज दूधकावडे की दोस्त थी। रविवार की रात पंकज उसे बस्ती में मिला। उसने उसकी सहेली (दूसरी पीडि़ता) के बारे में पूछा और कहा कि उसे बुला कर ला, कुछ दोस्तों से मिलवाता हूं। पंकज की बातों में आकर दीपिका (14 वर्षीय लड़की का बदला हुआ नाम) ने अपनी 12 वर्षीय सहेली नीलम (परिवर्तित नाम) को उसके घर से बुलाया।  
दीपिका और नीलम को लेकर पंकज अपने दोस्त छगन श्रीवास के घर लेकर गया। वहां पर छगन के अलावा प्रशांत, भूषण और संजय मौजूद थे। वे सभी पहले से ही ब्लू फिल्म देख रहे थे। पंकज के पहुंचने के बाद सभी ने फिल्म बंद कर दिया। उसके बाद पंकज ने दीपिका और नीलम का एक दूसरे से परिचय कराया। पंकज और उसके दोस्तों ने उनसे कहा कि घर में कोई नहीं है। पार्टी मनाएंगे। दीपिका और नीलम ने इनकार किया कि वे घर वापस नहीं गईं तो घर वाले परेशान हो जाएंगे। 
इस बीच फिर पंकज और उसके दोस्तों ने फिर से ब्लू फिल्म शुरू कर दी। उसके बाद सभी दोस्तों ने सारी रात दोनों लड़कियों के साथ जबरदस्‍ती की। 
लड़कियों के घर वाले सारी रात उनकी तलाश में जुटे रहे। सोमवार की सुबह उनके परिजन हुडकेश्वर थाने में उनके गायब होने की शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तब बदहवास हालत में नीलम उन्हें आती दिखाई दी। उसी से दीपिका के बारे में पता चला। दीपिका छगन के घर पर अकेली पड़ी थी। घर का दरवाजा खुला था। 
दोनों लड़कियों को लेकर उनके घर वाले थाने पहुंचे। हुडकेश्वर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। तफ्तीश जारी है।
Source : http://www.bhaskar.com/article/MH-girls-got-gangraped-while-watching-blue-film-3477001.html?RHS-badi_khabare=

रविवार, 1 जुलाई 2012

स्त्री की जय जयकार लिखो !


स्त्री की  जय जयकार लिखो !





अब  नख -शिख  वर्णन छोड़ कवि ;
स्त्री मेधा पर छंद रचो ,
मांसल श्रृंगार अभिव्यक्ति छोड़ ;
स्त्री -उर  की कुछ व्यथा लिखो .

अब नहीं नायिका वो नारी ;
जिसका अंग-अंग अति सुन्दर हो  ,
ये  युग सशक्त नारी का है ;
बढ़ता  उसका  सम्मान  लिखो .
अब नयनों के तीर नहीं चलते ;
प्रज्ञा से करे पराजित है ;
मत  अधर -लालिमा में उलझो     
मन  में  उठता  कुछ  ज्वार  लिखो   .
अब नहीं विरह गीतों का युग ;
न विरह ताप में वो झुलसे ,
प्रतिबद्ध  है ज्ञानार्जन को ;
बढ़ते क़दमों की चाल  लिखो .
Hand : Group of hand and fist lift up high on white background


अब नहीं विलास -  वस्तु  नारी   ;
न केवल  कोमल  देह मात्र ,
स्त्री ने पृथक अस्तित्व रचा  ;
तुम  उसकी जय जयकार लिखो .

                                         शिखा कौशिक 
[विख्यात ]

[सभी चित्र गूगल से साभार  ]