शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

अपने ही आगार, आज भी डर डर सोती

गर्भवती नारी हुई, वही कुपोषण मार |
ख़त्म रसोईं कर चखे,  मात्र कौर दो-चार |

मात्र कौर दो-चार, भार दो जन का ढोती |
अपने ही आगार, आज भी डर डर सोती |

धुरी हुई कमजोर, जनम कन्या का होवे |
करके कन्या शोर, नींद में गहरी सोवे ||

गुरुवार, 9 अगस्त 2012

रचना नंदन को मिला, पैकेज छप्पन लाख

 रचना नंदन को मिला, पैकेज छप्पन लाख |
आफर देता फेसबुक, आई एस एम् की साख ||


आई एस एम् की साख, बधाई रविकर रचना |
जाय जमाओ धाक, गर्व करने से बचना |


रोशन जग में नाम, देश का नाम बढ़ाओ |
कालेज का सम्मान, इसे न कभी भुलाओ ||

 

Finally ISM to FACEBOOK!!!!

August 6, 2012

THE Ultimate Bonanza is here. Gone are the days , When Indian School of mines ,dhanbad was known for the Ultimate Pay Packages From Schlumberger  or the lucrative Scale from the Rio-Tinto. Its the Advent of the New Era in ISM.  Miss FaceMAsh "RACHANA NANDAN" as provoked in ISM has surpassed the ultimate test to work among the highly awaited MNC in the world. The lady from C.S.E is selected for the facebook by the FACEBOOK with the pay scale equivalent to an EnormousIndian Amount of Rs . 58 lac per annum in California. Truly , She, has presented herself as an Inspiration for the generations to come as mark of significant repute for the ISM, Dhanbad.

बुधवार, 8 अगस्त 2012

जन्माष्टमी ---डा श्याम गुप्त के पद....



ब्रज  की भूमि भई है निहाल |
आनंद  कंद  प्रकट भये ब्रज में विरज भये ब्रज ग्वाल |
सुर  गन्धर्व  अप्सरा गावहिं,  नाचहिं   दै- दै  ताल |
आशिस देंय विष्णु शिव ब्रह्मा, मुसुकावैं  गोपाल |
जसुमति द्वारे बजे बधायो, ढफ ढफली खडताल  |
पुरजन परिजन हर्ष मनावें, जनमु लियो नंदलाल |
बाजहिं  ढोल  मृदंग  मंजीरा, नाचहिं ब्रज के बाल |
गोप गोपिका करें आरती,  झूमि  बजावैं   थाल |
सुर दुर्लभ छवि निरखि निरखि छकि श्याम' हू होय निहाल ||






सखी री मोरे अंगना आयो श्याम |
पीताम्बर कटि, मोरपखा सिर, छवि सांवरी ललाम |
चंचल चपल नैन कज़रारे, कानन  लटकन  लोल |
हरित मुरलिया अधरन  सोहे,  मधुरस घोले  बोल |
ठुमुकि-ठुमुकि पग नचे कन्हैया सुधि-बुधि बैठी खोय |
लग्यो नचावन कर गहि मोहन, मोहि लियो सखि मोय |
भरमाई  सखी  नैननि  सैननि, नटखट  नन्दकिशोर |
छींके चढ़ दधि-माखन  लूट्यो, मटुकी  दीन्हीं  फोर |
चेतति ही  जब पकरन धाई,  भाज्यो  नैन  नचाय  |
श्याम' श्याम-लीला चित-चितवत चित चकोर हरषाय ||




                                                                                   ---चित्र गूगल ..साभार .

कृष्ण जन्म अष्टमी पर शुभकामनाएं |


कृष्ण जन्म अष्टमी पर शुभकामनाएं | 

जसोदा तेरा लल्ला कितना सलोना है ,
पालने में झूलता चंदा सा खिलौना .
कान्हा को बाँहों का झूला झुलाएंगे ,
मीठी मीठी लोरी सुनाकर सुलायेंगें ,
ममता की बरखा से उसको भिगोना है .
जसोदा तेरा लल्ला ....
ले गोद  कान्हा को गोकुल घुमाएंगे ,
गैय्या दिखाएंगें उपवन घुमायेंगें ,
मखमल सा कोमल ये गोकुल का छौना है .
जसोदा तेरा लल्ला .....

कहते हैं सब ये जग का खिवैय्या है ,
हमारे लिए तो बस ये कन्हैय्या है ,
ये ही हमारा रत्न-धन-सोना है .
जसोदा तेरा लल्ला ....
                         शिखा कौशिक 
                    [भक्ति अर्णव ] *राधे तूने  मुरली  क्यों  है  चुराई ?

अपना घर-वृद्धाश्रम


आज मैं सभी महिलाओ के साथ सेवा के लिए वृद्धाश्रम गयी थी।वहां एक महिला की आपबीति सुनकर मन दुःखी होगया,वह कहने लगी ब्याह से पहले माॅ कहती थी बेटी तेरा घर तो तेरा सुसराल है,यह तो तेरे लिए पराया घर है फिर ब्याह हुआ सुसराल को अपना घर समझने लगी उसे तन मन से सजाया,संवारा कुछ समय बाद अहसास हुआ कि यहां तो पति और सास का आधिपत्य है,मेरा तो कुछ नहीं है,मैं तो यहां भी परायी हू।फिर पति की अकाल म्््ृत्यु ने मुझको एक बार  फिर सुसराल में ज्यादा पराया कर दिया।जैसे तेैसे  मेहनत-मजदूरी करके बच्चो को पढाया लिखाया,ब्याह किया।बेटो ने अपने घर बनाए,बेटो का अपना परिवार बढा तो उस घर में माॅ के लिए जगह नहीं रही ,एक दिन उन लाडलो ने अपनी माॅ को वृद्धाश्रम छोड दिया ,जहाॅ वह अपनो से दूर रहकर अपने जीवन का अंतिम समय गुजार रही है।यहाॅ आकर मुझे जीवन की सच्चांई का अहसास हुआ कि यही तो मेरा अपना घर जहाॅ सब मेरे अपने है जो अंतिम समय तक मेरे साथ रहेगें।


   श्रीमति भुवनेष्वरी मालोत
  बाॅसवाडा राज.।

मंगलसूत्र और नारी


काले मोतियों में पिरोये ,
अनगिनत विश्वास
और शंकाओं को पाले,
डाले रहती है गले में
जान से भी बढ़कर
सहेजती है
इस काले मोती के धागे को |
खोने का
कभी बिखरने का डर
सताता रहता है |
कुंदन में जड़ी हो
या कोरे धागे में,
कोई फर्क नहीं पड़ता ,
आस्थावान होती है नारी,
विश्वास,अविश्वास से परे
हर तीज-त्योहर पर,
मंगलसूत्र के लंबी उम्र की
करती है कामना |
बीते दिन एक नारी की
ले ली जान मंगलसूत्र ने,
ये खबर सुनकर भी,
आसपास
बरबस दुहरा गयी नारियाँ,
लंबी हो उम्र मेरे मंगलसूत्र की |
पीट गयी एक नारी ,
शराबी के हाथों ,
होश में आते ही
बात जुबां पर आई,
लंबी हो उम्र मेरे मंगलसूत्र की |
एक धागे की बढ़ा देती है बिसात,
कर देती है अमर
मनके के हर दाने को
अपने विश्वास से |
नारियां कहाँ छोड़ पाई हैं
आज भी अपने पुरातनपंथी को ?
वो गंगू बाई हो या,
कंपनी की मीटिंग में बैठी
पुरुष से होड़ करती नारी ,
बातों -बातों में ,
छू जाते हैं उसके हाथ
गले के मंगलसूत्र को |
जन्म से ही बंध जाती है
मंगलसूत्र से नारी
और चाहती है जीवनपर्यंत
इससे बंधे रहना |

"रजनी नैय्यर मल्होत्रा "

मंगलवार, 7 अगस्त 2012


मैं अकेली लड़ रही हूँ

हे मनु पुत्र, तुमने आज तक जो, नीति विधि के नियम बांधे
सोचे बिना औचित्य क्या, प्रतिबन्ध कर, बेखौफ लादे
इन रीतियों का भार ढोते, थक गए काँधे हमारे
होता नहीं चलना सहन, अब दूसरों के ले सहारे

निष्प्राण कर इन रूढ़ियों को, भर कफ़न ,
पुरुषार्थ की कीलें नुकीली, जड़ रहीं हूँ
मैं अकेली लड़ रही हूँ

मैं जानती अच्छी तरह, है काम यह मुश्किल बड़ा
पर पत्थरों के बिना फेंके, फूटे नहीं कोई घड़ा
भरते रहें कितने घड़े, उनको न कोई है फिकर
जूँ न रेंगे कान पर, मनुष्यत्व जाए भले मर

ये कलुषता मेंटकर ही, चैन की मैं सांस लूं
इस अमिट संकल्प में, मैं सदा से दृढ़ रही हूँ
मैं अकेली लड़ रही हूँ

पाश फैलाए कि, शोषण हो सके पर्यंत जीवन
लिंग के आधार पर, चलता रहे अधिकार बंटन
विधि के प्रपत्रों में समूचा, पुरुष का ही हाथ हो
पुरुष को माने जो प्रतिनिधि, वो ही महिला साथ हो

धारणाएं बन न पायें, प्रष्ट नव इतिहास का
ऐसा अभेदी चक्रव्यू, मैं संगठित हो, गढ़ रही हूँ
मैं अकेली लड़ रही हूँ

रासायनिक वो तत्व जिनसे, प्रकृति ने तुमको रचा
वो सभी मुझ में समाहित, है वही पंजर समूचा
बुद्धिबल अन्विति पर, जिसका तुम्हें अभिमान है
कम न तिलभर पास मेरे, इतना मुझे भी भान है

जिस किसी भी क्षेत्र में प्रतिमान जो तुमने बनाये
खींच रेखाएं बड़ी, तोड़ वो मानक, सहज ही बढ़ रही हूँ
मैं अकेली लड़ रही हूँ


श्रीप्रकाश शुक्ल