delhi rape -five year old girl लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
delhi rape -five year old girl लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 अप्रैल 2013

लूट न पाए दरिंदा एक भी बेटी की लाज !

 बच्ची से बलात्कार: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार 

 

आग दिल में लगी है जलाकर के कर देंगें खाक ,  

दुराचारी एक न बचेगा लेते हैं प्रण ये आज !


रहम न करेंगें किसी पर हो चाहे अपना सगा ,
दुष्कर्म जो भी करेगा उसका कटेगा गला ,
खिल पायें कोमल कलियाँ ऐसा बना दें समाज !
आग दिल में लगी है जलाकर के कर देंगें खाक!

सहमे  हुए न रहो अब दहला दो दुष्टों का दिल ,
इनको चढ़ा दो फाँसी पर जीने के ये न काबिल ,
लूट न पाए दरिंदा एक भी बेटी की लाज !
आग दिल में लगी है जलाकर के कर देंगें खाक !

 हैवानों की मौत बनकर झपटेंगें  हम इन्सान ,
कर देंगें टुकड़े इनके तब ही थमेगा तूफ़ान ,
अब न बहो भावना में विचारों में भर लो तेजाब !
आग दिल में लगी है जलाकर के कर देंगें खाक !

जय हिन्द !

शिखा कौशिक 'नूतन '


रविवार, 21 अप्रैल 2013

लक्ष्मण -रेखा देंगें खींच !




बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं का सोनिया के घर पर प्रदर्शन, देखें विडियो।


कलियाँ नोंच रहें हैं कामी ,
कामुक की रोको मनमानी
,
चीर के सीना चूस लो रक्त
,
बन जाओ
 चंडी के भक्त !

कामुकता का नंगा नाच ,
खेल रहे ये नर-पिशाच
,
हाथ हमारे लग जाएँ तो

गर्दन देंगें इनकी काट !

हैवानों के टुकडें कर के ,
चौराहों पर आज दो टाँग
,
रूह कंपा दो शैतानों की
,
इनके भीतर भरी सड़ांध !

आँख उठाये जो बेटी पर ,
आँखें उसकी देंगें फोड़
,
खुलेआम दो इनको फाँसी
,
तभी मिटे कामुकता -कोढ़ !

दुष्ट अधम पापी और नीच ,
ना रखेंगें अपने बीच
,
रहें सुरक्षित अपनी बिटियाँ
,
लक्ष्मण -रेखा देंगें खींच !


जय हिन्द !

शिखा कौशिक
'नूतन'