रविवार, 10 मार्च 2013

सर्वप्रथम नियम व नियमानुशासन प्रणेता.... सूर्यपुत्र यम... डा श्याम गुप्त

                      सृष्टि के मानव इतिहास में मानव आचरण व मर्यादा के सर्वप्रथम नियम व नियमानुशासन प्रणेता.... सूर्यपुत्र यम...

                        
            
                    आज  महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण, महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध विभिन्न भावों , वक्तव्यों, आकांक्षाओं, आशाओं, इच्छाओं, सुझावों , क़ानून व उसके पालन पर जोर, नए-नए नियमों आदि  का प्रकटीकरण जोर-शोर पर है जो निश्चय ही एक जागरूक समाज के लक्षण हैं | इन सबके साथ  जो अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्य  है वह है 'मानव आचरण' का  |  सब कुछ होते हुए भी जब तक मानव मात्र ..चाहे पुरुष हो या नारी... सद-आचरण का व्यबहार नहीं करेगा, कोई उपाय सफल नहीं  हो सकता क्यंकि प्रत्येक स्थान पर कार्य करने वाला, कृतित्व को अंजाम देने वाला  भी  मनुष्य ही है एवं परिणाम भुगतने वाला भी वही मानव है |
                      ऋग्वेद में यम-यमी आख्यान नामक एक कथा है जो अथर्व वेद  में भी पुन: कही गयी है ,जिसकी प्राय: विधर्मी व विद्वेषी लोग गलत अर्थ लेकर आलोचना भी करते हैं | वह मानव -इतिहास की एक विशेष , मील का पत्थर है ...टर्निंग पॉइंट | यम व यमी  विवस्वान सूर्य एवं सरण्यू के जुड़वां पुत्र-पुत्री थे| उस काल में आचरण बंधन नियम नहीं  थे ...यमी अपने स्थान पर प्रवास के दौरान ..यम से संतानोत्पत्ति की इच्छा जाहिर करती है | परन्तु यम ,, नए व उचित आचरण नियमों की रचना व स्थापना करते हैं |... यम का कथन है ...
   " न ते सखा सख्यं वष्टये तत्स लक्ष्यायद्विसुरूपा भवाति | 
   महास्पुमासो असुराकर्मवीरा दिवोध्वरि उर्विया परिख्यनि ||."..ऋग्वेद 10/10/८८६७  एवं अथर्ववेद 18/१/१ ...
----- ...हे यमी ! आपका ये साथी यम इस सम्बन्ध का इच्छुक नहीं है क्योंकि आप सहोदरा हैं | अतः यह अभीष्ट नहीं है, लक्ष्य-प्राप्ति हित वि-स्वरुप अर्थात प्रतिकूल हैं | अन्य  बहुत से असुर वर्ग ( अन्य वर्ग ...भिन्न वर्ग के लोग ) उपस्थित हैं आप उनसे संगति करें |..तथा...
" आ धा ता गच्छानुसरा युगानि यत्र जामय कृणवान्नजादि | 
उप ववृद्धि बृषभाय बाहुमन्यमिच्छस्य सुभगे पति मत ||"..  .... हे सुभगे! हो सकता है कि इस प्रकार भविष्य में सहोदरा, बंधुत्व भाव रहित भाइयों को ही पति रूप में स्वीकारें | हम नियम स्थापित करें | अतः आप मुझसे  यह अपेक्षा न  करें |
      
              इसका सामान्य व्यवहारिक वैज्ञानिक  पक्ष है कि यम का कथन है कि दो समान परिवार, कुल व सम्बन्ध  वाले स्त्री-पुरुष आपस में सम्बन्ध न करें अपितु अन्य दूरस्थ सम्बंध वालों में सम्बन्ध होना चाहिए | यह  गोत्र संस्था व जेनेटिक -शास्त्र का प्रथम कथ्य है |
           उपाख्यान की   भौतिक  विज्ञान की  व्याख्या के अनुसार ... बिगबेंग या श्रृष्टि के पश्चात शक्ति कण व चेतन कणों का प्रादुर्भाव हुआ ..शक्ति कण असुर कहलाये एवं चेतन कणों को सुर कहा गया ....
            ---  शक्ति कण +शक्ति कण = पदार्थों, प्रकृति  का निर्माण हुआ  एवं
              ---चेतन कण +शक्ति कण = चेतन तत्व प्राण तत्व का निर्माण होता है | अतः चेतन +चेतन से कोई निर्माण नहीं होता अतः चेतन तत्व यमी को  नवीन तत्वों , पदार्थों या बलिष्ठ व उच्च बौद्धिक संतति हेतु शक्ति तत्व... असुरकणों , असमान , दूरस्थ सम्बन्ध वाले  से सम्बन्ध बनाना चाहिए |
                     वास्तव में उपाख्यान का सामाजिक, दार्शनिक व धार्मिक व आचरण गत अर्थ है कि यदि किसी विशेष परिस्थितिवश, एकांत या अन्य प्रभाव वश  स्त्री या पुरुष किसी में भी आचरण दौर्वल्यता या आती है तो अधिक समझदार, विज्ञ, अनुभवी, बलशाली  स्त्री-पुरुष का यह कर्तव्य व दायित्व  है कि मर्यादा का पालन करे व कराये न कि  दूसरे की दुर्बलता व परिस्थिति का अनुचित लाभ उठायें | पुरुष यदि इसका दृड़ता से पालन करें तो वे बलात्कार , स्त्री हिंसा, यौन उत्प्रीडन में रत होने से बचे रहेंगे | समाज में अधिकतर ..अपेक्षाकृत बलिष्ठ एवं अधिक सामर्थवान स्थिति पर होने के कारण निश्चय ही  ( यम की भाँति ) पुरुष का यह गुरुतर दायित्व है |

                          इस प्रकार यम सृष्टि के सर्वप्रथम सामाजिक, व्यवहारिक व आचरण के नियामक बने इसीलिये .. .नियम को 'नियम, नियमानुशासन, यमानुशासन,  यम-नियम एवं आयाम आदि  कहा जाता है | और यम को सृष्टि का अनुशासक |


                

शनिवार, 9 मार्च 2013

वरदान देदो....डा श्याम गुप्त का गीत ....

                           अंतर्राष्ट्रीय स्त्री सशक्तीकरण दिवस पर एक कोमल-कान्त स्वरों युक्त रचना ....



सुमुखि !अब तो प्रणय का वरदान देदो ॥

जल उठें मन दीप , ऐसी-
मदिर , मधु मुसकान देदो |
अधखुली पलकें झुकाकर,
प्रीति का अनुमान देदो |
सुमुखि ! अब तो प्रणय का वरदान देदो ||

दीप बनकर मैं, तेरे-
दर पर जलूँगा |
पथ के कांटे दूर , सब-
करता चलूँगा |

मानिनी !कुछ मुस्कुराकर,
मिलन का सुख सार देदो|
सिर झुका कर , कुछ हिलाकर,
मान  का प्रतिमान देदो ||
सजनि अब तो प्रणय का वरदान देदो ||

तुम कहो तो मैं ,
प्रणय की याचिका का |
प्रार्थना स्वर-पत्र ,
तेरे नाम भर दूं |
तुम को हो स्वीकार, अर्पित-
एक नूतन पुष्प करदूं |

भामिनी ! कुछ गुनगुनाकर ,
गीत का उनमान देदो |
सुमुखि अब तो प्रणय का वरदान देदो ||

पास आओ, मुस्कुराओ-
गुनगुनाओ |
कुछ कहो, कुछ सुनो-
कुछ पूछो-बताओ |
तुम रुको तो , मैं-
मिलन के स्वर सजाऊँ |
तुम कहो तो मैं-
प्रणय-गीता सुनाऊँ |

कामिनी ! इस मिलन पल को 
इक सुखद सा नाम देदो |

सुमुखि ! अब तो प्रणय का वरदान देदो ||

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

महिला दिवस त्यौहार -अख़बारों में विज्ञापनों की बहार

 महिला दिवस त्यौहार -अख़बारों में विज्ञापनों की बहार

महिला दिवस पर अख़बारों में विज्ञापनों के माध्यम से जो शुभकामनाओं की बहार आई है आइये आप भी देखिये -


प्रियंका  कर रही हैं प्रचार स्कूटी का ..बहाना महिला दिवस का !!

 
प्रियंका जी दिल की सुने या बैंक बैलेंस की ?

बढ़िया बात कही है बैंक ऑफ बड़ोदा ने ...खोल लो एक खाता इस बैंक में 


एल .आई सी .भी क्यों रहे पीछे ?
भाई मैसेज तो अच्छा है पर आपके मसालों की गुणवत्ता का प्रमाण ये तो नहीं !
बाज़ार को तो हर मौका भुनाना ही है !
आभूषण प्रियता नारी कमजोरी -ज्वलर्स की शुभकामनायें तो मिलेंगी जरूरी !
ये है आज की नारी सोच को दर्शाता विज्ञापन !
शिखा कौशिक 'नूतन '
              

इरादा मज़बूत हो तो औरत को ख़ुशहाली मयस्सर आ सकती है


दुनिया सलामत है। दीन भी सलामत है। दीन धर्म से अलग हटकर रास्ते बनाने वाले भी अपने अपने काम कर रहे हैं। 8 मार्च का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। किसी के लिए साल में एक दिन मुक़र्रर करने का मतलब होता है, पूरे साल में हमने उसके प्रति जो किया है, उसका हिसाब किताब लगाना और अपना गुण दोष जांचना। आज हम देख रहे हैं कि औरत पिछले साल जहां थी, कुछ मैदानों में उससे आगे बढ़ी है तो सेहत और हिफ़ाज़त के मैदानों में उसे चोट खानी पड़ी है। उसे ख़रीदा और बेचा भी गया, उसका जबरन अपहरण भी किया गया, उसे उसकी पसंद के युवक से शादी करने के एवज़ में क़त्ल भी किया गया और अपने मां-बाप की इज़्ज़त की ख़ातिर निगाहें झुका कर चलने वाली लड़कियों के साथ बलात्कार भी किया गया। औरत की आबरू को बुरी तरह तार तार किया गया। छोटी छोटी बच्चियों को दरिंदों ने अपनी हवस का निशाना बनाया।
दीन धर्म को मानने वालों के रहते हुए यह सब हुआ। आधुनिक बुद्धिजीवियों की सतर्क निगरानी के बावजूद यह सब हुआ। अगले साल जब यह दिन आएगा, तब भी हम यही सब कह रहे होंगे।
यह सब नहीं होना चाहिए।
आदमी ठान ले तो यह सब नहीं हो सकता। आदमी पहाड़ को काटकर मैदान बना सकता है। आदमी पहाड़ पर ट्रेन चला सकता है। आदमी चांद को छू सकता है और वह मंगल को खोदकर ज़मीन पर ला सकता है। अगर यही आदमी चाहे तो वह अपनी मां, बहन और बेटियों को हिफ़ाज़त और इज़्ज़त भी दे सकता है।
अगर आज औरत को यह सब मयस्सर नहीं है तो यह हमारे इरादे की कमज़ोरी का सुबूत है।
किसी शायर ने कहा भी है -
कहिये तो आसमाँ को ज़मीं पर उतार लाएं
मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए

कितना अच्छा हो, अगर साल 2013 में यह नज़ारा देखने को मिले कि परंपरागत और आधुनिक समाज में यह होड़ लगे कि देखें कौन औरत को हिफ़ाज़त और सम्मान देने में दूसरे को पछाड़ता है ?
मज़बूत इरादे और सकारात्मक प्रतियोगिता के ज़रिये हम औरतों को वह सब दे सकते हैं, जो उनका वाजिब हक़ है।

गुरुवार, 7 मार्च 2013

महिला दिवस


वह औरत 
जो सिर्फ औरत थी 

वह औरत 
जब धान का कलश छलका कर 
किया था गृह प्रवेश 
उसी दिन से 
बन गयी वह घर की 
समृध्धि की दारोमदार
कभी दूध में कटौती
कभी बची सब्जी से संतुष्टि कर  
जतन से छुपा कर पहनती  रही 
वह बांह से फटे ब्लाउज 
सिकोड़ती रही अपने पैर 
ताकि चादर बनी रहे 
पर्याप्त लम्बी सबके लिए  

बड़ी आस, बड़े चाव से 
लम्बे इंतजार के बाद 
खरीदी लाल किनारी 
की वह साड़ी 
हल्दी कुंकू का तिलक लगा 
कर दी भेंट छूकर चरण 
यूँ ही भाई से मिलने आयी 
ननद को 
उसके हाथ सहेज रहे थे 
द्वार पर बिखरे  वो धान कण
इस घर की समृध्धि 
कभी न हो कम 
न जाये बहन बेटी कभी 
खाली हाथ. 

वह औरत 
करती रही 
मामेरा मंडप सूरज पूजा 
अनसुने कर सब विरोध 
ओर गुनती रही 
माँ ओर सास के 
आशीर्वचन 
टटोलती रही अपने सर पर 
उनका हाथ कि 
दोनों घरों की लाज 
निभाना है उसे 
न कम होने दिया 
मान उसने कहीं भी |

वह  औरत 
छुपा कर अपने घुटनों 
कमर का दर्द 
करती रही पैरवी 
अबके एक ओर गाय लेने की 
कि छुटके कि बहू 
ओर बेटी कि जचगी है साथ साथ 
कि अब दो ओर घर है 
बनाये रखने को मान |

करके विरोध 
घर परिवार रिश्तेदार 
पति ओर खुद के बेटों का 
भेजा बेटी को पढ़ने शहर 
ओर बहू को बाहर 
बनाने अपनी पहचान 
बिना शिकायत संभालती रही घर 
अपनी उम्र की थकान को छुपाते हुए 
वह औरत मानती रही 
महिला सशक्ति  वर्ष जीवन पर्यंत | 

वह औरत 
जिसने न उठाया सर कभी 
अपने अधिकारों के लिए 
संभाले रही ख़िताब 
माँ सास बहू बहन 
बुआ मामी काकी का 
जिसने न पाए कहीं कोई इनाम 
लेकिन मनाती रही महिला दिवस 
अपनी जिंदगी के 
हर दिन हर वर्ष |

नपुंसक व्यवस्था के मुंह पर तमाचा

 Brave woman award to Nirbhaya
 International award for Delhi gang-rape victim 'Nirbhaya ...
 

जब भी 'दामिनी ' होगी सम्मानित 
ये होगा एक तमाचा उस 
नपुंसक व्यवस्था के मुंह पर 
जो खुले छोड़ देती है 
दरिंदों को दरिंदगी के लिए !!!
 
EVERY TIME WHEN ''DAMINI'' HAS BEEN AWARDED -ITS A SLAP ON THE IMPOTENT SYSTEM WHICH IS RESPONSIBLE FOR SUCH INCIDENTS .

बुधवार, 6 मार्च 2013

IS THIS VALID IN ISLAM ?क्या इस्लाम जायज़ मानता है ?




  

 IS THIS VALID IN ISLAM ?क्या इस्लाम जायज़ मानता है ? 
क्या इस्लाम ऐसे विज्ञापन को जायज़ मानता है ?जब मुस्लिम समाज को वैवाहिक विज्ञापनों से परहेज नहीं तब ''परगाश ''जैसे बैंड पर आपत्ति क्यों ?परिवर्तन प्रकृति का नियम है !सोचिये जरा !


IS THIS VALID IN ISLAM ? IF MUSLIMS HAVE NO OBJECTION ON THIS... WHY HAVE THEY OPPOSED A BAND LIKE 'PARGASH ' CHANGE IS THE RULE OF  NATURE .
THINK !THINK !THINK !


 SHIKHA KAUSHIK 'NUTAN'