बुधवार, 3 जुलाई 2013

भारतीय नारी ब्लॉग प्रतियोगिता -२ परिणाम [विजेता-सुश्री पुनीता सिंह ]

  भारतीय नारी ब्लॉग प्रतियोगिता  -२ परिणाम [विजेता-सुश्री पुनीता  सिंह ]

Congratulations Flowers

इस प्रतियोगिता में कुल छः प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई -
१ -सुश्री पुनीता सिंह 
२-सुश्री शांति पुरोहित 
३-डॉ.सारिका मुकेश 
४-सुश्री शालिनी कौशिक 
५-सुश्री रेखा जोशी 
६-सुश्री शशि पुरवार

सभी प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ  लेखन का परिचय देते हुए अपने पक्ष में विजेता की उपाधि प्राप्त करने का प्रयास किया पर बाज़ी मार ले गयी हैं सुश्री पुनीता  सिंह जी .पुनीता जी ने शब्द सीमा को ध्यान में रखते हुए गागर में सागर भर दिया .पुनीता जी को विजेता बनने पर भारतीय नारी ब्लॉग परिवार की ओर से हार्दिक बधाई .पुरस्कार स्वरुप -साझा काव्य संग्रह -'' खामोश ख़ामोशी और हम'' की एक प्रति उनके द्वारा बताये गए पते पर प्रेषित शीघ्र कर दी जाएगी यदि पुनीता जी के पते में कोई परिवर्तन हुआ है तो वे शीघ्र मेरे मेल [shikhakaushik666@hotmail.com] पर सूचित करें .अन्य प्रतिभागियों को भी निराश  होने की जरूरत नहीं क्योंकि अगली ब्लॉग प्रतियोगिता भी शीघ्र घोषित की जाएगी .

शुभकामनाओं के साथ 
शिखा कौशिक 'नूतन' 
[व्यवस्थापक -भारतीय नारी ब्लॉग ] 
 

मंगलवार, 2 जुलाई 2013

रोज़ी जी आप ये ब्लॉग का नाम बदल दें !

कितना विचित्र व् अपमानजनक है ये ब्लॉग का नाम -
rosy daruwala's blog
My Photo
http://rosydaruwala.blogspot.in


  हिंदी   ब्लॉग जगत में ऐसे नाम के ब्लॉग को कभी कोई स्थान नहीं दिया  जा  सकता  है  . भारतीय नारी श्रद्धा  का पात्र है बाजार की वस्तु नहीं .वो आदरणीय है ...मौल में बिकता सामान नहीं ....वो लक्ष्मी स्वरूपा है सन्नी लियोन नहीं -रोज़ी  जी  आप  ये  नाम बदल  दें  !

         SHIKHA KAUSHIK 'NUTAN 

रविवार, 30 जून 2013

दांवपेंच -एक लघु कथा

Portrait of a woman with her daughter stock photography
कैप्शन जोड़ें

अलका को ससुराल से मायके आये एक दिन ही बीता था कि माँ ने उसकी एकलौती भाभी को उसके मायके भेज दिया .माँ बोली -''जब तक अलका है तुम भी अपने घर हो आओ .तुम भी तो मिलना चाहती होगी अपने माता-पिता , भाई-बहन से .''  मन प्रसन्न हो गया माँ की इस सदभावना से .भैया भाभी को छोड़ने उनके मायके गए हुए थे तब माँ अलका को एक कीमती साड़ी देते हुए बोली-''ले रख ! तेरी भाभी यहाँ होती तो लगा देती टोक .इसीलिए जिद करके भेजा है उसे .अब दिल खोलकर अपनी भड़ास निकाल सकती हूँ .क्या बताऊँ तेरा भैया भी हर बात में बीवी का गुलाम बन चुका है ...''और भी न जाने दिल की कितनी भड़ास माँ ने भैया-भाभी के पीछे कहकर अपना दिल हल्का कर लिया और मेरा दिल इस बोझ से दबा जा रहा था कि कहीं मेरी सासू माँ ने भी तो ननद जी के आते ही इसीलिए जिद कर मुझे यहाँ मायके भेजा है .''

शिखा कौशिक 'नूतन' 

बुधवार, 26 जून 2013

ज़िन्दगी के पीछे छिपे संघर्षों के आगे इनकी जीत लेती मुस्कराहट
हमारी भारतीय महिलायें


सुसाइड नोट-एक लघु कथा

Suicide -
सर्वाधिकार सुरक्षित [do not copy]



'' विप्लव हमें शादी कर लेनी चाहिए ..'' सुमन ने विप्लव के कंधें पर हाथ रखते हुए कहा .विप्लव झुंझलाते हुए बोला -'' ..अरे यार .. तुम यही बात लेकर बैठ जाती हो ...कर लेंगें ''  सुमन उसकी बात सुनकर मुस्कुरा दी और अपने बैग से टिफिन निकालते हुए विप्लव से बोली -'' ...ओ.के.  ...मैं तो यूँ ही ...बस घबरा जाती हूँ ...इसीलिए कह रही थी कहीं हमारे शारीरिक संबंधों का पता घरवालों को न हो जाये ....लो ये गाज़र का हलवा खाओ  .''  टिफिन का ढक्कन खोलकर विप्लव की ओर बढ़ा दिया सुमन ने .विप्लव भी सामान्य होता हुआ बोला -''...अब देखो  कोई जबरदस्ती तो की नहीं मैंने तुमसे .तुम्हारी सहमति से ही तो हमने संबंध बनाये हैं .तुम घबराती क्यों हो ?'' यह कहते हुए विप्लव ने हलवा खाना शुरू कर दिया .अभी आधा टिफिन ही खाली कर पाया था की विप्लव का सिर चकराने लगा और मुंह से झाग निकलने लगे .शहर से बाहर खेत के बीच में विप्लव का तड़पना चिल्लाना केवल सुमन ही सुन सकती थी .विप्लव ने सुमन की गर्दन अपने पंजें से जकड़ते हुए कहा -'' साली ...हरामजादी ....मुझसे धोखा ....जहर मिलाकर लाई थी हलवे में !''ये कहते कहते उसकी पकड़ ढीली पड़ने लगी .सुमन ने जोरदार ठहाका लगाया और फिर दाँत भींचते हुए बोली -''...कुत्ते जबरदस्ती नहीं की तूने ....हरामजादे धोखा मैंने दिया है तूझे ...प्यार का नाटक कर शादी के ख्वाब दिखाकर नोंचता रहा मेरे बदन को और अब कहता है यही बात लेकर बैठ जाती है ...कमीने मेरी छोटी बहन को भी हवस का शिकार बनाना चाहता था तू ....उसने बताया कल उसे अकेले में पकड़ लिया था तूने ...सूअर अब तू जिंदा रहने लायक नहीं है ..न जाने क्या क्या कुकर्म करेगा तू ..जा और पाप करने से बचा लिया तुझे ..''  सुमन ने देखा विप्लव अब ठंडा  पड़ने लगा था .सुमन ने टिफिन में बचा हलवा खाना शुरू कर दिया .हलवा खाते  खाते  उसने बैग से एक  कागज  निकाला  और अपनी बांयी हथेली में कसकर पकड़ लिया ..............अगले दिन अख़बार में खबर छपी -''ऑनर किलिग़ के डर से एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली .प्रेमिका के पास से मिला सुसाइड नोट ''

शिखा कौशिक  'नूतन  '

रविवार


दिन रविवार,
सब कुछ शांत, सन्नाटे सांय सांय कर रहे हैं,
घर के किसी कोने में हवा रुकी हुई है,
लम्बी लम्बी सांसे भरती हुई,
किताबें बिखरी पड़ी हैं,
कॉफ़ी का मग बिस्तर के एक कोने पे पड़ा,
न जाने क्या बडबडा रहा है,
और तुम्हारी तस्वीर दीवार पर लटकी हुई,
तुम्हारे होने का अनगढ़ सा एहसास जगाती हुई,
कुछ कहना चाहती है, और मैं अधमुंदी आँखों से टालता हूँ,
जानता हूँ तुम नहीं हो,
कुछ नहीं होने वाला मेरा,
मैं आज़ाद हूँ,
तुम्हारी यादों के बंद पिंजरे में।

- नीरज

मंगलवार, 25 जून 2013

हुक्म देना हक़ है मेरा जान लो बेगम मेरी

Couple getting married, hands and rings on fingers - stock photo
हुक्म देना हक़ है मेरा जान लो बेगम मेरी
[do not copy]


हुक्म देना हक़ है मेरा जान लो बेगम मेरी ,
पर्दे में रखना ये चेहरा जान लो बेगम मेरी !

सिर झुकाकर रहना होगा चारदीवारी में अब ,
रखूंगा मै सख्त पहरा जान लो बेग़म मेरी !

चौक-चूल्हा झाड़ू-बुहारी ये तुम्हारे काम हैं ,
और क्या वज़ूद तेरा जान लो बेग़म मेरी !

जो बग़ावत करने को फन उठाओगी कभी ,
मैं कुचल दूं बन सपेरा जान लो बेग़म मेरी !

हो मेरी अब कैद में फडफडाना  छोड़ दो ,
मैं हूँ 'नूतन' अँधा-बहरा जान लो बेग़म मेरी !

शिखा कौशिक 'नूतन'