सोमवार, 7 जुलाई 2014

''तलाक ''

''तलाक '' हो जाता है !

[photos google se sabhar ]

भावी पति की चाहत 
भावी पत्नी के बाल 
लम्बें होने चाहिए 
भावी पत्नी के बाल 
बढ़ जाते हैं झट से .

पति की चाहत 
पत्नी न पहने 
आधुनिक परिधान  
पत्नी साड़ी में 
लिपट  जाती है . 

पतिदेव की चाहत 
पत्नी रहे चौखट 
के भीतर..पत्नी 
घर में सिमट जाती है .

पत्नी की चाहत 
पतिदेव मुझे एक 
मानवी का सम्मान 
 तो दें कम से कम 
''तलाक '' हो जाता है .

                            शिखा कौशिक 
                             [विख्यात ]

3 टिप्‍पणियां:

प्रतिभा सक्सेना ने कहा…

पत्नी को सम्मान ?
आखिरकार पति है वह , परम अधिकारी !

Shalini kaushik ने कहा…

very right view .nice expression .thanks

डा श्याम गुप्त ने कहा…

सच है ...निराशाजनक स्थिति है ...सम्मान के लायक पत्नी का सम्मान तो होना ही चाहिए...