गुरुवार, 25 अगस्त 2011

''गुडिया मुझे माफ़ कर देना !''


''गुडिया मुझे माफ़ कर देना !''

[फोटो सर्च से साभार ]

सुधा और दीपक दो दिन की यात्रा के पश्चात्  घर पहुंचें.शाम के पांच  बजने आये थे .फरवरी का  माह था अत: हवाओं में शीतलता बची  हुई थी .दीपक ने घर के किवाड़  खुलवाने को अपने बेटे को आवाज लगाई -''बिट्टू ......बिट्टू ....'' तीन-चार  आवाज पर भी जब किवाड़ नहीं खुले तो सुधा ने भी आवाज लगाना  शुरू कर दिया ''....तानी....तानी....किवाड़ खोलो बेटा .''जब इस पर भी किवाड़ नहीं खुले तो दीपक ने किवाड़ों पर जोर से धक्का मारा और किवाड़ तेजी से खुल गए .दीपक ने बमुश्किल अपने को गिरने से बचाया .''....आखिर कहाँ मर दोनों ?''सुधा आपा खोते हुए बोली .दीपक ने उसे समझाते हुए कहा  '......अरे  गुस्सा क्यों करती हो !यही आस-पड़ोस में गए होंगे कहीं .....तुम देखो जरा....मैं पान का  बीड़ा बंधवाकर अभी वापस आता हूँ .''यह कहकर दीपक घर से बाहर निकल लिया .सुधा ने सारा सामान एक ओर रखा और स्वागत कक्ष  में पहुँच कर देखा वहां कोई नहीं था .वह तानी के कमरे की ओर चल दी .कमरे में पहुँचते ही जो उसने देखा उसके पैरों तले की जमीन खिसक गयी .उसकी सत्रह वर्षीय बेटी तानी बेहोश नग्न अवस्था में लहुलुहान बिस्तर पर पड़ी थी.सारा कमरा इस  बात की गवाही दे रहा था कि तानी ने अपनी इज्जत बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा .सुधा के मुंह से चीख निकलने  ही वाली थी कि उसने अपने होंठ भीच लिए .उसने तुरंत कमरा अन्दर से बंद किया और एक चद्दर से तानी का शरीर ढक दिया .पास स्टूल पर रखे पानी के गिलास से पानी ले तानी के मुंह पर छिड़का तो वह कुछ होश में आई और बडबडाने लगी -''..........बिट्टू भैया मुझे छोड़ दो .......छोड़ दो ....मै मम्मी से कह दूँगी  .....''और फिर बेहोश हो गयी .सुधा का दिल जोर से धड़कने लगा .उसने तानी के चेहरे पर धीरे से चपत लगा होश में लाने  का प्रयास किया ''......बेटा उठ ....देख मैं .....मम्मी ....''लगातार सुधा की आँखों से आंसू बहे जा रहे थे .तानी को होश आया तो सुधा से लिपट गयी .....''मम्मी ...मम्मी देखो बिट्टू भैया ने क्या किया ...?''सुधा उसके मुंह पर हाथ रखते हुए बोली ''.......बेटा चुप हो जा .....कुछ नहीं हुआ !'''  तानी को साहस बंधाती हुई सुधा खुद फफक -फफक कर रो पड़ी तभी स्वागत कक्ष से दीपक की आवाज सुनाई दी''....सुधा कहाँ हो तुम /अब तुम भी रल गयी क्या ?...''सुधा तानी को चुप रहने का निर्देश दे स्वागत कक्ष तक किसी प्रकार चलकर आई पर वहां पहुँचते ही उसके पैरों ने जवाब दे दिया और दिल ने भी.गहरी सांस भरते हुए किसी प्रकार बोली -''दीपक....दीपक....बिट्टू ने ....तानी के साथ .....बहुत गन्दा ...कम कर दिया !''यह कहते कहते वह फर्श पर निढाल हो बैठ गयी .दीपक के मुंह से बस इतना निकल पाया ''क्या कह रही हो ?पागल हो गयी हो क्या ?''इतने में बिट्टू बाहर से आता दिखाई दिया .पहले सुधा की नज़र उस पर पड़ी उसने मुंह फेर लिया पर तभी बिजली की तेजी से उठी और बिट्टू के पास पहुँच कर चांटों से उसका मुंह लाल कर दिया .लगातार रोती सुधा को  तभी दीपक ने पीछे हटाया और बिट्टू की गर्दन पकड़ते हुए दीवार के पास सटाकर बोला -''हरामजादे .......अपनी सगी बहन के साथ मुंह काला करते शर्म न आई ?''गर्दन कसी होने के कारण बिट्टू की साँस उखड़ने लगी थी .सुधा ने किसी तरह दीपक के हाथ की पकड़ ढीली करवाई इस प्रयास में उसे भी धक्का लगा .दीपक बिट्टू के मुंह पर  थूकते हुए बोला ''कमीने ...दूर हो जा मेरी नज़रों से '''.दीपक के हाथ गर्दन से हटते ही बिट्टू अपने कमरे की और दौड़ पडा  .दीपक सोफे पर सिर पकड़ कर बैठ गया फिर अचानक कुछ दृढ  निश्चय कर उठ खड़ा हुआ और सुधा से बोला -''....देखो अभी तुम तानी के पास जाओ ...मैं बाज़ार होकर  आता हूँ .''सुधा ने दीपक की आँखों में ऐसा कठोरपन आज तक नहीं देखा था .कुछ भी पूछने की हिम्मत न कर सकी .सुधा चुपचाप तानी के पास चली गयी .थोड़ी देर में दीपक हाथ में एक दूध से भरा गिलास लेकर तानी के कमरे में पहुंचा .तानी का  चेहरा देखकर उसकी आँखों में नमी आई पर तुरंत वही कठोरपन वापस आ गया .सुधा को वो गिलास पकड़ते हुए बोला -''यह तानी को पिला दो इसकी हालत में सुधार  हो जायेगा   '' सुधा ने प्रश्नवाचक नज़रों से दीपक की ओर देखा ....''पिला दो ''कड़क  आदेश  था यह दीपक का     .सुधा   ने कांपते  हाथों  से  वह  गिलास   लेकर तानी   के पास   पहुँच  उसे  बड़े  प्यार  से उठाते  हुए  कहा  -''  तानी  बेटा ! ले  उठ  ये  पी  ले .....सब  ठीक  हो  जायेगा  .''सुधा  के  ममतामय  इन  शब्दों  के आश्वासन   पर  अर्द्ध -चेतनायुक्त  तानी वह सारा  दूध   पी गयी  .और  फिर  .....अगले  दिन   तानी की  चिता  को  आग  देते  हुए  दीपक  मन  ही  मन  माफ़ी  मांग  रहा  था  -''मेरी  गुडिया  मुझे  माफ़  कर  देना  मैं  इसी  तरह  अपने  और  तेरे  गौरव  की  रक्षा  कर सकता  था  !''
                                     शिखा कौशिक

बुधवार, 24 अगस्त 2011

कोरे सपने.......


बिना तुम्हारे बंजर होगा आसमान 
उजड़ी सी होगी सारी जमीन 
फिर उसी धधकते हुए सूर्य के प्रखर तले 
सब ओर चिलचिलाती काली चट्टानों पर 
ठोकर खाता, टकराता भटकेगा समीर 
भौंहों पर धुल-पसीना ले तन-मन हारा 
बेचैन रहूंगा फिरता मैं मारा-मारा
देखता रहूँगा क्षितिजों की 
सब तरफ गोल कोरी लकीर 
फिर भी सूनेपन की आईने में  चमकेगा लगातार 
मेरी आँखों में रमे हुए मीठे आकारों का निखर 
मैं संभल न पाऊंगा डालूँगा दृष्टि जिधर 
अपना आँचल फैलायेगी वह सहज उधर.......
नीलकमल वैष्णव"अनिश"
०९६३०३०३०१०
०९६३०३०३०१७

कुछ आगे भी सोचो !



Portrait to show man domination over woman. Stock Photo - 4787775

stock photo : Portrait to show man domination over woman.
पुरुष को अहम् है,
अपने बुद्धि बल पर,
अपने बाहु बल पर
और स्त्री पर अधिकार 
कर  लेने का !
स्त्री को पालन करना है
पुरुष आज्ञा का ,

क्या  पुरुष मात्र वस्त्रों
के आधार पर निर्धारित
करेगा -''अच्छी स्त्री''
''बुरी स्त्री ''
अपनी स्त्री को संपत्ति
मान परदे में रखेगा ;
छिपाकर  जैसे भरी
तिजोरी हो और दूसरी
स्त्रियों की आलोचना
का अधिकार स्वत:
ही पा लेगा ,
ये साड़ी पहनती हैं
कैसी वेशभूषा है ?
ये सलवार सूट धारण करती
हैं -दुपट्टा तक संभलता
नहीं ,जींस-टॉप क्यों
पहनती हैं ?ये तो लडको
की वेशभूषा है ,
अन्य वस्त्रों पर भी
कटाक्ष की तलवार तो
चलती ही है ,
पर एक प्रश्न का उत्तर
क्या देंगे पुरुष ?
आप जैसे बद्धिमान प्राणी
ने कभी स्त्री को देह से
आगे बढ़कर जानने का
प्रयास  क्यों नहीं किया  ?
क्यों उसे मात्र मनोरंजन
और संतानोत्पत्ति का साधन
बना डाला ,
स्त्री को क्या कभी
आगे बढ़कर
समान प्राणी का हक
दे सकेंगे पुरुष?
पर जिस स्त्री को दासी  
बना आप उड़ाते रहे
उपहास उसी  
स्त्री की मेधा आपसे
बहुत आगे है क्योंकि
उसने  आपको मात्र
देह न मानकर ,
पशु बल को सहकर भी
एक समान प्राणी का दर्जा दिया
पर कभी आपके वस्त्रों
पर नहीं तंज कसा .
                               शिखा कौशिक






उसने एहसान कर दिया


आकर मेरी जिंदगी में उसने एक एहसान कर दिया,
मैं तो था एक अदना प्राणी उसने एक सुलझा इंसान कर दिया ।


सुबह से लेके शाम तक मेरे ही फिक्र में रहती वो,
गम को जीवन में चंद लम्हों का मेहमान कर दिया ।


भटक रहा था नभ में बिना किसी लक्ष्य को लिए,
लक्ष्य देकर मुझको कर्म को मेरा ईमान कर दिया ।


गुलजार कर दिया उसने मेरे हर एक लम्हे को,
हर एक पल खुशियों से मेरा मिलान कर दिया ।


हर एक जिंदगी में मैं उससे ही मिलता रहुँ,
मेरी जिंदगी में वो रहे रब से ये एलान कर दिया ।


भगवान का शुक्रगुजार हूँ वो मुझको है मिली,
आकर मेरी जिंदगी में उसने एक एहसान कर दिया ।


मंगलवार, 23 अगस्त 2011

अन्न जल त्याग कर विरोध प्रदर्शन की एतिहासिकता और मेधा पाटेकर

                                                   
Free imprisoned Lankan doctors: Medha Patkar by senthil5000
    [now public se sabhar ]

एक अन्ना हजारे का अनशन समूचे देश में ऐसी हलचल मचा देगा शायद इसका अनुमान शासकों को नही था। वास्तव में अनशन की की सार्थकता पर कभी भी प्रश्नचिन्ह लगाया ही नहीं जा सकता। हमारे देश में ही नहीं वरन यह विदेशों में भी यही विरोध प्रदर्शित करने का अनूठा अस्त्र रहा है। भारतीय नारी ब्लाग पर प्रखर महिला सामाजिक कार्यकत्री किरण वेदी को भारत के भावी प्रधान मंत्री के रूप में प्रस्तुत करने संबंधी पोस्ट ने मुझे इस विषय में सोचने की ओर अग्रसर किया कि अन्न जल त्याग कर अनशन करते हुये विरोध प्रदर्शित करने की दिशा में ऐतिहासिक तथ्यों और महिलाओं द्वारा किये गये प्रयासों को भी सूचीबद्ध किया जाय । इस पडताल के दौरान जो कुछ सामने आया उसे आपके सामने परोस रहा हूँ।इस संबंध में वैश्विक स्तर पर एतिहासिक तथ्यों को खंगालने पर यह पाया कि सबसे पहले इस अहिंसक तरीके से विरोध प्रदर्शन को ईसा से सैकडों साल पहले आरंभ हो चुके थे। एक उदाहरण आयरलैंड में अन्याय के प्रति विरोध दर्ज कराने का है जहाँ इसके लिये उपवास रखा जाता था। वहाँं अन्याय के प्रति विरोध दर्ज कराने हेतु अन्न त्यागने का कार्यक्रम अन्याय करने वाले के सामंती के दरवाजे पर किया जाता
था।अपने देश में भी ईसा से 400-750 वर्ष पूर्व उपवास का उल्लेख बाल्मीकि रामायण में मिलता है जब वनवास के लिये गये राम को वापिस बुलाने के लिये गये भरत वन में जाते हैं और उनसे अयोध्या लौटने की अनुनय विनय करते हैं। अत्यधिक अनुनय विनय करने पर भी जब राम के द्वारा इसे स्वीकार नहीं किया जाता तो अंत में भरत अन्न त्यागने की बात कहते हैं। (इसे तात्कालिक संदर्भ में भूख हडताल ही कहा जायेगा
)।
इसके उपरांत मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान रामचंद्र द्वार भरत जी को इसे ब्राह्मण का कार्य बताकर अन्न जल न त्यागने की सलाह दी जाती है जिसे आज्ञाकारी भरत द्वारा इस प्रतिबंध के साथ स्वीकार किया जाता है कि वे अयोध्या में राजसिंहासन पर भगवान की चरण पादुकाऐं रखकर स्वयं प्रतीकात्मक प्रशासक बनकर शासन चलायेगें ।
1995 में टिहरी बांध विरोध में 45 दिन तक भूख हडताल करने वाले सुन्दरलाल बहुगुणा के अनशन का साक्षी मैं स्वयं रहा हूँ जिसके समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मेधा पाटेकर जी के आने पर अपने पदेन दायित्यों के चलते उन्हे मैने गिरिफ्तार भी किया था और उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा से दूर लेजाकर नई दिल्ली के राजघाट पर सम्मानपूर्वक पहुँचाया था। (इसका विस्तृत विवरण मैं किसी अन्य पोस्ट में पृथक से लिखकर आप सुधी पाठकजनों के साथ अवश्य बांoa
टूँगा)
आदरणीय मेघा जी द्वारा इसके उपरांत 2006 में पुनः सरोवर बांध की उंचाई न बढाने के लिये भूख हडताल की जिसे उनके द्वारा 28 मार्च 2006 को प्रारंभ किया गया था और लगातार अनशन के बीस दिन बीतने पर 17 अप्रैल 2006 केा भारत के उच्चतम न्यायालय ने सरदार सरोवर के विस्थापन और पुर्नवास के कार्यक्रम को अपनी देखरेख में करवाने का आदेश दिया तब जाकर मेंधा जी का अनशन समाप्त हो सका था
।
अन्न जल त्याग कर विरोध प्रदर्शित करने के अनेक उदाहरण हैं यथा सुन्दरलाल बहुगुणा द्वारा 1997 में महात्मा गांधी की समाधि पर किया गया 74 दिनों तक उपवास, 13 जून 2008 को उत्तरकाशी में भागीरथी के प्रवाह को रोककर बनायी जाने वाली परियोजना को हटाने की मांग पर उपवास आदि आदि। आज इतना ही बताना चाहता हूँ कि भारतीय नारी आज किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है भले ही वह क्षेत्र कितना ही बीहड क्यों न हो जैसे अन्न जल त्याग कर अपने विरोध को प्रदर्शित करने का आदरणीय मेघा पाटेकर जी का उदाहरण।

सोमवार, 22 अगस्त 2011

हमारा देश महान

हमारा  देश महान


हमारा देश महान, कहना कितना आसान
चारों तरफ चोरबाजारी ,कालाबाजारी ,भ्रस्टाचारी है पनप रही 
मिलावटी वस्तुओं की बिक्री आराम से हो रही 
इंसान की जिन्दगी से खेलना 
यहाँ कितना आसान 
फिर भी हमारा देश महान 
औरतों को देवी कहते हैं 
पर उसकी इज्जत सरेआम उछाल देतेहैं
बच्चियां ,लडकियां,औरतें घर मैं तक सुरक्षित नहीं जहां
अत्याचार करना,तेज़ाब फेकना,नहीं तो गोली मार देना 
यहाँ कितना आसान 
फिर भी हमारा देश महान 
महंगाई इतनी बढ़ रही 
गरीबों को दाल-रोटी भी खाना मुश्किल पड़ रही 
किसान कर रहे आत्महत्या जहां 
किसी की भी नहीं सुनवाई यहाँ 
जुर्म करनेवाले नेताओं को शान से रहना 
यहाँ कितना आसान 
फिर भी हमारा देश महान 
जो सोच रहें हैं सिर्फ अपनी भलाई 
        देश की सब तरफ से हो रही तबाही
गुंडों,चोरों का साम्राज्य जहां 
नेताओं के लिए नहीं कोई कानून यहाँ 
उनके लिए कोई भी कानून तोड़ना 
यहाँ कितना आसान 
फिर भी हमारा देश महान 
        
 


THE NEXT PRIME-MINISTER -DR. KIRAN BEDI !


A still image of Kiran Bedi
[गूगल से साभार ]
    
वीरुभाई जी  ने  एक सटीक टिपण्णी की है .मैं पूरी तरह से सहमत हूँ .आप भी पढ़िए -
मजबूत इरादों की सुदृढ़ दीवार सी जोश पूर्ण रचना ,..........."पुरुष ,गंवार और घोड़ा ,इन्हें जितना मारो थोड़ा ",नारी को अबला कहने (अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी ,आँचल में है दूध और आँखों में पानी )के दिन गए (ढोल ,गंवार शूद्र ,पशु -नारी ,सकल ताड़ना के अधिकारी )पढने के दिन गए ,किरण बेदी हैं आज "फौलादी इरादों वाली ,उसूलों वाली औरत ,अन्ना के आन्दोलन की सात्विक आंच सी ,जीवन की उजास सी ,नए प्रभात सी ......मैं इनमे प्रधान मंत्री /गृह -मंत्राणी की छवि देख रहा हूँ . जय अन्ना ,जय भारत .

आज  हमें वास्तव  में  किरण बेदी जी जैसी  साहसी ,ईमानदार महिलाओं की आवश्यकता है.ऐसी महिलाएं ही देश को आगे ले जा सकती  हैंप्रधानमंत्री पद की शोभा ऐसी ही भारतीय महिला बढ़ा सकती है
                   
क्या आप सहमत हैं?
                                                                                 शिखा कौशिक 
                                                                                .