शिखा कौशिक 'नूतन'
'भारतीय नारी'-क्या होना चाहिए यहाँ जो इस ब्लॉग को सार्थकता प्रदान करे ? आप साझा करें अपने विचार हमारे साथ .यदि आप बनना चाहते हैं 'भारतीय नारी ' ब्लॉग पर योगदानकर्ता तो अपनाE.MAIL ID प्रेषित करें इस E.MAIL ID PAR-shikhakaushik666@hotmail.com
रविवार, 12 जनवरी 2014
आखिर एक लड़की होकर भी -लघु कथा-
शिखा कौशिक 'नूतन'
शुक्रवार, 10 जनवरी 2014
विवाह के उद्देश्य -लघु कथा
शिखा कौशिक 'नूतन'
बुधवार, 8 जनवरी 2014
स्त्री की यादों का जंग लगा बक्सा !

जीवन के संध्या-काल में ,
बैठी हूँ लेकर यादों का जंग लगा बक्सा ,
खोलते ही खनक उठे
बचपन की टूटी चूड़ियों के टुकड़े ,
और बिखर गए पिता के घर से
विदाई के समय बहे
आंसुओं की माला के मोती !
प्रियतम के प्रेम की चटक लाल
साड़ी कितनी सिकुड़ गयी ,
और ये नन्हें-मुन्नों के छोटे छोटे खिलौने ,
उनकी मुस्कराहट के
छन-छन बजते घुंघरू ,
इधर कोने में रखा है
बेटे के सेहरे और बहू के सुहाग वाले जोड़े की
गुलाबी महक वाली तस्वीरें !
कितना कुछ इस एक ज़िंदगी
के बक्से में रखा है संभालकर ,
दिल में एक अजीब सी हलचल हुई
जिसने तन को ख़ुशी की ठंडक
व् गम की तपिश से
रोमांचित कर डाला !
शिखा कौशिक 'नूतन'
सोमवार, 6 जनवरी 2014
बेगमें तो होती हैं अहसानफरामोश !
अहसान नहीं मानती हैं अहसानफरामोश !
बेगमें तो होती हैं अहसानफरामोश !
...................................................
करती नहीं शौहर की थोड़ी सी भी तारीफ ,
सिल जाते लब हैं इनके हो जाती हैं खामोश !
.....................................................
कहती हैं दो आज़ादी गुलाम नहीं हम ,
घर कौन संभालेगा इसका नहीं है होश !
..........................................
शौहर करे हिफाज़त वो पालता इन्हें ,
इज्जत से रहे बेगम हो जाता है सरफ़रोश !
...................................................
ज़ालिम हमारा शौहर बेकार है ऐलान ,
'नूतन' ज़माना जानता हम हैं सफेदपोश !
शिखा कौशिक 'नूतन'
शनिवार, 4 जनवरी 2014
प्लास्टिकासुर ( कविता )...डा श्याम गुप्त....
प्लास्टिकासुर ( कविता
)
पंडितजी ने पत्रा पढ़ा, और-
गणना करके बताया,
जज़मान ! प्रभु के -
नए अवतार का समय है आया।
गणना करके बताया,
जज़मान ! प्रभु के -
नए अवतार का समय है आया।
सुनकर छोटी बिटिया बोली,
उसने अपनी जिज्ञासा की पिटारी यूँ खोली;
महाराज, हम तो बड़ों से यही सुनते आये हैं,
बचपन से यही गुनते आये हैं, कि -
पृथ्वी पर जब कोइ असुर उत्पन्न होता है, तो वह-
ब्रह्मा, विष्णु या फिर शिव-शम्भो के
वरदान से ही सम्पन्न होता है।

प्रारम्भ में जग, उस महाबली के,
कार्यों से प्रसन्न होता है;
पर जब वही महाबलवान,
बनकर सर्व शक्तिमान,
करता है अत्याचार,
देव दनुज नर गन्धर्व हो जाते हैं लाचार,
सारी पृथ्वी पर मच जाता है हाहाकार;
तभी लेते हैं, प्रभु अवतार।
कार्यों से प्रसन्न होता है;
पर जब वही महाबलवान,
बनकर सर्व शक्तिमान,
करता है अत्याचार,
देव दनुज नर गन्धर्व हो जाते हैं लाचार,
सारी पृथ्वी पर मच जाता है हाहाकार;
तभी लेते हैं, प्रभु अवतार।
हमें तो नहीं दिखता कोई असुर आज,
फिर अवतार की क्या आवश्यकता है महाराज?
फिर अवतार की क्या आवश्यकता है महाराज?
पंडित जी सुनकर, हडबडाये, कसमसाए,
पत्रा बंद करके मन ही मन बुदबुदाए;
फिर, उत्तरीय कन्धों पर डालकर मुस्कुराए; बोले -
सच है बिटिया, यही तो होता है,
असुर - देव,दनुज, नर, गन्धर्व की -
अति सुखाभिलाषा से ही उत्पन्न होता है।
प्रारम्भ में लोग उसके कौतुक को,
बाल-लीला समझकर प्रसन्न होते हैं।
युवावस्था में उसके आकर्षण में बंधकर
उसे और प्रश्रय देते हैं।
वही जब प्रौढ़ होकर दुःख देता है तो,
अपनी करनी को रोते हैं।
वही देवी आपदाओं को लाता है,फैलाता है;
अपनी आसुरी शक्ति को बढाता है, दिखाता है।

आज भी मौजूद हैं पृथ्वी पर, अनेकों असुर,
जिनमें सबसे भयावह है,' प्लास्टिकासुर '।
प्लास्टिक, जिसने कैसे कैसे सपने दिखाए थे,
दुनिया के कोने-कोने के लोग भरमाये थे।
वही बन गया है, आज --
पर्यावरण का नासूर,
बड़े बड़े तारकासुरों से भी भयावह है
आज का ये प्लास्टिकासुर।।

गुरुवार, 2 जनवरी 2014
लघु -कथा-रिक्वेस्ट
शिखा कौशिक 'नूतन'
बुधवार, 1 जनवरी 2014
सामूहिक बलात्कार ...कैसे सुधरेंगें हालात ?
फिर से एक सामूहिक बलात्कार और पीड़िता की मौत ...साथ ही पुलिस सहित सरकार का उपेक्षापूर्ण रवैय्या ......कैसे सुधरेंगें हालात ?
कोलकाता में बलात्कार की शिकार 16 साल की लड़की की मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन तेज़ हो गया है। लड़की के पिता के मुताबिक़ पुलिस ने उन पर रात भर लड़की का अंतिम संस्कार जल्द से जल्द करने का दबाव डाला।
समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ कोलकाता के बाहरी इलाक़े में दोहरे बलात्कार की शिकार हुई 16 साल की इस लड़की की आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई थी।
माध्यमग्राम निवासी इस लड़की ने पिछले साल 23 दिसंबर को दमदम के पास स्थित अपने घर में कथिततौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।इस बीच पुलिस सूत्रों ने कहा है कि पीड़ित लड़की ने अस्पताल में दिए बयान में कहा है कि उसने आत्महत्या की कोशिश नहीं की। दो लोगों ने उसे ज़िंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने उन दोनों लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक़ एक टैक्सी चालक की इस बेटी के साथ 25 अक्तूबर को बलात्कार हुआ था। उसे स्थानीय लोगों ने एक मैदान में पड़ा हुआ देखा था।
घटना के बाद वह अपने पिता और माँ के साथ जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर वापस लौट रही थी तो उसी गैंग ने उसका अपहरण कर एक बार फिर उसके साथ बलात्कार किया। उसी दिन वह रेलवे लाइन के किनारे से बेहोश मिली थी।
प्रस्तुतकर्ता -शिखा कौशिक 'नूतन'

सदस्यता लें
संदेश (Atom)