सोमवार, 23 जुलाई 2012

हिसाब

हिसाब ना माँगा कभी
अपने गम का उनसे
पर हर बात का मेरी वो
मुझसे हिसाब माँगते रहे ।
जिन्दगी की उलझनें थीं
पता नही कम थी या ज्यादा
लिखती रही मैं उन्हें और वो
मुझसे किताब माँगते रहे ।

काश ऐसा होता जो कभी
बीता लम्हा लौट के आता
मैं उनकी चाहत और वो
मुझसे मुलाकात माँगते रहे ।

कुछ सवाल अधूरे  रह गये
जो मिल ना सके कभी
मैंने आज भी ढूंढे और वो
मुझसे जवाब माँगते रहे ।
- दीप्ति शर्मा

जब तक हरेक भ्रूण के जीवन की रक्षा के लिए उपाय न किए जाएंगे तब तक कन्या भ्रूण रक्षा अभियान अपने अंदर नामुकम्मल ही रहेगा

लोग कन्या भ्रूण हत्या के खि़लाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं। यह एक अच्छी बात है कि समाज में प्रचलन के बावजूद इसे एक बुराई के तौर पर देखा जाता है। एक अंदाज़े के मुताबिक हर साल 1 करोड़ से ज़्यादा कन्या भ्रूण मार दिए जाते हैं। इन भ्रूणों में उन की गिनती शामिल नहीं है जिन्हें अपाहिज होने के कारण मार दिया जाता है। यह सलाह देने वाला कोई और नहीं बल्कि डाक्टर ही होता है। हमारी बेटी अनम एक ऐसा ही भ्रूण थी जो कन्या भी थी और अपाहिज भी थी और डाक्टर ने उसे पेट में ही मार देने की सलाह तहरीरी तौर पर दी थी लेकिन हमने उनकी सलाह नहीं मानी और उसे अपने घर में आने दिया। अल्लाह की मर्ज़ी कि वह केवल 28 दिन ही हमारे साथ रह पाई। 22 जुलाई 2010 को वह इस दारे फ़ानी से रहलत फ़रमा गई। वह हमारे दिल में आज भी ज़िंदा है।
उसकी आमद ने हमारे सामने उन करोड़ों भ्रूणों की ज़िंदगी के सवाल को खड़ा कर दिया है जिन्हें हर साल दुनिया भर में महज़ अपाहिज होने के कारण क़त्ल कर दिया जाता है। इसलाम इस कृत्य को निंदनीय मानता है। जब तक हरेक भ्रूण के जीवन की रक्षा के लिए उपाय न किए जाएंगे तब तक कन्या भ्रूण रक्षा अभियान अपने अंदर नामुकम्मल ही रहेगा।

एक आवाज़ बीमार भ्रूण हत्या के खि़लाफ़

रविवार, 22 जुलाई 2012

महिलाओं पर अत्याचार और शालीन वस्त्र .. डा श्याम गुप्त


                                   | 
                                  वही दूसरी ओर किसी  नेता के लडकियों/महिलाओं को सभी व शालीन वस्त्र पहनने की सलाह पर तथाकथित महिला-आयोग आदि की स्मार्ट महिलायें आपत्ति कर रही हैं कि क्या बच्चियों से बलात्कार  एवं गुवाहाटी की घटना कपडे देख कर हुई थी ?
   वे भूल जाती हैं कि कपडे व अंग् प्रदर्शन भावनाओं को उत्तेजित करता है एवं टीवी , सिनेमा, उच्च वर्ग की महिलायें , सिने-तारिकाएं आदि को अधनंगा देखकर उन पर जोर नहीं चलता अपितु जहां जोर चलता है वहीं उसका प्रभाव व आवेग निकलता है |
 दूसरी ओर हमारे व्यंगकार -कवि गोपाल चतुर्वेदी जी इस विषय पर  खाप पंचायतों के फरमानों पर घिसे-पिटे सवाल उठाते हुए लिखित संविधान की बात करते हैं....परन्तु सब जानते हैं कि यह संविधान व इसके कार्यकारी जन कैसा व कितना पालन कर रहे हैं कि ५०-६० वर्षों में  इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सका है अपितु समस्या बढ़ी ही है |  संविधान में पंचायती राजकी बात भी कही गयी है |  
क्या हम सब , पढ़े-लिखे स्त्री-पुरुष व पाश्चात्य रन में रंगे युवा  इन सब बातों पर पुनर्विचार करेंगे |

हम साथ साथ हैं -प्रथम वर्षगांठ पर विशेष


'' भारतीय नारी ''ब्लॉग की प्रथम वर्षगांठ पर आप सभी योगदानकर्ताओं व् अनुसरनकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद .आपके  सहयोग ;प्रोत्साहन व् दिशा निर्देशन में यह ब्लॉग सफलता के नए आयाम छूता रहेगा ऐसी शुभकामना  के साथ -
                              शिखा कौशिक [व्यवस्थापक -''भारतीय नारी ''] 

विध्वंस में  छिपा  है नव सृजन  का मूल   ;
शाश्वत  है ये नियम मानव न इसे भूल  .
हुई बहिष्कृत ''नारी  '' से  तब  सृजित  हुआ  ये मंच  ;
योगदान  सब यहाँ करें नहीं पुरुष  स्त्री प्रपंच .
लक्ष्य  केवल एक था मिले स्त्री को  सम्मान ;
अखिल विश्व में भारत की नारी का हो सम्मान .
योगदानकर्ताओं  ने  दिया  बड़ा  योगदान ;
''रविकर'के ''अतुल'' तेज से फैला ''प्रेम  प्रकाश ''महान ''.

''श्याम'' की मुरली बजी हर्षित हुए ''हरीश '';
''नीलकमल'' विकसित भये ''आशा''मय हुए ''महेश ''.
मिली ''प्रेरणा '' नारी को नवयुग  का हुआ ''अभिषेक ''
''अंकित'' हुए तथ्य नए ''रचना'' हुई अनेक .
'भुवनेश्वरी''की ''वीणा''के सुर ''श्रवण'' करे  ''सुनीता '';
''शास्त्री '' ''दत्त '' व् ''अनवर'' के भावों की बहे सरिता .
''मृदुला''भर ''अंजली''में ''दीप्ति'' करें सभी को ''अशोक '';
''प्रदीप'' ''सवाई'' की ''साधना '' फैलाती आलोक .
''रेखा''और ''कुणाल ''संग ''हरकीरत'' का सहयोग'';
''कनु''संग जुडी ''राजेश'' अदभुत ये संयोग .
मैं सौभाग्य ''शालिनी''मिला आप सभी का हैं साथ  ;
''शिखा  ''कर रही आपका ह्रदय से धन्यवाद .





''हरियाली तीज ''-'' रमज़ान माह '' की हार्दिक शुभकामनायें .





 परिचय -
हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तीसरी  तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व  भारतीय  महिलाओं का विशेष त्यौहार है .यह भारत  में राजस्थान ,उत्तर प्रदेश और बिहार में विशेष रूप से  मनाया जाता है .इस दिन उपवास व् घेवर की मिठाई दोनों का विधान है.ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से माता पार्वती की कृपा से कुवारी कन्या  को  मनचाहा  वर प्राप्त होता है और सुहागन नारियों   का सुहाग अमर रहता है . मेहँदी रचाए व् नवीन वस्त्रों को धारण करें भारतीय  नारियों की शोभा देखते ही बनती है .झूलों व् हरियाली गीतों से   इस त्यौहार की रौनक  और  भी  बढ़   जाती  है .सभी भारतीय महिलाओं को ''हरियाली तीज '' की हार्दिक   शुभकामनायें .साथ  ही सभी ब्लोगर बंधुओं व्   बहनों को रमज़ान माह की हार्दिक  शुभकामनायें !  
                  शिखा   कौशिक   

भारत की इस बहू में दम है -सोनिया गाँधी


भारत की इस बहू में दम है -सोनिया गाँधी 
Rajiv Gandhi - 2728
२१ मई १९९१ की रात्रि  को जब तमिलनाडु  में श्री पेराम्बुदूर   में हमारे प्रिय नेता राजीव  गाँधी जी की एक बम  विस्फोट में हत्या  कर दी गयी वह क्षण पूरे भारत वर्ष को आवाक कर देने वाला था .हम इतने व्यथित थे.... तब  उस स्त्री के ह्रदय  की वेदना  को समझने   का प्रयास  करें  जो अपना  देश ..अपनी संस्कृति  और अपने परिवारीजन  को छोड़कर यहाँ हमारे देश में राजीव जी की सहगामिनी -अर्धांगिनी बनने आई थी .मैं बात कर रही हूँ सोनिया गाँधी जी की .निश्चित रूप  से सोनिया जी के लिए वह क्षण विचिलित  कर देने वाला था -

''एक हादसे ने जिंदगी का रूख़ पलट दिया ;
जब वो ही न रहा तो किससे करें गिला ,
मैं हाथ थाम जिसका  आई थी इतनी  दूर ;
वो खुद बिछड़   कर दूर मुझसे चला गया  .''

     सन १९८४ में जब इंदिरा जी की हत्या की गयी तब सोनिया जी ही थी जिन्होंने राजीव जी को सहारा दिया पर जब राजीव जी इस क्रूरतम  हादसे का शिकार हुए तब सोनिया जी को सहारा देने वाला कौन था ?दिल को झंकझोर कर रख देने वाले इस हादसे ने मानो सोनिया जी का सब  कुछ ही छीन लिया था .इस हादसे को झेल जाना बहुत मुश्किल रहा होगा उनके लिए .एक पल को तो उन्हें यह बात कचोटती ही होगी कि-''काश राजीव जी उनका कहना मानकर राजनीति में न  आते ''पर ....यह सब सोचने का समय अब कहाँ  रह  गया था ?पूरा  देश चाहता था कि सोनिया जी कॉग्रेस की कमान संभालें लेकिन  उन्होंने ऐसा  नहीं किया .२१ वर्षीय पुत्र राहुल व् 19 वर्षीय पुत्री प्रियंका को पिता  की असामयिक मौत के हादसे की काली छाया से बाहर  निकाल  लाना कम चुनौतीपूर्ण  नहीं था .

अपने आंसू पीकर सोनिया जी ने दोनों को संभाला और जब यह देखा कि कॉग्रेस पार्टी कुशल  नेतृत्व के आभाव में बिखर रही है तब पार्टी को सँभालने हेतु आगे  आई .२१ मई १९९१ के पूर्व  के उनके जीवन व् इसके बाद के जीवन में अब ज़मीन  आसमान  का अंतर  था .जिस राजनीति में प्रवेश करने हेतु वे राजीव जी को मना  करती  आई थी आज वे स्वयं  उसमे स्थान बनाने  हेतु संघर्ष शील थी .क्या कारण था अपनी मान्यताओं को बदल देने का ?यही ना कि वे जानती थी कि वे उस परिवार  का हिस्सा हैं जिसने देश हित में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया .कब तक रोक सकती थी वे अपने ह्रदय की पुकार   को ? क्या हुआ जो आज राजीव जी उनके साथ शरीर रूप में नहीं थे पर उनकी दिखाई गयी राह तो सोनिया जी जानती ही थी .
दूसरी ओर   विपक्ष केवल एक आक्षेप का सहारा लेकर भारतीय जनमानस में उनकी गरिमा को गिराने हेतु प्रयत्नशील था .वह आक्षेप था  कि-''सोनिया एक विदेशी महिला हैं '' . सोनिया जी के सामने चुनौतियाँ  ही चुनौतियाँ  थी .यह भी एक उल्लेखनीय तथ्य है कि जितना संघर्ष सोनिया जी ने कॉग्रेस को उठाने हेतु किया उतना संघर्ष नेहरू-गाँधी परिवार के किसी अन्य  सदस्य को नहीं करना पड़ा होगा .
सोनिया जी के सामने चुनौती थी भारतीयों के ह्रदय में यह विश्वास पुनर्स्थापित  करने की कि -''नेहरू गाँधी परिवार की यह बहू भले ही इटली से आई है पर वह अपने पति के देश हित हेतु राजनीति में प्रविष्ट हुई है ''.यह कहना अतिश्योक्ति पूर्ण न होगा कि सोनिया जी ने इस चुनौती को न केवल स्वीकार किया बल्कि अपनी मेहनत व् सदभावना से विपक्ष की हर चाल को विफल कर डाला .लोकसभा चुनाव २००४ के परिणाम सोनिया जी के पक्ष में आये .विदेशी महिला के मुद्दे को जनता ने सिरे से नकार दिया .सोनिया जी कॉग्रेस [जो सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर आया था ]कार्यदल की नेता चुनी गयी .उनके सामने प्रधानमंत्री बनने का साफ रास्ता था पर उन्होंने बड़ी विनम्रता से इसे ठुकरा दिया .कलाम साहब की हाल में आई किताब ने विपक्षियों के इस दावे को भी खोखला साबित कर दियाकी कलाम साहब ने सोनिया जी को प्रधानमंत्री बनने से रोका था .कितने व्यथित थे सोनिया जी के समर्थक और राहुल व् प्रियंका भी पर सोनिया जी अडिग रही .अच्छी सर्कार देने के वादे से पर वे पीछे नहीं हटी इसी का परिणाम था की २००९ में फिर से जनता ने केंद्र की सत्ता की चाबी उनके हाथ में पकड़ा दी .
              विश्व की जानी मानी मैगजीन  ''फोर्ब्स ''ने भी सोनिया जी का लोहा माना और उन्हें  विश्व की शक्तिशाली महिलाओं में स्थान दिया -

7Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

President

 सोनिया जी पर विपक्ष द्वारा कई बार तर्कहीन आरोप लगाये जाते रहे हैं पर वे इनसे कभी नहीं घबराई हैं क्योकि वे राजनीति में रहते हुए भी राजनीति  नहीं करती  .वे एक सह्रदय महिला हैं जो सदैव जनहित में निर्णय लेती है .उनके कुशल नेतृत्व में सौ करोड़ से भी ज्यादा की जनसँख्या वाला हमारा भारत देश विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे  बस यही ह्रदय से कामना है .आज महंगाई ,भ्रष्टाचार के मुद्दे लेकर विपक्ष सोनिया जी को घेरे में तत्पर है पर वे अपने विपक्षियों से यही कहती नज़र आती हैं-
''शीशे के हम नहीं जो टूट जायेंगें ;
फौलाद भी पूछेगा इतना सख्त कौन है .''
                वास्तव में सोनिया जी के लिए यही उद्गार ह्रदय से निकलते हैं -''भारत की इस बहू में दम है .''
                                     शिखा कौशिक 
               [विचारों का चबूतरा ]
[ALL PHOTOS HAVE BEEN TAKEN FROM -[Rahul Gandhi OFFICIAL WEBSITE ]

शुक्रवार, 20 जुलाई 2012

गुवाहाटी में पत्रकार गिरफ्तार..वाह रे पत्रकार ...


गुवाहाटी में पत्रकार गिरफ्तार..वाह रे पत्रकार ...

आखिर जो होना चाहिए था वो हो ही गया .नवभारत टाइम्स की
वेबसाईट पर यह खबर पढ़ी तो दिल को  तसल्ली हुई कि देश में अभी  भी कानून व्यवस्था
नाम की कोई चीज है .आप भी पढ़ें यह खबर - 

गुवाहाटी में लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में पत्रकार गिरफ्तार

गुवाहाटी।। यहां 20 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ का विडियो रेकॉर्ड करने वाले न्यूज लाइव चैनल के रिपोर्टर गौरव ज्योति निओग को लड़की पर हमले के लिए लड़कों को उकसाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। निओग की गिरफ्तारी ऐसे समय पर की गई है जब एक दिन पहले ही गुवाहाटी हाई कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। गुवाहाटी के नए एसएसपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, 'निओग को गिरफ्तार कर लिया गया है और शनिवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।' निओग के साथ भांगगढ़ पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है।  गौरतलब है कि टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई ने आरोप लगाया है कि निओग ने एक बार के बाहर लड़की के साथ छेड़छाड़ की साजिश रची थी। इससे पहले इसी सप्ताह निओग ने चैनल से इस्तीफा दे दिया था। निओग के बॉस और चैनल के प्रधान संपादक अतनु भुयान ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
निओग और उनके कैमरामैन ने इस पूरी घटना को कैमरे पर रेकॉर्ड किया था। विशेष जांच दल ने पहले ही विडियो फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।''
                                  पत्रकार कहलाने मात्र से कोई पत्रकार नहीं हो जाता .पत्रकारिता एक पावन कर्म है .पत्रकार समाज को दिशा प्रदान करता है उसे भ्रमित नहीं करता .इन छद्म पत्रकार महोदय से मैं इतना ही कहना चाहूंगी  -

जैसा किया दुष्कर्म उसका मिल गया प्रतिफल ;
छोड़ छद्म पत्रकारिता अब जेल को तू चल ,
होगा वहां अब तेरा जोश से सत्कार 
वाह रे पत्रकार ...वाह वाह रे पत्रकार .

मशहूर होने का तुझे शौक जबरदस्त ;
पी जेल का पानी अब रहना वहां मस्त ,
सब ओर यही चर्चा तू हुआ गिरफ्तार .
वाह रे पत्रकार ....

पत्रकार तुम नहीं तुम तो हो दलाल ;
कर रहे इस पेशे को बदनाम खुलेआम ,
सिर उठाकर चलने का तुमको न अधिकार .
वाह रे पत्रकार ...

तुमने किया जो कर्म उसे पाप कहते हैं ;
अस्मत लूटे किसी की चुप आप रहते हैं ,
अब लगने चाहियें तुम्हें जूते कई हज़ार .
वाह रे पत्रकार ....

आगे से कोई ऐसा कभी काम न करे ;
अंजाम तेरा देखकर थोडा तो सबक ले ,
सभ्य समाज का स्वप्न हो साकार .
वाह रे पत्रकार ...
                     शिखा कौशिक 
              [विचारों का चबूतरा ]