सोमवार, 8 जुलाई 2013

'भारतीय नारी '' ब्लॉग प्रतियोगिता -3

Young Woman Stock Photo
''भारतीय नारी '' ब्लॉग प्रतियोगिता -3

एक नारी होकर आपने कैसे किया पुरुष समाज का सामना ?क्या आप दे पाई किसी कुप्रथा को चुनौती  ?और यदि आप हैं पुरुष तो आपने कैसे दिया किसी नारी का साथ किसी कुप्रथा से लड़ने में ? दो सौ शब्दों की सीमा में लिख दीजिये अपना संस्मरण .यही है -''भारतीय नारी '' ब्लॉग प्रतियोगिता -3

    नियम व् शर्ते
*अपनी प्रविष्टि  केवल इस इ मेल पर प्रेषित करें [shikhakaushik666@hotmail.com].अन्यत्र प्रेषित प्रविष्टि प्रतियोगिता का हिस्सा न बन सकेंगी .प्रविष्टि  के साथ अपना पूरा पता सही सही भेंजे .
* प्रतियोगिता आयोजक का निर्णय ही अंतिम माना जायेगा .इसे किसी भी रूप में चुनौती नहीं दी जा सकेगी .
*प्रतियोगिता किसी भी समय ,बिना कोई कारण बताये  रद्द की जा सकती है .
* विजेता को ''चन्दन का सौरभ '' पुस्तक  की एक प्रति पुरस्कार  स्वरुप प्रदान की जाएगी .
*उत्तर भेजने की अंतिम तिथि ३१ अगस्त   २०१३ है .
*प्रतियोगिता परिणाम के विषय में अंतिम तिथि के बाद इसी ब्लॉग पर सूचित कर दिया जायेगा .

शिखा कौशिक 'नूतन'
[व्यवस्थापक -भारतीय नारी ब्लॉग ]

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

क़त्ल करेंगें कहकर वर्ना अल्लाह की ये मर्ज़ी है !!!

middle eastern culture: belly dancer with traditional veil - stock photo
do not copy

मिला मर्द को ऊँचा रुतबा अल्लाह की ये मर्जी है ,
औरत से बढ़कर है ओहदा अल्लाह की ये मर्ज़ी  है !
****************************************

करें हिफाज़त औरत की हम सख्त करें पहरेदारी ,
फ़र्ज़ है उसका करना पर्दा अल्लाह की ये मर्ज़ी है !
***************************************

जब तक दम में दम है बेग़म खिदमत कर तू शौहर की ,
करो बगावत से तुम तौबा अल्लाह की ये मर्ज़ी है !
****************************************

नज़र झुका और सिल ले लब तू , शौहर पर हो जा कुर्बान ,
शौहर के सब जुल्म सहे जा अल्लाह की ये मर्ज़ी है !
******************************************

'नूतन' हद में रहना बेहतर पाबन्दी के बुर्कों में ,
क़त्ल करेंगें कहकर वर्ना अल्लाह की ये मर्ज़ी है !!!



शिखा कौशिक 'नूतन' 

क्या माता को कोई हसीना कह सकता है ?तुरंत इस पोस्ट को हटाये albela khatri

सिर शर्म से झुक गया कि क्या कोई किसी महिला के लिए इतने अभद्र तरीके से लिख सकता है जबकि अब तक ये साफ नहीं है   कि इशरत एक आतंकी थी या नहीं .यदि थी भी तो किसी पुरुष को यह नहीं भूलना चाहिए ये भारत की संस्कृति नहीं .हमारी संस्कृति में तो शत्रु की स्त्री को भी ''देवी'' कहकर संबोधित किया जाता है .अलबेला खत्री जी इस पंक्ति में तो आपने ऐसा लिख डाला-    ''तुम थी एक हसीना, सुन्दर अरु नमकीनतुमको खोकर होगए, सब लम्पट गमगीन----------हाय जय इशरत माता ''   कि सम्पूर्ण नारी जाति इसे पढ़कर डूब मरे .क्या माता को कोई हसीना  कह सकता है ?तुरंत इस पोस्ट को हटाये व् आगे से नारी के लिए लिखते समय दस बार सोचकर लिखें !




albela khatri on line

Author hasyakavi albela khatri 
अथ श्री इशरत माँ की आरती जय इशरत माता, बोलो जय इशरत मातातुम क्यों मर गयी मैया, समझ नहीं आता ----------भोली जय इशरत मातातुम थी एक हसीना, सुन्दर अरु नमकीनतुमको खोकर होगए, सब लम्पट गमगीन ----------हाय ..
अलबेला जी ने इस पोस्ट को हटा लिया है .उनका शुक्रिया ..पर इसके बाद जो अभद्र भाषा में उन्होंने मुझे गाली देते हुए पोस्ट लिखी है उसका कोई औचित्य नहीं था ....बहरहाल ये उनके संस्कार होंगे .मैंने यहाँ उनकी पोस्ट कॉपी कर इसलिए लगाई थी कि मेरे विरोध का कारण क्या है इसलिए नहीं कि मेरे पास पोस्ट की कमी है .

ये है अलबेला जी भाषा -शैली -

 नारी के नाम 

पर शब्दविलास करके टाईमपास करने वाली एक नारी [ ब्लॉग ] ने मेरी एक पोस्ट 

का विरोध करते हुए उसे हटाने  का निवेदन किया जिसे मैंने  तुरंत हटा दिया ........

क्योंकि मैं उसे वैसे भी हटाने वाला ही था . .........................................

मतलब  समझ गए न ..........हाँ ........ इनकी दुकान में खुद का सामान नहीं है ..लोगों 

का माल उठा उठा  कर लाते हैं और  बेचते हैं . इनके ब्लॉग पर प्रकाशित सामग्री का  

उपयोग कोई दूसरा नहीं कर सकता,लेकिन  औरों का माल  इनको  पिताजी  का घर 

दिखता  है ......टहलते हुए गए और उठा के ले आये ......दोगलेपन की पराकाष्ठा के 

चरमोत्कर्ष का चरम बिंदु तो यह है कि जिस थाली में खाते हैं  उसी में मूतते हैं 



आपसे यही आशा थी अलबेला जी 

जय सियाराम जी की !

बुरी और अच्छी लड़कियां

वो सारी लड़कियां हाँ वो सब की सब
जेसी हैं वेसी थी नहीं 
वो बनाई गई वैसी ,गढ़ा गया उन्हें 
धीरे धीरे  जैसे जहर दिया जाता है ठीक वैसे ही 

उनमे से कई को दिया गया 
पढने लिखने का अधुरा सा हक 
दूध के आधे ग्लास की तरह 
जिसमे बची हुई आधी जगह 
में ठूस ठूस कर भरा था 
एक अहसान का भाव 
और इस तरह उन्हें सिखाया गया 
की कैसे भेद भाव किया जाता है 
ताकि वो अपनी अगली पीढ़ी को सिखा सके 
ठीक उसी तरह जैसे उन्हें सिखाया गया 

उन्हें बचपन से इस्तेमाल किया गया 
चाची ,बुआ ,मामियों की बातें 
चुपके से सुन लेने के लिए 
बनाया गया उन्हें छोटे छोटे 
षडयंत्रो का हिस्सा 
ताकि वो बड़ी होकर 
बेझिझक होकर रच सके एसे ही छोटे मोटे षडयंत्र 
और उलझ जाए ताउम्र इस सब षडयंत्रो में 

उन्हें सिखाई गई चुगलियाँ 
बताई गई उनकी बेबसी 
दिया गया एक परमेश्वर 
जिसे पति कहा गया 
और दी  गई संस्कारों की एक पोटली 
जिसमे पत्नी धरम, बहु धर्म 
स्त्री धर्म ,माँ धर्म न जाने कितने ग्रन्थ 
बांधे  गए और लाद  दी गई ये पोटली 
ताकि तो धर्म निभाते निभाते हो जाए भीरु 
और दे सके ये सब अपनी बेटियों को 

उन्हें कई बार दी गई शस्त्र शिक्षा 
पर वो दी गई सिर्फ आत्मरक्षा के लिए 
नहीं दी गई शत्रु संहार की शिक्षा 
ताकि वो अपने आप को समझ बैठे 
किसी की पूँजी या खजाना 
और बस इस पूँजी रक्षा को ही अपने जीवन का 
एकमात्र उद्देश्य समझ बैठे .......

पहले बनाया गया उन्हें अजीब सा 
और फिर बनाए गए उनपर चुटकुले
लिखे गए उनके लिए नए शब्द 
जैसे चुगलखोर, गृह राजनीतिज्ञ 
लड़ाया गया उन्हें एक दुसरे से 
ताकि वो खिचती रहे इक दुसरे की टांग 
बताया गया उन्हें की घर पर राज कर लिया 
तो दुनिया पर राज समझो 
अपने पति और बेटे को बस में किया 
तो सब कुछ पा  लिया 
और बस वो इन्ही संघर्षों में चुक गई 
और उनने चुका  दी अपनी बेटी और बहु की जिंदगी भी
इसी खीचतान में ............... 

उनमे से कुछ ने किया विरोध 
कुछ ने नहीं किया जिनने नहीं किया 
वो खुश है , सुगढ़,है अच्छी बहु बेटियां है 
जिनने विरोध किया वो चरित्रहीन ,असभ्य ,बेशरम कहलाई 
क्यूंकि उनने चुगलियों की जगह चुनौतियां अपनाई 
उनने ग्लास के दूध पर ध्यान दिया उसके वजन पर नहीं 
उन्होंने अपनी पारंपरिक छवियाँ तोड़ दी 
और परंपरा तोड़ने वालियां वो सब हो गई 
बुरी औरतें ...क्यूंकि वो वेसी अच्छी नहीं बनना 
चाहती  जेसी उन्हें सब बना देना चाहते थे ...
अब वो किसी की प्यारी नहीं पर खुद से प्यार करती है… 
क्यूंकि वो बुरी औरतें है अच्छी नहीं ,,,,,,,,,,,,,,,

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

सोशल साइट्स पर महिलाओं के साथ वैचारिक बलात्कार


ये एक सच्चाई है भले ही कडवी क्यों न हो ! फेसबुक से लेकर ट्विटर तक हर सोशल साईट पर महिलाओं को अभद्र टिप्पणियों  का  सामना  करना  पड़  रहा  है .अलका  जी  ने  अपनी  ट्वीट  के   माध्यम  से ये ही मुद्दा  उठाया  है .सोशल साइट्स को यूँ तो पढ़े-लिखे लोगों का मंच माना जा सकता है पर यहाँ पर महिलाओं को शर्मिदा करने वाले पुरुष वर्ग की टिप्पणियों से ऐसा लगता है कि वे अपनी अहमवादी सोच को भी यहाँ साथ लेकर बैठे हैं .फेसबुक पर लड़कियों को कितने हल्के में लिया जाता है इससे कोई भी अनजान है .कुछ पुरुष फर्जी लड़की नाम से अकाउंट खोलकर मज़े लेने का काम करते हैं और लड़कियों की छवि मजे लेने वाली वस्तु की बना डालते हैं .महिला केवल मनोरंजन का साधन  है -ऐसी सोच रखने वाले कितनी गन्दी टिप्पणियां करते हैं इसका मुझे स्वयं अंदाजा है .''नवभारत टाइम्स '' पर मेरी ब्लॉग पोस्ट्स पर आने वाली अभद्र टिप्पणियों के कारण ही मैंने पिछले वर्ष अपनी १६० पोस्ट रात में जागकर एक घंटे में डिलीट कर डाली थी और तब से अब तक 'नवभारत टाइम्स ' की वेबसाईट पर बने अपने ब्लॉग पर मैं नहीं गयी .

Alka Lamba
Kuchh Twts Us Baltkario ki tarha hote hey,Jinki Mansikta Rape hone yani twt padne key baad hi pata chalti hey,No way2escape,Jst Killed,BLCKD

पर क्या महिलाओं को घबरा जाना चाहिए इससे ? नहीं .मैंने भी यही विचार रखे और क्या और ने भी -
woh toh hai par inko Roka ja saktA hai, complaint file kijiye

I THINK YOU'R RIGHT BUT WE HAVE TO FACE NOT NEGLECT

पर अलका जी इससे सहमत नहीं हैं -

can u face these Rapists or vulgar & abusive twts ? Sorry I can't .. I will prefer to block them than to face such cheep chepus

लेकिन एक मजबूत राजनैतिक पार्टी से सम्बद्ध योग्य कार्यकर्त्ता अलका जी को तो ऐसे मुद्दों पर आगे बढ़कर काम करना ही चाहिए -
as a public figure this is your responsibility to take strong action against these type twts .if you can't this is not good .


महिलाओं के साथ ऐसा वैचारिक बलात्कार इन सोशल साइट्स पर बंद होना ही चाहिए .सरकार को आवश्यक कदम उठाते हुए सोशल साइट्स को महिलाओं के खिलाफ शोषण का हथियार बनने से रोकना ही चाहिए !आपकी क्या राय है ? शिखा कौशिक 'नूतन'

बुधवार, 3 जुलाई 2013

भारतीय नारी ब्लॉग प्रतियोगिता -२ परिणाम [विजेता-सुश्री पुनीता सिंह ]

  भारतीय नारी ब्लॉग प्रतियोगिता  -२ परिणाम [विजेता-सुश्री पुनीता  सिंह ]

Congratulations Flowers

इस प्रतियोगिता में कुल छः प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई -
१ -सुश्री पुनीता सिंह 
२-सुश्री शांति पुरोहित 
३-डॉ.सारिका मुकेश 
४-सुश्री शालिनी कौशिक 
५-सुश्री रेखा जोशी 
६-सुश्री शशि पुरवार

सभी प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ  लेखन का परिचय देते हुए अपने पक्ष में विजेता की उपाधि प्राप्त करने का प्रयास किया पर बाज़ी मार ले गयी हैं सुश्री पुनीता  सिंह जी .पुनीता जी ने शब्द सीमा को ध्यान में रखते हुए गागर में सागर भर दिया .पुनीता जी को विजेता बनने पर भारतीय नारी ब्लॉग परिवार की ओर से हार्दिक बधाई .पुरस्कार स्वरुप -साझा काव्य संग्रह -'' खामोश ख़ामोशी और हम'' की एक प्रति उनके द्वारा बताये गए पते पर प्रेषित शीघ्र कर दी जाएगी यदि पुनीता जी के पते में कोई परिवर्तन हुआ है तो वे शीघ्र मेरे मेल [shikhakaushik666@hotmail.com] पर सूचित करें .अन्य प्रतिभागियों को भी निराश  होने की जरूरत नहीं क्योंकि अगली ब्लॉग प्रतियोगिता भी शीघ्र घोषित की जाएगी .

शुभकामनाओं के साथ 
शिखा कौशिक 'नूतन' 
[व्यवस्थापक -भारतीय नारी ब्लॉग ] 
 

मंगलवार, 2 जुलाई 2013

रोज़ी जी आप ये ब्लॉग का नाम बदल दें !

कितना विचित्र व् अपमानजनक है ये ब्लॉग का नाम -
rosy daruwala's blog
My Photo
http://rosydaruwala.blogspot.in


  हिंदी   ब्लॉग जगत में ऐसे नाम के ब्लॉग को कभी कोई स्थान नहीं दिया  जा  सकता  है  . भारतीय नारी श्रद्धा  का पात्र है बाजार की वस्तु नहीं .वो आदरणीय है ...मौल में बिकता सामान नहीं ....वो लक्ष्मी स्वरूपा है सन्नी लियोन नहीं -रोज़ी  जी  आप  ये  नाम बदल  दें  !

         SHIKHA KAUSHIK 'NUTAN