गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

गुजारो जेल में जीवन कीड़े देह में भर जाएँ ,



 Mother : Beautiful black and white imahe of tlhe virgin Mary and the baby JesusMother : Virgin mary statue at Chantaburi province, Thailand.  Stock Photo
मेरी  मासूम बेटी ने बिगाड़ा क्या था कमबख्तों ,
उसे क्यूँ इस तरह रौंदा ,ज़रा मुहं खोलो कमबख्तों .

बने फिरते हो तुम इन्सां क्या था ये काम तुम्हारा ,

नोच डाली कली  मेरी, मरो तुम डूब कमबख्तों .

मिटाने को हवस अपनी मेरी बेटी मिली तुमको ,

भिड़ते शेरनी से गर, तड़पते खूब कमबख्तों .

दिखाया मेरी बच्ची ने तुम्हें है दामिनी बनकर ,

 झेलकर ज़ुल्म तुम्हारे, जगाया देश कमबख्तों .

किया तुमने जो संग उसके मिले फरजाम अब तुमको ,

देश का बच्चा बच्चा अब, देगा दुत्कार कमबख्तों .

कभी एक बेटी थी मेरी करोड़ों बेटियां हैं अब ,

बचाऊंगी सभी को मैं ,सजा दिलवाकर कमबख्तों .

मिला ये जन्म आदम का न इसकी कीमत तुम समझे ,

जो करना था तुम्हें ऐसा ,होते कुत्तों तुम कमबख्तों .

गुजारो जेल में जीवन कीड़े देह में भर जाएँ ,

तुम्हारा हश्र देखकर, न फिर हो ऐसा कमबख्तों .

बद्दुवायें ये हैं उस माँ की खोयी  है जिसने दामिनी ,

दुआ देती है ''शालिनी'',पड़ें तुम पर ये कमबख्तों .

                    शालिनी कौशिक

                        [कौशल ]





मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

श्याम स्मृति....दुर्गा देवी रहस्य ....एवं दशशीश रावण की हार के तत्वार्थ.....डा श्याम गुप्त




          महादेवी दुर्गा  को तीन महा-शक्तियों --महाकाली, शक्ति की देवी...महालक्ष्मी ,धन-संमृद्धि की देवी तथा महासरस्वती, विद्या व ज्ञान की देवी ....का  सम्मिलित अवतार कहा जाता है  |
          महादेवी दुर्गा समस्त दानवों, असुरों व दुष्टों व दुष्टता के विनाश का कारण बनती हैं...| इस तथ्य का तात्विक अर्थ है कि जब जब समाज में फैले अनाचार, असुरता आदि के विनाश की आवश्यकता होती है तो वे सभी व्यक्ति व विद्वान् जिनके पास धन बल है...शक्ति है एवं वुद्धि व ज्ञान का बल है सभी को  समाज से बुराई को दूर करने हेतु संगठित होकर कार्य करना चाहिए |
          भगवान राम ने रावण पर विजय से पूर्व इसी महाशक्ति की आराधना की थी | इसका तत्वार्थ है कि सर्व-शक्तिमान भी जब तक प्रकृति -शक्ति से नहीं जुड़ते ..विजयश्री उन्हें प्राप्त नहीं होती |

शत शत प्रणाम-जागरण जंक्शन से साभार




 जब कोकिला ने महसूस की कैद

 भारतीय समाज में आज महिला सशक्तिकरण की लहर चल रही है लेकिन यह लहर आज की नहीं बल्कि एक अर्से से भारतीय समाज का हिस्सा है. आजादी की लड़ाई में भी कई भारतीय महिलाओं ने अपना योगदान दिया और यह साबित किया कि वह भी इस समाज का एक सशक्त हिस्सा हैं. आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाली कुछ महिलाओं में खास थीं भारत कोकिला सरोजनी नायडू. 

भारतीय नारी ब्लॉग परिवार की ओर से उन्हें    शत शत प्रणाम


''हमारी भारतीय नारियों के कोकिल कंठ की गूँज से चहक रहा है हिंदुस्तान 
ये ही हैं हमारे देश की आन-बान -शान ,इनको शत शत प्रणाम !''
       
        शिखा कौशिक 'नूतन '

सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

पितृभक्ति में श्रवण कुमार माधवी से छोटा होकर भी अधिक याद क्यों किया जाता है ?


माता पिता की सेवा का जब भी नाम आता है तो हमेशा श्रवण कुमार का नाम लिया जाता है।
क्या इसके पीछे भी पुरूषवादी मानसिकता ही कारण बनती है ?
क्या वैदिक इतिहास में किसी लड़की ने अपने माता पिता की सेवा नहीं की ?
अनगिनत लड़कियां ऐसी हुई हैं जिन्होंने अपने माता पिता की प्रतिष्ठा के लिए अपना सब कुछ दाँव पर लगा दिया।
एक लड़की का सब कुछ क्या होता है ?
उसकी इज़्ज़त, उसकी आबरू !
विवाह हो जाए तो पति के लिए उसके नाज़ुक जज़्बात और बच्चे हो जाएं तो अपने लाडलों की ममता !
माधवी ने अपने पिता ययाति की प्रतिष्ठा बचाने के लिए यह सब कुछ गंवा दिया लेकिन किसी से शिकायत तक न की। उसके त्याग और बलिदान के सामने श्रवण कुमार का शारीरिक श्रम कहीं नहीं ठहरता लेकिन फिर भी माधवी का नाम पितृभक्ति में कभी नहीं लिया जाता।
ऐसा क्यों ?



शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

दुविधा


मेरे कमरे में अब
धूप नहीं आती
खिड़कियाँ खुली रहती हैं
हल्की सी रौशनी है
मन्द मन्द सी हवा
गुजरती है वहाँ से
तोड़ती है खामोशी
या शुरू करती है
कोई सिलसिला
किसी बात के शुरू होने
से खतम होने तक का ।
कुछ पक्षी विचरते हैं
आवाज़ करते हैं
तोड़ देते हैं अचानक
गहरी निद्रा को
या आभासी तन्द्रा को ।
कभी बिखरती है
कोई खुशबू फूलों की
अच्छी सी लगती है
मन को सूकून सा देती है
पर फिर भी
नहीं निकलता
सूनापन वो अकेलापन
एक अंधकार
जो समाया है कहीं
किसी कोने में ।
©दीप्ति शर्मा


नारी खड़ी बाज़ार में -बेच रही है देह !


 अभी अभी  जब मैं चाय बनाने चली तो पहले उसके लिए मुझे चाय के डिब्बे में भरने को चाय का पैकिट खोलना पड़ा वह तो मैंने खोल लिया और जैसे ही मैं डिब्बे में चाय भरने लगी कि क्या देखती हूँ पैकिट के पीछे चाय पीने को प्रेरित करती एक मॉडल का फोटो जिसे  देखकर मन ने कहा क्या ज़रुरत थी इसके लिए ऐसे विज्ञापन की 
यही नहीं आज से कुछ दिन पहले समाचार पत्र की मैगजीन में भी एक ऐसा ही विज्ञापन था जिसके लिए उस अंगप्रदर्शन की कोई आवश्यकता नहीं थी जो उसके लिए किया गया था .
                                            
 ये तो मात्र ज़रा सी झलक है आज की महिला सशक्तिकरण और उसके आधुनिकता में ढलने की जिसे आज के कथित आधुनिक लोगों का समर्थन भी मिल रहा है और ये कहकर की सुविधा की दृष्टि से ये सब हो रहा है मात्र चप्पल बेचने को ,चाय बेचने को ही नहीं बाज़ार की बहुत सी अन्य चीज़ों को बेचने के लिए नारी देह का इस्तेमाल किया जा रहा है जैसे कि अगर नारी ने कपडे कम नहीं पहने  तो चाय तो बिकेगी ही नहीं या भारत में चाय बिकनी ही बंद हो जाएगी वैसे ही चप्पल जो कि पैरों में पहनी जाती है यदि वह कैटरिना कैफ ने न पहनी और पहनते वक़्त उनके सुन्दर अंगों का प्रदर्शन नहीं हुआ तो चप्पल की कंपनी बंद हो जाएगी और यही नहीं कि इसके लिए मात्र ये कम्पनियाँ ही जिम्मेदार हैं जिम्मेदार है आज की आधुनिकता के लिए पागल नारी भी जो अपने शरीर के वस्त्रों को उतारने में ही अपनी प्रगति मान बैठी है और यही कारण है कि सिल्क स्मिता जैसी मॉडल आत्महत्या की और बढती है क्योंकि वे देह आधारित जीवन जीती हैं और सभी जानते हैं कि इस शरीर की एक निश्चित अवधि ही होती है उस तरह का सुन्दर व् आकर्षक दिखने की जो बाज़ार में बिकता है और जिसके लिए इन मॉडल्स को पैसा मिलता है धीरे धीर जब उनकी देह का आकर्षण कम होता है तब उनकी देह के लिए पैसा लुटाने वाले और मॉडल्स को देखने लगते हैं और आरंभ होता है अवसाद का दौर जो उन्हें धकेलता है आत्महत्या की ओर इसके साथ ही वे लोग जो इस तरह की ड्रेसेस  को नारी के आधुनिक होने का पैमाना मानते हैं और ये कहते हैं कि आज तेज़ी का ज़माना है और दौड़  धूप के इस ज़माने में इस तरह की ड्रेसेस से ही भागीदार हुआ जा सकता है तो उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि एक समय साडी  पर भी शाल ओढ़ा जाता था सुविधा के लिए वह शाल उतर गया साडी की जगह सलवार सूट भी सुविधा के नाम पर पहन जाने लगा अब उसमे भी दिक्कत आखिर ये सुविधा नारी के ही कपड़ों का हरण क्यों करती जा रही है पुरुषों के क्यों नहीं वे तो आज भी पेंट कमीज पहनते हैं सूट पहनते हैं न उन्हें सर्दी लगती है न गर्मी ,न उन्हें बस में चढ़ने में कोई परेशानी  न घर में रहने में ये सब नारी को ही क्यों होती हैं क्यों नारी अपने शरीर पर आधारित जीवन जीती है  क्यों वह एक वस्तु बनकर रहती है कि किसी विशेष समारोह में अगर उसे शामिल होना है तो उसके लम्बे बाल खुल जायेंगे तभी वह खूबसूरत लगेगी ,किसी विवाह समारोह में शामिल होगी तो चाहे हड्डी कंपाने वाली ठण्ड हो तब भी उसके शरीर पर कोई गरम कपडा नहीं होगा आखिर कब समझेगी नारी ?अपनी सही पहचान के लिए इस तरह शरीर का प्रदर्शन वह कब त्यागेगी ?क्यों नहीं समझती वह कि मानव शरीर भगवान ने हमें इस दुनिया में कुछ सकारात्मक कार्य करने  के लिए दिया है अगर इस तरह वस्त्रविहीन होने के लिए ही देना होता तो जानवर शरीर ही दे देता उनसे ज्यादा वस्त्रविहीन तो नहीं रह सकती न नारी . इसलिए नारी को अगर वास्तव में सशक्त होना है तो दिमाग के बल पर होना होगा शरीर के बल पर नहीं और शरीर के बल पर और दिमाग के बल पर आधारित नारी की प्रगति के स्थायित्व के अंतर  को वे बखूबी देख सकती है राखी सावंत आज कहाँ है और इंदिरा नुई आज कहाँ हैं .पूनम पांडे आज कहाँ हैं और सुनीता विलियम्स आज कहाँ हैं .इसलिए विचार करें नारी अपने व्यक्तित्व पर  न कि  शरीर की  बिक्री पर .
                            शालिनी कौशिक 
                                 [कौशल ]
   

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

श्याम स्मृति....मुक्ति का पथ-दीप नारी... सदा मुक्त....डा श्याम गुप्त..

                          स्त्री  स्वयं ही पथ है मुक्ति का, इस पथ पर चले बिना कौन मुक्त होता है | स्त्री  ही तो सदा मुक्ति हेतु पथ-दीप का कार्य करती है | पथ की भी कभी मुक्ति होती है ? संसार के हितार्थ कुछ तत्व कभी मुक्त नहीं होते मूलतः प्रकृति-तत्व, अन्यथा संसार कैसे चलेगा |’
                 नारी प्रकृति है, माया है | स्त्री द्विविधा भाव है | वही मोक्ष से रोकती भी है अर्थात संसारी भाव में जीव अर्थात पुरुष का जीना हराम भी करती है और और वही मोक्ष का द्वार भी है जीना आरामदायक भी करती है | काली के रूप में शिव को शव बनादेती है, सती के रूप में शिव को उन्मत्त करती  है तो पार्वती बन कर शिव को चन्द्रचूड बना देती है और तुलसी को तुलसीदास | नारी को गौ रूप कहा जाता है अर्थात वह प्रकृति में पृथ्वी है, गाय है, इन्द्रिय है, संसार हेतु अविद्या है तो तत्व रूप में विद्या, ज्ञान व बुद्धि |
                बंधन में तो पुरुष अर्थात जीव रूप में ब्रह्म या पुरुष रहता है| उसी को मुक्त होना होता है | नारी, प्रकृति, माया तो बद्ध-पुरुष को मुक्ति के पथ पर लेजाती है| तभी तो ईशोपनिषद में मोक्ष मन्त्र कहा गया है.......            
                        ” विद्या चाविद्या यस्तत  वेदोभय स:
                       अविद्यया मृत्युं तीर्त्वा विद्ययामृमनुश्ते ||” 


                   वास्तव में तत्व व्याख्या में नारी जीव नहीं है | वह तो शक्ति का रूपांतरण है | अतः नारी तो सदा मुक्त है | वह बंधन में होती ही कब है | वह तो स्वयं बंधन है | जीव, पुरुष रूपी ब्रह्म को बांधने वाली | पुरुष ही बंधन में होता है | ब्रह्म, पुरुष रूप में, जीव रूप में आकर स्वयं ही माया-बंधन में बंधता है ताकि संसार का क्रम चलता रहे | नारी तो स्वयं ही माया है, प्रकृति है | पुरुष –ब्रह्म को बाँध कर नचाने वाली| यद्यपि माया स्वयं ब्रह्म की इच्छा पर ही कार्य करती है स्वतंत्र रूप से नहीं क्योंकि वह उसी का अंश है.......   
                      “ ब्रह्म की इच्छा माया नाचे जीवन जगत सजाये |
                       जीव रूप जब बने ब्रह्म फिर माया उसे नचाये