woman poem -shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
woman poem -shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 13 अप्रैल 2015

''कफ़न बांध सिर निकली औरत !''


Image result for free images of woman movements
हाय बड़ा कोहराम मचा है दुनिया भर की गलियों में ,
कफ़न बांध सिर निकली औरत दुनिया भर की गलियों में !
*************************************************************
घूंघट को दो फाड़ किया चूल्हे में उसे जला डाला ,
मर्दों को दी खुली चुनौती ना कोई गड़बड़झाला ,
फौलादी दिल किया सभी ने हुआ आज ये सदियों में !
कफ़न बांध सिर निकली औरत दुनिया भर की गलियों में !
*************************************************************************
नहीं कुचलने देंगी कलियाँ नहीं उजड़ने देंगी कोख ,
जग में आने से कन्या को मर्द नहीं सकता अब रोक ,
नहीं बधेंगी औरत हरगिज़ मर्दों की हथकड़ियों में !
कफ़न बांध सिर निकली औरत दुनिया भर की गलियों में !
****************************************************************
कमर से नीचे कमर से ऊपर देह हमारी यूँ ना बाँट ,
आओ हाथ लगाकर देखो हाथ तुम्हारे देंगी काट ,
प्रलय -लहर का मचा है तांडव भोली-भाली नदियों में !
कफ़न बांध सिर निकली औरत दुनिया भर की गलियों में !


शिखा कौशिक 'नूतन'

सोमवार, 24 नवंबर 2014

दाग दामन पे न लग जाये तेरे औरत !

Image result for FREE IMAGES OF WOMAN IN PARDAImage result for FREE IMAGES OF WOMAN IN PARDA

डराई जाती है औरत जन्म से मौत तक ,
दाग दामन पे न लग जाये तेरे औरत !
.........................................
है दुनिया मर्दों की और तू कमजोर है ,
तेरी देह के शिकारी घूमते हर ओर हैं ,
यूँ तो महफूज़ नहीं चारदीवारी में भी तू ,
हुई आज़ाद तो फिर तेरी नहीं खैर है ,
इसी दहशत में नहीं लांघती औरत चौखट !
दाग दामन पे न लग जाये तेरे औरत !
......................................................................
झेला वनवास सिया ने लांघकर रेखा ,
हुआ अन्याय मगर मौन हो सबने देखा ,
नहीं मतलब किसी को पाक थी नापाक थी ,
भुगतती मर्द के दुष्कर्मों का औरत लेखा ,
कभी जलकर कभी कटकर बचाई है अस्मत !
दाग दामन पे न लग जाये तेरे औरत !
.....................................................
कटी जुबान अगर अपना हक़ मांग लिया ,
सवाल पूछने को बेहयाई नाम दिया ,
मिला के आँख जो कर ली खिलाफत एक दिन ,
'चढ़ा दो फांसी पे 'मर्द ने फरमान दिया ,
मुकद्दर बन गया औरत का है बुर्क़ा-घूंघट  !
दाग दामन पे न लग जाये तेरे औरत !

शिखा कौशिक 'नूतन'

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

स्त्री बनाम स्त्री !


स्त्री  बनाम  स्त्री !
   India TravelIndian WomenIndia Culture & Tradition
[google से साभार ]


आज तक जितनी भी 
जली-कटी उसने सुनी  थी ;
सारी  की  सारी  
बहू को ज्यों की 
त्यों  कही  थी 
क्योंकि  ..
सास  भी कभी  
बहू  थी !


बहू  बनकर  आई   
सास  को माँ  न मान पाई ;
माँ को होता  था  दर्द 
खूब  सेवा  करती  थी 
पर  सास के  तड़पने  पर भी 
अपने कमरे  में  
आराम  से  लेटी थी ;
यकीन  नहीं  होता 
ये  बहू भी कभी  
बेटी  थी !




अपनी  भाभी की 
चुगली माँ से करती थी ;
उन  दोनों  में मतभेद  कर  
मज़े  लेती थी ;
खुद ब्याह कर जब  
ससुराल  आई ;
अपने जैसी ही  ननद पाई ;
ये सबक  था ...या सजा थी 
उस  बहू के लिए  
जो   खुद  एक  
ननद  थी !


                               shikha kaushik 
                                         [vikhyat ]