मंगलवार, 7 मई 2013

श्याम स्मृति---स्त्रियों द्वारा सेवा (सर्विस / चाकरी ) .....डा श्याम गुप्त ...


                               श्याम स्मृति----
स्त्रियों द्वारा सेवा  (सर्विस / चाकरी ) 
          मेरे विचार से हायर प्रोफेशनल्स, चिकित्सक, उच्च अधिकारी, प्रोफ़ेसर आदि की उच्च स्थिति से अन्यथा सेवा स्त्रियों को नहीं करनी चाहिए, जब तक कोई  विशेष आपात स्थिति..परिस्थिति न हो । उन्हें स्वयं का व्यक्तिगत विशेषज्ञ कर्म, व्यबसाय करना चाहिए जहां वे स्वयं ही 'बॉस' हैं । क्योंकि मातहत सेवाओं में  स्त्रियों के होने से शोषण-चक्र को ही बढ़ावा मिलता है । सिर्फ सर्विस के लिए या समय काटने के लिए, यूंही और आय बढाने के लिए सर्विस का लाभ नहीं है । यदि आप 'हाईली पेड' नहीं हैं तो आपको घर व दफ्तर दोनों का दायित्व संभालना पडेगा और बहुत से समझौते करने पड़ेंगे ।
        यदि सारी स्त्रियाँ सर्विस करने लगें तो देश में दो सौ प्रतिशत स्थान तो होंगे नहीं; ज़ाहिर है कि वे  पुरुषों का ही स्थान लेंगी और पुरुषों में बेरोज़गारी का कारण बनेंगीं।  कोई पति-पत्नी युगल अधिक कमाएगा व अधिक खर्चेगा, कोई दोनों ही बेरोज़गार होंगे, कोई एक ही, अतः सामाजिक असमानता,असमंजसता, भ्रष्टाचरण को बढ़ावा मिलेगा । कुछ पुरुष स्त्रियों की कमाई पर मौज उड़ायेंगे कुछ ताने बरसाएंगे । अतः पारिवारिक द्वंद्व भी बढ़ेंगे । यदि स्त्रियाँ सामान्यतः नौकरी न करें तो लगभग सभी युवक रोज़गार पायेंगे व सामाजिक समरसता रहेगी । पुरुष स्वयमेव समुचित  वेतन के भागी होंगे ।
           हाँ जहां तक यह प्रश्न है कि प्राचीन व प्रागैतिहासिक  युगों में भी सदा स्त्री-पुरुष दोनों साथ साथ काम करते थे । एवं  मध्यकाल में और आज भी अधिकाँश वर्गों में, गाँवों में भी स्त्रियां पुरुषों के साथ साथ सभी कार्य करती हैं  । तो वास्तव में ....पति -परिवार के साथ कार्य करना, खेतों पर कार्य, स्वयं का व्यवसाय संभालना जो  सदा से ही नारी करती आरही है एक पृथक बात है । कैकेयी का युद्ध में साथ देना, रानियों का अन्तःपुर की व्यवस्था संभालना, राधा का नेतृत्व, द्रौपदी का अन्तःपुर संचालन तो प्रसिद्ध हैं ।  परन्तु यहाँ प्रश्न अन्य की चाकरी करने का है, सेवा का है, जो सामंती व्यवस्था की देन है  तथा स्त्री-पुरुष उत्प्रीडन, शोषण व द्वंद्व की  परिणामी स्थिति उत्पन्न करती है ।
            और यह प्रश्न कि उनकी आर्थिक सुरक्षा का दायित्व किस पर होगा ?  ??????      पिता....पति ....समाज की चक्रीय व्यवस्था ..जिसमं  .सभी  स्त्रियों की आर्थिक सुरक्षा है ...| प्रत्येक स्त्री विवाह से पहले पुत्री व बाद में पत्नी होती है जो पति की कमाई व जायदाद आदि में हिसेदार होती है, पहले पिता का तत्पश्चात पति का दायित्व होता है उसके भरण-पोषण का | यदि यह स्थिति उत्पन्न ही न हो तो सबसे सुन्दर व सहज स्थिति है...

घर को सेवै सेविका, पत्नी  सेवै अन्य ,
छुट्टी लें तब मिल सकें,सो पति-पत्नी धन्य |


शुक्रवार, 3 मई 2013

शीघ्र प्रकाश्य ब्रजभाषा काव्य संग्रह ..." ब्रज बांसुरी" की रचनाएँ ...डा श्याम गुप्त ...


   शीघ्र प्रकाश्य ब्रजभाषा काव्य संग्रह ..." ब्रज बांसुरी" की रचनाएँ ........

                        
                   मेरे शीघ्र प्रकाश्य  ब्रजभाषा काव्य संग्रह ..." ब्रज बांसुरी " ...की ब्रजभाषा में रचनाएँ..  गीत, ग़ज़ल, पद, दोहे, घनाक्षरी, सवैया, श्याम -सवैया, पंचक सवैया, छप्पय, कुण्डलियाँ, अगीत, नव गीत आदि  मेरे अन्य ब्लॉग .." हिन्दी हिन्दू हिंदुस्तान " ( http://hindihindoohindustaan.blogspot.com ) पर क्रमिक रूप में प्रकाशित की जायंगी ... ....
          कृति--- ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा में विभिन्न काव्य-विधाओं की रचनाओं का संग्रह )
         रचयिता ---डा श्याम गुप्त 
                     --  श्रीमती सुषमा गुप्ता
                                                     भाव मंजरी ( अनुक्रमणिका)
अनुक्रमणिका
यहाँ प्रस्तुत है एक गीत ......नव बसंत आये .....

सखी री !, नव बसंत आये |"
जन-जन में ,
जन जन, मन मन में ,
जौवनु जौवनु छाये |....................सखी री ....||

पुलकि पुलकि सब अंग सखी
री ,
हियरा उठे उमंग |
आये ऋतुपति पुहुप बान ले ,
आये रति-पति काम बान ले,
मनमथ छायो अंग |
होय कुसुमसर घायल जियरा
अँग अंग रस  भरि  लाये |............. सखी री ....||

तन मन में बिजुरी की थिरकन
बाजे ताल मृदंग ,
अंचरा खोले रे भेद जिया के ,
जौबन उठे तरंग |
गलियन गलियन  झांझर बाजे ,
अंग अंग हरसाए |
काम -शास्त्र का पाठ पढ़ाने
ऋषि अनंग आये |

सखी री नव-बसंत आये ....||

----आगे अन्य रचनाएँ -मेरे ब्लॉग हिन्दी हिन्दू हिंदुस्तान  http://hindihindoohindustaan.blogspot.com) पर पढ़ें ...


 

दलबीर कौन ने कहा ...



आज सरबजीत सिंह को अंतिम विदाई दी जा रही है। पूरा देश उसके परिवार के दुख में शरीक है। सरबजीत सिंह की रिहाई के मुददे पर उसकी बहन दलबीर कौर ने बहुत भाग-दौड़ की है। पाकिस्तान से वापसी के बाद दलबीर कौर बहुत ग़ुस्से में थीं। उनका ग़ुस्सा जायज़ भी था लेकिन फिर बाद में उनका एट्टीट्यूड एकदम बदल गया।
एक हिंदी ब्लॉगर गिरधर तेजवानी उनके इस रवैये पर लिखते हैं कि

सरबजीत की बहन एक रात में ही कैसे बदल गई?-Tejvani Girdhar

 पाकिस्तान से लौटने पर वाघा बॉर्डर पर शेरनी की तरह दहाड़ते हुए दलबीर कौर ने कहा था कि भारत सरकार के लिए शर्म की बात है कि वह अपने एक नागरिक को नहीं बचा सकी। भारत ने पाकिस्तान के कई कैदी छोड़े लेकिन अपने सरबजीत को नहीं बचा सके। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत सरकार ने उनके परिवार को धोखा दिया है। उन्होंने यह धमकी भी दी थी कि अगर सरबजीत को कुछ हुआ तो वह देश में ऐसे हालात पैदा कर देंगी कि मनमोहन सिंह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। एक ओर जहां उनके इस बयान को उनके अपने भाई के प्रति अगाघ प्रेम की वजह से भावावेश में आ जाना माना जा रहा था, वहीं कुछ को लग रहा था कि वे किसी के इशारे पर मनमोहन सिंह को सीधी चुनौती दे रही थीं। कुछ ऐसे भी हो सकते हैं, जिनको उम्मीद रही हो कि दलबीर कौर को सरकार के खिलाफ काम में लिया जाएगा। जो कुछ भी हो, लेकिन उनका गुस्सा जायज था। मगर जैसे ही सरबजीत की मौत की खबर आई, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सरबजीत के परिवार से मुलाकात की और दलजीत कौर का सुर बदल गया है। जिस प्रकार वह उनसे गले मिल कर भावुक हुईं, उससे भी यह आभास हो गया कि एक ही रात में उसका हृदय परिवर्तन हो गया है।
दलबीर कौन ने कहा कि उनका भाई देश के लिए शहीद हुआ है। देश के सभी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और सभी राजनीतिक दलों को एक हो जाना चाहिए। उन्होंने सब से मिलकर पाकिस्तान पर हमला करने की जरूरत बताई। दलबीर ने कहा कि पहले मुशर्रफ ने वाजपेयी की पीठ पर छुरा मारा, अब जरदारी ने मनमोहन की पीठ पर छुरा मारा है। यह मौका है जब देशवासियों को सब कुछ भूल कर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाथ मजबूत करने चाहिए और गृह मंत्री शिंदे का साथ देना चाहिए।
स्वाभाविक सी बात है कि उनके इस बदले हुए रवैये पर आश्चर्य होना ही है। आखिर ऐसी क्या वजह रही कि एक दिन पहले सरकार से सीधी टक्कर लेने की चेतावनी देने वाली सरबजीत की बहन पलट गई। संदेह होता है कि वे अब किसी दबाव में बोल रही हैं। जाहिर तौर पर यह सरकार का ही दबाव होगा, जिसके तहत सरबजीत की दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी और पर्याप्त आर्थिक मदद करने की पेशकश की गई होगी। दलबीर कौर के इस रवैये की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।
हक़ीक़त जो भी हो लेकिन यह सच है कि प्यार के दो बोल और दो रोटी की ज़मानत इंसान को बदल कर रख देती है।