शिखा कौशिक 'नूतन'
'भारतीय नारी'-क्या होना चाहिए यहाँ जो इस ब्लॉग को सार्थकता प्रदान करे ? आप साझा करें अपने विचार हमारे साथ .यदि आप बनना चाहते हैं 'भारतीय नारी ' ब्लॉग पर योगदानकर्ता तो अपनाE.MAIL ID प्रेषित करें इस E.MAIL ID PAR-shikhakaushik666@hotmail.com
सोमवार, 6 अप्रैल 2015
शायद इसे ही प्यार कहते हैं -लघु कथा
शिखा कौशिक 'नूतन'
रविवार, 5 अप्रैल 2015
अहंकार और प्यार -लघु-कथा
अहंकार और प्यार -लघु-कथा

बैंक अधिकारी रजत ने ज्वेलरी की दुकान से डायमंड रिंग खरीदी और इस भाव से भरकर उस पर एक नज़र डाली कि-''कोई भी पति अपनी पत्नी के लिए वेडिंग ऐनिवर्सरी का इससे ज्यादा महगा गिफ्ट नहीं ले सकता !'' रजत घर पहुँचा तो उसने पाया उसकी वाइफ पायल ने आज सब कुछ अपने हाथों से उसके पसंद का बनाया था खाने में . उसने पायल के समीप पहुँच कर कहा -'' हाथ आगे करो ..मैं तुम्हें कुछ गिफ्ट देना चाहता हूँ !' पायल ने सकुचाते हुए हाथ आगे किया तो रजत ने पाया उसकी रिंग फिंगर पर पट्टी बंधी थी .रजत ने उसका हाथ अपने हाथ में लेते हुए पूछा -'' ये चोट कैसे लगी ?'' पायल मुस्कुराते हुए -'' अरे कुछ नहीं ..ये तो खाना बनाते हुए लग गयी ..आज बहुत दिन बाद आपके लिए कुछ बना रही थी ना ...नौकरों के कारण आदत ही नहीं रही कोई काम करने की !'' रजत ने डायमंड रिंग सकुचाते हुए पायल के आगे करते हुए कहा -'' ये छोटा सा गिफ्ट तुम्हारे लिए .'' और मन में सोचा -''पायल ने चोट लगने के बावजूद मेरे लिए मेरी पसंद का खाना बनाया इसमें उसका प्यार झलकता है और मेरे गिफ्ट में मेरा अहंकार ..उस प्यार के आगे इस मंहगे गिफ्ट का कोई मूल्य नहीं !''
डॉ.शिखा कौशिक 'नूतन'
बैंक अधिकारी रजत ने ज्वेलरी की दुकान से डायमंड रिंग खरीदी और इस भाव से भरकर उस पर एक नज़र डाली कि-''कोई भी पति अपनी पत्नी के लिए वेडिंग ऐनिवर्सरी का इससे ज्यादा महगा गिफ्ट नहीं ले सकता !'' रजत घर पहुँचा तो उसने पाया उसकी वाइफ पायल ने आज सब कुछ अपने हाथों से उसके पसंद का बनाया था खाने में . उसने पायल के समीप पहुँच कर कहा -'' हाथ आगे करो ..मैं तुम्हें कुछ गिफ्ट देना चाहता हूँ !' पायल ने सकुचाते हुए हाथ आगे किया तो रजत ने पाया उसकी रिंग फिंगर पर पट्टी बंधी थी .रजत ने उसका हाथ अपने हाथ में लेते हुए पूछा -'' ये चोट कैसे लगी ?'' पायल मुस्कुराते हुए -'' अरे कुछ नहीं ..ये तो खाना बनाते हुए लग गयी ..आज बहुत दिन बाद आपके लिए कुछ बना रही थी ना ...नौकरों के कारण आदत ही नहीं रही कोई काम करने की !'' रजत ने डायमंड रिंग सकुचाते हुए पायल के आगे करते हुए कहा -'' ये छोटा सा गिफ्ट तुम्हारे लिए .'' और मन में सोचा -''पायल ने चोट लगने के बावजूद मेरे लिए मेरी पसंद का खाना बनाया इसमें उसका प्यार झलकता है और मेरे गिफ्ट में मेरा अहंकार ..उस प्यार के आगे इस मंहगे गिफ्ट का कोई मूल्य नहीं !''
डॉ.शिखा कौशिक 'नूतन'
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2015
''भाव ही सबसे सुन्दर ''-लघु कथा
''भाव ही सबसे सुन्दर ''-लघु कथा
लड़के ने कहा 'तुम्हारी आँखें बहुत सुन्दर हैं !'' लड़की मुस्कुराई और बोली -'' आँखें नहीं ...इनमें तुम्हारे प्रति झलकता प्यार का भाव सुन्दर है !'' लड़का बोला -'' तुम्हारे होंठ गुलाब की पंखुड़ियों के समान सुन्दर हैं !'' लड़की हँसी ,उसके गालो पर लाली छा गयी और वो बोली -''मेरे होंठ सुन्दर नहीं ..ये तुम्हारे कोमल भाव हैं मेरे प्रति जिसके कारण तुम्हें ये गुलाब की पंखुड़ियां लग रहे हैं ..नहीं तो ये बहुत साधारण हैं !'' लड़के ने कहा -'' तुम्हारे गालो पर आई ये लालिमा कितनी मादक है !'' लड़की ने कहा-''ये तो तुहारे द्वारा की जा रही प्रशंसा के कारण उत्पन्न लज्जा भाव का कमाल है !'' लड़का झुंझलाकर बोला -''ओफ्फो !!! मैं तुम्हारी सुंदरता की प्रशंसा कर रहा हूँ और तुम हो कि भाव ..भाव ...भाव लिए बैठी हो !'' लड़की ठहाका लगाकर बोली -'' जो जीवित है उसमे जो भी सुंदरता है वो भावों की है ..देह की नहीं ! तुम ऐसा करना जब मैं मर जाऊं तब इस देह के प्रशंसा करना तब तुम्हें पता चलेगा कि भावों से रहित सुन्दर देह कितनी वीभत्स होती है !!''
शिखा कौशिक 'नूतन'
इनसे कुछ नहीं होगा --डा श्याम गुप्त
इनसे कुछ नहीं होगा
-----आदिशक्ति...नारी
सृष्टि का आधार है, परन्तु ‘एकोहं बहुस्यामि’ के सृष्टि-विचार का आधार तो
ब्रह्म...पुरुष ही है |
---मनुस्मृति-पुरुष ही
लिखता है, किसी भी नारी ने कोई महान कालजयी ग्रन्थ की रचना की है?..नहीं|
इसमें पुरुष-प्रधान समाज का घिसा-पिटा गाना गाया जासकता है परन्तु उस समाज में तो
नारी-पुरुष का समान अधिकार था | तभी तो लोपामुद्रा, घोषा, अपाला, यमी, भारती आदि
ऋषिकाओं की उपस्थिति है |
----जब जब भी पुरुष निर्बल,
असहाय होजाता है तब-तब नारी दुर्गा रूप लेकर युद्धरत होती है ..यह अवधारणा
केवल भारत में ही है, अन्य कहीं है भी तो यहीं से गयी हुईं, फ़ैली हुई संस्कृतियों
में व उनकी स्मृतियों/ कथाओं में हैं| परन्तु दुर्गा को बल ब्रह्मा, विष्णु,
शिव व अन्य देवता, अर्थात पुरुष ही, अपनी शक्तियों के रूप में देते हैं तब दुर्गा में शक्ति का अवतरण होता है | उस
प्रचंड शक्ति के काली रूपमें
उद्दाम, असंयमित वेग को पुरुष (महादेव) ही रोकता है, नियमित करता है
|
-----पुरुष-श्री कृष्ण के
गुणों पर नारियां रीझती हैं, विष्णु को पति रूप में पाने हेतु, शिव के लिए भी तप
करती हैं ..परन्तु कोइ एसा केंद्रीय नारी चरित्र नहीं है जिसके गुणों पर संसार भर
के पुरुष रीझ जाएँ | हाँ शारीरिक रूप सौन्दर्य के दीवानों की गाथाएँ अवश्य मिलतीं
हैं |
अतः
निश्चय ही सृष्टि की जनक नारी है परन्तु पुरुष की नियमन व्यवस्था के अनुसार
| अतः आज के परिप्रेक्ष्य में ---
-----वे पुरुष के आचरण
सुधार की बातें करती रहेंगी एवं स्वयं सलमान खान व शाहरुख के पीछे भागती रहेंगीं|
-----वे हीरोइनों के
वस्त्राभूषणों की नक़ल करेंगीं, स्वतंत्र रूप से रात-विरात अकेली स्वच्छंदता का भी
अनुसरण करेंगीं (जबकि हीरोइनें तो बोडीगार्ड के साथ रहती हैं)| हीरोइनों के पीछे भागने की वजाय सलमान, शाहरुख
के पीछे भागेंगी | ( कुछ विद्वान नारियां हर काल की तरह अपवाद भी होती हैं )
------वे कहेंगीं कि समाज
अपनी सोच बदले | समाज में तो स्त्री-पुरुष दोनों ही होते हैं अकेले पुरुष से कब
समाज बनाता है अतः दोनों को ही सोच बदलनी चाहिए |
-----वे पुरुष को साधू-संत
बनाने को कहेंगीं परन्तु स्वयं डायरेक्टर की इच्छा/आज्ञा पर /पैसे के लिए वस्त्र
उतारती रहेंगीं |
------ वे देह –दर्शना
वस्त्र पहनती रहेंगीं, उनका तर्क है की छोटी-छोटी बालिकाओं से, गाँव में
पूरे वस्त्र पहने महिलाओं से भी वलात्कार होता है अतः वस्त्र कम पहनने से कुछ नहीं
होता अपितु पुरुष व समाज को अपनी मानसिकता बदलनी होगी| वे भूल जाती हैं कि- कम
वस्त्रों, अश्लील चित्रों, सिनेमा, विज्ञापन आदि से जाग्रत उद्दाम वासना से जो भी
व्यक्ति की पहुँच में होगा वही प्रभावित होगा | आप तो बाडीगार्ड, परिवार आदि की
सुरक्षा में हैं, कौन हाथ डालने की हिंम्मत करेगा| चोर किसी प्रधानमन्त्री या
पुलिस वाले के घर चोरी करने थोड़े ही जायेगा, जहां सुरक्षा कम है वहीं दांव लगाएगा
|
------- इनसे कुछ नहीं होगा |
अतः हे पुरुषो ! ब्रह्म रूप बनो,
अपनी ज्ञान, विवेक व सदाचरण रूपी दैविक शक्तियां जाग्रत करो...उदाहरण बनो और अपनी
जाग्रत शक्तियों को प्रदान करो नारी को ताकि वह पुनः दुर्गा का दुष्ट दलन रूप बनकर
समाज में पूज्य बने | और आप सच में ही---“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र
देवता” के महामंत्र के गान के योग्य बनें |
गुरुवार, 2 अप्रैल 2015
''माँ' पूरी कायनात है !
जो कलम लिख देती माँ ,
हो जाती वो तो पाक है ,
क्या लिखूं माँ के लिए ?
''माँ' पूरी कायनात है !
...................................
मैं हूँ क़तरा ; माँ समंदर ,
मैं कली वो है चमन ,
माँ के चरणों में है जन्नत ,
माँ ज़मी माँ ही गगन !
कामयाबी हर मेरी
''माँ'' का आशीर्वाद है !
क्या लिखूं माँ के लिए ?
''माँ' पूरी कायनात है !
................................
हम से पहले माँ ये जाने ,
क्या हमें कब चाहिए ?
माँ का दिल ममता भरा
और कुछ न पाइए ,
एक आह हमने भरी
माँ जागती दिन-रात है !
क्या लिखूं माँ के लिए ?
''माँ' पूरी कायनात है !
.........................................
हम हँसे तो माँ हंसी ,
रोने पर पुचकारती ,
डांट देती भूल पर ;
पल में फिर दुलारती !
माँ दुआ बनकर सदा
रहती हमारे साथ है !
क्या लिखूं माँ के लिए ?
''माँ' पूरी कायनात है !
शिखा कौशिक 'नूतन'
शनिवार, 28 मार्च 2015
ख़राब लड़की
| ख़राब लड़की -story |
रेखा ,मुझसे व् मेरी सहपाठिनी राधा से तीन क्लास जूनियर थी .अब जब स्नातकोत्तर किये हुए हमें कई वर्ष बीत चुके हैं तब रेखा के क़त्ल के बारे में इंटर कॉलिज में अध्यापन कर रही राधा ने ही मुझे ,एक दिन मेरे घर की बैठक में पड़े दीवान पर बैठे-बैठे ,बताया था कि -'' रेखा की इस दुर्गति का असल जिम्मेदार उसका नकारा पिता ही है .बचपन से ही रेखा के पिता ने रेखा ,रेखा की माता जी व् उसके दो छोटे भाइयों के पालन-पोषण से अपने हाथ झाड़ लिए थे .रेखा की माता जी ने सिलाई-कढ़ाई का काम कर बच्चों के पालन-पोषण का भार खुद पर ले लिया .रेखा का पिता ऊपर से उन पर दबाव बनाता कि वे मेरठ में लिया गया मकान बेचकर गांव जाकर उसके बड़े भाई-भाभी की सेवा करें .जब रेखा की माता जी ने बच्चों की पढ़ाई का वास्ता देकर इंकार किया तो उसने उन्हें मारा-पीटा जिससे क्षुब्ध होकर रेखा के बारह वर्षीय भाई ने एक बार अपने इस नकारा पिता पर चाकू से प्रहार भी कर दिया था .'' राधा ने मेरी हथेली अपनी हथेली से कसते हुए प्रश्न किया -'' रेखा ऐसे हालातों में पली-बढ़ी थी . तू ही बता नंदी क्या ख़राब लड़की किशोरावस्था से ही घर की जिम्मेदारी उठाने का साहस कर सकती है ?'' मैंने राधा के प्रश्न पर इस समाज की सोच पर बिफरते हुए कहा -'' रेखा को ख़राब लड़की कहना हर उस लड़की का अपमान है जो मेहनत कर के अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करती है .क्या खराबी थी उसमे ? जिसे जीवन साथी चुना उसे विवाह पूर्व अपना सब कुछ समर्पित करने की भूल कर बैठी ? इसमें वो कातिल लड़का भी तो बराबर का जिम्मेदार है .जब उसे विवाह नहीं करना था तो उसने रेखा से शारीरिक-सम्बन्ध क्यों बनाये ? और जब इस सब में उसे कोई आपत्ति नहीं थी तो विवाह करने में क्यों घर वालो की मर्जी का बहाना बनाने लगा ? रेखा की भूल यही थी ना कि उसने किसी लड़के से प्रेम किया , उस पर विश्वास कर अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया और उस पर विवाह का दबाव बनाया ...ये न करती तो क्या करती !!!'' रेखा ने पिता के रूप में ऐसा नकारा पुरुष पाया जो केवल वासना-पूर्ति के लिए किसी स्त्री के गर्भ में अपना बीज छोड़ देता है और जब वो बीज एक पौधा बनकर गर्भ से बाहर आता है औलाद के रूप में तब वो नकारा पुरुष उसकी जड़ें सींचने से इंकार कर देता है . राधा मैं तो कहती हूँ ऐसे इंसान को तो चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए !'' राधा मेरी इस भावुक टिप्पणी पर गंभीर होते हुए बोली -''नंदी क्या कहूँ ...ऐसा लगता है जैसे हम लड़कियां पुरुष प्रधान समाज की फौलादी जंजीरों से जकड़ी हुई हैं .पिछले वर्ष जब मैं रेखा से मिली थी तब उसने बताया था कि सारे रिश्तेदार उसके पिता पर उसके विवाह के लिए दबाव डाल रहे हैं पर वो ये कहकर टाल देता है कि रेखा अभी विवाह करना ही नहीं चाहती .उस ज़लील को ये दिख गया था कि रेखा ही कमा कर लाती है .यदि उसका विवाह कर दिया तो कैसे काम चलेगा ? फिर वो क्यों रेखा के विवाह के ..उसके भविष्य के बारे में सोचता ! रेखा ने ऐसी परिस्थितयों में जब स्वयं वर ढूढ़ लिया तब यही नकारा पिता पूरे समाज में उसे बदनाम करने में जुट गया .''रेखा ख़राब लड़की है '' ये ठप्पा सबसे पहले उस नीच -मक्कार पिता ने ही रेखा पर लगाया .जिस पिता का कर्तव्य था कि यदि बेटी को बहकते देखे तो उसे समझा-बुझाकर सही मार्ग पर लाये ..वही उसका बैरी बन बैठा . रेखा का दुर्भाग्य तो देखो नंदी ....पिता के रूप में भी पुरुष से धोखा खाया और जीवन-साथी के रूप में भी जिस पुरुष को चुना उससे भी धोखा ही खाया .ऐसा लगता है नंदी कि पुरुष का स्वभाव धोखा देना ही है .'' मैं राधा के कंधे से सरकते हुए दुपट्टे को ठीक करते हुए बोली थी -'' ठीक कहती हो राधा ! अच्छी लड़की ,ख़राब लड़की -कितनी श्रेणियों में बाँट दी जाती है लड़की . उसकी विवशता ,अल्हड़पन का फायदा उठाने वाला पुरुष ही उसे पतिता ,नीच ,छिनाल की संज्ञा देकर गर्व की अनुभूति करता है . कई बार तो आश्चर्य होता है कि इतने युगों से समाज की इतनी स्त्री-विरोधी सोच के बीच भी स्त्री आज तक ज़िंदा कैसे है ? '' राधा दीवार पर लगी घडी में समय देखते हुए दीवार पर से खड़े होते हुए बोली - '' नंदी इस पर तो स्त्रियों से ज्यादा पुरुषों को आश्चर्य होना चाहिए कि आखिर गर्भ में निपटाया , पैदा हुई कन्या को ज़िंदा जमीन में गड़वाया , दहेज़ की आग में जलाया , तंदूर में भुनवाया , बदनामी की फाँसी पर चढ़ाया , बलात्कार का अस्त्र चलाया ...फिर भी स्त्री ज़िंदा कैसे है ? खैर ...चलने से पहले तुम्हें एक बात और बता दूँ ...रेखा के क़त्ल से भी उसका पिता लाभान्वित ही हुआ है .क़त्ल होकर भी वो ख़राब लड़की अपने पिता को लखपति बना गयी .रेखा के ज़लील पिता ने रेखा के कातिल को फाँसी पर न चढ़वाकर उससे सौदा कर लिया है बीस लाख में . रेखा का पिता कातिल लड़के के खिलाफ किया गया अपना केस वापस ले रहा है . नंदी तुम नहीं जानती रेखा अक्सर कहती थी कि वो घर में पालतू जानवर नहीं पालती क्योंकि उनके मरने पर बहुत दुःख होता है पर रेखा के पिता के लिए पालतू ख़राब लड़की का मर जाना भी बहुत सुखदायी रहा ना नंदी !'' ये कहते हुए राधा ने अपने घर जाने के लिए कदम बढ़ा लिए और भारी मन से मैं राधा को जाते हुए देखती हुई सोचने लगी -'' हे ईश्वर जिस घर में बेटी की ऐसी दुर्गति हो उस घर में बिटिया कभी न हो ........'' मन से तभी एक और आवाज़ आई -'' तब तो एक घर क्या इस धरती पर ही कोई बिटिया न हो !!!''
शिखा कौशिक ''नूतन'
मंगलवार, 24 मार्च 2015
नहीं कोई भी माँ से बढ़कर दुनिया में ;
[google से sabhar ]
कभी आंसू नहीं मेरी आँख में आने देती ;
मुझे माँ में खुदा की खुदाई दिखती है .
लगी जो चोट मुझे आह उसकी निकली ;
मेरे इस जिस्म में रूह माँ की ही बसती है .
देखकर खौफ जरा सा भी मेरी आँखों में ;
मेरी माँ मुझसे दो कदम आगे चलती है .
मेरे चेहरे से मेरे दिल का हाल पढ़ लेती ;
मुझे माँ कुदरत का एक करिश्मा लगती है .
नहीं कोई भी माँ से बढ़कर दुनिया में ;
इसीलिए तो माँ दिल पर राज़ करती है .
शिखा कौशिक 'नूतन '
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
