सोमवार, 27 मई 2013

श्याम स्मृति-२० ....यदि पति माना हैं तो ....डा श्याम गुप्त



श्याम स्मृति-२०  ....यदि पति माना हैं तो ...
               यदि पति माना है तो पति-सेवा धर्म निभाना पत्नी का कर्तव्य है चाहे वह लूला हो, लंगडा हो, अंधा-कोडी हो | जैसा अनुसूया सीता से कहती हैं | शैव्या के कोढी पति अंधे च्यवन ऋषि की पत्नी राजा शर्याति की राजकुमारी सुकन्या की पतिसेवा की कथाएं प्रसिद्द हैं | सीता भी राम को जंगल में छोड़कर नहीं भागी | परन्तु गंगा, उर्वशी जैसी तमाम बुद्धिमती स्त्रियों ने विवाह संस्था को नहीं माना, किसी को पति नहीं माना | वैदिक काल में सरस्वती ने भी नहीं |
               इसीलिये तो शादी में गुण मिलाये जाते हैं, जन्म पत्री देखी जाती है सारा परिवार, कुटुम, खानदान सम्मिलित होता है | तब किसी को पति स्वीकारा जाता है | आजकल लड़की भी देखती है बात करती है |
               पुरुष ब्रह्म है नारी प्रकृति, वह शक्ति है ब्रह्म की | ब्रह्म उसके द्वारा ही कार्य करता है परन्तु फिर भी प्रकृति स्वतंत्र नहीं है, ब्रह्म की इच्छा से ही कार्य करती है | अतः नारी इच्छानुसार ही चले वही उचित रहता है | यदि पति माना है तो निभाना ही चाहिए चाहे कैसा भी हो|  इसीलिये तो पति की उम्र अधिक रखी गयी है ताकि अनुभव-ज्ञान के आधार पर नारी आदर करे पुरुष का और अनुभवी पुरुष सदा मान रखे अपने साथी का, बड़ों द्वारा छोटों के समादर करने वाले भावानुशासन के अनुसार |  

5 टिप्‍पणियां:

देवदत्त प्रसून ने कहा…

पति अध्यक्ष हैतो पत्नी मंत्री |दोनों परस्पर मिल कर गृह-संस्था चलायें !

Shikha Kaushik ने कहा…

सुन्दर पोस्ट . आभार . . हम हिंदी चिट्ठाकार हैं.
BHARTIY NARI .

Shalini kaushik ने कहा…

gagar me sagar bhar diya hai aapne .bahut kam shabdon me bahut unchi shiksha de gaye hain aap .aabhar .

Unknown ने कहा…

सुंदर अभिव्यक्ति

डा श्याम गुप्त ने कहा…

धन्यवाद --प्रसून जी,शिखा जी , शालिनी जी एवं शान्ति जी....