सोमवार, 3 फ़रवरी 2014

वे खास लड़कियां-कहानी

यूँ वे भी लड़कियां थी पर खास थी .खास यूँ क्योंकि वे शहर से कस्बे में आयी थी .कस्बे के महिला डिग्री कॉलेज में एक ऐसे विषय में एम्. ए. खुल गया था .इसलिए कस्बे में आना उन शहरी लड़कियों की मजबूरी थी .कॉलेज में तीन संस्कृतियों की लड़कियों का संगम हो रहा था .आस-पास के गांवों की ठेठ ,अक्खड़ ,जुझारू लड़कियां +कस्बे की 'शहर की ओर देखो' संस्कृति वाली लड़कियां+''वी आर दी बेस्ट ' सोच वाली शहरी लड़कियां .ये संगम गंगा+जमुना+सरस्वती वाला कतई न था . चूंकि शहरी लड़कियां संख्या में कॉलेज में काफी कम थी या दूसरे शब्दों में कहें अल्पसंख्यक वर्ग से थे इसलिए कस्बे की लड़कियों से मित्रता करना उनकी मजबूरी थी पर इसका तात्पर्य यह नहीं था कि शहर का होने का अभिमान वे किराये के कमरे में रख आयेंगी .वो अहंकार अपनी पूरी गंध के साथ उन लड़कियों द्वारा लगाये जाने वाले इत्र में मिलकर उन शहरी लड़कियों को महकाता रहता . वे खास लड़कियां कहती- ''हम जिधर से भी गुजरते हैं कस्बे के लोग हमें घूर-घूर कर देखते हैं .'' कहते हुए हिचक होती पर सड़क से गुजरते पिल्ले तक को कस्बे के लोग घूर-घूर कर ही देखते हैं ..समय है उनके पास और रही बात शहर की तो वहाँ इतनी आबादी है कि कौन किसे देखेगा ..पर शहर की लड़कियों ने इसे भी अपनी खासियत माना . शहरी लड़कियों का दम्भ उस समय सातवे आसमान पर जा पहुंचा जब कस्बे की एक दूकान से सामान लेते समय दूकानदार ने उनसे यह कह दिया -'' आप यहाँ की तो नहीं लगती !''एकाएक उन्हें अपने रहन-सहन ,भाषा ,हाव-भाव पर गर्व हो आया .मन ही मन आश्वस्त हो उठी वे ''हो न हो हममें कुछ न कुछ विशिष्ट है तभी तो एक कस्बाई दूकानदार को हम कस्बे के न लगकर बाहर के लगे ..हम हर प्रकार से कस्बे की लड़कियों से ज्यादा काबिल हैं ..सभ्य हैं और स्मार्ट हैं .'' तुरंत अभिमानी स्वर में उन शहरी लड़कियों ने जवाब दिया -'' हाँ हम शहर से हैं .'' बेचारी स्मार्ट बनने के चक्कर में ये तक नहीं समझ पाई कि दूकानदार तो मनमाने दाम वसूलने के लिए कंफर्म कर रहा था कि कहीं ये कस्बे के ही किसी जानकार के घर से न हो .खैर ये शहरीपन का घमंड गांव की उस लड़की के सामने भी कम हो जाता जो अपनी कार से कॉलेज आती .''गांव की है तो क्या अमीर है ..इस लड़की से मित्रता की जा सकती है !'' शहरी लड़कियों ने अपने सिद्धांतों में थोड़ी ढील दे दी .इसे कहते हैं दर्शन ...दूरदर्शन .गांव की लड़की से ज्यादा उसकी कार के आकर्षण में बंध गयी शहर की लड़कियां . ''कार में बैठकर गांव घूम आते हैं''-.शहर की लड़कियां गांव घूमने गयी .गांववालों का सौभाग्य ...गन्ना खाएंगी ..पर कैसे ..हम तो शहर की लड़कियां हैं ..गन्ना कभी खाया ही नहीं ..हमें नहीं आता !'' नहीं आने में भी गर्व का अनुभव . ''बिजली कितनी आती है यहाँ ...शहर में तो चौबीस घंटे आती है ..शाम होते ही अँधेरा हो जाता है यहाँ ..शहर में तो देर रात तक घुमते -फिरते हैं सब .'' शहरी होने के लाभ गिनाती हैं गांवों के घर में बैठकर . ''कितना तेल लगाती हैं गांव की लड़कियां बालों में ...छिः और आँखों में कितना काजल ..उफ्फ ! ''एक दुसरे के कान में कहकर मुंह बिचकाती हैं .शहर की लड़कियां यूँ ही ख़ास नहीं हैं ...वे शैम्पू से धोकर रखती हैं बाल ..एकदम हल्के-हल्के .......कंडीशनर ,फेसपैक ,थ्रेडिंग और भी बहुत कुछ है उनके पास ख़ास जो गांव की गंवार लड़कियों को नहीं पता पर इन शहरी लड़कियों के कसबे में आने से चल निकला है ''ब्यूटी पार्लर ''का धंधा .गांव-गांव खुलेंगें ब्यूटी पार्लर .अब हाथ के नल से पानी भरकर लती गांव की लड़की मुल्तानी मिटटी मुंह पर लगाये न दिखेगी ..वो भी जायेगी ब्यूटी पार्लर .फेसपैक लगवाएगी .शहरी लड़कियों जैसा दिखने की चाह कसबे की लड़कियों से गांव की लड़कियों तक पहुँच गयी मानों कोई संक्रामक बीमारी हो .मासूम गांव की लड़कियां नहीं जानती वे खास शहरी लड़कियां तब भी गांव की लड़कियों को उपेक्षा के भाव से ही देखेंगी क्योंकि सर्व विदित तथ्य ये है कि वे शहर की हैं और इसी बात का गुरूर है .मगर एक पेंच फंस ही गया जब शहर की लड़कियों को दिखा कि कुछ कस्बे की लड़कियां तो उनसे भी ज्यादा स्मार्ट है पर फिर उनके शहरी होने के दम्भ ने चेताया -'' होने do हैं तो कस्बे की ही ..हम तो शहर के हैं .'' किसी दिन कस्बे के किसी घर में चाय पी रही हैं शहरी खास लड़कियां और चाय पर कमेंट -'' यहाँ की चाय पीकर तो हमारे होंठ चिपक जाते हैं .'' अब कौन यकीन करे इस बात पर जिन शहरी लड़कियों के होंठ अपने द्वारा बनाई गयी कॉफी की हाई शुगर से नहीं चिपकते वे कस्बे की चाय से चिपक जाते है ...घोर आश्चर्य .यहाँ भी एक वर्गीकरण कर दिया है खास लड़कियों ने ''चाय को कस्बाई '' और कॉफी को शहरी'' के वर्ग में रखा है .ऐसी खास लड़कियों के दिमाग में एम्.ए. की पढ़ाई घुसी या नहीं पर उनका शहरीपन पूरे सत्र के दौरान उनके दिमाग में छाया रहा .इन खास लड़कियों की खास सोच इन्हें खास बनाये रही और वे एम्.ए. में औसत अंक लेकर कस्बे से विदा हो गयी अपने उसी खास......... पन के साथ .
शिखा कौशिक 'नूतन'

शनिवार, 1 फ़रवरी 2014

जब आये ऋतुराज बसंत .....डा श्याम गुप्त....



                जब आये ऋतुराज बसंत .....

राग कामोदी
            बसंत का आगमन हो चला है , प्रस्तुत है एक बासंतिक रचना ..... प्रारम्भ -- विश्व भर में, प्रकृति में, कण कण में  सरसता प्रदान करने वाली, बसंत की देवी ..की वन्दना से ....
            
  


              सरस्वती वन्दना
 
भारती   सरस्वती  शारदा   हंसवाहिनी ।
जगती   बागेश्वरी   कुमुदी  ब्रह्मचारिणी ।
बुद्धिदात्री चन्द्रकान्ति भुवनेश्वरी वरदायिनी ।
नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं  नमो  वीणावादिनी ।।

                   
बसंत 
जब आये  ऋतुराज बसंत ।।
आशा तृष्णा प्यार जगाये ,
विह्वल मन में भरे उमंग ।
मन में फूले प्यार की सरसों ,
अंग अंग भर  उठे  उमंग ।


जब आये ऋतुराज बसंत ।।


अंग अंग में रस भर जाए,
तन मन में जादू कर जाए ।
भोली सरल गाँव की गोरी,
प्रेम मगन राधा बन जाए ।


कण कण में ऋतुराज समाये,
हर प्रेमी  कान्हा  बन  जाए ।
ऋषि-मुनि मन भी डोल उठें, जब-
बरसे  रंग  रस  रूप अनंत ।


जब आये ऋतुराज बसंत ।।
                                      
                                           ---चित्र-- .गूगल साभार   व निर्विकार .....                                                                                                                         


: 

सांच छुपाये ना छुपे....डा श्याम गुप्त....

सांच छुपाये ना छुपे....डा श्याम गुप्त....



                    
         सत्य कभी छुपता नहीं है....आवृत हो सकता है, असत्य वाणी, विचार, कृत्य या ...कूकुर शोर से... पर कब तक ........एवं जो बुरा है वह बुरा है चाहे कोइ कितना भी उसे आधुनिक या उचित सिद्ध करने का प्रयत्न करे | आधुनिकता एवं प्रगतिवादिता युक्त स्त्रियों के व्यवहार, आचरण व कृतित्वों का यह सत्य तथ्य भी समय-समय पर बार-बार उभर कर आता रहा है विभिन्न कोनों से...समाज, देश, मानवता, विशेषज्ञता, राजनेताओं, विद्वानों, न्यायालयों के मुख से...स्वयं स्त्रियों के मुख से ... परन्तु कुछ तथाकथित छद्म-प्रगतिवादी शृगाल-शोर में हम सुन नहीं  पा रहे हैं...
           सांच छुपाये ना छुपै.... सत्यस्य मुख: अपिहितं असत्यस्य पात्रम्...अथवा....  
 “सत से खोल असत पट घूंघट

  पिया मिलन जो भाया..... ...”  
जो बुरा एवं अनुचित है वो बुरा ही है

बार बार उठती हैं ये बातें हर कोने से.....क्यों ? सत्य छुपता नहीं है...

आप किसे सुनेंगे ...
     ---- श्रृगाल-शोर करने वाले  कम अनुभवी थोड़े से नव-युवाओं को या जबरदस्ती बनाए गए सेलेब्रिटी जो मूलतः फिल्म, फैशन या उच्च महत्वाकांक्षा युत राह पर चलने वाले हैं...पैसे के लिए ..जो आज खुश व सीख देते हुए मिलते हैं दूसरे दिन पंखे आदि से लटके हुए |
     ----अथवा बार बार अपने दृष्टिकोण प्रकट करते विज्ञ व अनुभवी जनों के .....

शुक्रवार, 31 जनवरी 2014

धिक् ! मात्र पुरुष की गन्दी सोच

NCP woman leader nirbhaya was responsible for her rape
दामिनी गैंगरेप कांड और इसके पहले हुए बलात्कार और इसके बाद निरंतर हो रहे बलात्कारों ने देश में एक बहस सी छेड़ दी है और अधिकांशतया ये बहस एक ही कोण पर जाकर ठहर जाती है और वह कोण है नारी विरोध ,नारी से सम्बंधित जितने भी अपराध हैं उन सबमे एक ही परंपरा रही है नारी को ही जिम्मेदार ठहराने की .ये पहली और आखिरी पीड़ित होती है जो स्वयं ही अपराधी भी होती है .ऐसा नहीं है कि मात्र पुरुष ही नारी पर दोषरोपण करते हैं नारी भी स्वयं नारी पर ही दोष मढ़ती है और इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ा है महाराष्ट्र महिला आयोग की सदस्य और एन.सी.पी. नेता डॉ.आशा मिर्गी का ,जो कहती हैं कि नारी के साथ हो रहे इस अपराध के तीन ही कारण हैं -१-उसके अनुचित कपडे ,२-उसका अनुचित व्यवहार और ३- उसका अनुचित जगहों पर जाना ,बहुत गहराई से शोध किया गया है बलात्कार के कारणों का डॉ.आशा मिर्गी के कथन से तो यही लगता है और आश्चर्य है कि ऐसा वे तब कह रही हैं जब वे महाराष्ट्र जैसे राज्य की निवासी हैं जहाँ इस तरह के अपराधों की संख्या देश में सबसे ज्यादा होनी चाहिए क्योंकि उनके हिसाब से अनुचित कपडे ,अनुचित व्यव्हार व् अनुचित जगहों पर जाना इस अपराध का मूल कारण है तो महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई ,मुम्बई में बॉलीवुड और बॉलीवुड की हीरोइन जो इन सभी कार्यों में लिप्त हैं तब तो बलात्कार की संख्या सर्वाधिक भारत में यहीं होनी चाहिए जबकि आंकड़े तो कुछ और ही कहते हैं -

[Maximum rapes in India recorded in this state

Maximum rapes in India recorded in this state
Madhya Pradesh reported the highest number of rape cases (3,406) accounting for 14.1 per cent of total such cases reported in the country.
Rape cases have been further categorised as incest rape and other. Incest rape cases have decreased by 7.3 per cent from 288 cases in 2010 to 267 cases in 2011 as compared to 9.2 per cent increase in overall rape cases.
Maharashtra (44 cases) has accounted for the highest (15.3 per cent) incest rape cases.][एन.डी.टी.वी .से साभार ]
उपरोक्त आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में ये संख्या सर्वाधिक है महाराष्ट्र में नहीं ,फिर क्या डॉ.आशा मिर्गी ने उन्हें अपने शोध में सम्मिलित करते हुए ये विचार व्यक्त किये हैं या उन्हें भी यहाँ वैसे ही दरकिनार कर दिया है जैसे अपने सतही शोध में वास्तविक कारणों को .
बलात्कार आज हमारे देश ही क्या विश्व की समस्या बन चूका है ,न केवल भारत बल्कि सम्पूर्ण विश्व की नारी इस अपराध को झेल रही है .जब मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही प्रतिभागी तक को ये झेलना पड़ता है तब इस अपराध के विश्वव्यापी होने को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता ,अंतर सिर्फ ये है कि वह प्रतिभागी तब भी उस प्रतियोगिता में भाग लेती है और विजयी होती है और भारत भारत में बलात्कार की शिकार नारी का तो मानो जीवन ही समाप्त हो जाता है क्योंकि भारत के बाहर यह एक अपराध है इसमें नारी का दोष नहीं ढूँढा जाता किन्तु भारत में ये अपराध होने पर सर्वप्रथम नारी को ही कलंकित करना शुरू कर दिया जाता है अपराधी बना दिया जाता है .
सभी ये मानते हैं कि लड़कियों को सही कपडे पहनने चाहियें ,सही व्यवहार रखना चाहिए ,सही जगहों पर जाना चाहिए किन्तु क्या कोई भी यह कह सकता है कि आज बलात्कार हर तरह से गलत लड़की के साथ हो रहे हैं यदि ऐसा है तो बॉलीवुड की कोई हेरोइन ,डैली सोप की अभिनेत्री ,मॉडल आदि तो इस अपराध से बच ही नहीं सकती क्योंकि वे तो हर तरह से गलत कपडे पहनती हैं ,गलत व्यवहार के रूप में हर तरह के गलत हाव-भाव का प्रयोग करती हैं और ऐसी गलत जगहों पर जाती हैं जहाँ यौन शोषण एक आम बात है ,जब दूरदर्शन जैसे राष्ट्रीय चैनल पर खुलेआम नगनता, उत्तेजक दृश्यों व् अश्लील व्यवहार सबके सामने हो रहा है -

आलोचना -सामाजिक -दूरदर्शन पर खुलेआम महिला शोषण [contest]

तब अन्य चैनल्स की स्थिति तो सोची भी नहीं जा सकती ऐसे में इस अपराध के मूल कारणों से ध्यान हटाकर नारी पर ही इसका दोषारोपण किया जाना निंदनीय है .
इस अपराध का करने वाला पुरुष है और मात्र एक शरीर नहीं वरन उसकी सोच भी इस अपराध का मूल कारण है .न केवल नारी शरीर से पुरुष अपनी हवस मिटाता है वरन वह मिटाता है इससे सम्बंधित नारी के पिता ,भाई, पति से अपनी रंजिश की प्यास ,वह लेता है बदला उस नारी से अपनी उपेक्षा का ,वह सिखाता है उसे सबक कि उसे नहीं अधिकार पुरुष के एकतरफा प्यार को ठुकराने का और वह दिखाता है उसे उसकी वास्तविक स्थिति कि उसमे नहीं दम इस समाज में अपना प्रतिष्ठापूर्ण स्थान बनाने का और यदि ऐसा नहीं है तो गाँव में चारा काटने गयी ,खेत में पति के लिए भोजन लेकर गयी ,शहरों -कस्बों में स्कूल में पढने-पढ़ाने गयी ,बस में सफ़र कर रही कपड़ों से ढकी छिपी डरी डरी सी लड़कियां क्यूँ खुलेआम बलात्कार का शिकार हो रही अं ?क्यूँ शिकार हो रही हैं वे ज़रा सी बच्चियां जिन्होंने अभी चलना -फिरना बाते करना सीखा ही है ?क्यूँ इनके साथ हो रहे हैं गैंगरेप ?क्या एक लड़की के अनुचित कपडे ,अनुचित व्यवहार ,अनुचित जगह पर जाने मात्र से ५ से ७ लोगों की हवस की भावना या कहूँ वासना इस कदर उबल सकती है कि वे ऐसी घटना को अंजाम दे दें ?
क्यूँ नहीं ऐसे विषयों पर बोलते वक़्त ये हमारे देश समाज के कर्णधार गहराई से अवलोकन करते हैं इन तथ्यों का जो चीख-चीखकर कहते हैं कि ये सब पुरुषों के द्वारा पूर्व नियोजित होता है .यह अचानक से नहीं होता और नारी केवल इसी करना इसका शिकार होती है क्योंकि नारी को प्रकृति ने कमज़ोर बनाया है और उसे इस अपराध से उत्पन्न बीज को ढोने का श्राप दिया है[जो कार्य समाज की मर्यादाओं के अनुसार होने पर नारी के लिए वरदान कहा जाता है वही कार्य ऐसी परिस्थितियों में नारी के लिए श्राप बन जाता है क्योंकि ये साबित करना कि ये बच्चा धर्म युक्त है या धर्म विरुद्ध नारी की ही जिम्मेदारी होती है और ये कार्य उसके लिए ऐसी परिस्थितियों में मुश्किल नहीं तो कठिन अवश्य होता है और उसकी इसी मजबूरी का लाभ पुरुष वर्ग द्वारा एक खेल की तरह उठाया जाता है .]
और बाकी सब ऐसी सोच रखने वाले लोग कर रहे हैं जो पुरुषों की गन्दी सोच का कारण भी नारी को ही बना रहे हैं जबकि इस अपराध का केवल और केवल एक ही कारण है ''पुरुष की गन्दी सोच'' और ये ही वजह भी है बहुत सी जगह नारी के अनुचित कपड़ों,अनुचित व्यवहार व् अनुचित जगहों पर जाने की क्योंकि वह इसी सोच का फायदा उठाने को कभी मजबूरी वश तो कभी तरक्की की चाह में ऐसा करने को आगे बढ़ जाती है .
शालिनी कौशिक
[कौशल ]

कोई खास बात नहीं -लघु कथा

''अरे जाग गए आप ...आज के अखबार में तो आप छाये हुए हैं ...आपको पार्टी ने इस लोकसभा से अपना उम्मीदवार जो बनाया है ..अखबार में पूरे पन्ने पर आपसे सम्बंधित खबरे छपी हैं और ...आपका फोटो भी प्रकाशित हुआ है ...अब उठिए भी ..'' नेहा ने अपने पतिदेव से उत्साहित होते हुए कहा .पतिदेव ऊंघते हुए बोले -''अरे भाई पहले एक कप चाय तो पिलाओ ...दिन बना दिया तुमने तो मेरा !'' पतिदेव के ये कहते ही नेहा दोगुने उत्साह के साथ अख़बार बैड पर पतिदेव के सिरहाने रख चाय बनाने चली गयी . इधर पतिदेव ने लेटे-लेटे ही अखबार उठाया और अपनी खबर व् फोटो देखकर हर्षित हो उठे तभी उन्हें याद आया कि पिछले वर्ष जब नेहा को सर्वश्रेष्ठ साहित्य्कार का सम्मान मिलने की खबर अख़बार में छपी थी तब अख़बार पहले उनके ही हाथ में आया था और वे अपनी पत्नी की बढ़ती लोकप्रियता व् सामाजिक सम्मान से चिढ गए थे .उन्होंने पूरा अखबार देखकर ये कहते हुए एक ओर रख दिया था कि ''आज अखबार में कुछ भी खास नहीं है !''
शिखा कौशिक 'नूतन'