गुरुवार, 12 अप्रैल 2012

माया बाई का मुजरा-कब रूकेगा स्त्री का अपमान?


माया बाई का मुजरा-कब रूकेगा स्त्री का अपमानन्नीचे 

Flax Awareness Society



WEDNESDAY, APRIL 11, 2012


माया बाई का मुजरा-FALX AWARENESS  SOCIETY  -ब्लॉग पर 


डॉ.ओ.पी वर्मा जी ने  निम्नं  

सन्दर्भ  देकर यह  पोस्ट प्रस्तुत की है  -
कल हमने फेसबुक पर माया बाई का मुजरा देखा, जिसे भड़ास पर भी लगा दिया है। लेकिन वो मुजरे में गा क्या रही है, यह स्पष्ट नहीं हो रहा था। इसलिए हमने वो मुजरा के बोल पता कर लिये है। आप भी सुन लीजिये। दुपट्टा मुख्यमंत्री की कुर्सी को समझियेगा।



                                           मायावती जी का इसप्रकार  चित्रण  करना पूरे   भारतीय  समाज   के मुंह   पर जोरदार   तमाचा   है ...आज तक हम उन बालाओं को तो इस अगरिमामय पेशे से निकाल नहीं पायें जो दुर्भाग्यवश इस पेशें में फसी हैं उस पर अपने संघर्षों से एक दलित परिवार में जन्म लेकर भी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री तक के सफ़र को तय करने वाली हमारी दलित नेत्री को इस रूप में प्रस्तुत करना मुंह पर तमाचा ही है .हम उनकी  आलोचना भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शालीन तरीके   से  कर सकते हैं ....पर इस रूप में दलित  नेत्री को प्रस्तुत करना नीचता की पराकाष्ठा है .क्या भारतीय पुरुषों का पुरुषार्थ समाप्त हो चुका  है जो बहनों को इस रूप में प्रस्तुत कर मुजरा करवाया जा रहा है .शर्मनाक  ....निंदनीय ......घोर आपत्तिजनक ....मनोरंजन  या आलोचना का यह रूप यदि भारतीय पुरुषों ने अपनाया है तो उन्हें चुल्लू   भर पानी में डूब मरना चाहिए क्योकि  यह भारतीय संस्कृति के सर्वदा विरूद्ध है .हमारी  संस्कृति में शत्रु पक्ष की महिला को भी ''देवी  ''कहकर संबोधित किया जाता  है .पोस्ट करने वाले ब्लोगर डॉ.ओ.पी.वर्मा जी एक उच्चस्तरीय डॉक्टर हैं .सुशिक्षित हैं फिर एक बार भी उन्होंने इस पोस्ट को फेसबुक से ब्लॉग पर डालने से पूर्व यह क्यों   नहीं सोचा कि मायावती जी सर्वप्रथम एक महिला हैं .....इसके पश्चात् एक ऐसे दलित समाज का प्रतिनिधत्व करती है जिसने युगों तक शोषण सहा है .मायावती जी का संघर्षपूर्ण जीवन किसी से नहीं छिपा है .ठीक है आज उन पर भ्रष्टाचार के  आरोप है ..पर उसका मतलब ये तो नहीं कि कोई भी उन्हें इस रूप में प्रस्तुत करे .क्या आप अपनी बहन ....बेटी को इस रूप में प्रस्तुत करना चाहेंगे .स्त्री को मनोरंजन  की वस्तु बनाकर उससे मुजरा सुनने की जिस की इच्छा शेष है वो किसी का बेटा ....भाई नहीं हो सकता .डॉ.ओ.पी वर्मा जी न केवल फेसबुक से इस निंदनीय सामग्री को लायें हैं बल्कि पोस्ट के नीचे उनकी टिप्पणियां भी घोर अशालीन हैं -उनका परिचय व् टिप्पणिया -


My Photo
Vaibhav Hospital, 7-B-43, Mahaveer Nagar III, Kota, Raj., India
पिछले कई वर्षों से हमारी संस्था “अलसी चेतना यात्रा” अलसी के बारे में जागरूकता लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हमारी संस्था के अन्य उद्देश्य हैं। •जैविक खाद्य पदार्थों के उत्पादन, उपयोग को प्रोत्साहन देना और लोगों को जैविक खाद्य पदार्थों के लाभ समझाना। •खाद्य पदार्थों में मिलावट, जो आज की सबसे गंभीर समस्या है, के बारे में लोगों को जानकारी देना। मिलावट रोकने के लिए सम्बंधित विभागों से सामंजस्य रखते हुए कार्यवाही करना। •अलसी के तेल, पनीर, तथा कैंसर रोधी फल व सब्जियों से विकसित किया हुआ डॉ. बुडविज आहार-विहार कैंसर के रोगियों को उपलब्ध करवाने हेतु पूरे भारत में बुडविज प्रोटोकोल कैंद्रों का निर्माण करना। •कोटा में देश-विदेश के रोगियों को उच्च स्तरीय प्राकृतिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु विशाल हर्बल पार्क विकसित करना। go.flax@gmail.com ०९४६०८१६३६०
Dr. O.P.Verma said...
सचमुच दु्हन सी लग रही है माया... शादी कर लेती तो अभी 2-4 बच्चों की मां होती।
Dr. O.P.Verma said...
आदरणीय दिलबाग विर्क जी, चर्चामंच पर प्रस्तुत होना गर्व की बात मानी जाती है। आपने चर्चामंच पर माया बाई का मुजरा करवा कर बड़ा अच्छा काम किया है। आपका किन शब्दों में शुक्रिया करूँ। मुफलिसी में हमें दो पैसे मिल गये। और आजकल मायाबाई भी फालतू ही बैठी थी। आपके याद ही होगा जबसे अखिलेश बाबू नये नये दारोगा बने हैं, उन्होंने लखनऊ के सारे कोठों पर माया के मुजरे पर पाबंदी लगा दी है। इसलिए आपको आगे भी कहीं मौका मिले मुजरा करवाना हो तो सेवा का अवसर देना। आपके लिए तो मायाबाई तो खाली बख्शीश में भी नाच लेगी।
Dr. O.P.Verma said...
गब्बर का ही डर है वो आगया तो कांच पे नचायेगा, उसको खबर मत होने देना रचना जी।
                       दुखद है रचना जी व् राजेश कुमारी जी ने एक स्त्री होकर भी  मायावती जी के इस आपत्तिजनक चित्रण को गलत न बताकर ये  टिप्पणियां कर दी है -
रचना दीक्षित said...
बहुत नाइंसाफी है....
Rajesh Kumari said...
hahaha vaah kya pairodi banaai hai.chitra to lajabaab hai.                                                              मैं इसप्रकार  की  किसी भी पोस्ट के विरूद्ध हूँ  और आप सभी से चाहती हूँ  की आप भी विरोध करें ताकि फेसबुक की गंदगी ब्लॉग जगत के निर्मल वातावरण  को प्रदूषित    न करे                                                                                                                                              जय हिंद !                                                              शिखा  कौशिक 

मंगलवार, 10 अप्रैल 2012

’ इन्द्रधनुष’ उपन्यास ---अन्क नौ का शेष--- ..डा श्याम गुप्त..


                      
                                          ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...


      
        ’ इन्द्रधनुष’ ------ स्त्री-पुरुष विमर्श पर एक नवीन दृष्टि प्रदायक उपन्यास...पिछले अंक  से क्रमश:......                                                 अन्क नौ  का शेष

                         'पर साहित्यकार भी आज कहाँ अपना दायित्व निभा रहे हैं ।  सुरा सुन्दरी, कार, बंगलों के लिए अंधी दौड़ में शामिल होकर, सोफों पर बैठकर प्रेमगीत,गरीबी, पतन,रोंर-गाने के, सरकार व समाज विरोधी कथानक व गीत सिर्फ लिखकर बिना किसी समाधान प्रस्तुति के...वे क्या कहना चाहते हैं?   व्यर्थ के व्यंग्य, द्विअर्थी हास्य, क्लिष्ट भाषा, पान्डित्य-प्रदर्शक कवितायें, पुराने घिसे-पिटे गुरुडम, अखाड़े बाज़ी, गली गली में खुलती साहित्यिक संस्थाएं, जोड़ तोड़ कर डिक्शनरी रखकर लिखने वाले कवि, टुट पूंजियों से लेकर बड़े बड़े समाचार पत्र-पत्रिकाएं व प्रकाशक सिर्फ कमाई का ज़रिया ढूँढने में लगे हैं। साहित्य --अर्थात समाज व स्वयं साहित्य का व्यापक हित कौन सोच रहा है?  सूर तुलसी कबीर जैसा उपयोगी, व्यवहारिक साहित्य कौन रच रहा है। क्या प्रकाशकों को, बुक सेलरों को, मुद्रकों को अधिकार है कि वे तय करें साहित्य क्या व कैसा हो ।  भाषा व साहित्य कैसा हो।  क्या व कौन छपना चाहिए ?'  मैंने पूछा ।
                         नहीं, सुमि कहने लगी ,' उन्हें बस छापना, प्रकाशन व बेचना चाहिए, उन्हें  सही, शुचि सत्साहित्य के प्रकाशन के उन्नयन पर ध्यान देना चाहिए । साहित्य की दिशा व गुणवत्ता पर विश्व-विद्यालय के सम्वद्ध शिक्षकों, विद्वानों व विज्ञ- साहियाकारों का मंतव्य ही मान्य होना चाहिये, जहां आर्थिक दृष्टि भाव न हो ।
                           आज समाचार पत्रों के संवाददाता, पत्रकार, सम्पादक, मालिक, प्रकाशक, पुस्तक-विक्रेता आदि साहित्य के दिशावोधक बन गए हैं जो मूलतः शासन-प्रशासन की अज्ञानता, अनुभवहीनता, उदासीनता व अक्षमता से होता है । आर्थिक दृष्टि के साथ गुणवत्ता का भाव रखना दुष्कर है । प्रकाशक क्या छाप रहे हैं, कैसा व क्यों छाप रहे हैं उस पर विज्ञ-समिति का नियंत्रण व समय समय पर विचार विमर्श होना चाहिए ।
                          ' और यदि विज्ञ समिति भ्रष्टाचार में लिप्त होजाय तो ।'
                         ' सही है, यह होता है, हो सकता है ।' सुमि बोली,' परन्तु गुणवत्ता की मात्रा तो अधिक रहेगी। पूर्णता के लिए तो फिर घूमकर हम वहीं पहुंचते हैं। मानव मात्र को ही सच्चरित्र होना पडेगा, तभी सब कुछ ठीक होगा । "सौ बातों की एक बात "  हज़ार प्रश्नों का एक उत्तर ।'
                            और यह कैसे होगा ? मैंने पुनः पूछा ।
                             आत्मानुशासन से, अन्य चाहे कुछ भी करते हों परन्तु हम असत्याचरण नहीं करेंगे.....की भावना से । हाँ, यह दुष्कर कार्य है पर असंभव नहीं । हम प्रारम्भ तो करें ....कहीं से भी....सभी अपने अपने क्षेत्र में ....घर से...सत्साहित्य से.....जैसे तुम....वह हंसते हंसते कहती गयी ।'
                 ” क्या सोच रहे हो?
                   ’आँ.....s  s.. मुझे तुम्हारा कालिज का पहला दिन व भाषण अचानक याद आ गया ।
                   ’अब छोडो भी मत याद  दिलाओ ।’
                  ”चलो कुछ और बात की जाय”
                   हाँ, तुम्ही छेड़ो, सुमि बोली ।’
                   ’अच्छा बताओ, आज बहु प्रचारित मनुवादी व्यवस्था पर तुम्हारे क्या विचार हैं”
                                          'आधारभूत रूप में सवर्ण और अवर्ण का अर्थ मैं यह लगाती हूँ कि वर्ण का अर्थ होता है 'रंग' . अर्थात विविधता । अतः जिसके व्यवहार में , बोलचाल-कार्य में रंग अर्थात वैविध्य  है , गत्यात्मकता है, प्रगति है, युक्ति-युक्तता है..वह समाज 'सवर्ण' तथा जिसमें रंग नहीं हैं अर्थात व्यवहार-विविधता, यथायोग्य निर्णायकता नहीं, गति नहीं वरन एकरूपता , जड़ता, जड़ पशुओं जैसी समूह-प्रकृति व सोच है, व्यक्तिगत स्वतंत्रता व वैविध्य चिंतन नहीं वह 'अवर्ण' है ।  अज समस्या यह नहीं कि मनुवादी सवर्ण एनी पर राज कर रहे हैं अपितु आज राजनैतिक दल व शासन मनुवादी सवर्ण व्यवस्था भूल चले है और सभी समूहवादी, जड़वादी अवर्ण व्यवस्था के पोषक हैं । यहाँ जाति व धर्म का अधिक अर्थ व महत्त्व नहीं है।
                      मैं उसे एकटक देखता रहा तो सुमित्रा बोली ,' इसे क्या देख रहे हो, क्या ये विचित्र व्याख्या है?'
                     ' हाँ, सो तो है ही, नवीन व्याख्या है ।'
                      'पर मुझे विश्वास है कि तुम इसपर पहले ही सोच चुके हो । '
                       'सच '
                       'क्या मैं गलत हूँ ?'
                        नहीं, मैं तुमसे सहमत हूँ । अच्छा मैडम! ये किटी- पार्टी  के बारे में भी स्पष्ट करें ।' मैंने बात को आगे बढाया ।
                       किटी-पार्टी विदेशी.......अरे! कहीं तुम अपने कथा-उपन्यास आदि की सामग्री तो एकत्र नहीं कर रहे हो ।' उसने अचानक आँखों में झाँक कर पूछा । मैं मुस्कुराया तो कहने लगी, चलो बताये देती हूँ, क्या याद करोगे । क्या पता मेरी ये बातें ही तुम्हारे उपन्यास, काव्य आदि साहित्य में आकर अमर होजायं और मैं भी । फिर कल मिलें न मिलें । क्या पता ।'
                         किटी पार्टी  भी तमाम अन्य रीतियों की भाँति विदेशी नक़ल है। भई, पहले भी अपने यहाँ स्त्रियाँ खाली समय में आपस में उठती बैठती थीं ।  एक दूसरे के घर जाना व गीत, संगीत, नृत्य, नाटिका, वादन, चित्रकला, कढाई-सिलाई-बुनाई , कला-कौशल, हंसने-बोलने में समय व्यतीत करती थीं। आपस में सहयोग भी समाज सेवा भी । इन कला-कौशलों का व्यवसायीकरण होजाने के बाद यही साडी-गहनों की चर्चा में परिवर्तित होगया, परन्तु लेन-देन से कोई अभिप्राय: नहीं था। क्योंकि आजकल हर कार्य पैसों से एवं धन एकत्र करके किया जाने लगा है वही 'किटी ' है । जो धन के दिखावा व नंबर दो के काले पैसे के खर्च का जरिया बन गया है और मनोरंजन सिर्फ नाम को उसका सह-जरिया ।'

                                             -----अंक नौ क्रमश:  ...अगली पोस्ट में....        

                        

                                    

                           

रविवार, 8 अप्रैल 2012

पुरुष ब्लोगर्स आत्म निरीक्षण अवश्य करें !

पुरुष  ब्लोगर्स  आत्म निरीक्षण अवश्य करें !
सभी पुरुष ब्लोगर्स से आज इस मंच के  माध्यम  से  यही कहना चाहती हूँ    कि किसी भी महिला ब्लोगर के साथ ऐसा  व्यवहार  न करें कि उसे ऐसी पोस्ट लिखने के लिए मजबूर होना पड़ें-




ज़िन्दगी…एक खामोश सफ़र-बस ........विवाद और नहीं

 ये आज आग्रह है कल को विद्रोह का रूप भी ले सकता है .मसलन महिला ब्लोगर सभी पुरुष ब्लोगर्स को अपने ब्लॉग का न तो  अनुसरण करने दें और न स्वयं करें ...या पुरुष ब्लोगर्स  की टिप्पणी को प्रकाशित ही ना करें .ऐसा होना ब्लॉग जगत के लिए बहुत दुभाग्यपूर्ण  होगा .
                       वंदना ji  ne  जिन तीन पुरुष ब्लोगर्स पर गंभीर  आरोप  लगायें  हैं उन्हें ये समझना चाहिए कि आपके विचार ...आपकी धारणाएं ही अंतिम सत्य नहीं हैं और  न ही किसी आलेख या रचना के आधार पर किसी महिला साहित्यकार के चरित्र को परिभाषित करने का आपको  अधिकार है .
                            ब्लॉग अपने विचार अन्य विचारवान  ब्लोगर्स के साथ साझा करने का मंच है.. किसी पर कीचड  उछालने का नहीं .किसी भी महिला ब्लोगर  की पोस्ट पर अपनी आपत्ति प्रकट करते समय भाषा की मर्यादा का पालन तो होना ही चाहिए .
                                 भविष्य में ऐसा कोई मामला ब्लॉग जगत में न आये इसके लिए सभी पुरुष  ब्लोगर्स को आत्म निरक्षण अवश्य करना  होगा . 


                                                        शिखा कौशिक 

शनिवार, 7 अप्रैल 2012

ममता का विश्वास, सबल अबला है माई-

यहाँ तो करनी ही पड़ेगी टिप्पणी-

मन विकसित न हो सका,  तन का हुआ विकास ।
बीस साल से ढो रहा, ममता  का विश्वास । 


ममता  का विश्वास, सबल अबला है माई ।
नब्बे के.जी. भार, उठा के बाहर लाई  ।

रविकर वन्दे मातु , उलाहन देता भगवन ।
तुझसे मातु महान, ठीक न करता तन मन ।।

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012

चलो अपन-तुपन खेलें...डा श्याम गुप्त की लघु कथा ..



              
                                 जून की तेज गरमी थी । सूरज आसमान में अपनी पूरी सोलह कलाओं से चमक रहा था। हवा शांत थी, पेड़ों के पत्ते तक नहीं हिल रहे थे। कुत्ते नालियों में, पानी के नलों के नीचे, कुओं की नालियों में, घरों की देहरियों के नीचे लेटे-बैठे हुए जीभ निकाल कर हांफते-हांफते ठंडक प्राप्त करने का प्रयास कर रहे थे। तीन मंजिला मकान में रहने वाले लगभग सभी लोग नीचे की मंजिल के अपेक्षाकृत ठन्डे  या कम गरम स्थान आराम फरमा रहे थे।  ऐसे में बस बच्चों की एक टोली चुपचाप से खेलने के लिए ऊपर वाले जीने की सबसे ऊपर की चौरस सीड़ी पर एकत्र हुई। सभी लगभग ६ से १० वर्ष तक के बच्चे थे।
                 चलो "छुपा-छुपी" खेलते हैं। जगदीश जो मकान मालिक का बेटा था, बोला ।
                 पर उसमें बहुत शोर होगा और बड़े लोग जागकर डांटने लगेंगे। कुसुम ने कहा ।
                 तो "मगर की धारा" खेलते हैं । माया ने सुझाव दिया ।
                 उसके लिए छत पर जाना पडेगा, और इतनी तपती छत पर कौन जायगा ? सुन्दर ने कहा ।
                 चलो 'मम्मी-पापा' खेलते हैं। सरोज ने जैसे घोषणा कर दी ।
                वो क्या होता है ? सुन्दर को विचित्र सा लगा तो उसने पूछ लिया ।
                 मैं मम्मी हूँ,  तुम पापा हो और बाकी सब बच्चे हैं । अब तुम सीडियों के नीचे  जाओ और जब मैं इशारा करूँ तब आना । सरोज ने सुन्दर से कहा ।
                 ठीक  है, कहकर सुन्दर नीचे चला गया और इंतज़ार करने लगा ।  चलो बच्चो सब सो जाओ नहीं  तो पापा आयेंगे तो नाराज़ होंगें ।  सब बच्चे लेट गए तो सरोज ने सुन्दर को इशारा किया ।  सुन्दर धड़धडाता हुआ ऊपर आकर सरोज के सामने खडा होगया । वह सुन्दर की एक बांह व कमीज के ऊपर वाले बटन को पकड़ कर बोली...
                 तुम इतनी देर से क्यों आये ?
                 देर ! सुन्दर  बोला,  तुम्हारा इशारा होते ही तो मैं तुरंत आगया।
                 उफ़ ! वह बात नहीं । मैं तो मम्मी की तरह पापा से कह रही थी जब पापा रात को देर से आते हैं । सुन्दर कुछ न समझते हुए चुपचाप खडा रहा । सरोज ने सुन्दर की और अपना मुंह बढाते हुए होठों से उसके गाल पर छुआ ।
                सुन्दर ने घबराकर उसे धक्का देदिया । सरोज लड़खड़ा कर पास  ही लेटे हुए जगदीश के ऊपर गिरी। जगदीश चीखते हुए उठा और गुस्से में सरोज की पीठ पर एक घूँसा जड़ दिया ।
                 तुम उसे क्यों पीट रहे हो ?  माया ने भौहें चढाते हुए पूछा ।
                 इसने मुझे क्यों टक्कर मारी ? जगदीश बोला।
                 सुन्दर ने मुझे धक्का दिया था । सरोज बोली ।
                 तुम मुझे गाल पर काटने की कोशिश क्यों कर रही  थीं । सुन्दर ने प्रतिवाद किया ।
                वेवकूफ ! चलो भागो यहाँ से,  हम तो मम्मी -पापा खेल रहे थे ।
                सुन्दर गुस्से से लाल-पीला होते हुए सरोज की और बढ़ा और गाल पर एक चांटा जड़ दिया फिर तेजी से भाग खडा हुआ।
                                         शाम को नीचे आँगन में महिलाओं की पंचायत छिड़ी  हुई थी ।   सरोज  ने अपनी माँ से शिकायत कर दी  जो सुन्दर की माँ तक पहुँची, उसने सुन्दर का पक्ष लिया और वाक्-युद्ध प्रारम्भ होगया जो देर तक एक दूसरे की सात पीढ़ियों तक के  गुणगान के बाद बिना किसी निष्कर्ष व परिणाम के दो घंटे बाद समाप्त हुआ।
                                         अगले दिन जब सुन्दर और जगदीश कंचे खेल रहे थे तो सरोज दौड़ती हुई आयी, बोली ,' सुन्दर, चलो   अपन -तुपन खेलते हैं नीचे चलकर।  सुन्दर ने कंचे  से निशाना लगाते हुए कहा, चलो  भागो, मुझे नहीं खेलना तुम्हारे साथ ।
              पर मैं नीचे जारहा हूँ । जगदीश बोला, वह कंचे हार रहा था अतः बहाना मिलते ही कंचे अपनी  जेब में रखकर चलता बना ।
             तुमने अपनी माँ  से शिकायत क्यों की ? सुन्दर ने  पूछा ।
             अब नहीं करूंगी । सुन्दर की बांह पकड़कर सरोज बोली ।
                      और दोनों बाहँ में बाहें डाले खेलने चल दिए।
 
                   

                
                  

गुरुवार, 5 अप्रैल 2012

सम्पूर्ण मानव जाति की माँ का नंगा चित्र प्रकाशित करना कितना उचित है ?

बोल्डनेस छोड़िए हो जाइए कूल...खुशदीप​ के सन्दर्भ में   

ख़ुशदीप सहगल किसी ब्लॉग पर अपनी मां का काल्पनिक नंगा फ़ोटो देखें तो उन्हें दुख होगा इसमें ज़रा भी शक नहीं है लेकिन उनकी मां का नंगा फ़ोटो ब्लॉग पर लगा हुआ है और उन्हें दुख का कोई अहसास ही नहीं है।
...और यह फ़ोटो उनके ही ब्लॉग पर है और ख़ुद उन्होंने ही लगाया है।
उन्होंने चुटकुलों भरी एक पोस्ट तैयार की। जिसका शीर्षक है ‘बोल्डनेस छोड़िए और हो जाइये कूल‘
इस पोस्ट का पहला चुटकुला ही हज़रत आदम अलैहिस्सलाम और अम्मा हव्वा अलैहिस्सलाम पर है। इस लिहाज़ से उन्होंने एक फ़ोटो भी उनका ही लगा दिया है। फ़ोटो में उन्हें नंगा दिखाया गया है।
दुनिया की तीन बड़ी क़ौमें यहूदी, ईसाई और मुसलमान आदम और हव्वा को मानव जाति का आदि पिता और आदि माता मानते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं। ये तीनों मिलकर आधी दुनिया की आबादी के बराबर हैं। अरबों लोग जिनका सम्मान करते हैं, उनके नंगे फ़ोटो लगाकर ब्लॉग पर हा  हा ही ही की जा रही है।
यह कैसी बेहिसी है भाई साहब ?
आदम हव्वा का फ़ोटो इसलिए लगा दिया कि ये हमारे कुछ थोड़े ही लगते हैं, ये अब्राहमिक रिलीजन वालों के मां बाप लगते हैं।

अरे भाई ! आप किस की संतान हो ?
कहेंगे कि हम तो मनु की संतान हैं।
और पूछा जाए कि मनु कौन हैं, तो ...?
कुछ पता नहीं है कि मनु कौन हैं !

अथर्ववेद 11,8 बताता है कि मनु कौन हैं ?
इस सूक्त के रचनाकार ऋषि कोरूपथिः हैं -
यन्मन्युर्जायामावहत संकल्पस्य गृहादधिन।
क आसं जन्याः क वराः क उ ज्येष्ठवरोऽभवत्। 1 ।
तप चैवास्तां कर्भ चतर्महत्यर्णवे।
त आसं जन्यास्ते वरा ब्रह्म ज्येष्ठवरोऽभवत् । 2 ।

अर्थात मन्यु ने जाया को संकल्प के घर से विवाहा। उससे पहले सृष्टि न होने से वर पक्ष कौन हुआ और कन्या पक्ष कौन हुआ ? कन्या के चरण कराने वाले बराती कौन थे और उद्वाहक कौन था ? ।1। तप और कर्म ही वर पक्ष और कन्या पक्ष वाले थे, यही बराती थे और उद्वाहक स्वयं ब्रह्म था।2। 

यहां स्वयंभू मनु के विवाह को सृष्टि का सबसे पहला विवाह बताया गया है और उनकी पत्नी को जाया और आद्या कहा गया है। ‘आद्या‘ का अर्थ ही पहली होता है और ‘आद्य‘ का अर्थ होता है पहला। ‘आद्य‘ धातु से ही ‘आदिम्‘ शब्द बना जो कि अरबी और हिब्रू भाषा में जाकर ‘आदम‘ हो गया।
स्वयंभू मनु का ही एक नाम आदम है। अब यह बिल्कुल स्पष्ट है। अब इसमें किसी को कोई शक न होना चाहिए कि मनु और जाया को ही आदम और हव्वा कहा जाता है और सारी मानव जाति के माता पिता यही हैं।
ख़ुशदीप सहगल के माता पिता भी यही हैं।
अपने मां बाप के नंगे फ़ोटो ब्लॉग पर लगाकर सहगल साहब ख़ुश हो रहे हैं कि देखो मैंने कितनी अच्छी पोस्ट लिखी है।
अपनी मां की नंगी फ़ोटो लगा नहीं सकते और जो उनकी मां की भी मां है और सबकी मां है उसका नंगा फ़ोटो लगाकर बैठ गए हैं और किसी ने उन्हें टोका तक नहीं ?
ये है हिंदी ब्लॉग जगत !
कहते हैं कि हम पढ़े लिखे और सभ्य हैं।
हम इंसान के जज़्बात को आदर देते हैं।
अपने मां बाप आदम और हव्वा अलैहिस्सलाम पर मनघड़न्त चुटकुले बनाना और उनका काल्पनिक व नंगा फ़ोटो लगाना क्या उन सबकी इंसानियत पर ही सवालिया निशान नहीं लगा रहा है जो कि यह सब देख रहे हैं और फिर भी मुस्कुरा रहे हैं ?




  •  

    सम्पूर्ण मानव जाति की माँ का नंगा चित्र प्रकाशित करना कितना उचित है ?
    रात हमने 'ब्लॉग की ख़बरें' पर पोस्ट पब्लिश करने के साथ ही उनकी पोस्ट पर टिप्पणी भी की और इस पोस्ट की सूचना देने के लिए अपना लिंक भी छोड़ा लेकिन उन्होंने गलती को मिटने के बजाय हमारी टिप्पणी ही मिटा डाली.
    उनकी गलती दिलबाग जी ने भी दोहरा डाली. उनकी पोस्ट से फोटो लेकर उन्होंने भी चर्चा मंच की पोस्ट   (चर्चा - 840 ) में लगा दिया है.
    एक टिप्पणी हमने चर्चा मंच की पोस्ट पर भी कर दी है.
    यह मुद्दा तो सबके माता पिता की इज्ज़त से जुडा है. सभी को इसपर अपना ऐतराज़ दर्ज कराना चाहिए.
    http://blogkikhabren.blogspot.in/2012/04/manu-means-adam.html

    बुधवार, 4 अप्रैल 2012

    ’ इन्द्रधनुष’अंक नौ ...डा श्याम गुप्त का उपन्यास.....

            ’ इन्द्रधनुष’ ------ स्त्री-पुरुष विमर्श पर एक नवीन दृष्टि प्रदायक उपन्यास...पिछले अंक आठ   से क्रमश:......
                                                                     अंक नौ  

                                     सोचते सोचते न जाने कब नींद लग गयी । सुबह किसी के झिंझोड़ने पर मैं जागा ।
                 '  क्या है सुभद्रे ! सोने दो न ।'
                   ' उठो, मैं सुमि हूँ, केजी ! तुम ट्रेन मैं हो घर में नहीं ।'
                   'ओह, मैं हडबडाकर उठा । सुमि फ्रेश होकर दोनों हाथों में कप पकडे खड़ी हुई थी ।'
                   ' गुड मार्निंग '   मैंने कहा|
                    वेरी वेरी गुड है ये मार्निंग, तुम्हारे साथ कृष्ण, चलो काफी होजाय ।  
                    हम दोनों ही हंस पड़े ।
                   'तुम तो एक दम घोड़े बेचकर सोरहीं थी, बेफिक्र । मैडम, ये ट्रेन है बैडरूम नहीं । सुना नहीं है--
      "तेरी गठरी में लागा चोर , मुसाफिर जाग ज़रा ।"
                    'प्रथम क्लास  ऐसी है, कौन चोर आता है । और गठरी में तो चोर जाने कब से लगा हुआ है ।' , वह मुस्कुराई ।
                   ' फिर भी यात्रा में इतना बेफिक्र नहीं सोना चाहिए ।' मैंने सहज भाव में ही कहा ।
                    'तुम थे न तभी तो......।'
                    'इतना विश्वास है मुझ पर ?'
                   ' क्या हुआ है तुम्हें ? पता भी है क्या कह रहे हो । चलो काफी ख़त्म करो ।'
                    ' अच्छा, स्त्री-पुरुष मित्रता पर अब तुम्हारे क्या विचार हैं ?'
                   ' आगये न अपनी पर ।'  उसने बाल संवारते हुए कहा , ' वही, स्वस्थ मित्रता होनी चाहिए। जब तक एक दूसरे के बारे में पूर्ण ज्ञान न हो, नहीं होनी चाहिए । एक दम ख़ास विश्वासी मित्र के अलावा किसी के साथ एकांत में न जाना चाहिए न घूमना । एकांत में तो ख़ास मित्र के साथ भी नहीं । टाइम-टैस्टेड मित्र के साथ अकेले जा सकते हैं, तुम्हारे जैसे ।' उसने मुस्कुराते हुए कहा ।
                    ' और मेरे जैसा विश्वासी  मित्र धोका दे तो ?'
                    ' हरि इच्छा ! मेरा दुर्भाग्य, ईश्वरेच्छा पर किसका वश । हमें तो अपना व्यवहार उचित प्रकार से करते रहना चाहिए, न कि  "आ बैल मुझे मार । "   दुनिया के कार्य तो चलते ही रहेंगे । वैसे तुम्हारे अपने मस्तिष्क  में तो यह बात कभी आई ही नहीं होगी ।', वह खुलकर हंसी ।
                      ' आं....ss  आई नहीं होती तो  बात निकलती ही कैसे ?  और  तुम्हारे अपने मस्तिष्क  में .....क्या मस्तिष्क  भी दो तरह के होते हैं मनुष्य के पास...एक अपना एक पराया ?'
                      ' हाँ, आई होगी पर दूसरों के लिए, अन्य के सन्दर्भ में । जब हम अपने लिए सोचें तो अपना स्वयं का मस्तिष्क  और अन्य लोगों के सन्दर्भ में सोचें तो सामाजिक मस्तिष्क  कार्य कर रहा होता है ।  तुम्हारे पास तो अवश्य ही दो हैं ।'  वह हास्य स्मित अधरों से बोलती गयी ।
                       ' वाह ! क्या नयी रिसर्च की है ।' मैंने हंसते हुए सर हिलाकर कहा ।'
                       'कब तक दूसरों के लिए ही सोचते रहोगे, जीते रहोगे ?'   
                      ' हम सदा अपने लिए ही तो जीते हैं। मैं सदा ही तो यह कहता हूँ । अच्छे बनने के लिए ही तो, कि लोग हमें अच्छा कहें, प्रशंसा करें , हम दूसरों के कार्य करते हैं । ' 
                       'वस्तुतः व्यक्ति की स्वयं अकेले की क्या स्थिति होती है ? हम वह होते हैं जो अन्य हमें कहते हैं, समझते हैं । हम चाहे लाख तीसमार खां हों,यदि अन्य नहीं  समझते तो हम कुछ भी नहीं हैं । यह व्यवहारगत मूल संसारी तथ्य है । वीतरागी की बात पृथक है । परन्तु वीतरागी भी तो वही बन सकता है जिसने पहले राग को जाना हो तब त्यागा हो ।'
                       ' इसी प्रकार जैसे नारी की पिता, पुत्र, भाई , पति या मित्र के बिना कोई पहचान नहीं होती।  उसका नारीत्व कैसे सफल होगा ? उसी प्रकार पुरुष की भी स्थिति है। नारी, पत्नी, भगिनी, मां, पुत्री, मित्र के बिना कौन उसके पुरुषत्व को सराहेगा और क्यों । अतः स्वयं को अच्छा साबित करने के लिए ही हम दूसरों पर कृपा व उनके कार्य करते हैं ।'
                       ' मैं तुमसे ही तो नहीं जीत पायी, कृष्ण ।'
                       ' तो वैसे  तुमने विश्व-विजय कर लिया है, क्या !'
                      ' वह हंसकर रह गयी।  फिर बोली, ' अपने आस पास का संसार तो मैंने विजय किया ही है ।' 
                      ' बड़ी  संसारी होगई हो । तो सांसारिक समता समानता पर अब क्या विचार बने हैं तुम्हारे ?'
                       वह हँसने लगी, फिर बोली, ' सभी एक समान कैसे हो सकते हैं ? मैं प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रही हूँ, मेरे पास किराया देने को धन है ।क्योंकि मैंने परिश्रम व साधना की है । वह सड़क पर खड़ी भिखारिन मेरे बराबर कैसे हो सकती है । वह अपने कर्मों के कारण वहां है, मेरे कारण नहीं ।  मनुष्य के कर्म ही यह फैसला करते हैं कि उसे कहाँ होना चाहिए ।  बस उसे परमार्थ-हित , स्वार्थ रहित कर्म करते जाना चाहिए ।'
                       ' क्या यह गर्व नहीं है ?'
                       ' यह आत्मविश्वास है, गर्व नहीं, कृष्ण !  मुझे पता है तुम जानते हो ।  और गर्व करूंगी, वो भी केजी के सामने ?'  वह जोर से हंसी,  ' इसका यह अर्थ भी नहीं कि हम उस भिखारिन से घृणा करें या प्रताड़ित करें ।  यह ईश्वर का काम है,  हमारा नहीं । हम चाहें तो उसकी सहायता कर सकते हैं ।'
                      ' और जो लोग अपनी साधना-सिद्धि का दुरुपयोग करके, या  अवैध और अनधिकृत ढंग से कमाई करते हैं उनका क्या इस स्थिति से कोई सम्बन्ध है ?'
                      ' हाँ, अवश्य ही वे उसकी व देश समाज के इस स्थिति के लिए दोषी हैं । तभी तो भिखारी को एक पैसा दे देना या गरीब की सहायता कर देने वाला भारतीय स्वभाव यह दर्शाता है कि ऐसे व्यक्तियों के पाप-पूर्ण कार्यों का हम कुछ निराकरण करके अपने दायित्व की कुछ पूर्ति कर  रहे हैं । और यदि जाने अनजाने उस स्थिति के लिए कहीं हम भी थोड़ा सा जिम्मेदार हों तो उसका प्रायश्चित ।'
                     ' और यदि स्वयं तुमको भी ऐसी परिस्थिति से दो-चार होना पड़े तो ?'
                     'वह भी मेरे कर्मफल के कारण होगा, कोई गिला-शिकवा नहीं। झेलना चाहिए ।'
                    ' कहना बहुत आसान है', मैंने कहा । 
                    ' हाँ, सचमुच, पर कठिन कार्य आने पर ही तो इंसान निखरता है । वैसे कौन सा अच्छा कार्य सरल होता है ?'
                   ओह, सुमि !  'यू आर स्टिल जीनियस ।'
                   ' स्टिल !...'तो क्या मुझे उम्र के साथ कम अक्ल होते जाना चाहिए ? या तुम्हारा मतलब है तुमसे दूर रहकर ..'
                                    " वह दूर भी  है पास भी है,
                                    दिल के करीब रहता है ।
                                    जोशो जुनूँ को मेरे ,
                                   कोई तो हवा देता है ।।"    
                                                मैंने उसे ध्यान से देखा । पच्चीस वर्ष बाद  की  सुमि;  वही तेज तर्रार आत्मविश्वास से युक्त गहरी आँखें , मर्यादित पहनावा, गरिमामय सौन्दर्य । कनपटी पर झांकते समय की कहानी कहने को आतुर रुपहले बाल । 
                        ' क्या देख रहे हो ?'
                              " दिल ढूँढता है फिर वही सुमि वो रात दिन ।
                              बैठे है तसब्बुर में जवाँ यादें लिए हुए ।।" 
                        ' तुम तो वैसे के वैसे हो, योगीराज !'
                                           
                **                              **                           **
                                                   निर्धारित कार्यक्रमानुसार हम लोग चौपाटी, मैरीन ड्राइव आदि घूमते रहे । भेलपूरी चाट आदि के वर्किंग लंच के बीच पुरानी यादें ताजा करते रहे ।  केरीयर,  परिवार सभी के बारे में बातें होती रहीं । काव्य-संग्रह के अंश सुनकर पुरानी सुमि लौट आई थी ।  जम कर प्रशंसा व समीक्षा करती रही । बोली -
                        'कुछ मुझे भी समर्पण करो ।'
                        ' सब तुम्हीं को अर्पण है, अब समर्पण की बात कहाँ ?'
                         हूँ, सुमि कहने लगी,  'सच कृष्ण, जब भी मैं उदास या डिप्रेस्सेड  होती हूँ  तो चुपचाप झूले पर बैठकर कालिज व तुमसे जुडी यादों में खो जाती हूँ, जो  मुझमें पुनः जीवन व नवीनता का संचार करती हैं ।  सच है, सुखद, सुहानी यादें बड़े सशक्त टानिक होती हैं ।  क्या मैं विभक्त व्यक्तित्व हूँ ।  तुम तो अपने बारे में कहते ही नहीं ।'
                         ' नहीं, सुमि ! तुम अभक्त, अनंत, परमसुखी व्यक्तित्व हो, और मैं भी ।' 
                        ' हर बात का उत्तर है तुम्हारे पास और तुरंत ?' चलो अब कुछ सुना दो ।
                         हूँ, मैंने कहा, सुनो ----
                                                 
                                                     " प्रियतम प्रिय का मिलना जीवन ,
                                                      साँसों का चलना है जीवन ।
                                                      मिलना और बिछुड़ना जीवन ,
                                                      जीवन हार भी जीत भी जीवन ।।"       
                           सुमि सुनाने लगी ---
                                                       "प्यार है शाश्वत कब मरता है,                                            
                                                        रोम  रोम में  रहता  है ।
                                                        अज़र अमर है वह अविनाशी,
                                                        मन में रच बस रहता है ।।"   
                            ' ये कहाँ से याद किया ?', मैंने पूछा ।
                            ' मैंने तुम्हारी हर पुस्तक खरीदी है ।'
                            ' ओह ! शायद एक अकेली तुम ही खरीदती हो मेरेी पुस्तकें ?’  हम दोनों हंसने लगे ।
                            ’ ये क्या  होगया है हमें केजी ?  वह सेीरियस होकर बोली, ’  साहित्य में हमें कोई रूचि ही नहीं रह गयी है । न संस्कृति में न अध्यात्म में  । सत्साहित्य आज कल पढ़ा ही नहीं जाता । स्कूल व कालिज के बच्चे जादू की, चोर-उचक्कों की, फंतासी वाले अंग्रेज़ी  उपन्यास व पुस्तकें पढ़ने में व्यस्त है । सामान्य जनता कामर्शियल पेपर, चटपटे नाविल पढ़कर फैंक देने में लगी है । अंग्रेज़ी नावेल हम लोग भी  पढ़ते थे, फ़िल्में भी देखते थे । पर साहित्यिक रचनाएँ -शर्त, प्रसाद, टेगोर, प्रेमचंद, गोर्की, निराला,महादेवी, पन्त , वर्ड्स वर्थ , शेली, कीट्स आदि को भी कितना पढ़ते थे । सिर्फ एकेडेमिक क्लासेज़ में ही नहीं, मेडीकल के कठिन अध्ययन के साथ भी ।'
                            ' आज चारों और सभी वर्गों में अंतर्द्वंद्व व असंतुष्टि का यही तो कारण है कि उत्तम साहित्य के पठन -पाठन  का मार्ग अवरुद्ध होगया है।  साहित्य ही तो इतिहास, धर्म व संस्कृति का प्रतिपादन करता है । साहित्य क्या है ? यों ही नहीं होता काव्य में कोई कथा, कथ्य व तथ्य । मानव जीवन की कथाओं, ज्ञान-विज्ञान के समन्वित अनुभवों का निचोड़ होता है साहित्य, उनका इतिहास होता है साहित्य ।  इतिहास जाने बिना हमें अनुभवजन्य ज्ञान कैसे प्राप्त हो सकता है ?  इसी ज्ञान के न होने से आज का युवा व प्रौढ़ वर्ग सामाजिक व मानवीय ज्ञान से अछूता रहता है और केवल कार्यात्मक, प्रोफेशनल व दैनिक व्यवहारिक ज्ञान को ही ज्ञान मानकर  सब कुछ ज्ञाता   होने का भ्रम  पाले   रहता है ।  जीवन का मूल उद्देश्य व दिशा न पाकर अंतर्द्वंद्वों में घिरा रहता है या पलायनवादी, अति-भौतिकवादी बन जाता है ।'  मैंने विस्तार से कहा ।  'परन्तु त्रुटि व भूल कहाँ हुई ?'  क्या  सारा दोष  आज की पीढी का ही है ?' मैंने शायद स्वयं से ही प्रश्न किया ।'
                              'भूल हमारी ही है केजी शायद । उन्नति, विकास, भौतिकता की चकाचौंध व शीघ्रातिशीघ्र फल प्राप्ति की दौड़ में एवं अंधाधुंध पाश्चात्य नक़ल करके बराबरी की होड़ में, सदियों की दासता के फलस्वरूप अपना गौरव, अपनी संस्कृति व् इतिहास भूले हुए हम लोग - अपनी स्वयं की अस्मिता, भारतीय भाव, भाषा व संस्कारों को संभल कर नहीं  रख पाए तथा आगे आने वाली पीढी के अनुकरण व अनुसरण के लिए  एक उदाहरण प्रस्तुत करने में असफल रहे । जो राष्ट्र व देश एक लम्बी राजनैतिक  गुलामी में भी सिद्धांततः अपनी संस्कृति व धर्म बचाए हुए था ; राजनैतिक स्वतन्त्रता मिलने पर  पाश्चात्य रंग-ढंग व विश्व-राजनीति का शिकार होकर सांस्कृतिक रूप से गुलाम होगया ।  सरकार, समाज व बौद्धिक संसार में सभी में वही भारतवासी हैं तो वही स्थिति है ।', सुमि ने अपना विचार व्याख्यायित किया ।' 
                                  ' और यदि साहित्य समाज का दर्पण है तो दर्पण में झांके बिना समाज कैसे दिखाई देगा । उत्तरोत्तर विकास केी से सीढी कैसे बनेगी ? बिना इतिहास व शास्त्र, सत्साहित्य के कोई भेी  समाज व राष्ट्र कब उन्नत हुआ है ?’ सुमि ने पुनःकहा ।
                                  -----क्रमशः अन्क नौ का शेष....अगलेी पोस्ट में.....