'भारतीय नारी'-क्या होना चाहिए यहाँ जो इस ब्लॉग को सार्थकता प्रदान करे ? आप साझा करें अपने विचार हमारे साथ .यदि आप बनना चाहते हैं 'भारतीय नारी ' ब्लॉग पर योगदानकर्ता तो अपनाE.MAIL ID प्रेषित करें इस E.MAIL ID PAR-shikhakaushik666@hotmail.com
मंगलवार, 16 जुलाई 2013
रविवार, 14 जुलाई 2013
यदि तुम मुझसे सच्चा प्रेम करते हो [IF YOU REALLY LOVE ME ]
![]() |
| IF YOU REALLY LOVE ME |
DO NOT SAY ME BEAUTIFUL मुझे सुन्दर मत कहो
IF YOU REALLY LOVE ME यदि तुम मुझसे सच्चा प्रेम करते हो
BECAUSE IT MEANS क्योंकि इसका तात्पर्य यह हुआ कि
YOU LOVE MY BEAUTY तुम मेरी सुन्दरता से प्रेम करते हो !
DO NOT SAY ME FAIRY मुझे परी मत कहो
IF YOU REALLY LOVE ME यदि तुम मुझसे सच्चा प्रेम करते हो
BECAUSE IT MEANS YOU क्योंकि इसका तात्पर्य यह हुआ कि
COMPARE ME WITH SOMEONE ELSE तुम मेरी तुलना किसी अन्य से कर रहे हो !
DO NOT SAY ME LUCKY मुझे भाग्यशाली मत कहो
IF YOU REALLY LOVE ME यदि तुम मुझसे सच्चा प्रेम करते हो
BECAUSE IT MEANS क्योंकि इसका तात्पर्य यह हुआ कि
YOU LOVE MY LUCK तुम मेरे भाग्य से प्रेम करते हो !
YOU MUST SAY THREE WORDS तुम केवल तीन शब्द कहो
IF YOU REALLY LOVE ME यदि तुम मुझसे सच्चा प्रेम करते हो
''YOU ARE YOU '' ''तुम केवल तुम '' हो
NOTHING ELSE !! और कुछ नहीं !!
SHIKHA KAUSHIK 'NUTAN'
शनिवार, 13 जुलाई 2013
पावस गीत ---क्या हो गया....डा श्याम गुप्त......
पावस गीत ---क्या हो गया..
इस प्रीति की बरसात में ,
भीगा हुआ तन मन मेरा |
कैसे कहें, क्या होगया,
क्या ना हुआ, कैसे कहें ||
चिटखीं हैं कलियाँ कुञ्ज में ,
फूलों से महका आशियाँ |
मन का पखेरू उड़ चला,
नव गगन पंख पसार कर ||
इस प्रीति स्वर के सुखद से,
स्पर्श मन के गहन तल में |
छेड़ वंसी के स्वरों को,
सुर लय बने उर में बहे ||
बस गए हैं हृदय-तल में,
बन, छंद बृहद साम के |
रच-बस गए हैं प्राण में,
बन
करके अनहद नाद से ||इस प्रीति की बरसात में ,
भीगा हुआ तन मन मेरा |
कैसे कहें, क्या होगया,
क्या ना हुआ, कैसे कहें ||
चिटखीं हैं कलियाँ कुञ्ज में ,
फूलों से महका आशियाँ |
मन का पखेरू उड़ चला,
नव गगन पंख पसार कर ||
इस प्रीति स्वर के सुखद से,
स्पर्श मन के गहन तल में |
छेड़ वंसी के स्वरों को,
सुर लय बने उर में बहे ||
बस गए हैं हृदय-तल में,
बन, छंद बृहद साम के |
रच-बस गए हैं प्राण में,
कुछ न अब कह पांयगे,
सब भाव मन के खोगये |
शब्द, स्वर, रस, छंद सारे-
सब तुम्हारे ही होगये ||
अब हम कहैं या तुम कहो, कुछ कहैं या कुछ ना कहैं |
प्रश्न उत्तर भाव सारे,
प्रीति रस में ही खोगये ||
शुक्रवार, 12 जुलाई 2013
तोल तराजू इस दुनिया में औरत बेचीं जाती है
![]() |
| do not copy |
तोल तराजू इस दुनिया में औरत बेचीं जाती है ,
आग लगे सारी दुनिया में औरत बेचीजाती है !
गोरी- काली,लंगड़ी -लूली ,लम्बी- छोटी कैसी भी ,
तय कीमत पर बाज़ारों में औरत बेची जाती है !
हाय गरीबी तेरे कारण बापों ने बेची बिटिया ,
उस ही घर में जलता चूल्हा जिसमे औरत बेची जाती है !
नेता अभिनेता व्यापारी सब को होता सप्लाई ,
माल बनाकर कोठी बंगलों में औरत बेची जाती है !
डूब मरे 'नूतन' चुल्लू भर पानी में वे मर्द सभी ,
जिनके रहते इस दुनिया में औरत बेची जाती है !
शिखा कौशिक 'नूतन'
गुरुवार, 11 जुलाई 2013
ऐसी सुहागन से विधवा ही भली .'' -लघु- कथा
ऐसी सुहागन से विधवा ही भली .'' -लघु- कथा
पति के शव के पास बैठी ,मैली धोती के पल्लू से मुंह ढककर ,छाती पीटती ,गला फाड़कर चिल्लाती सुमन को बस्ती की अन्य महिलाएं ढाढस बंधा रही थी पल्लू के भीतर सुमन की आँखों से एक भी आंसू नहीं बह रहा था और उसका दिल कह रहा था -''अच्छा हुआ हरामजादा ट्रक के नीचे कुचलकर मारा गया . मैं मर मर कर घर घर काम करके कमाकर लाती और ये सूअर की औलाद शराब में उड़ा देता .मैं रोकती तो लातों -घूसों से इतनी कुटाई करता कि हड्डी- हड्डी टीसने लगती . जब चाहता बदन नोचने लग जाता और अब तो जवान होती बेटी पर भी ख़राब नज़र रखने लगा था .कुत्ता कहीं का ....ठीक टाइम से निपट गया .ऐसी सुहागन से तो मैं विधवा ही भली .'' सुमन मन में ये सब सोच ही रही थी कि आस पास के मर्द उसके पति की अर्थी उठाने लगे तो सुमन बेसुध होकर बड़बड़ाने लगी - '' हाय ...इब मैं किसके लिए सजूँ सवरूंगी ......हाय मुझे भी ले चलो ..मैं भी इनकी चिता पर जल मरूंगी ....'' ये कहते कहते वो उठने लगी तो इकठ्ठी हुई महिलाओं ने उसे कस कर पकड़ लिया .उसने चूड़ी पहनी कलाई ज़मीन पर दे मारी
सारी चूड़ियाँ चकनाचूर हो गयी और सुमन दिल ही दिल में सुकून की साँस लेते हुए बोली -'' तावली ले जाकर फूंक दो इसे ...और बर्दाश्त नहीं कर सकती मैं .''
शिखा कौशिक 'नूतन'
| google se sabhar |

बुधवार, 10 जुलाई 2013
कथनी और करनी....डा श्याम गुप्त ....
कथनी और करनी....
कह रहे हैं हम सभी विविध बातें,
हाँ हाँ भी कह रहे हैं,
और ..
भोग भी करते जारहे हैं हम सभी इसका|
कौन नहीं कर रहा उपयोग -
मार्बल, ग्रेनाईट, बहुमूल्य
लकड़ी का
घर सजाने हेतु,
भूजल का दोहन, कार
धोने हेतु ;
और कौन नहीं कर रहा उपयोग-
पर्यटन की सुख-सुविधाओं का ,
प्रकृति के विनाश के कारखानों, कृतित्वों
में
सेवा करके धन कमाने का|
कौन नहीं कर रहा उपयोग-
प्लास्टिक, इलेक्ट्रोनिक
उपकरण का
जो कारण हैं अंधाधुंध प्रकृति-दोहन के |
इसे कहते हैं
कथनी और
करनी और ......
मैं तो करूं,पर-
तू यह न कर |
मंगलवार, 9 जुलाई 2013
घिनौनी सोच -लघु कथा
| घिनौनी सोच -लघु कथा do not copy |
आज हिंदी की अध्यपिका माधुरी मैडम स्कूल नहीं आई तो सांतवी की छात्राओं को तीसरे वादन में बातें बनाने के लिए खाली समय मिल गया .दिव्या सुमन के कान के पास अपना मुंह लाकर धीरे से बोली -'' जानती है ये जो बिलकुल तेरे बराबर में बैठी हैं ना मीता ... ..इसकी मम्मी हमारे यहाँ पखाना साफ़ करती हैं .छि: मुझे तो घिन्न आती है इससे !'' सुमन उसकी बात सुनकर एकाएक खड़ी हुई और उसका हाथ पकड़कर उसे कक्षा से बहार खींच कर बरामदे में ले आई और गुस्सा होते हुए बोली - ''कभी खुद किया है पाखाना साफ ? कितना कठिन काम है और जो तुम्हारी गंदगी साफ कर तुम्हे सफाई में रखता है उससे घिन्न आती है तुम्हे ? सच कहूँ मुझे तुम्हारे विचारों से घिन्न आ रही है .ईट- पत्थर से बना पाखाना तो चलो मीता की मम्मी साफ कर जाती है पर ये जो तुम्हारे दिमाग में बसी गंदगी है इसे कोई साफ नहीं कर सकता .आज से मैं तुम्हारे पास कक्षा में नहीं बैठूँगी !'' ये कहकर सुमन अपनी सीट पलटने के लिए कक्षा में भीतर चली गयी .
शिखा कौशिक 'नूतन '
सदस्यता लें
संदेश (Atom)