शिखा कौशिक 'नूतन'
'भारतीय नारी'-क्या होना चाहिए यहाँ जो इस ब्लॉग को सार्थकता प्रदान करे ? आप साझा करें अपने विचार हमारे साथ .यदि आप बनना चाहते हैं 'भारतीय नारी ' ब्लॉग पर योगदानकर्ता तो अपनाE.MAIL ID प्रेषित करें इस E.MAIL ID PAR-shikhakaushik666@hotmail.com
सोमवार, 3 फ़रवरी 2014
वे खास लड़कियां-कहानी
शिखा कौशिक 'नूतन'
शनिवार, 1 फ़रवरी 2014
जब आये ऋतुराज बसंत .....डा श्याम गुप्त....
जब आये ऋतुराज बसंत .....
| राग कामोदी |
सरस्वती वन्दना
भारती सरस्वती शारदा हंसवाहिनी ।
जगती बागेश्वरी कुमुदी ब्रह्मचारिणी ।
बुद्धिदात्री चन्द्रकान्ति भुवनेश्वरी वरदायिनी ।
नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं नमो वीणावादिनी ।।
बसंत
जब आये ऋतुराज बसंत ।।
आशा तृष्णा प्यार जगाये ,
विह्वल मन में भरे उमंग ।
मन में फूले प्यार की सरसों ,
अंग अंग भर उठे उमंग ।
जब आये ऋतुराज बसंत ।।
अंग अंग में रस भर जाए,
तन मन में जादू कर जाए ।
भोली सरल गाँव की गोरी,
प्रेम मगन राधा बन जाए ।
कण कण में ऋतुराज समाये,
हर प्रेमी कान्हा बन जाए ।
ऋषि-मुनि मन भी डोल उठें, जब-
बरसे रंग रस रूप अनंत ।
जब आये ऋतुराज बसंत ।।
भारती सरस्वती शारदा हंसवाहिनी ।
जगती बागेश्वरी कुमुदी ब्रह्मचारिणी ।
बुद्धिदात्री चन्द्रकान्ति भुवनेश्वरी वरदायिनी ।
नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं नमो वीणावादिनी ।।
बसंत
जब आये ऋतुराज बसंत ।।
आशा तृष्णा प्यार जगाये ,
विह्वल मन में भरे उमंग ।
मन में फूले प्यार की सरसों ,
अंग अंग भर उठे उमंग ।
जब आये ऋतुराज बसंत ।।
अंग अंग में रस भर जाए,
तन मन में जादू कर जाए ।
भोली सरल गाँव की गोरी,
प्रेम मगन राधा बन जाए ।
कण कण में ऋतुराज समाये,
हर प्रेमी कान्हा बन जाए ।
ऋषि-मुनि मन भी डोल उठें, जब-
बरसे रंग रस रूप अनंत ।
जब आये ऋतुराज बसंत ।।
---चित्र-- .गूगल साभार व निर्विकार
.....
सांच छुपाये ना छुपे....डा श्याम गुप्त....
सांच छुपाये ना छुपे....डा श्याम गुप्त....
सत्य
कभी छुपता नहीं है....आवृत हो सकता है, असत्य वाणी, विचार, कृत्य या ...कूकुर शोर
से... पर कब तक ........एवं जो बुरा है वह बुरा है चाहे कोइ कितना भी उसे आधुनिक या उचित सिद्ध करने का प्रयत्न करे | आधुनिकता एवं प्रगतिवादिता युक्त स्त्रियों के व्यवहार, आचरण व
कृतित्वों का यह सत्य तथ्य भी समय-समय पर बार-बार उभर कर आता रहा है विभिन्न कोनों
से...समाज, देश, मानवता, विशेषज्ञता, राजनेताओं, विद्वानों, न्यायालयों के मुख से...स्वयं
स्त्रियों के मुख से ... परन्तु कुछ तथाकथित छद्म-प्रगतिवादी शृगाल-शोर में हम सुन
नहीं पा रहे हैं...
सांच छुपाये ना छुपै.... सत्यस्य मुख:
अपिहितं असत्यस्य पात्रम्...अथवा....
“सत से
खोल असत पट घूंघट
| बार बार उठती हैं ये बातें हर कोने से.....क्यों ? सत्य छुपता नहीं है... |
आप किसे सुनेंगे ...
----
श्रृगाल-शोर करने वाले कम अनुभवी थोड़े से नव-युवाओं
को या जबरदस्ती बनाए गए सेलेब्रिटी जो मूलतः फिल्म, फैशन या उच्च महत्वाकांक्षा
युत राह पर चलने वाले हैं...पैसे के लिए ..जो आज खुश व सीख देते हुए मिलते हैं
दूसरे दिन पंखे आदि से लटके हुए |
----अथवा
बार बार अपने दृष्टिकोण प्रकट करते विज्ञ व अनुभवी जनों के .....
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
