सोमवार, 13 अगस्त 2012

शायद मैं सही थी -इन बुद्धिवादी शैतानों से कौन भिड़ सकता है ?


शायद मैं सही थी -इन बुद्धिवादी शैतानों से कौन भिड़ सकता है ?


ये देखिये किस तरह खिल्ली उड़ाई जाती  है !ये हैं बड़े  होशियार  ब्लोगर .इन्होने  कितना  सटीक  विश्लेषण  किया है मेरे अपने ब्लॉग से पोस्ट हटाने का !!!.उस नरक [नवभारत टाइम्स के ब्लॉग जगत ]से निकल आने की मुझे ख़ुशी है .धन्यवाद मलखान जी जैसे सभी प्रबद्ध ब्लोगर्स का जो साथी  ब्लोगर्स की इतनी विवेकपूर्ण ढंग से खिल्ली उड़ाते हैं .साथ में ये कमेन्ट भी पढ़ें जो दर्शाते हैं की वहां कितनी  गंभीरता से किसी अन्य ब्लोगर को ज़लील किया जाता है -


शिखा कौशिक का ब्लॉग साफ, शक RSS पर-मलखान सिंह  


सच बोलना चाहिए वाली शिखा कौशिक जी कहां गईं?
उनकी एक पोस्ट पर किसी ने अपशब्द लिखते हुए टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद उन्होंने बहुत दमदार आवाज़ में एक पोस्ट लिखी और उस टिप्पणीकार को हड़काया भी. इस दमदार पोस्ट पर अन्य ब्लॉगर्स ने शिखा जी की ताजा पोस्ट पर कुछ टिप्पणियां की. मैंने भी एक कमेंट किया. यहां तक तो सब ठीक था. पर मैंने अब देखना चाहा कि मेरे कमेंट का कोई रिप्लाई आया या नहीं तो अचंभित हूं. उनकी कोई भी पोस्ट शो नहीं हो रही. समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों???

क्या मैं इसके पीछे आरएसएस (RSS) का हाथ समझूं, कि उनकी आईडी हैक करके सारी पोस्ट डिलीट कर दी गईं????
आरएसएस पर शक इसलिए जा रहा है, क्योंकि वे अक्सर कांग्रेस के समर्थन में और कांग्रेस के विरोधियों के विरोध में लिखती रही हैं. आरएसएस पर शक जाने का एक कारण और भी बनता है. वह यह है कि यदि एनबीटी के सिस्टम में तकनीकी ख़राबी होती तो सबके ब्लॉग से पोस्ट गायब हो जातीं, पर ऐसा नहीं है.

रंजन माहेश्वरी जी की शैली का इस्तेमाल करते हुए एक वाक्य लिखना चाहूंगा -यह पोस्ट अति गंभीर है और व्यंग्य तो कतई नहीं है.}
1-sharad on nbt का कहना है:
August 13,2012 at 07:53 PM IST
मालखान जी पिछले कुछ समय से हिन्दी फ़िल्मो
 का एक पुराना नगमा बार-2 ज़ुबान पर खुद-ब-खुद आ जाता है .."तू जहा जहा चलेगा , मेरा साया साथ होगा, मेरा साया हो मेरा साया....."
सचिन मास्साब मेरा नाम एकर "इस ब्लॉग पर भी" आ गये क्या :))

2-kanta ujjain का कहना है:
August 13,2012 at 06:00 PM IST
मलखान जी
मुझे तो ऐसा लगता है की ये शिखा जो भी लिखती है इसमे भी आर एस एस का हाथ है क्योंकि ये लेखिका कम और चापलुस ज़्यादा लगती है
3-hukam का कहना है:
August 13,2012 at 05:40 PM IST
लगता है मेडम को समझ आ गया है की राहुल उनकी पहुच से बाहर है, इसलिए खुद ही पोस्ट हटा ली/ एक बात से तो म सहमत हू की चीखा पोशिक जी मे क़ाबलियत तो है, लेकिन कट्टरता की वजाहा से सही इस्तेमाल नही कर पा रही थी/
4-(Sachin Soni को जवाब )- 
मलखान सिंह का कहना है:
August 13,2012 at 05:25 PM IST
आपका कमेंट पढ़कर हंसी से लोट पोट हो गया हूं.}

                                         आज मुझे लग रहा है मैं वास्तव में गलत जगह चली गयी थी .भगवान की कृपा से मैं जल्दी ही उस नरक से बाहर आ गयी -


आप कहते हैं लड़ो जब तक रहे जिस्म में जान ;
लडूँ किससे  मगर जो सामने है इन्सान नहीं ?

जहाँ होती  हो  बातें  मसखरी  की तफरी  की ;
टिके  रहना वहां मेरे लिए आसान  नहीं   .


मिला सुकून मुझे उस दोजख से निकलकर ;
जहाँ थे शख्स ऐसे जिनका कोई ईमान नहीं .


उन्हें आता है मजा मुझको ज़लील करने में ;
ऐसा लगता है उन्हें और  कोई काम नहीं .

थे वहां ऐसे पडोसी जो जख्म देकर हँसते थे ;
है ख़ुशी उस गली में अब मेरा  मकान नहीं .

[ऊपर वर्णित पोस्ट पर आपत्ति कर रही हूँ .देखते हैं क्या होता  है ?वैसे मलखान जी की ये पोस्ट सुपरहिट हो चुकी है .उन्हें बधाई दूं या बुराई जिन्होंने ब्लॉग जगत की गरिमा को इस स्टर पर लाकर रख दिया है -
                                                                                      

                                                                                       shikha kaushik 

(लघुकथा) सबक


दिव्या तुमने किसे वोट दिया ?अरे किसे देना था जिसको पतिदेव ने कहा उसे ही दिया |इतने में साक्षी बोली अमुक  नेता तो इनके भाई का दोस्त है इसलिए उसी को वोट देकर आई हूँ |इस तरह  अपने पतियों के आदेश के अनुसार वोट देकर हम तीनों सुशिक्षित महिलायें एक जगह खड़ी होकर गपशप मार रही थी ,इतने में मेरी नौकरानी लक्ष्मी अपने पति के साथ वोट देकर आती दिखाई दी| उसका पति गुस्से से लाल पीला होकर उसे लगभग धक्के देते हुए आ रहा था, मेरे पूछने पर कहने लगी "मेमसाब मैंने इसका कहना नहीं माना और अपनी मर्जी से वोट डाला तो पीट रहा है |अब पीटे तो पीटे मैंने तो डाल दिया ,आप ही बताओ मेमसाब क्या हम औरतों का अपना दिमाग नहीं है ?
मैं अनपढ़ हूँ तो क्या हुआ  अच्छा बुरा तो समझती हूँ क्या हमे इतनी भी आजादी  नहीं कि  स्वेच्छा से  वोट भी डाल सकें" !!!

सिर्फ महिला ब्लोगर्स के लिए [ ONLY FOR WOMAN BLOGGERS]



सिर्फ  महिला ब्लोगर्स के लिए [ ONLY FOR WOMAN BLOGGERS]          


ये मंच है केवल महिला ब्लोगर्स के लिए .आप साझा करें अपने जीवन  के अनुभव -सुखद -दुखद ,ब्लोगिंग से सम्बंधित अनुभव ,समस्याएं .साथी महिला ब्लोगर्स से करें अपनी परेशानी साझा .हम सब मिलकर निकालें  हल  अपनी जैसी  सभी  महिला ब्लोगर की   समस्या का .तो देर किस बात की ?जुड़ जाएँ इस मंच से आज और अभी .
                              शिखा कौशिक 

रविवार, 12 अगस्त 2012

आखिर कब...

कब तक तुम नारी को
सवालों के घेरे में
कैद करके रखोगे !
और उसके मुख से निकले
हर शब्द, हर आचरण की
शल्य चिकित्सा में
प्राण प्रण से जुटे रहोगे !  
देखो, तुम्हारे सवालों के
तीक्ष्ण बाणों ने
किस तरह उसके तन मन को
छलनी कर रख दिया है !
क्यों सदियों से उसे
उन गुनाहों का दण्ड
भुगतना पड़ रहा है
जिनके उत्तरदायी तो
कोई और थे लेकिन
जिनके परिमार्जन के लिये
भेंट उसे चढ़ा दिया गया !
वह चाहे सीता हो या कुंती,
पांचाली हो या प्रेम दीवानी मीरा
हर विप्लव का कारण
उसे ही ठहराया गया और
सबके क्रोध की ज्वाला में
झुलसना उसीको पड़ा !
परोक्ष में छिप कर बैठे
इन सभी दुखांत नाटकों के
सूत्र धारों के असली चेहरे
कोई पहचान न पाया
और शुद्धिकरण के यज्ञ में
आहुति उसीकी पड़ी !
क्यों आज भी अपने हर
गुनाह के धब्बों को  
पोंछने के लिये तुम्हें
एक स्त्री के पवित्र आँचल
की आवश्यकता पड़ती है ?
क्यों तुम दर्पण में
अपना चेहरा नहीं देख पाते ?
क्या सिर्फ इसलिए कि
बलिवेदी पर भेंट चढ़ाने के लिये
एक बेजुबान पशु के मस्तक की
व्यवस्था करना तुम्हारे लिये
बहुत आसान हो गया है ? 
आज भी शायद इसीलिये
हर शहर में, हर गाँव में
हर गली में, हर मोड़ पर
अपमान और ज़िल्लत की शिकार
सिर्फ औरत ही होती है
और इन सबके गुनाहगार
शर्मिंदगी की सारी कालिख
औरत के चेहरे पर पोत
अपने चेहरों पर शराफत और
आभिजात्य का मुखौटा चढ़ाये  
बेख़ौफ़ सरे आम घूमते हैं !
क्या आज की नारी भी
अपनी अस्मिता की रक्षा
करने में अक्षम है ?
कब वह अपने अंदर की
दुर्गा, काली, चंडिका और
महिषासुरमर्दिनी को जागृत
कर पायेगी और अपने  
चारों ओर पसरे असुरों का
संहार कर अपने लिए
एक भयमुक्त समाज की
रचना कर पायेगी ?
आखिर कब ?
   
साधना वैद

शनिवार, 11 अगस्त 2012

O GOD ! WHY DID YOU MAKE ME A GIRL ?



FROM GOGGLE
O GOD WHY DID YOU MAKE ME A GIRL ?
EVERY GIRL'S LIFE IS A TERRIBLE TROUBLE .
O GOD ......
NO ONE WAS HAPPY ON MY BIRTH
PARENTS TREAT ME JUST LIKE A CURSE
YOU MAKE ME FLOWER THEY SAY ME THORN .
O GOD !............................
THEY HATE ME ..IRRITATE ME
DISGRACE ME ...DEPRESS ME
GOD YOUR GEM HAS TURNED DULL PEARL .
O GOD !...............................
I HAVE NO RIGHT TO LIVE LIKE A BOY
LOTS OF LIMITATIONS I CAN'T FLY
GOD TELL ME HOW CAN I SING CAROL .
O GOD !.....................
MERCILESS PARENTS ARE DOING 'FOETICIDE '
HOW CAN THEY FIND THEIR SON'S BRIDE
O GOD !STOP THIS DO SOME MIRACLE .
O GOD !WHY DID YOU MAKE ME A  GIRL .
                                           SHIKHA KAUSHIK

शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

डा श्याम गुप्त की कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष रचना ...



  
          नहिं बातन आवै ये राजदुलारी
                  ( श्याम सवैया छंद ... छः पंक्तियाँ )

साथ लिए सब गोप सखा, काहे रोकि  खड़े हो राह हमारी |
ढीठ बड़े नहिं लाज तनिक, मग छांडि चलौ  नहिं देहें गारी |

गारी भले तुम देहु सवै, मटुकी जनि छोड़ेंगे आज तुम्हारी |
माखन ले क्यों चली मथुरा,बरज्यो  जब कान्हा-कृष्ण-मुरारी |
चोरी करौ, बरजोरी करौ , वन-बाग फिरौ बनिकें बनवारी |
नचिहौ जो बने वन-मोर लला,माखन मिलिहै नहिं देहें गारी ||

जनि माखन पे टरकाउ  भला, दधि-माखन लूटि तौ नीति हमारी |
चोरी कहौ, बरजोरी कहौ ,मटुकी  जनि  छोड़ेंगे आज  तिहारी |
बनिकें वन-मोर नचें हमतौ, यदि पैज की बात रखौ  जु हमारी |
फिरिहै जो बनी वन-मोरलिया, हमरे संग-संग वृषभानु दुलारी |
नैन नचाय  कही राधा, हम आपुहि  आपुन मन की जुहारी |
चोरी करौ, बरजोरी करौ, तुम कौन कहाँ के हौ ठाकुर भारी ||

अपने मन की नहिं बात करौ, तुम सांचुहि आपुन हिय की जुहारी  |
झांकि  लखौ आपुन हियरे, तौ पैहो हमारी ही छवि सुकुमारी |
कान्हा न कान्हा, राधा न राधा, राधा बिना कंह वन, वनबारी |
बात हि बात भुरइ राधा, मन मोहि लियो मोहन मनहारी |
मन ही मन मुसुकांय सखीं, मन मोहन पे राधा बलिहारी |
बोलें नहीं भरमाउ लला, नहिं  बातन आवै ये राज-दुलारी ||

टिप्पणी है या धमकी -संभल जा ओ सनकी !


टिप्पणी  है या धमकी -संभल जा ओ सनकी !



मेरी पिछली एक पोस्ट [बाबा भाग न जाना  (नवभारत टाइम्स पर )]पर आई एक टिप्पणी ने इस पोस्ट को लिखने के लिए मजबूर कर दिया . .एक  महिला  ब्लोगर  की पोस्ट पर ऐसी टिप्पणी करना शर्मनाक तो  है ही आपराधिक गतिविधि भी  है.  टिप्पणी के रूप में ऐसी धमकी कोई गुंडा या लड़कियों का दलाल ही दे सकता है .टिप्पणीकार ने लिखा  -'कुतिया लिखना बंद कर वरना बाज़ार में जाकर बेच दूंगा .''इस टिप्पणीकार का IP ADD मैंने नोट कर लिया है .आवश्यक कार्यवाही हेतु  .जिसको मेरी पोस्ट पर एतराज हो वो सभ्यता की सीमा में रहकर टिप्पणी कर सकता है पर ऐसी टिप्पणी को एक स्त्री होकर यदि मैं बर्दाश्त करती हूँ तो समस्त स्त्री-जाति को अपमानित करती हूँ .''बाज़ार में बेच दूंगा '' -किस प्रकार  की मनोवृति का व्यक्ति  धमकी दे रहा  है .यदि ये बाबा रामदेव का समर्थक है तो असहमति प्रकट करे  पर इस टिप्पणीकार ने तो भारतीय  दंड  संहिता  की निम्न   धारा में ये अपराध कर डाला है -
''अनुराधा  बनाम महाराष्ट्र राज्य १९९१ क्रि.ला. j.410 [महाराष्ट्र ]में यह विनिश्चित किया गया की किसी महिला के प्रति धमकी भरी गलियां व् अपशब्दों का इस्तेमाल धारा ५०३ के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा जिसके  लिए धारा ५०६ में  २ साल के कारावास की सजा व् जुर्माने या दोनों  का प्रावधान है.''

                                                 कानूनी रूप से तो मैं इस व्यक्ति के खिलाफ  कड़ी  कार्यवाही  कर ही सकती हूँ साथ ही यदि किसी ने ''श्री दुर्गा सप्तशती ''का पाठ कभी किया हो तो वो जानता ही होगा कि संसार में जितनी भी स्त्रियाँ  हैं देवी का ही रूप हैं .इस टिप्पणी ने मेरे प्राणों  में आग लगा दी है .एक स्त्री को बेचने की धमकी देना इंसानियत को शर्मसार करना है पर ऐसा व्यक्ति ये क्यों भूल जाता है कि-स्त्री शक्ति रूपा भी है .ओ दुष्ट तेरी टिप्पणी का जवाब ये है -

ओ दुष्ट संभल और जान ले  ये 'मैं भारत  की नारी हूँ '
मैं आदि शक्ति सृष्टि की  सम्मान की मैं अधिकारी हूँ .

अपशब्द मुझे कहकर  तूने सब पुण्य नष्ट अपने  ;
तू चला गिराने मान मेरा क्यूँ दिन में देख रहा सपने .

मुझ शक्ति रूपा स्त्री को ''अपशब्द''कहे  तूने ऐसे ;
हो खंड खंड मस्तक तेरा ये श्राप ना दूं तुझको कैसे ?


तू चंड-मुंड का  वंशज है मैं पुत्री  हूँ चामुंडा की ;
कर दूं धड से तेरा शीश अलग है यही सजा दुर्वचनों की .


ओ रक्तबीज के दूत दुष्ट तू नहीं जानता मुझको है ;
तू बेचेगा जगजननी को धिक्कार तेरी माता को है !

कुत्सित भावों की खड़क से ये भीषण प्रहार किया तूने ;
मत भूल रूप धर चंडी का दानव संहार किया मैंने .


मेरे  प्राणों में आग लगी ये भस्म तुझे अब कर देगी  ;
ले दुर्वचनों का बोझ तेरी रूह जन्मों जन्मों तक भटकेगी .

तू देख जरा ऊपर नीचे दायें बाएं और यहाँ वहां 
हर ओर खडी मैं ही मैं हूँ ; मैं काली गौरी जगदम्बा .

जग  की सारी नारी देवी तू उसको गाली देता है ,
है कोख अभागिन बहुत बड़ी जिसने जन्मा ये बेटा है .

तू हाथ बढ़ा नारी की तरफ  मैं हाथ काट कर रख दूँगी ,
अगली पिछली तेरी पीढ़ी का सर्वनाश मैं कर दूँगी .

 [ अंत मे  -'नवभारत  टाइम्स' को भी चाहिए  की  वो   अपनी   महिला   ब्लोगर्स के ब्लॉग पर   टिप्पणी   करने   वालों  के लिए   कड़े नियम  बनायें  .]

                                 शिखा कौशिक