गज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 14 सितंबर 2016

तेरी तो हर बात ग़ज़ल ...डा श्याम गुप्त ...



तेरी तो हर बात ग़ज़ल                        

तेरे दिन और रात ग़ज़ल,
तेरी तो हर बात ग़ज़ल |

प्रेम-प्रीति  की रीति ग़ज़ल,
मुलाक़ात की बात ग़ज़ल |

मेरे यदि नग्मात ग़ज़ल,
तेरी हर आवाज़ ग़ज़ल |

तेरे दर का फूल ग़ज़ल,
पात पात हर पात ग़ज़ल |

हमें भुलादो बने ग़ज़ल,
यादों की बरात ग़ज़ल |

तू हंसदे होजाय  ग़ज़ल,
अश्क अश्क हर अश्क ग़ज़ल |

तेरी शह की बात ग़ज़ल,
मुझको तेरी मात ग़ज़ल |

तू हारे तो क़यामत हो,
तेरी जीत की बात ग़ज़ल |

हंस देख कर शरमाये,
चाल तेरी क्या बात ग़ज़ल |

मेरी बात पे मुस्काना,
तेरे ये ज़ज्बात ग़ज़ल |

इठलाकर लट खुल जाना ,
तेरा  हर अंदाज़ ग़ज़ल |

तेरी ग़ज़लों पर मरते ,
कैसी सुन्दर घात ग़ज़ल |

श्याम' सुहानी ग़ज़लों पर ,
तुझको देती दाद ग़ज़ल ||

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2011

हरिगीतिका छंद----नारी...डा श्याम गुप्त ...


      
             
                





                       नारी
हर कसौटी पर सफल नारी,  कार्य दक्ष सदा रही |
युग श्रम-विभाजन के समय थी, पक्ष में गृह के वही |
 हाँ  चाँद-सूरज की चमक थी, क्षीण उसकी चमक से |
वह चमक आज विलीन होती, देह-दर्शन दमक से ||


नर की कसौटी पर रहे नारी स्वयं शुचि औ सफल |
वह कसौटी है उसीकी परिवार हो सात्विक सुफल |
होजाय जग सुंदर सकल यदि वह रहे कोमल, सजल |
नर भी उसे दे मान जीवन  बने इक सुंदर गज़ल ||