सोमवार, 29 जुलाई 2013

बुआ -कहानी

 बुआ -कहानी 
Indian beautiful female doctor Stock Photos
बुआ -कहानी 

बुआ के  साथ रहने का अलग ही आकर्षण था .कहाँ शहर का कोलाहल भरा वातावरण और कहाँ बुआ के गाँव में चारों ओर शांत -सुहाना वातावरण .वैसे तो हम चारों भाई -बहनों को बुआ समान रूप से स्नेह करती क्योंकि हम उनके एकलौते भाई की संतान थे पर मुझ पर बुआ का विशेष स्नेह था क्योंकि मैं सब भाई बहनों में सबसे छोटा था .बुआ ने समाज सेवा का व्रत लिया था इसीलिए एम्.बी.बी.एस. करते ही गाँव  में अपना क्लिनिक खोला था ..पिता जी के तगड़े विरोध के बावजूद .विवाह के लिए भी वे तैयार नहीं हुई थी ...पर ये सब मुद्दे मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते थे क्योंकि मुझे तो माँ से भी बढ़कर बुआ अच्छी लगती थी .बुआ को जब भी फुर्सत मिलती तब शहर हमारे पास अवश्य आती .पिता जी से कम बात होती और हमारे साथ खेलने में ज्यादा मगन रहती .जब भी आती मंजू दीदी व् प्रीती दीदी के लिए उनकी रुचि की चीज़ें लाती और पिंटू भैय्या व् मेरे लिए ढेर सारे खिलौने .मेरे लिए मेरी पसंद की चौकलेट व् टॉफी लाना भी बुआ कभी नहीं भूलती थी .धीरे-धीरे बड़े होते हुए मैंने भी बुआ की तरह डॉक्टर बनने का निश्चय किया .बुआ के मार्गदर्शन से मैंने हर बार अच्छे अंको से हर परीक्षा उत्तीर्ण की . एम्.बी.बी.एस. कर लेने के बाद मेरे सामने धर्म-संकट खड़ा हो गया .बुआ की इच्छा से मैं भली-भांति परिचित   था कि मैं गाँव उनके पास रहकर उनके क्लिनिक  को ज्वाइन करूँ पर घर की  आर्थिक  स्थिति व् जवान हुई बहनों के विवाह की  चिंता के कारण मेरा लक्ष्य अधिक से अधिक धन कमाकर पिता जी को सहारा देना बन गया था .बुआ से सलाह व् समर्थन लेना चाहता था . लेकिन पिता जी ने पहले ही फैसला सुना दिया और कड़े स्वर में कहा -'' दिनेश मैंने तुम्हारे लिए क्लिनिक का इंतजाम यही शहर में कर दिया है ..यही रहो और उन्नति करो .''बुआ पिता जी के इस निर्णय से बहुत नाराज़ हुई क्योंकि इसके बाद उनका हमारे पास आना-जाना लगभग बंद हो गया और फोन द्वारा  भी संपर्क टूट गया .पिंटू भैय्या ने रेडीमेट गारमेंट्स की  दुकान कर ली थी और मैंने चिकित्सा की .हाँ ! यही लगा था मुझे बुआ के अनुसार गाँव न जाकर शहर में क्लिनिक पर पहली बार जाते हुए .जैसी की पिता जी को उम्मीद थी मैं उतनी ज्यादा कमाई इस पेशे से नहीं कर पाता था क्योंकि मैं अपने मरीजों को लूट नहीं सकता था .मंजू दीदी व् प्रीती दीदी की  शादी में भी बुआ नहीं आई .दोनों बार मनी ऑडर द्वारा शुभकामनायें प्रेषित कर दी .पिता जी भी अपने जिद्दी स्वभाव के कारण उन्हें मनाने नहीं गए गाँव . मैं भी इतना व्यस्त रहता था कि बुआ के पास जाने के लिए समय नहीं निकाल पाता था ...सच कहूं तो उनके पास जाने की  हिम्मत ही नहीं थी .पिंटू भैय्या के विवाह के अवसर पर मैंने डायरी से बुआ का पोस्टल एड्रेस निकाल कर विशेष आग्रह के साथ ''जरूर आना है '' की  विनती भरी चिट्ठी लिखी .चिट्ठी का जवाब तो आया लेकिन पिंटू  भैय्या की  शादी हो जाने के बाद .बुआ ने लिखा कि वे व्यस्त रहती हैं अत: आ नहीं पाती .मैं जानता था उनकी व्यस्तता  .मैंने  निश्चय किया कि इस रविवार को बुआ के पास जरूर जाऊंगा .पिता जी भी चाहते थे कि बुआ की  नाराज़गी दूर हो जाये .मैं रविवार को सुबह साढ़े छह बजे की  बस पकड़कर उनके गाँव के लिए रवाना हो लिया .रास्ते भर बस यही सोचता रहा कि बुआ क्या अब भी उतने प्यार से मुझसे मिलेगी जबकि मैंने उनका दिल तोडा है ? उन्होंने  मुझे डॉक्टर बनाने के लए कितनी भाग-दौड़ की और मैंने डॉक्टर बनते ही उनके सपने चकनाचूर कर दिए .कितनी उत्साहित थी वे मेरे डॉक्टरी की  ओर बढ़ते क़दमों को देखकर .उत्साहित होकर कहती -'' अब मेरी क्लिनिक में एक और काबिल डॉक्टर आ जायेगा .कितनी ही अनमोल जान बचाई जा सकेगी जो यहाँ चिकित्सकों की कमी के कारण चली जाती हैं .''पूरे साढ़े तीन साल हो गए थे बुआ से ना मिले .बस रुकी , मैंने अपना बैग कंधें पर  टांगा  व्  ब्रीफकेस  उठाकर बुआ के  क्लिनिक की ओर चल दिया क्योंकि मैं जानता था कि वे वही होंगी .रास्ता मेरा जाना-पहचाना था .हजारो बार बुआ के साथ उनके क्लिनिक पर गया था मैं .बुआ के क्लिनिक पर पर पहुँचते ही पाया कि ये अब तक वैसा का वैसा ही है .बुआ मुझे देखते ही खड़ी हो गयी और विस्मित होकर बोली -'' अरे ....दिनेश तुम ?'' मैंने आगे बढ़कर चरण स्पर्श करते हुए कहा -'' बुआ दिनेश कहकर पराया मत करो मैं तो आपका गुड्डू हूँ ...वही छोटा सा गुड्डू .'' बुआ की आँख भर आई आंसू पोछते हुए बोली -'' हाँ हाँ ..मेरा गुड्डू !! '' वे मुझे घर ले गयी .फ्रेश होने के बाद मैंने बुआ से पूछा -'' बुआ अब भी नाराज़ हो मुझसे ?'' बुआ मुस्कुराई और बोली -'' अरे अपने बच्चों से कोई नाराज़ होता है ?..लेकिन हाँ  मैंने तुम्हे इसलिए डॉक्टर नहीं बनाया था कि तुम  इसे एक व्यवसाय बनाओ ...मैं चाहती थी तुम मेरे इस क्लिनिक को संभालो और इस पेशे को पूजा का सम्मान दो .मेरे इस क्लिनिक से भी इतना पैसा तो मेरे पास आ ही जाता है जिससे मैं ठीक से खा-पहन सकूं और सेवा कार्य भी कर सकूं .लेकिन तुमने भैय्या की .....चलो वैसे भी मेरा कौन सा अधिकार है तुम पर जो तुम मेरे कहे अनुसार चलते ?''मैं भावुक हो उठा और बोल -'' बुआ ..प्लीज़ ऐसा मत कहो .मैं इस बार जाकर पिता जी से साफ कह दूंगा कि मुझे आपके पास यही रहकर सेवा कार्य करना है .'' बुआ ने मुझे गले से लगा लिया .शहर पहुंचकर मैंने पिता जी को अपना निश्चय सुना दिया और यह भी बता दिया कि मैं और अपनी आत्मा के साथ धोखा नहीं कर सकता .पिता जी शायद बुआ के अहसानों के कारण इस बार ना नहीं कर पाए .अब जब बुआ इस दुनिया में नहीं हैं तब उनके क्लिनिक में बैठा हुआ मैं अक्सर सोचा करता हूँ कि मैंने वो निर्णय लेकर कितना सही कदम उठाया था .

शिखा कौशिक 'नूतन '

शनिवार, 27 जुलाई 2013

बेग़म ग़म मत देना ,

Indian_bride : Image of a gorgeous Indian bride and groom traditionally dressed
बेग़म ग़म मत देना
do not copy 

दिल बहलाने को लाया हूँ बेग़म ग़म मत देना ,
खिदमत करवाने लाया हूँ बेग़म ग़म मत देना !
*****************************

सजने और सँवरने  की है बेग़म तुम्हें आजादी ,
खुली जुबान पर गुर्राया हूँ बेग़म ग़म मत देना !
***************************

नज़रों के तुम तीर चलाकर कर लो मुझको घायल ,
देख बगावत घबराया हूँ बेग़म ग़म मत देना !
*************************

फ़र्ज़ निभाओ मगर कभी तुम हक़ की बात न करना ,
तानाशाह बन  इतराया  हूँ बेग़म ग़म मत देना !
************************

'नूतन' औरत की किस्मत में सारे ग़म पी जाना ,
कई दफा ये फ़रमाया हूँ बेग़म ग़म मत देना !!

शिखा कौशिक 'नूतन'

भारतीय नारी ब्लॉग प्रतियोगिता-3 प्रथम प्रविष्टि [नीतू राठौर ]

   मेरा घर 
                  ****************
                  ****************
Indian_bride : Slim beautiful woman wearing luxurious wedding dress over white studio background
कहते है  घर गृहणी का होता है 
लेकिन यह सच नहीं है 
घर में रहने वालो से पूछो 
घर किसका होता  है .
घर होता है दादा का,पापा का,
बेटे का,और उसके बेटे का 
सदियों से यही चला आ रहा है 
घर ना बेटी का होता है ,न ही बहू  का 
बेटी को तो बचपन से ही सिखाया जाता है 
ये घर तेरा नहीं है 
तुम्हे अभी अपने घर जाना है (ससुराल )
बेटी बेचारी अपने घर के सपने सँजोए 
मन उलझाये ही रहती है 
फिर एक दिन जब वो अपने घर चली जाती है 
अपने - अपनों के जाल में फँसकर 
हर चीज को तरस जाती है 
मन को यही दुविधा सताती है 
पता नहीं इस अपने कहे जाने वाले घर से 
जाने कब निकाली जा सकती है .
वह बेचारी भोली सी,नादान सी,
समझ ही नहीं पाती कि ... घर भी कभी 
किसी औरत का हुआ है जो अब होगा .
घर औरत से बनता है ,सजता है,
औरत ही घर की जननी है 
लेकिन यह बनाना बिगाड़ना पुरूष ही करता है 
क्योकि अपना देश तो पुरूष प्रधान देश है .
यहाँ औरत स्वतन्त्रता के नाम पर 
खुले आसमान के नीचे 
बन्धनों की चाहर -दिवारी से कैद है 
लेकिन फिर भी नकारात्मक सच है 
कि .......घर गृहणी का ही होता हे. 
                           नीतू राठौर 
                       **********************

शुक्रवार, 26 जुलाई 2013

भारतीय मीडिया इतना दकियानूसी क्यों है ?

            Priyanka Gandhi Wedding Photos  

 भारतीय मीडिया आज अपने को कितना ही आधुनिक प्रदर्शित करने का ढोंग रचे पर उसके व्यवहार से  पितृ -सत्तात्मक  समाज की सड़ी-गली सोच के दर्शन होते ही रहते है  . किसी भी चर्चित महिला के विवाह करते ही उसे पति के सरनेम से विभूषित करने में हमारा मीडिया चूकता नहीं है . वो प्रियंका गाँधी को विवाह से पूर्व ही प्रियंका वाड्रा लिखकर अपने अपडेट होने का प्रमाण प्रस्तुत करता है तो ऐश्वर्या राय को ऐश्वर्या राय बच्चन लिखने में गर्व महसूस करता है . आखिर हमारे मीडिया को इतना दकियानूसी होने की क्या जरूरत है ? ये और अन्य सभी चर्चित महिलाओं का अपना वजूद है ..अपने नाम से पहचान है फिर विवाह होते ही पति के कुल का सरनेम का पट्टा पहनाने को हमारा मीडिया क्यों इतना उत्सुक रहता है .ये समझ से परे है . ....और हां सैफ व् करीना के मामले में तो ये इतना बढ़ गया की दोनों का नाम ही मिलाकर ''सैफीना ''  कर दिया ...वाह भाई वाह ...भारतीय मीडिया !!! देखिये कमाल -



Priyanka Gandhi Marriage Photos - TimePass69.Com

Priyanka Vadra - Wikipedia, the free encyclopedia

Aishwarya Rai Pictures : Aishwarya Rai : Free Download ...

Aishwarya Rai Bachchan Photos, Download Aishwarya Rai - 

क्या वास्तव  में इस सब की कोई जरूरत है ?

शिखा कौशिक 'नूतन' 

मंगलवार, 23 जुलाई 2013

भावुकता स्नेहिल ह्रदय ,दुर्बलता न नारी की ,

The Brave Women of India21-Year-Old Shreya...
भावुकता स्नेहिल ह्रदय ,दुर्बलता न नारी की ,
संतोषी मन सहनशीलता, हिम्मत है हर नारी की .
.......................................................................
भावुक मन से गृहस्थ धर्म की , नींव वही जमाये है ,
पत्थर दिल को कोमल करना ,नहीं है मुश्किल नारी की.
..................................................................................
होती है हर कली पल्लवित ,उसके आँचल के दूध से ,
ईश्वर के भी करे बराबर ,यह पदवी हर नारी की .
...................................................................................
जितने भी इस पुरुष धरा पर ,जन्मे उसकी कोख से ,
उनकी स्मृति दुरुस्त कराना ,कोशिश है हर नारी की .
.........................................................................
प्रेम प्यार की परिभाषा को ,गलत रूप में ढाल रहे ,
सही समझ दे राह दिखाना ,यही मलाहत नारी की .
...............................................................................
भटके न वह मुझे देखकर ,भटके न संतान मेरी ,
जीवन की हर कठिन डगर पर ,इसी में मेहनत नारी की .
................................................................................
मर्यादित जीवन की चाहत ,मर्म है जिसके जीवन का ,
इसीलिए पिंजरे के पंछी से ,तुलना हर नारी की .
..........................................................................
बेहतर हो पुरुषों का जीवन ,मेरे से जो यहाँ जुड़े ,
यही कहानी कहती है ,यहाँ शहादत नारी की .
...................................................................
अभिव्यक्त क्या करे ''शालिनी ''महिमा उसकी दिव्यता की ,
कैसे माने कमतर शक्ति ,हर महिका सम नारी की .
...................................................................................
                      शालिनी कौशिक 
                               [कौशल ]

शब्दार्थ -मलाहत-सौंदर्य 
                                     

भारतीय नारी ब्लॉग की दूसरी वर्षगांठ-मेरी ओर से हार्दिक धन्यवाद !

Wallpaper: Happy Birthday 65


भारतीय नारी ब्लॉग की दूसरी वर्षगांठ पर सभी सम्मानित योगदानकर्ताओं ,पाठकों को मेरी ओर से हार्दिक धन्यवाद !

John Lennon
“Imagine there's no countries
It isn't hard to do
Nothing to kill or die for
And no religion too
Imagine all the people
Living life in peace

You may say that I'm a dreamer
But I'm not the only one
I hope someday you'll join us
And the world will be as one”
― John Lennon, Imagine


 ' शिखा कौशिक 'नूतन '

सोमवार, 22 जुलाई 2013

दामिनी गैंगरेप का त्वरित न्याय कहाँ ?

दामिनी गैंगरेप का त्वरित न्याय कहाँ ?
 
[अमर उजाला हिंदी दैनिक से साभार ]

धारा ३७६-२ -छ , भा० दंड संहिता कहती है ''कि जो कोई सामूहिक बलात्संग करेगा वह कठोर कारावास से ,जिसकी अवधि दस वर्ष से कम नहीं होगी ,किन्तु जो आजीवन हो सकेगी और जुर्माने से भी दंडनीय होगा और इसी धारा के मद्देनज़र मध्य प्रदेश के दतिया जिले की विशेष अदालत ने ३९ वर्षीय स्विस महिला के साथ हुए बलात्कार के मामले में छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है .
        बलात्संग या बलात्कार धारा ३७६ भा.दंड.सहिंता  के अंतर्गत दंडनीय है और सेशन न्यायालय द्वारा विचारणीय है .जिसकी प्रक्रिया दंड प्रक्रिया सहिंता की धारा २२५ से २३७ तक दी गयी है .
धारा २२५ में विचारण का सञ्चालन लोक अभियोजक द्वारा किया जाता है .धारा २२६ में अभियोजक अपने मामले का कथन अभियुक्त के खिलाफ लगाये गए आरोपों के बारे में  और यह बताते हुए आरम्भ करेगा कि वह अभियुक्त को किस साक्ष्य से अभियुक्त साबित करेगा .धारा २२७ में यदि सेशन जज को यह लगे कि अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही का पर्याप्त आधार नहीं है तो वह उसे उन्मोचित कर देगा जिसका मतलब मात्र सबूतों का न होना है दोष मुक्ति नहीं ,किन्तु यदि न्यायाधीश को यह लगे कि अभियुक्त को अपराधी मानने के आधार हैं तो धारा २२८ में उस पर आरोप लगाये जाते हैं और अभियुक्त से पूछा जाता है कि वह आरोप स्वीकार करता है या विचारण किये जाने का दावा करता है . और यदि अभियुक्त दोष स्वीकार करता है तो धारा २२९ में उसकी दोषसिद्धि की जाती है किन्तु यदि वह नहीं मानता या विचारण किये जाने का दावा करता है तो धारा २३० में अभियोजन को साक्ष्य प्रस्तुत करने की तारीख नियत की जाती है फिर धारा २३१ में अभियोजन से साक्ष्य लिया जाता है .यदि साक्ष्य लेने ,अभियुक्त की परीक्षा ,प्रतिरक्षा सुनने के पश्चात् यदि न्यायाधीश को लगे कि अभियुक्त के अपराध का साक्ष्य नहीं है तो उसे दोषमुक्त करेगा किन्तु जहाँ ऐसा नहीं हो वहां धारा २३३ में अभियुक्त से प्रतिरक्षा आरम्भ करने की अपेक्षा की जाएगी फिर धारा २३४ में दोष मुक्ति या दोषसिद्धि का निर्णय दिया जायेगा .
इतनी लम्बी प्रकिया से गुजरने के बाद स्विस महिला से गैंगरेप के मामले में तो न्यायाधीश का निर्णय आ गया किन्तु दामिनी गैंगरेप कांड जो कि इससे ३ महीने पहले १६ दिसंबर २०१२ को हुआ जिसमे पीड़िता असहनीय पीड़ा झेलकर मौत का शिकार हो गयी और जिसमे दामिनी के दोस्त द्वारा सभी आरोपियों की शिनाख्त यहीं कर ली गयी जबकि स्विस महिला से हुए गैंगरेप में यह सब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया गया मतलब एक और लम्बी प्रक्रिया और तब भी अपराधियों को सजा मिल गयी और दामिनी कर रही है आज भी न्याय की प्रतीक्षा ................
 क्या इसके पीछे राज्य राज्य का अंतर माना जाये या देशी विदेशी का और यहाँ देशी-विदेशी का अंतर ज्यादा प्रभावी नज़र आ रहा है .विदेश में अपनी न्यायप्रिय ,मजबूत लोकतंत्र की छवि ही यहाँ हावी नज़र आ रही है और स्विस महिला इसी कारण दामिनी से पहले न्याय पा गयी .इसी कारण अब यह कहना पड़ेगा ''कि भगवान् के घर देर है अंधेर नहीं ''दामिनी के एक अपराधी को सजा वे दे चुके हैं बाकी को भी शायद  वे ही सजा देंगे अव्यवस्थाओं से बंधी न्याय प्रक्रिया नहीं .
                 शालिनी कौशिक