बुधवार, 4 अप्रैल 2012

कितनी वो मजबूर, कलेजा टोटे टोटे-

माँ, जहां ख़त्म हो जाता है अल्फाजों का हर दायरा....

Vishaal Charchchit at विशाल चर्चित



इक अति छोटे शब्द पर, बड़े बड़े विद्वान ।
युगों युगों से कर रहे, टीका व व्याख्यान ।

टीका व व्याख्यान,  सृष्टि को देती जीवन ।
न्योछावर मन प्राण, सँवारे जिसका बचपन ।
हो जाता वो दूर,  सभी सिक्के हों खोटे ।
कितनी वो मजबूर, कलेजा टोटे टोटे ।।


मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

स्त्री बनाम स्त्री !


स्त्री  बनाम  स्त्री !
   India TravelIndian WomenIndia Culture & Tradition
[google से साभार ]


आज तक जितनी भी 
जली-कटी उसने सुनी  थी ;
सारी  की  सारी  
बहू को ज्यों की 
त्यों  कही  थी 
क्योंकि  ..
सास  भी कभी  
बहू  थी !


बहू  बनकर  आई   
सास  को माँ  न मान पाई ;
माँ को होता  था  दर्द 
खूब  सेवा  करती  थी 
पर  सास के  तड़पने  पर भी 
अपने कमरे  में  
आराम  से  लेटी थी ;
यकीन  नहीं  होता 
ये  बहू भी कभी  
बेटी  थी !




अपनी  भाभी की 
चुगली माँ से करती थी ;
उन  दोनों  में मतभेद  कर  
मज़े  लेती थी ;
खुद ब्याह कर जब  
ससुराल  आई ;
अपने जैसी ही  ननद पाई ;
ये सबक  था ...या सजा थी 
उस  बहू के लिए  
जो   खुद  एक  
ननद  थी !


                               shikha kaushik 
                                         [vikhyat ]

सोमवार, 2 अप्रैल 2012

''बेटी की माँ ''-a shrot story


 ''बेटी की  माँ  ''

Happy Mothers Day Song - I Love You Mommy Mothers Day Song For Children
सभी फोटोस गूगल से साभार 


Germany, Cologne, Mother and daughter (4-5) head to head, portrait, close-up Photo (WESTF14285)Germany, Cologne, Mother and daughter (4-5), mother touching nose, smiling, portrait Photo (WESTF14282)Germany, Cologne, Mother and daughter (4-5) head to head, portrait, close-up Photo (WESTF14284)

आठ साल की प्रिया अपनी सहेली के घर खेलने गयी हुई थी .जब शाम ज्यादा हो गयी तब सुनीता को प्रिया की चिंता सताने लगी .सुनीता ने बाल ठीक  किये और घर का ताला लगा रीना के घर की ओर चल दी .एक एक कदम रखते हुए बस यही ख्याल सता रहा था कि -''मेरी बिटिया  के साथ कुछ गलत न  हो जाये !.....प्रिया बता रही थी कि रीना कि मम्मी  बाहर  सर्विस  करती हैं ..यहाँ केवल  रीना व्  उसके  पापा  रहते    हैं ....आदमियों  का क्या  भरोसा   ?...मैं  भी   कितनी   पागल    हूँ   प्रिया को जाने  दिया   ...हे  देवी  मैय्या !    मेरी बिटिया  की रक्षा  करना  !कहीं  रीना के घर से लौटते  हुए कुछ न हो गया   हो ....प्रिया आज   सही   सलामत   मिल   जाये ...बस आगे   से उसे इतनी देर के लिए ऐसी जगह नहीं जाने दूँगी "'ये सोचते  सोचते  सुनीता  ने कस कर अपनी मुठ्ठी  भींच ली  ..तभी उसे सामने से प्रिया.. रीना व् रीना   के पापा आते दिखाई दिए .प्रिया को देखकर सुनुता की जान में जान आ गयी .सुनीता ने रीना के पापा का शुक्रिया अदा किया .वे वही  से लौट गए .सुनीता ने घर पहुंचकर प्रिया के गाल पर तमाचा जड़  दिया और उसे डांटते   हुए   बोली   ''....कोई जरूरत नहीं है   किसी के घर जाने की ...लड़कियों का घर से बाहर ज्यादा घूमना ठीक नहीं ...''सुनीता ने यह कहते  हुए ही प्रिया को बांहों में भर लिया और मन में सोचा -'''एक बेटी की  माँ को ऐसा ही बनना   पड़ता    है  !''


                                     शिखा कौशिक 
                           [मेरी कहानियां ]

रविवार, 1 अप्रैल 2012

पूनम युग और बेटियों को संस्कार -A SHORT STORY


पूनम युग और बेटियों को संस्कार 

कैप्शन जोड़ें
गूगल से साभार 
''मम्मा ....ये  देखो ....हा !शेम शेम !''यह कहकर रुमा की   पांच वर्षीय बिटिया टिन्नी ने  अपनी नन्ही नन्ही हथेलियों  से  अपना  मुंह ढक लिया  .रुमा ने उसके  हाथ  से अख़बार  की मैगजीन  लेकर देखी तो तो उस पर पूनम पांडे  की सेमी न्यूड  फोटो छपी  थी ...रुमा ने तुरंत मैगजीन मोड़कर रख दी और टिन्नी का ध्यान मेज पर रखे  गुलदस्ते  के फूलों की ओर लगाते हुए पूछा-''टिन्नी बताओं ...कौन सा फूल सबसे प्यारा है ?''...टिन्नी ने तुरंत गुलाब के फूल  को  छू दिया ..तभी उनका डौगी टुकटुक टिन्नी के पास आकर पूंछ  हिलाने लगा और तिन्नी  उसे  लेकर फुदकती हुई वहां से गार्डन की ओर चली गयी .....लेकिन  टिन्नी फिर से दौड़कर  रुमा के पास आकर अपनी कोमल हथेलियों  से उसके हाथ पकड़ते हुए बोली -''ममा.. उन आंटी ने कपडे क्यों नहीं पहने ?''रुमा के मन में आया -''इस पूनम पांडे  के गोली मार दू !!...अब क्या जवाब दू बच्ची को ?''तभी उसे एक जवाब सूझा.वो बोली -''बेटा   ..वो बहुत  गरीब है ....उसके पास कपडे नहीं हैं ....कल  ही भेज दूँगी ..''....इस बार टिन्नी संतुष्ट नज़र आई और रुमा ने राहत की साँस लेते हुए मन ही मन कहा -''हे भगवन  .....इस पूनम युग में बच्चियों की माताओं  को साहस  दो कि वे अपनी बेटियों में संस्कार भर सकें !''

                                                   शिखा कौशिक 

मां बाप Parents

मां बाप हैं अल्लाह की बख्शी हुई नेमत
मिल जाएं जो पीरी में तो मिल सकती है जन्नत

लाज़िम है ये हम पर कि करें उन की इताअत
जो हुक्म दें हम को वो बजा लाएं उसी वक्त

हम को वो कभी डांट दें हम सर को झुका लें
नज़रें हों झुकी और चेहरे पे नदामत

खि़दमत में कमी उन की कभी होने न पाए
है दोनों जहां में यही मिफ़्ताहे सआदत

भूले से भी दिल उन का कभी दुखने न पाए
दिल उन का दुखाया तो समझ लो कि है आफ़त

मां बाप को रखोगे हमा वक़्त अगर ख़ुश
अल्लाह भी ख़ुश होगा, संवर जाएगी क़िस्मत

फ़ज़्लुर्रहमान महमूद शैख़
जामिया इस्लामिया सनाबल, नई दिल्ली

शब्दार्थः
पीरी-बुढ़ापा, नदामत-शर्मिंदगी, इताअत-आज्ञापालन, खि़दमत-सेवा,
मिफ़्ताहे सआदत-कल्याण की कुंजी, हमा वक्त-हर समय

राष्ट्रीय सहारा उर्दू दिनांक 1 अप्रैल 2012 उमंग पृ. 3

Source : http://pyarimaan.blogspot.in/2012/04/blog-post.html

शनिवार, 31 मार्च 2012

अंतर्जाल बन गया धृतराष्ट्र का दरबार


अंतर्जाल  बन गया  धृतराष्ट्र  का   दरबार   ;
हो  रही  महिलाओं  की  अस्मित  तार  तार  ;
अभिव्यक्ति  की स्वतंत्रता या मानसिक बलात्कार  ;
ऐसी  कुत्सित अभिव्यक्ति को शत -शत बार  धिक्कार  !!
                                                 शिखा कौशिक 
                                                                          [विचारों का चबूतरा ]



                             ये  एक  विडंबना  ही  है कि आज  जहाँ  अंतर्जाल  को  महिलाएं  अपने  सशक्तिकरण  हेतु  एक  हथियार  बनाने  की ओर  अग्रसर  हैं  वही कुछ  नीच  प्रवृति   के  लोग  इसका  दुरूपयोग  कर  ''महिला  '' की गरिमा  गिराने  का कुत्सित  प्रयास  कर  रहे  हैं  .आम  भारतीय  नारी  की बात  तो  छोडिये  आज  देश  की   प्रमुख   महिला  नेत्रियों   को  जिस तरह  निशाना  बनाया  जा  रहा  है  वो  अत्यत  ही  खेद  का विषय  है  .इस  तरह के फोटो फेसबुक पर रोज़  अपलोड  किये जा रहे हैं 

[फेसबुक ]


                   इस प्रकार की अभिव्यक्ति कितने गंदें दिमागों की उपज है ...क्या बताना शेष है ऐसे फोटो  देखकर !महंगाई,भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं के नाम पर बहुओं[सोनिया जी ] बेटी -बहनों [मायावती जी ]का इस तरह अश्लील चित्रण करना उन्ही  दुश्शासिनी दिमागों की उपज है जो एक स्त्री के गर्भ से जन्म  लेकर भी उसे मात्र एक देह मानते  हैं... जिसका उपभोग किया जा सकता है .......जिसका दरबारों में चीर हरण किया जा सकता है ..  ऐसे फोटोस पर आई हुई टिप्पणियां भी कम अशालीन नहीं होती .
                   यदि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर यही  सब  करना है  तो निश्चित रूप से इस पर प्रतिबन्ध लगना ही चाहिए .ऐसी अभिव्यक्तियों .....ऐसे अंतर्जाल उपयोगकर्ताओं को शत शत बार धिक्कार है 
                          इन लिंक्स को भी देखें कैसे हमारे महान नेताओं को ज़लील करने का माध्यम बन गया है यू ट्यूब -
                                             

Political Terrorist - Indira Gandhi khan 


( Memuna Begum)

''Indira Gandhi was a biggest political terrorist. She imposed Emergency on citizens of India when she was found guilty of election fraud. She also attacked Golden Temple in Bluestar Operation in pretext of Bhindranwale who was her own creation. She killed thousands of Sikhs in the name of killing Bhindranwala. She was the reason behind separatist khalistani movement .''by  on Aug 9, 2010



Dr. Subramanian Swamy who has been a Prof. in IIT Delhi, Harvard & a successful parliamentarian can not be ignored. The country must investigate abt these allegations, Do these (Pseudo) gandhies deserve the treatment Indians give them. I certainly have my doubts. Why can't there be somebody other then gandhies a congress leader. How long this sycophancy prevail. by  on Nov 24, 2010


jawaharlal nehru exposed -rajiv dixit




                                                          







आशा जी को [Akanksha] हार्दिक शुभकामनायें

Scrapbook photo 1
आशा जी को [Akanksha] ''भारतीय नारी '' ब्लॉग परिवार की ओर से उनकी पुस्तक के  विमोचन  पर  हार्दिक  शुभकामनायें  !

[Asha Saxena द्वारा Akanksha -1 दिन पहले पर पोस्ट किया गया
आप को यह सूचित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि कल शनीवार दिनांक ३१.३.२०१२ को अपरान्ह ४.३० बजे होटल विक्रमादित्य, रिंग रोड चौराहा, नानाखेड़ा उज्जैन में मेरे कविता संग्रह "अनकहा सच " का विमोचन है]



                                        shikha kaushik