सोमवार, 25 मार्च 2013

श्याम स्मृति.....स्त्रियों से भेद भाव...डा श्याम गुप्त...



.स्त्रियों से भेद भाव ?
                          नन्ही परी लगेगी कूल.... बिन्दास बेबी... बालों को स्टाइलिश लुक...फ़ेशन.... स्टाइल, ड्रेस, मेकप से फ़ायदा मिलता है,..... जबर्दस्त सज-संवर कर जायें इन्टर्व्यु  में....सुन्दर लड्की देख कर लोग आकर्षित  होजाते हैं,  बच्चों के लिये सुन्दर डिज़्नी फ़ेन..... नचकैयाओं ,हीरो-हीरोइनों को सेलिब्रि्टी की तरह से पेश करना , पावर कपल्स पर रोज-रोज अतिरन्ज़ित बर्णन ( चाहे दूसरे रो्ज़ वे तलाक लेरहे हों)
------- आखिर ये सब हमें कहाँ  ले जायगा ?  
                     वहीं, जहां हम चले जारहे हैं--सिविल सेवा में भी है स्त्रिओं से भेद भाव, जैसी समाचारॊं की सुर्खियां तो यही कहतीं है,,...यदि हम बचपन से ही यह सब देखते, सुनते, महिमा मन्डित होते, पढते रहेंगे तो सिविल सेवा में भी वही नर-नारी होते हैं,   लिन्ग भेद, अहं,  हीन भावना देखने को तो मिलेगी ही--वो हम से आगे क्यों ? चाहे पुरुष  हो या नारी,  ये भागम-भाग व  प्रतियोगिता की बात है.... पुरुष-पुरुष भेद भाव दिखता नहीं, जबकि महिला भेद भाव तुरन्त  प्रकाश में ला दिया जाता है।
           अतः.... स्त्री विमर्श-पुरुष विमर्श,  स्त्री या पुरुष प्रधान समाज़ की नहीं अपितु मानव प्रधान समाज़,  मानव-मानव विमर्श की बात होनी चाहिए  ।  बराबरी की नहीं,  युक्त-युक्त उपयुक्तता के आदर  की बात हो तो बात बने ।

शनिवार, 23 मार्च 2013

'इतनी पुरानी औरत से कौन करेगा रेप'

'इतनी पुरानी औरत से कौन करेगा रेप'

Updated on: Sat, 23 Mar 2013 08:04 AM (IST)
Who dare to rape so old woman: ACP
'इतनी पुरानी औरत से कौन करेगा रेप'
देवरिया [जागरण संवाददाता]। देश में महिलाओं के सम्मान को लेकर छिड़ी बहस के बीच देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक की एक टिप्पणी ने रेप की नई परिभाषा गढ़ दी है। शुक्रवार को रेप का मुकदमा दर्ज कराने की फरियाद लेकर पहुंची एक महिला को राहत देने की बजाय उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह टिप्पणी करके सनसनी फैला दी कि 'इतनी पुरानी औरत से कौन रेप करेगा।' उनकी इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रियाएं हो रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं महिला संगठनों ने इसे महिलाओं का अपमान करार देते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की है।
बनकटा थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव की एक विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने रेप किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज न किए जाने से दुखी महिला पति के साथ मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी से मिलने पहुंची। गोस्वामी महिला से मिले तो जरूर लेकिन रेप की घटना को उन्होंने झुठला दिया। उन्होंने महिला के साथ आए परिवारीजन से पूछा कि उसकी शादी कितने साल पहले हुई? उसके कितने बच्चे हैं? पंद्रह साल पहले शादी होने का जवाब मिलने पर उन्होंने तपाक से टिप्पणी कर दी कि 'इतनी पुरानी औरत के साथ कौन रेप करेगा।' उनकी यह टिप्पणी सुन पीड़िता के परिवारीजन व पत्रकारों के अलावा वहां मौजूद लोग दंग रह गए। बाद में गोस्वामी के बयान पर बवाल मच गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने नाराजगी व्यक्त की। जिले के एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बयान के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।
विवाद बढ़ता देख पुलिस ने आनन-फानन शुक्रवार शाम को बनकटा थाने में महिला के साथ रेप के बजाय छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
एएसपी पर होगी कार्रवाई: एसपी
अपर पुलिस अधीक्षक के बयान को लेकर हंगामा होने की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार श्रीवास्तव ने एएसपी को पत्र लिखकर बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि उनके बयान के बारे में अलग से जांच की जा रही है। उन्होंने जो कहा है यदि वह सच मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीजीपी ने मांगी माफी
लखनऊ। रेप के मामले में पीड़ित महिला से देवरिया के एएसपी केसी गोस्वामी द्वारा अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर डीजीपी एसी शर्मा ने खेद जताते हुए माफी मांगी है। डीजीपी ने आरोपी एएसपी से दो दिनों के भीतर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है। आइजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं एसपी देवरिया को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सीओ से पदोन्नत होकर एएसपी बने अधिकारियों को जनता से बातचीत करने का तरीका भी सिखाया जाएगा।
[दैनिक जागरण से साभार ]
    अब तो भगवान् ही बताये कि कौन है ऐसी कुत्सित घटनाओं का जिम्मेदार ]
                    शालिनी कौशिक 

बुधवार, 20 मार्च 2013

विप्लव ! पर ! -आपकी पत्नी...आपकी सैलरी....और शोषण

आपकी पत्नी...आपकी सैलरी....और शोषण

(कार्ल मार्क्स द्वारा रचित दास कैपिटल और उनकी अन्य रचनाओं में उद्धृत "बेशी मूल्य - अतिरिक्त मूल्य और श्रम के सिद्धांतो से प्रेरित " ) क्या आपने कभी सोचा है की आपकी सैलरी या पगार का निर्धारण कैसे होता है . मतलब की अगर आप 50 हजार रुपये पगार पाते है तो वो क्या ऐसी चीज है जिससे ये निर्धारित होता है की आपको 50 हजार रुपये मिलने चाहिए . कुछ लोग कहेंगे की एजुकेशन या एक्सपीरियंस है जिस वजह से सैलरी निर्धारित होती है ये बात कुछ हद तक ठीक है, लेकिन यदि आप नवीन जिंदल की सैलरी देखे जो की लगभग 7 करोड़ प्रतिमाह है तो शायद आप सोचेंगे की उसका तो एक्सपीरियंस और एजुकेशन तो अब्दुल कलाम आजाद से बहुत कम...विप्लव ! पर  
 
                 शालिनी कौशिक  

मंगलवार, 19 मार्च 2013

हे नीरजा भनोट, तुम्हारी जय हो जय जय

आधुनिक भारत की एक वीरांगना जिसने इस्लामिक आतंकियों से लगभग 400 यात्रियों की जान बचाते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

भारत योगी 
जय जय जय जय नीरजा, चंडीगढ़ की शान |
गन प्वाइंट पे ले चुके, आतंकी इक यान  |


आतंकी इक यान, सभी की जान बचाती |
डाक टिकट सम्मान, शहादत देकर पाती |


यह सच्ची आदर्श, कर्म कर जाती निर्भय |
हे नीरजा भनोट, तुम्हारी जय हो  जय जय ||

शनिवार, 16 मार्च 2013




मैं जननी हूँ

अपना सब कुछ
उड़ेल दिया
तुम पर
पर मैं
रिक्त नहीं हुई
बल्कि
मैं खुद को
भरा-भरा सा
महसूस करती हूँ
क्या करूँ
मेरी प्रकृति ही
ऐसी है
कि खाली को
भरकर ही
मैं तृप्त होती हूँ
मैं जननी हूँ
मैं देवों से भी
बड़ी होती हूँ ∙