शनिवार, 19 अक्टूबर 2013

हमारा मज़हब मुहब्बत है -कहानी

हमारा मज़हब मुहब्बत है -कहानी

कोठरीनुमा कमरे में चारपाई पर बेसुध पड़ी सोलह वर्षीय किशोरी सीमा के सिर पर स्नेह से हाथ फेरते हुए उसकी विधवा माँ राधा ने धीमे से कहा -'' सीमा देख कौन आया है ? देख तेरे रहीम चाचा आये हैं ...''माँ की कही बात पर तीन दिन से भूखी-प्यासी पड़ी सीमा ने पलकें हल्के से उठाई और फुसफुसाई -'' चाचा ..मैं पढने नहीं जाउंगी ...मेरे भाई मेरे कारण क़त्ल हो गए ...न मैं पढने जाती ..न कोई मुझे छेड़ता और ना मेरे भाई मेरे कारण उससे लड़ते....ना क़त्ल किये जाते !''बस इतना कहकर सीमा फिर से बेसुध हो गयी .रहीम चाचा की आँखें भर आई और दिल भी .वे भरे गले से बोले -''बच्ची की इस हालत के जिम्मेदार हम भी हैं राधा भाभी ...छेड़छाड़ मज़हबी दंगें का रूप ले लेगी इसका तो किसी बन्दे को गुमान भी न था .खुदा जानता है दोनों बच्चों के क़त्ल के बाद से मेरे घर में भी चूल्हा नहीं जला . कौन इस क़त्ल-ए- आम को सही ठहरा सकता है ?....पर हादसा ...हादसा न रहकर नफरत के खूनी खेल में बदल गया .मासूमों को क़त्ल किया गया ...किसने देखा कौन हिन्दू है और कौन मुसलमान ...बस काट फेंकने का जूनून !अल्लाह की कसम दिल से यही बददुआ निकलती है जिसने भी मासूमों को काटा है ,घर जलाएं हैं ताउम्र सुकून से न रह पायें वो ज़ालिम !..उस पर ये मासूम बच्ची दोनों भाइयों के की मौत का ज़िम्मेदार खुद को मानकर बदहवास हुए जा रही है .भाभी जान कुछ कीजिये वरना ये अपनी जान दे देगी !''रहीम भाई ने ये कहकर दुआ में हाथ उठाए और भारी मन से उस कोठरीनुमा कमरे से बाहर आ गए .सुहाग तो पहले ही लुट चूका था और अब दो-दो बेटों के क़त्ल किये जाने की दर्दनाक घटना ने राधा को तोड़ डाला था .इधर बेटी सीमा दोनों भाइयों के क़त्ल का ज़िम्मेदार खुद को मानकर भोजन-जल त्यागकर मृत्यु को स्वयं निमंत्रण दे रही थी .राधा की आँखों में आँसूं भर आये .राधा सीमा के सिरहाने बैठ उसके मुँह पर आये बाल हटा ही रही थी कि उसे शोर सुनाई दिया . वो तेजी से चौखट की ओर बढ़ी .सामने का नज़ारा देख वो चौखट पार कर के सड़क पर पहुंची .रहीम भाई को उन्मादी हिन्दू भीड़ ने घेर रखा था .राधा का देवर भीष्म हाथ में ईट लिए गला फाड़कर चीख रहा था -''मारो साले को ...मार डाला इन कट्टर लोगों ने मेरे भाई की निशानियों को !....क्या गलत कर रहे थे वो ...बहन की रक्षा करना ..उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले को सबक सिखाना क्या गलत काम है ?उजाड़ डाला मेरे भाई का घर ...मैं भी नहीं छोडूंगा . ''ये कहते हुए भीष्म ने पूरी ताकत के साथ ईट रहीम भाई की ओर उछाल दी .तभी राधा बीच में आ गयी और वो ईट उसके सिर पर जा लगी .ईट इतनी जोर लगाकर फेंकी गयी थी कि राधा के सिर पर लगते ही सिर से खून निकलना शुरू हो गया .राधा वहीँ चीखकर सिर पकड़कर बैठ गयी .रहीम भाई ने जेब से रुमाल निकालकर तुरंत राधा के सिर पर बांध दिया .रहीम भाई की ओर देखते हुए राधा बोली -'' मार डालो अब इन्हें मार डालो ...भीष्म भूल गया जब तेरे भाई स्वर्ग सिधारे थे तब रहीम भाई ने ही बिना किसी लालच के हमारी मदद की थी ..चूल्हा नहीं जला था इनके घर उस दिन ! हमसे ज्यादा ये रोये थे उनकी मौत पर ! तुझसे ज्यादा सीमा के भाईयों को कंधे पर बिठाकर घुमाया है इन्होंने .कुछ हैवानों के दरिंदगी की सजा क्या रहीम भाई की पूरी कौम को देकर मेरे बेटे जिंदा हो जायेंगें ...भीष्म धीरज रख ...मेरी कोख तो उजड़ चुकी है अब किसी और माँ की कोख न उजड़ने दे .'' ये कहकर राधा ने सारी भीड़ के आगे हाथ जोड़ दिए .इतने में रहीम भाई के बेटा-बेटी व् पत्नी ज़ाहिदा भी वहां बदहवास भागते हुए आ पहुंचे . ज़ाहिदा सबके आगे हाथ जोड़ते हुए बोली -''अल्लाह गवाह है हमने कभी अपने और राधा भाभी के घर में फर्क नहीं रखा .ईद-दीवाली साथ मनाई .फिर आज .....ये सब क्या हो रहा है ! पहले ही हमारे दो बेटे मौत के घाट उतार दिए गए ...बिटिया भूखी-प्यासी मरने की जिद किये पड़ी है और हम मज़हब को लेकर बैठे हैं ! दोनों भाइयों के क़त्ल से मेरे बेटा-बेटी सहमे हुए हैं ...रो -रोकर आँखें सुजाये जा रहे हैं ...उन दोनों का फोटो दिल से लगाये आहें भर रहे हैं ...मुझसे ज्यादा राधा भाभी की बात मानते हैं दोनों मेरे बच्चे ! बेटी समीना पूछती है ''मेरी राखी अब किन कलाइयों पर बधेंगी अम्मी ?...और बेटा जुनैद कहता है ''ईद पर गले मिलने अब कौन आएगा अम्मी ?...भाइयों उन्मादी मत बनो ...हम हिन्दू-मुस्लिम परिवारों की मुहब्बत इतनी कमजोर नहीं जो ऐसी नफरत की आँधियों में उड़ कर बिखर जाये .इंशाल्लाह आगे भी हम सबकी मुहब्बत कायम रहेगी !'' ज़ाहिदा के चुप होते ही रहीम भाई ने दुआ में हाथ उठाते हुए -'' आमीन'' कहा तो भीष्म तेज़ी से उनके पास आकर गले लग गया .राधा का ध्यान तभी घर की ओर गया .सीमा सरक-सरक कर चौखट तक आ गयी थी राधा दौड़कर उसके पास पहुंची और उसका सिर अपनी गोद में रख लिया .राधा के पीछे पीछे सारी भीड़ व् रहीम भाई सहित उनका परिवार भी वही पहुँच गया .सीमा सूखे गले से फुसफुसाते हुए बोली -''माँ ...मुझे बहुत प्यास लगी है ...जुनैद से कहो मुझे पानी पिलाएगा ..अब मेरा एक ही भाई तो बचा है !'' सीमा की बात सुनकर वहां उपस्थित सारी भीड़ की आँखे भर आई और जुनैद ने भ्रात -धर्म का पालन करते हुए समीना द्वारा लाया गया पानी भरा गिलास बहन सीमा के सूखे होठों से छुआ दिया .
शिखा कौशिक 'नूतन'

जौनपुर के मजनू अब महिलाओं के निशाने पे |

READ FULL POST HERE -हमारा जौनपुर [http://www.hamarajaunpur.com/2013/10/blog-post_997.html]
जौनपुर के मजनू अब महिलाओं के निशाने पे |

जौनपुर से एनडी टीवी के पत्रकार राजेश श्रीवास्तव जी पत्रकारों के बादशाह कहे जाते हैं | उनकी  दी गयी खबरें हमेशा  सनसनी पैदा किया करती हैं | अभी दो दिन पहले उन्होंने खबर दी कि “जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गाँव में क्षेडखानी को लेकर महिलाओ ने नीरज सिंह नामक युवक को लोहे की राड से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। महिलाओ द्वारा हत्या किये जाने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। उधर सूचना मिलते ही  पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दिया है।

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2013

I AM A WOMAN


I AM A WOMAN
Beautiful Indian Hindu Woman Stock Images - 23679324
MOTHER SAID
COME MY FAIRY
YOU ARE MY PART
BETTER THAN ME !
FATHER SAID
COME MY DAUGHTER
YOU ARE MY HONOUR
NEVER CHEAT ME !
BROTHER SAID
COME MY SISTER
I PROTECT YOU
PLEASE TRUST ME !
HUSBAND SAID
LISTEN DEAR
NEVER BE RUDE
ALWAYS FOLLOW ME !
SON SAID
YOU NEVER SHOWED YOUR DESIRE
YOU ARE GREAT
NEVER INTERRUPT ME !
I SAID
I HAVE NO COMPLAINT
BECAUSE ‘I AM A WOMAN’
WHAT GOD HAS MADE ME !!
 

बुधवार, 16 अक्टूबर 2013

लेख


             नारी का सशक्तीकरण
 तलाक सिर्फ आदमी का हक नहीं हो सकता क्योंकि इसके साथ जुडां हैं एक औरत और उसके बच्चों का भविष्य । साल 2011 में ही मुसलिम समाज में लगातार एक तरफा तलाक के तीन मामलें सामने आएं थे । जिसमें पत्नी को बताएं बिना तलाक को मनजुरी प्रदान की फतवा जारी करने वाले दारूल उलूम देवबंद सहाब ने । पुरूष प्रधान समाज में धर्म के नाम पर नारी के दर्द की कहानी कोई नई नहीं हैं । मजहब के नाम पर जहां मुसलिम समाज में तलाक,हलाला और इददत जैसी कुप्रथा और मोलानाओं के बेतुके फतवे है। तो वही हिन्दु समाज में पर्दा प्रथा, बाल विवाह जैसी परम्परावादी सोच व खाप पंचायते हैं जो नारी के लिए तालिवानी फरमान जारी करती रहती हैं । इन कुरीतियों को ढोने के लिए आज भी मजबूर किया जाता हैं औरत को । आदमी सारे धर्म-मजहबों में खुद को सुरक्षित रख कर महिलाओं को बलि का बकरा बनाता चला आ रहा हैं ।
  आखिर महिलाओं के साथ ये अन्याय क्यों ? क्योंकि आज तक औरत चुप रह कर सब कुछ सहती आ रही हैं । लेकिन 2012 में इस खामोशी को तोडतें हुए । भारतीय मुसलिम महिला आंदोलन के बैनर तले एक तरफा तलाक,हलाला और इददत जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज बुंलद की थी ।
  इसकी गुज सुनाई पडी 21 सितंबर 2012 लखनऊ में (दीन की बेटियां मांग रही इंसाफ ) विषय पर आयोजित काँन्फ्रेंस में । जिसे मुसलिम महिला आंदोलन और राष्ट्रीय महिला आयोग व्दारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था । मुसलिम मंहिलाएं और बेटियां ही अब अपने खिलाफ जारी बेतुके फतवों का विरोध करेगी । देवबंदी फतवों पंचायती फरमानों और आँल इंडियां मुसलिम पर्सनल लाँ बोर्ड की महिलाओं के खिलाफ जबरन किए गएं फैसलों की मुखालफत की जाएंगी । एक तरफा तलाक और हलाला को पूरी तरह बंद करने की पैरवी की जाएंगी । ये निष्कर्ष निकल कर सामने आएं थे । यह इक्कीसवी सदी की आधुनिक नारी हैं । जो अपने हक की लडाई लडना जानती हैं । मलाला और दामनी के लिए सघर्ष इसी जंग का एक हिस्सा थें। जिसमें महिलाओं और लडकियों ने अपनी शक्ती का प्रदर्शन कर पुरूष प्रधान समाज को चेतावनी दी के वह औरत को कमजोर समझने की भूल कदा भी न करे ।यह नारी सशक्तीकरण का दौर हैं ।
  वैसे भी हमने किसी धर्म प्रधान देश का निर्माण न कर सविंधान प्रधान देश का निर्माण किया हैं । जहां एक तरफ हमारे देश में सभी को मजहबी आजादी हैं तो वही दूसरी और कानून सब के लिए बराबर हैं । आदमी और औरत को समान अधिकार प्रदान किए गएं हैं । अगर महिलाएं कानून का दरवाजा खटखटाती हैं तो उन्हें इंसाफ अवश्य मिलेगा । मौलानाओं,खाप पचायतों के व्दारा धर्म बताकर उनकें ऊपर हो रहें जुल्म का अंत अवश्य होगा । जहां एक और नारी सशक्तीकरण की और बड रही हैं । वही सरकार ने भी पिछले कुछ सालों में महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुएं कानून में संशोधन कर नारी को अवला से सवला बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं ।

तरूण कुमार (सावन)
.

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2013

चमकी चमकी बेटियां चमकी

Indian_girl : An image of muslim girl, studio shot Stock PhotoIndian_girl : Beautiful smiling woman in colorful shawl isolated on white background  Close portrait
चमकी चमकी बेटियां चमकी
चारों दिशाओं में चर्चा है उनकी !
ढूंढ लाई हैं समंदर से सच्चे मोती ,
चूम ली है एवरेस्ट की ऊँची छोटी ,
खिलखिलाकर कलियाँ फूल बन महकी !
चमकी चमकी बेटियां चमकी
चारों दिशाओं में चर्चा है उनकी !
दिल हुआ फौलाद अब तेजाब का ना डर,
रोक सकती है नहीं चौखट न कोई दर ,
जोश में भरकर चली क्या लेगी क्या धमकी !
चमकी चमकी बेटियां चमकी
चारों दिशाओं में चर्चा है उनकी !
अब नहीं चिंगारियां ये आग का दरिया
सख्त हैं इनके इरादे ये नहीं परियां ,
खोल देंगी ये तरक्की के सभी खिड़की !
चमकी चमकी बेटियां चमकी
चारों दिशाओं में चर्चा है उनकी !
न रहेंगी चुप पुरजोर चीखेंगी ,
हर हुनर लड़कों के साथ साथ सीखेंगी ,
ये किरण बन चमकेंगी आशाएं ये कल की !
चमकी चमकी बेटियां चमकी
चारों दिशाओं में चर्चा है उनकी !
शिखा कौशिक 'नूतन'

सोमवार, 14 अक्टूबर 2013

भारतीय नारी ब्लॉग प्रतियोगिता -४ प्रविष्टि -१[रचनाकार -डा श्याम गुप्त ]

भारतीय नारी ब्लॉग प्रतियोगिता -४ प्रविष्टि -१
भारतीय नारी -----कविता ..मम्मी इमोशनल हो गयीं हैं;....

[रचनाकार -डा श्याम गुप्त ]
पुत्र-वधू का फोन आया
बोली, ’पापा ढोक’...
घर का फोन उठ नहीं रहा,
कहाँ व कैसे हैं आप लोग |

******************************

खुश रहो बेटी,
ठीक हैं हम भी,
ईश्वर की कृपा से मज़े में हैं, और-
इस समय तुम्हारे ‘कमरे’ में हैं |
क्या....!
हाँ बेटा हम अहमदाबाद में हैं, तथा-
तुम्हारे पापा के आतिथ्य में हैं |
हैं ...मम्मी कहाँ हैं पापा !
बैठी हैं तुम्हारे कमरे में- सजल नयन,
वो इमोशनल होगई हैं, और-
विचार कर रही हैं --
सिर्फ यही नहीं कि,
कैसे तुम यहाँ की डोर छोडकर
गयी हो वहाँ,
अज़नबी, अजान डगर,
अनजान लोगों के साथ,
हमारे पास ;
अपितु---साथ ही साथ,
अपने अतीत की यादों के डेरे में...कि—
कभी वह स्वयं भी
अपना घर, कमरा, शहर
छोडकर आई थी ; और---
तुम्हारी ननद भी-
गयी है ,छोडकर ...
अपना घर, कमरा, कुर्सी, मेज़...
इसी तरह.........||

सोमवार, 7 अक्टूबर 2013

जरूर पढ़िए

मैंने ट्विटर पर यह पढ़ा .आवश्यक लगा यहाँ साझा करना .आप भी साझा करें -
Embedded image permalink
शिखा कौशिक 'नूतन'