बुधवार, 28 मार्च 2012

बाल- विवाह कु- प्रथा को जड़ से मिटा दिया जाये !

 बाल- विवाह  कु- प्रथा को जड़ से मिटा दिया जाये !

[google से sabhar ]


बाल- विवाह  भारतीय  समाज  के  माथे  पर  लगा  एक  कलंक  है  जिसमे एक  छोटी  सी  बच्ची  के  हाथ  से खिलौना छीन  कर  उसे   किसी  अन्य  के  हाथ  का    खिलौना  बना  दिया  जाता  है  .
बाल-विवाह का प्रचलित रूप -
बाल विवाह  जिस  रूप  में  हमारे  समाज  में  प्रचलित  रहा  है  उसमे  एक  बच्ची  [जो १५  वर्ष   से  भी   कम   आयु की होती   है ] का  विवाह  किसी  प्रौढ़   के  साथ   कर  दिया  जाता  है  .दूसरे  रूप  में माता  पिता  [बेटी  व्  बेटे  के  ]उनके लिए अपनी   इच्छा से एक  विवाह   आयोजित  करते  हैं  और  जब तक  लड़का  व् लड़की   विवाह की  आयु   प्राप्त   नहीं कर  लेते  हैं तब  तक एक  दूसरे से नहीं मिलते   .स्पष्ट है कि लड़का व् लड़की की इच्छा  इसमें सम्मिलित नहीं होती क्योकि   उनके लिए यह सब एक खेल जैसा होता  है .कानूनी रूप से विवाह के समय लड़की की आयु १८ वर्ष व् लड़के की आयु २१ वर्ष होना निर्धारित है .


बाल विवाह निषेध  अधिनियम  -सन 1929 में बाल विवाह पर इस  अधनियम  द्वारा  रोक  लगा दी  गयी  थी व् कड़ी सजा का प्रावधान किया गया था -

 


बाल विवाह से सम्बंधित तथ्य-समाज कल्याण वेबसाईट से साभार -

विभिन्न राज्यों में अठारह वर्ष से कम आयु में विवाहित हो रही लड़कियों का प्रतिशत खतरनाक है-  
  • मध्य प्रदेश – 73 प्रतिशत
  • राजस्थान – 68 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश – 64 प्रतिशत
  • आन्ध्र प्रदेश – 71 प्रतिशत
  • बिहार – 67 प्रतिशत  
यूनीसेफ की  “विश्व के बच्चों की स्थिति-2009” रिपोर्ट के अनुसार 20-24 वर्ष आयु वर्ग की भारत की 47 प्रतिशत महिलाएं कानूनी रूप से मान्य आयु सीमा– 18 वर्ष से कम आयु में ब्याही गईं, जिसमें 56 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से थीं।  यूनीसेफ के अनुसार (‘विश्व के बच्चों की स्थिति-2009’) विश्व के बाल विवाहों में से 40 प्रतिशत भारत में होते हैं।



बाल-विवाह के दुष्परिणाम-
          जिन बालिकाओं का विवाह कम आयु में कर दिया जाता है उनका  स्वास्थ्य लगभग चौपट हो जाता है क्योंकि कम आयु में शारीरिक सम्बन्ध और संतानोंत्पदन उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं .उन्हें H .I .V . के साथ साथ OBSTETRIC  FISTULA  का भी खतरा रहता है .ऐसी छोटी लड़कियां मुख्यतः गरेलू हिंसा,मानसिक अक्षमता व् सामाजिक उपेक्षा -अकेलेपन  का शिकार भी बनती हैं .कम आयु में विवाह बच्ची के शिक्षा  ग्रहण करने  पर एक ग्रहण लगा देता है .वो अपने भीतर की प्रतिभा को निखार नहीं पाती और अवसाद का शिकार बन जाती है .शारीरिक व् मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार न होने के कारण बाल विवाह -माता  मृत्यु व् शिशु मृत्यु के लिए सर्वाधिक जिम्मेदार .


बाल विवाह पर प्रभावी रोक हेतु राजस्थान सरकार द्वारा दिए गए निर्देश सराहनीय -
        राजस्थान सरकार ने अगले माह आने वाली अक्षय  तृतीय   पर बड़ी संख्या में किये जाने वाले बाल-विवावों पर रोक लगाने हेतु कई सार्थक कदम उठाएं हैं .ज्ञातव्य   है राजस्थान में बहुत बड़ी संख्या में इस तिथि पर बाल विवाह आयोजित करने की परम्परा रही है .ये सराहनीय प्रयास  इस प्रकार हैं -


*सभी जिलों में कलक्ट्रेट ,एस.पी.व् एस.DI.ओ कार्यालयों  को कंट्रोल रूम बनाने का आदेश दिया गया है तथा ये २४ घंटे खुले रहेंगे .


*सभी जिला कलक्टर और पुलिस  अधीक्षकों को निर्देश है कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाये  और बाल-विवाह होने की स्थिति  में इन अधिकारियों के  खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं .


*सर्वाधिक  महत्वपूर्ण है -जन जागरूकता .इस सम्बन्ध में जिला स्तर से लेकर ब्लोक स्तर तक,स्वयं सहायता  समूहों ,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं .विवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले -हलवाई,बैंड बाजा वाले,पंडित जी ,  ट्रांसपोर्ट वाले ,पंडाल वाले  व वैवाहिक निमंत्रण पत्र छापने वालों को पाबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं .एक अन्य महत्वपूर्ण निर्देश यह दिया गया है की-वैवाहिक कार्ड छपने वालों को वर-वधू का आयु प्रमाण  -पत्र लेने हेतु बाध्य किया जाये .
                           
                        निश्चित रूप से ये कदम कारगर  साबित होंगे यदि जनता सहयोग करे .अब समय आ गया है कि इस कु- प्रथा को जड़ से मिटा दिया जाये .
                                                                         शिखा  कौशिक  




सोमवार, 26 मार्च 2012

'' वही बहू अच्छी ! ''




सुशीला  के बेटे का ब्याह हाल ही में हुआ था .मोहल्ले में शोर था कि बहू इत्ता दहेज़ लाई है कि घर में रखने तक की जगह नहीं बची . .जेवर   ..लत्ता कपडा   इत्ता लाइ है  कि क्या कहने ...!''उषा ने सोचा  ''....''मिल  ही आती हूँ सुशीला से और बहू भी देख आऊं ...हरिद्वार न गयी होती तो ब्याह में जरूर शामिल होती .......कितनी आस थी  ...मेरी बहू भी खूब दहेज़ लाये ...चार में बैठ कर गर्दन ऊँची करके कहती मेरे मुकेश की ससुराल.....पर क्या ?मुकेश ने सब मटियामेट कर दिया ...खुद ही ब्याह लाया ....एक चाँदी का सिक्का और दो जोड़ी कपडे .....सारी बिरादरी में नाक कटवा दी ....''.यही सब सोचते हुए उषा अपने कमरे में गयी और एक नयी धोती पहन कर तैयार हो गयी सुशीला के यहाँ जाने के लिए .कुछ रूपये ''बहू के मुंह dikhai '' हेतु लेकर रसोईघर में काम कर रही मुकेश की बहू सरिता से यह कहकर कि -''बहू..जरा सुशीला के यहाँ जा रही हूँ...मुकेश और उसके पिता जी दुकान से लौट आये तो मेरा इतज़ार   किये  बगैर  चाय बना लेना  ..मुझे देर हो सकती है वहां ...''ज्यों ही उषा ने चौखट के बाहर पैर रखा चौखट के आगे पड़ी लाहौरी ईट पर पड़ा और उसका पूरा पैर मुड़ गया ....वो ''हाय राम...''कहकर चीखी व् पैर पकड़कर वहीँ बैठ गयी .तेज दर्द के कारणउसकी आँख में आंसू भर आये .सासू माँ की चीख सुनकर सरिता सारा काम छोड़कर तेजी से भागी आई .सासू माँ को दर्द से तड़पते देख उसकी भी आँख भर आई .घर के आगे से जाते पडोसी रमेश की मदद से सरिता सासू माँ को उनके कमरे  तक ले आई और उन्हें पलंग  पर लिटाकर हल्दी का दूध बना लाई. ....फिर ऐसी तरकीब से सासू माँ का पैर मरोड़ा  की चट-चट करती सारी नसें खुल गयी और उषा के  पैर में आई मोच व् दर्द दोनों ठीक हो गए .उषा ने सरिता को लेट लेटे ही इशारे से अपने पास बुलाया और थोडा सा उठकर उसके माथे को चूम लिया ..फिर मुस्कुराकर बोली ..''मुकेश है तो मेरा ही बेटा ...ऐसी बहू लाया है कि लाखों क्या..करोड़ों में भी न  मिले ..''सासू माँ से तारीफ सुनकर सरिता मुस्कुरा  दी .उषा ने मन  ही मन सोचा -''करोड़ों का दहेज़ भी ले आती तो क्या होता ....जो दुःख दर्द में बेटी  की तरह सेवा कर सके वही बहू अच्छी !'' 
शिखा कौशिक 

अक्षिता का निवेदन -करें एस.एम्.एस दनादन

अक्षिता का  निवेदन -करें एस.एम्.एस दनादन 
Akshitaa (Pakhi) 

Thanks for all Birthday Wishes !

मेरी ममा श्रीमती आकांक्षा यादव हिंदुस्तान टाइम्स वुमेन अवार्ड-2012 के लिए नामित हुई हैं. कृपया उन्हें एस.एम्.एस. द्वारा अपना मत  देकर विजित बनायें. इसके लिए आपको 54242 पर HTW 73 लिखकर एस. एम्. एस. करना होगा. यह प्रक्रिया 30 मार्च तक चलेगी. तदनुसार अपने मित्रों और परिवार-जनों को भी प्रेरित करें !!  
                                                                                                   द्वारा 
                                                                                                  शिखा कौशिक 

रविवार, 25 मार्च 2012

जो हम-तुम न होते.....कविता .......डा श्याम गुप्त ....

                स्त्रियों के विरुद्ध बढ़ते अपराधों का एक मूल कारण है स्त्री-पुरुष, पति-पत्नी का एक दूसरे को सम्मान न देना...स्त्री -पुरुष...या  नर-नारी ..या नर भाव-नारी भाव  के वास्तविक स्वरुप को न समझना-पहचानना -जानना एवं व्यवहार में न लाना, जिससे दोनों के ही अहं की सृष्टि होती है और तुष्टि हेतु ...द्वंद्व ....  जगज्जनी , सृष्टि की कृति-कर्ता , आदि-शक्ति, शक्ति रूपेण संस्थिता -  माँ दुर्गा के नव रूपों की अर्चना के दिवसों में ...देखिये एक रचना---


ये  दुनिया हमारी,  सुहानी न होती,                    
कहानी ये अपनी, कहानी न होती ।       
जमीं  चाँद  तारे,   सुहाने  न  होते,
जो प्रिय तुम न होते, अगर तुम न होते ।

सुहानी ये अपनी,  सपनों की दुनिया,
चंचल सी चितवन, इशारों की दुनिया।
सुख-दुःख के बंधन, सहारों की दुनिया,
अंगना ये प्यारा, दुलारी ये दुनिया ।।

तुम्हीं ने सजाया,  संवारा, निखारा,
दिया प्यार का, जो  तुमने सहारा ।
ये दिन-रात न्यारे, ये सुख भोग सारे,
भला कैसे होते, अगर तुम न होते।।

हो सेवा या सत्ता के अधिकार सारे,
निभाता रहा मैं, ये दायित्व सारे ।
ये बच्चों का पढ़ना, गृहकार्य सारे,
सभी कैसे होते,अगर तुम न होते ।

मैं रचता रहा, ग्रन्थ कविता कहानी,
सदा खुश रहीं तुम, बनी घर की रानी ।
ये रस रूप रसना,  भव-सुख न होते ,
जो प्रिय तुम न होते,अगर तुम न होते।

न ये प्यार होता , न  इकरार होता,
न साजन की गलियाँ न सुख-सार होता।
न रस्में, न क़समें, कहानी न होतीं ,
जमाने की सारी, रवानी न होतीं ।

कभी ख़ूबसूरत भटकन जो आई,
तेरे प्यार की मन में खुशबू समाई ।
अगर तुम न होते, तो कैसे सम्हलते,
बलाओं से कैसे, यूं बच के निकलते।।  

सभी रिश्ते-नाते, गुण जो  हैं गाते ,
भला कैसे गाते, जो तुम ना निभाते ।
ये छोटी सी बगिया, परिवार अपना,
सुघड़ कैसे होता, जो तुम ना सजाते ।।

ये ऊंचाइयों के शिखर,  ये  सितारे,
धन-सम्पति, संतति, सभी वारे-न्यारे।
प्रशस्ति या गुण-गान, तेरी ही माया ,
कहाँ सब ये होते, अगर तुम न होते ।।

वो दुर्दिन भी आये,  विपदा घनेरी,
कमर कसके तुमने निभाया सदा ही ।
कभी धैर्य मेरा भी डिगने लगा तो,
अडिग पर्वतों सी थी, तेरी अदा ही ।।

हमारी सफलता की सारी कहानी,
तेरे  प्रेम की नीति की सब निशानी ।
ये  सुन्दर  कथाएं, फ़साने न होते,
सजनि! तुम न होते, यदि तुम न होते ।।

प्रशस्ति तुम्हारी जो जग ने बखानी ,
कि तुम प्यार-ममता की मूरत-निशानी ।
ये अहसान तेरा,  सारे  ही   जग पर,
तथा त्याग, दृड़ता की सारी कहानी ।।

ज़रा  सोचलो, कैसे परवान चढते,
हमीं जो न होते,जो सखि ! हम न होते ।
हमीं  हैं  तो तुम हो,  सारा  जहां है,
जो तुमहो तो हम हैं सारा जहां है ।।

अगर हम न लिखते, हम जो न कहते,
भला गीत कैसे,  तुम्हारे ये बनते ?
किसे रोकते तुम, किसे टोकते तुम,
ये इसरार, इनकार, तुम कैसे करते ।।

न संसार होता, ये  भव-सार होता,
कहीं कुछ न होता, जो हम-तुम न होते।
हमीं  है तभी है ,  ईश्वर और   माया,
खुदा भी न होता, जो हम-तुम न होते ।।

कहानी  हमारी - तुम्हारी न होती,
न ये गीत होते,  न संगीत होता ।
सुमुखि! तुम अगर जो  हमारे न होते,
सजनि! जो अगर हम तुम्हारे न होते ।।

                                 



भारतीय नारी ब्लॉग योगदानकर्ता- परिचय


 भारतीय नारी ब्लॉग योगदानकर्ता- परिचय 


भारतीय नारी ब्लॉग की सजग योगदानकर्ता दीप्ति शर्मा  


भारतीय नारी ब्लॉग पर आप सभी हमारे  योगदानकर्ताओं के द्वारा  प्रकाशित रचनाएँ तो पढ़ते ही रहते हैं . मैं 


एक ..एक कर इन सबका परिचय आप सभी से कराने  की कोशिश करूंगी  .आज प्रस्तुत है ह्रदय को गहराई  से 


''स्पर्श ''करने वाली भारतीय नारी ब्लॉग की सजग योगदानकर्ता दीप्ति शर्मा जी का छोटा 


सा परिचय  -

*मेरा फोटोस्पर्श

उद्योगछात्र
व्यवसायb.tech student
स्थानआगरा, उत्तर प्रदेश, भारत
परिचयये तो आप पर निर्भर करता हैं मैं अपना वजूद ढूंढ़ रही हूँ यहाँ रहकर
रुचिWriting stories and poems
पसंदीदा मूवी्सDDLJ, Vivah etc
पसंदीदा संगीतGajals

haryy potter सेरिएस



                          भारतीय नारी ब्लॉग पर  आपके  योगदान  हेतु  मैं  हार्दिक  धन्यवाद  प्रेषित करती  हूँ .
                                        
Jus' A Thank You Note! 
                           शिखा कौशिक 



''अक्षिता '' [पाखी ]को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें !


 ''अक्षिता '' [पाखी ]को उनके जन्मदिन पर  हार्दिक शुभकामनायें !

Laughter And Love.


सर्वप्रथम हमारी प्यारी सी परी ''अक्षिता '' [पाखी ]को उनके जन्मदिन पर हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनायें .ऐसी ही प्यारी बेटियों की ओर से अपने शब्दों में प्रस्तुत कर रही हूँ ये रचना -






हम  नन्ही -नन्ही  देवी  हैं ;
हमको है सबसे ये कहना ;
कन्या भ्रूण  को मत मारो ;
वे भी हम सबकी हैं बहना .




कन्या उज्जवल करती दो कुल ;
माता,पुत्री, पत्नी,बहना ;
नौ दिन पूजा कर लेने से 
नहीं पाप तुम्हारा  है धुलना .
                                        [सभी फोटोस  गूगल से साभार ]


पूजन नहीं, हमें वचन दो 
ऐसे पाप को रोकोगे ;
स्वयं कभी ऐसा करने की 
मन से भी ना सोचोगे .


[रविकर जी -माफ़    कीजियेगा पोस्ट जल्दी कर रही hun आपकी पोस्ट के ऊपर पर अक्षिता  को बधाई  तो आज ही देनी होगी  ना  ]
                              शिखा कौशिक 
                        शालिनी कौशिक