तुम पुरुष अहं के हो सुमेरु,
मैं नारी आन की प्रतिमा हूँ |
तुम पुरुष दंभ के परिचायक,
मैं सहज मान की गरिमा हूँ |
मैं परम-शक्ति, तुम परम-तत्व,
तुम व्यक्त-भाव मैं व्यक्त-शक्ति |
तुमको फिर रूप-दंभ कैसा,
तुम बद्ध-जीव मैं सदा मुक्त |
जिस माया में बांध जाते हो,
मैं ही वह माया-बंधन हूँ |
तुम जीव बने हरषाते हो,
मैं ही जीवन-स्पंदन हूँ |
तुम मुझे मान जब देते हो,
बन शक्ति-पराक्रम हरषाऊं |
तुम मेरी आन का मान रखो,
जीवन का अनुक्रम बन जाऊं |
तुम मेरे मान का मान धरो,
मैं पुरुष अहं पर इठलाऊँ |
तुम मेरी गरिमा पहचानो,
मैं सृष्टि-क्रम बनी हरषाऊं |
बन पूरक एक दूसरे के,
इक दूजे का सम्मान करें |
तुम मेरे मान की सीमा हो,
मैं पुरुष अहं की गरिमा हूँ ||
मैं नारी आन की प्रतिमा हूँ |
तुम पुरुष दंभ के परिचायक,
मैं सहज मान की गरिमा हूँ |
मैं परम-शक्ति, तुम परम-तत्व,
तुम व्यक्त-भाव मैं व्यक्त-शक्ति |
तुमको फिर रूप-दंभ कैसा,
तुम बद्ध-जीव मैं सदा मुक्त |
जिस माया में बांध जाते हो,
मैं ही वह माया-बंधन हूँ |
तुम जीव बने हरषाते हो,
मैं ही जीवन-स्पंदन हूँ |
तुम मुझे मान जब देते हो,
बन शक्ति-पराक्रम हरषाऊं |
तुम मेरी आन का मान रखो,
जीवन का अनुक्रम बन जाऊं |
तुम मेरे मान का मान धरो,
मैं पुरुष अहं पर इठलाऊँ |
तुम मेरी गरिमा पहचानो,
मैं सृष्टि-क्रम बनी हरषाऊं |
बन पूरक एक दूसरे के,
इक दूजे का सम्मान करें |
तुम मेरे मान की सीमा हो,
मैं पुरुष अहं की गरिमा हूँ ||
