सवाई सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सवाई सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 3 अक्टूबर 2012

अख़बार में छपी तस्वीर जिसे झांसी की रानी की तस्वीर बताया गया। यह झूठ है..मित्रो एक बार लेख को जरुर पढ़े

मित्रो एक बार लेख को जरुर पढ़े ...

कुछ समय पहले, फ़ेसबुक पर, बहुत से व्यक्तियों ने एक खूबसूरत महिला की तस्वीर पोस्ट की जो किसी अख़बार में छपी हुई थी। अखबार में छपी सूचना के अनुसार वह तस्वीर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की थी। हमारी प्रिय और आदरणीय रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर? ज़ाहिर है कि इस तस्वीर को देखने के लिए लोग उतावले थे। लेकिन एक नज़र देखते ही मुझे पता लग गया कि यह तस्वीर झूठी है। दरअसल मुझे बहुत अजीब भी लगा कि भारतीय जनता ज़रा-सा भी कॉमन सेंस प्रयोग नहीं करती! बस किसी ने जो भी कह दिया उसे सच मान लिया। लो
ग उस तस्वीर को जो कि हर कोण से झूठी लग रही थी! बिना सोचे-समझे इंटरनेट पर फैलाए जा रहे थे। देशप्रेम की भावना ने लोगों के दिल और दिमाग पर शायद कब्ज़ा कर लिया था – लेकिन देशभक्ति के लिए अपनी बुद्धि की आंखे बंद कर लेना तो ज़रूरी नहीं है! नीचे मैं वही तस्वीर दे रहा हूँ। आप देखिए और फ़ैसला कीजिए:
अख़बार में छपी तस्वीर जिसे झांसी की रानी की तस्वीर बताया गया। यह झूठ है।
हालांकि हिन्दुस्तान में फ़ोटो स्टूडियो 1840 में भी थे (और शायद उससे पहले भी) –लेकिन यह तस्वीर बहुत अधिक “आधुनिक” लग रही है। यह मानना बेहद मुश्किल है कि उस समय महिलाएँ इस तरह के फ़ोटो खिंचवाती होंगी; और रानी लक्ष्मीबाई ने ऐसा किया होगा –ये मानना तो बहुत दूर की कौड़ी लाने जैसा होगा। इस तरह की तस्वीर रानी के निजी कक्ष में ही खींची जा सकती थी –और मुझे नहीं लगता कि उस समय की कोई भी रानी किसी भी फ़ोटोग्राफ़र को अपने निजी कक्ष में आने की अनुमति देती होगी।
इस तस्वीर में दिखने वाली महिला के हाव-भाव से ही पता चलता है कि वह कैमरे और फ़ोटोग्राफ़ी के साथ काफ़ी अभ्यस्त और सहज हो चुकी हैं। साथ ही फ़ोटोग्राफ़ी की गुणवत्ता भी रानी लक्ष्मीबाई के समय से मेल नहीं खाती। उस समय के बक्से वाले कैमरे से इतनी अच्छी तस्वीरें खींचना संभव नहीं हुआ करता था।
मेरे मूल अंग्रेज़ी लेख की एक पाठक श्रीमति चमन निगम जी ने एक रोचक टिप्पणी की थी। उन्होनें कहा कि ऊपर दिए चित्र के साथ “खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली थी” पंक्ति मेल नहीं खाती -इसलिए भी यह चित्र झूठा है!
इस सारे झमेले में जो चीज़ मुझे सबसे अधिक परेशान कर रही है वो है हमारी पत्रकारिता (विशेषकर हिन्दी पत्रकरिता) का गिरता स्तर। मेरी जानकारी के मुताबिक ऊपर दी गई तस्वीर भारत के सबसे बड़े हिन्दी अख़बार दैनिक भास्कर में छपी थी। चित्र के साथ में छपी जानकारी हालांकि ठीक है लेकिन इस खबर के लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति ने ग़लत तस्वीर छाप दी! शर्म आती है इस तरह की पत्रकारिता देख कर।
सो, अगर ऊपर दिया गया चित्र ग़लत है तो फिर सही चित्र कहाँ हैं? ऐसा कहा जाता है कि सन 1850 में एक ब्रिटिश फ़ोटोग्राफ़र ने झांसी की रानी की एक तस्वीर ली थी। उस समय रानी की आयु मात्र 15 वर्ष की थी। फ़ोटोग्राफ़र ने अपना नाम “हॉफ़मैन” बताया था और कहा था कि वह जर्मन है। ऐसा उसने शायद इसलिए किया क्योंकि किसी ब्रिटिश व्यक्ति का रानी के आस-पास फटकना भी संभव नहीं था। “हॉफ़मैन” द्वारा लिया गया चित्र नीचे दिया गया है।
"हॉफ़मैन"द्वारा ली गई झांसी की रानी की तस्वीर यह तस्वीर अहमदाबाद के एक चित्रकार अमीत अम्बालाल के पास है। उन्होनें इसे 40 वर्ष पहले जयपुर से करीब डेढ़ लाख रुपए में खरीदा था। अम्बालाल ने इसे अपने फ़ोटोग्राफ़र मित्र वामन ठाकरे को दे दिया और वामन ठाकरे ने इसे भोपाल में एक प्रदर्शनी के दौरान जनता के सामने रखा। इस तरह दैनिक भास्कर की खबर बनी जिसमें ग़लत फ़ोटो को छाप दिया गया। मुझे नहीं पता कि अखबार में छपी ग़लत तस्वीर में जो महिला दिख रही हैं –वे कौन हैं। यदि किसी पाठक को पता हो तो मुझे ज़रूर बताएँ।
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवम्बर 1835 को मणिकर्णिका के रूप में वाराणसी में हुआ था। बाद में उन्हें प्यार से “मनु” कह कर पुकारा जाने लगा। उनकी मृत्यु केवल 22 वर्ष की उम्र में ही हो गई। इस छोटी-सी ज़िन्दगी में ही उन्होनें आत्म रक्षा, घुड़सवारी, धनुर्विद्या का अध्ययन किया; तलवार, भाला और कटार चलाने में दक्षता हांसिल की; विवाह से पहले ही केवल महिला सिपाहियों की एक सेना बनाई; एक राजा से शादी की; 16 वर्ष की उम्र में माँ बनी; चार महीने बाद ही अपने बेटे को खो दिया; और उसके दो वर्ष बाद अपने पति को; उन्होनें झांसी राज्य की कमान संभाली; अपनी सेना का नेतृत्व करते हुए अंग्रेज़ों के खिलाफ़ जंग की; और ऐसा युद्ध किया कि अंग्रेज़ जनरल भी उनकी बहादुरी और कौशल की प्रशंसा करने लगे थे; अंत में रानी ने बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति पाई।
क्या यह सब आपको रोमांचित नहीं करता? मुझे तो करता है! इसीलिए आज भी हर भारतवासी रानी लक्ष्मीबाई का सम्मान करता है और इसीलिए मुझे उन्हें “हमारी रानी” कहने में कोई संकोच नहीं है। झांसी की रानी भारतीय स्त्रियों के साहस और बहादुरी की मिसाल बन गईं। वे हमारे राष्ट्र का गौरव हैं।
झांसी की रानी द्वारा अंग्रेज़ों के खिलाफ़ लड़ी गई लड़ाई के फ़ोटोग्राफ़्स उपलब्ध नहीं हैं –लेकिन लड़ाई के खत्म होने के बाद कुछ तस्वीरे ली गईं थी जो अभी भी उपलब्ध हैं।
अगर हम “हॉफ़मैन” द्वारा लिए गए चित्र को छोड़ दें तो लक्ष्मीबाई की छवि के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। आस्ट्रेलियन पत्रकार जॉन लैंग को 1854 में झांसी की रानी से मिलने और बात करने का दुर्लभ मौका मिला था। बाद में लैंग ने रानी के बारे में अपने अखबार “द मोफ़ुसिल” में लिखा था (मैं अंग्रेज़ी से अनुवाद कर रहा हूँ):
जब वे छोटी रही होंगी तो उनका चेहरा बहुत ही सुंदर रहा होगा (लैंग से मुलाकात के समय रानी की उम्र 19 वर्ष थी) और अभी भी उस चेहरे में बहुत-से जादू हैं। उनकी अभिव्यक्ति बहुत अच्छी और बुद्धिमत्तापूर् ण थी। उनकी आंखे विशेष रूप से अच्छी थीं और नाक नाज़ुक और करीने से बनी हुई थी। वे बहुत गोरी नहीं थीं हालांकि काली होने से भी वे कोसों दूर थीं। उन्होनें कानों में सोने के कुंडलों के अलावा और कोई आभूषण नहीं पहना था और उनका वस्त्र बिल्कुल मुलायम सफ़ेद मुस्लिन का था। वस्त्र उनके शरीर पर कस कर लपेटा गया था जिससे कि उनके शरीर की बनावट साफ़ झलक रही थी। यह बनावट काफ़ी अच्छी थी मैंने झांसी की रानी के असली फ़ोटोग्राफ़ के वाकई में असली होने का कोई दावा नहीं किया है। यह काम पुरातत्ववेत्ताओ ं का है। मेरा उद्देश्य केवल इतना है कि अपने पाठकों तक संदेश पहुँचा सकूं ताकि वे अखबार में छपी ग़लत तस्वीर को इंटरनेट पर फैलाना बंद कर दें।..
 साभार 

एक ही विकल्प : हिन्दी हिन्दु हिन्दुस्तान

     आप इस पेज से जरूर जुड़े 

 ********************************
            आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर 
Plz join this page and LIKE



 आपके पढ़ने लायक यहां भी है!
प्रस्तुतकर्ता 
सवाई सिंह राजपुरोहित ( सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया)
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.in
कोई सुझाव देना चाहते है! तो हमसे संपर्क करे!

हमारा ई-मेल पता है :- sawaisinghraj007@gmail.com

बुधवार, 31 अगस्त 2011

जीवन का लक्ष्य था समाज सेवा ...पुण्य तिथि पर विशेष

"स्व० श्रीमति सुगना राजपुरोहित"
  स्व० "श्रीमती सुगना कंवर राजपुरोहितजी" के जीवन पर एक नज़र
     "जीवन का लक्ष्य था समाज सेवा"
     

      "स्व० श्रीमति सुगना राजपुरोहित" एक नज़र मे तो एक सामान्य नारी की भाँति नज़र आती है ! लेकिन यह सोच इनकी जीवन शैली पढ़कर बदल जाएगी इन्होने अपने जीवन में तूफ़ानी झंझावतों
को झेलकर,
आँधियों को मोड़ कर, अंधकार को चीरकार, परेशानì7;यो को मसलकर एक नई राह बनाई और परिवार के साथ-साथ समाज सेवा में भी नाम रोशन किया! 
  इनका जन्म जोधपुर के एक छोटे से गाँव "कनोडीया" में सन् "जुलाई 1960 ई० मे (वि० स० 2017) लगभग में हुआ था! इनके पिता का नाम "स्व० श्री कौशल सिहं सेवड़" एक ज़मींदार किसान थे ! इनकी माता का नाम "स्व० श्रीमति मैंना देवी था ! माता पिता दोनो से सुगना कंवर उर्फ रत्न कंवर काफ़ी प्रभावित थी!


  माता पिता को अपना आदर्श मानती थी ! छ: भाई बहनो मे सुगना कंवर उर्फ रत्न कंवर सबसे छोटी थी इसलिए सबसे लाडली थी तथा इनके बड़े भाई "श्री भंवर सिह" (पूर्व एम० टी० ओफिसर आर० ए० सी० पुलिस राजस्थान) इनको प्यार से बाया बाई-सा" कहते थे ! इनके समय मे गाँव मे लड़कियों को नहीं पढ़ाया जाता था!


  इनकी शिक्षा बड़े भाई के द्वारा घर पर हुई थी, इनके पिता "स्व० श्री ठा० कौशल सिंह" ने अपनी पुत्री को सदैव सत् संस्कार तथा समाज़ सेवा की सीख दी, साथ ही प्रभु कृपा से इनमे मानवीय गुण कूट-कूट कर भरे थे!
इनको बचपने से ही धार्मिक विचारो एंव समाज सेवा मे रूचि थी इनके पिता का समाज मे काफ़ी नाम था, इसलिए लोग आज भी उन्हे याद करते हैं , इसलिए इनकी रूचि समाज़ सेवा के प्रति और आकर्षित हुई!
 इनकी शादी मात्र "16 वर्ष की अल्प आयु" मे श्री बिरम सिंह पुत्र श्रीमान ठा० सुजान सिंह सिया" गाँव "मेघालासिया" जिला "जोधपुर" मे हुआ था ! इनकी माता जी सदैव कहती थी ! हमारी "रत्न" बहुत छोटी है ! लेकिन इन्होने परिवार की ज़िम्मेदारी बहुत जल्दी ही संभाल ली थी ! इनके देवर बहुत छोटे थे ! जिनकी देखभाल (परवरिश) भी इनको ही करनी पड़ती थी  क्योंकि इनकी सासू माँ का स्वर्गवास इनकी शादी से कुछ वर्ष पूर्व हुआ था इसलिए अपने तीन देवरो व एक ननद की ज़िम्मेदारी भी इनके कंधो पर थी उन्हे अपने पैरो पर खड़ा किया और इसके लिए इनको काफ़ी संघर्ष का सामना करना पड़ा था ! इनके तीन पुत्र एंव दो पुत्री थी ! जिनकी परवरिश बखूबी पूर्ण की इन्होने कभी हिम्मत नही हारी (जीवन के हर सफ़र में)!
 
         इनकी समाज सेवा मे बचपन से ही नाता रहा है ! इसलिए शादी के बाद भी परिवार की ज़िम्मेदारियों के साथ- साथ समाज़ सेवा में बहुत योगदान दिया था ! इनके सहयोग से आयोजित "प्राक्रतिक चिकित्सा शिविर" कई स्थानो पर सफलता पूर्ण किए गये तथा जिससे प्राक्रतिक चिकित्सा के प्रति लोगो की रूचि बढ़ी तथा इस चिकित्सा पद्धति के लोगो को जागरूक किया तथा ये शिविर आज भी लगाए जाते है यह सब इनके प्रयास से ही संभव हुआ था !
    इनके परिवार की गिनती आज "समाज सेवा" परिवरो में होती है ! इन्होने जीवन के अंतिम समय में भी एकता की मिसाल दी थी! इसका ही उदाहरण है कि परिवार से जिन सदस्यो ने आपस मे दूरी बना ली थी! वे फिर से संगठित हो गये परंतु विधि के विधान के अनुसार 48 वर्ष की अवस्था में 1 सितंबर 2008 दिन सोमवार(हिन्दी माह वि० स० 2065 भादवा सुदी द्वितीया में) हमें छोड़कर स्वर्गवासी हो गई! 

 स्व० श्रीमती सुगना कंवर" कहती थी -
                    "जो जीवन दूसरों के काम आए तो उसे ही जीवन कहते हैं जो दूसरो के दुख मे दुखी और सुख मे सुखी होता है उसे इंसानियत कहते है!"
 
किसी ने ठीक कहा है! 

यू तो दुनिया में सदा रहने कोई नहीं आता है! 
     आप जैसे गई इस तरह कोई नहीं जाता है! 
इस उपवन् का दायित्व सौंपकर इतनी 
  जल्दी संसार से कोई नही जाता है!
 
आभार
http://suganafoundation.blogspot.com

आप सभी को भारतीय नारी ब्लॉग और सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया की तरफ से ईद के पावन अवसर पर बहुत बहुत बधाई स्वीकार करें! 

प्रस्तुतकर्ता- सवाई सिंह