पितृ दिवस पर जगतपिता पर एक रचना----- सृष्टि को आगे बढाने का क्रम----पिता-पुत्र का दायित्व
यह सच है कि ,ईश्वर ने-
सृष्टि को आगे बढाने का बोझ ,
नारी पर डाल दिया, पर-
पुरुष पर भी तो..... |
अंततः कब तक एक पिता ,बच्चों को-
उंगली पकड़ कर चलाता रहेगा |
बच्चा स्वयं अपना दायित्व निभाये,
उचित,शाश्वत,मानवीय मार्ग पर चले, चलाये;
अपने पिता के सच्चे पुत्र होने का ,
दायित्व निभाये |
आत्मा से परमात्मा बनने का,
अणु से विभु होने का हौसला दिखाए;
मानव से ईश्वर तक की यात्रा पूर्ण करने का,
जीवन लक्ष्य पूर्ण कर पाए ,
मुक्ति राह पाजाये |
पर नर-नारी दोनों ने ही ,
अपने-अपने दायित्व नहीं निभाये ;
फैशन, वस्त्र उतारने की होड़ ,
पुरुष बनने की इच्छा रूपी नारी दंभ ,
गर्भपात, वधु उत्प्रीणन ,कन्या अशिक्षा,
दहेज़ ह्त्या,बलात्कार,नारी शोषण से-
मानव ने किया है कलंकित -
अपने पिता को,ईश्वर को , और--
करके व्याख्यायित आधुनिक विज्ञान,
कहता है अपने को सर्व शक्तिमान ,
करता है ईश्वर को बदनाम ||
'भारतीय नारी'-क्या होना चाहिए यहाँ जो इस ब्लॉग को सार्थकता प्रदान करे ? आप साझा करें अपने विचार हमारे साथ .यदि आप बनना चाहते हैं 'भारतीय नारी ' ब्लॉग पर योगदानकर्ता तो अपनाE.MAIL ID प्रेषित करें इस E.MAIL ID PAR-shikhakaushik666@hotmail.com
जगतपिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जगतपिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 16 जून 2013
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
