गुरुवार, 23 जनवरी 2014

श्याम स्मृति....स्त्री -पुरुष समानता का अर्थ..डा श्याम गुप्त.....



                      श्याम स्मृति.....स्त्री -पुरुष समानता  का अर्थ..... 

                   अपने कर्तव्यों और मर्यादाओं की सीमा में रहते हुए, स्त्री-पुरुष एक दूसरे का आदर करें ।  यदि पुरुषों का एक अलग संसार है तो नारी का भी एक  'स्व'  का संसार है ।  कला, साहित्य, संगीत, गृहकार्य, सामाजिक-सांस्कृतिक सुरक्षा दायित्व में तो स्त्रियाँ प्रायः  पुरुषों से आगे रहती ही हैं ।
 
             स्त्री स्वतन्त्रता होनी ही चाहिए, पर क्या पुरुष से स्वतंत्रता ?  
  या अपने सहज कार्यों से ?...नहीं न ।  तो स्त्री-जागरण व  स्वतंत्रता का क्या अर्थ हो ?  पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर समाज, देश व धर्म-संस्कृति के कार्यों में समान रूप से भाग लेना ।  

            स्त्री स्वतन्त्रता सिर्फ पुरुषों के साथ कार्य करना, पुरुषों की नक़ल करना, पुरुषों की भाँति पेंट-शर्ट पहन लेना भर नहीं है ।  क्या कभी पुरुष..पायल, बिछुआ, कंकण, ब्रा आदि पहनते हैं ? सिन्दूर लगाते हैं । क्या कोई महिला पुरुषों के साथ नहाने-धोने, कपडे बदलने  में सहज रह सकती है ? तो स्त्रियाँ क्यों  पुरुषों की नक़ल करें ? समानता होनी चाहिए,  अधिकारों व कर्तव्यों के पालन में । एक व्यक्तित्व को दूसरे व्यक्तित्व को सहज रूप से आदर व समानता देनी चाहिए |

बैडलक या गुडलक -लघु कथा


किशोर वय सागर ने माँ की गोद में सिर रखते हुए कहा -'' माँ कभी -कभी मैं सोचता हूँ कि मैं कितना बद्नसीब हूँ .मेरे जन्म लेने से एक माह पहले ही डैडी की हत्या हो गयी ...हो ना हो मेरे बैडलक के कारण ही ऐसा हुआ !'' विभा सागर के सिर को स्नेह से सहलाते हुए बोली -''नहीं तुम बदनसीब नहीं हो .तुम तो मेरे जीवन की पूँजी हो और अपने डैडी का नवीन छोटा रूप जिसने उनके बाद भी मुझे जीने का लक्ष्य दिया .जिस समय तुम्हारे डैडी माफिआओं से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे यदि तुम उनका अंश मेरी कोख में न होते तो शायद मैं भी आत्म-हत्या कर लेती पर ...तुम ही थे जिसने मुझे इस कायरता से रोक लिया .तुम अपने डैडी की मौत का नहीं मेरे ज़िंदा रहने का कारण हो सागर .तुम मेरा गुडलक हो ...समझे !!'' विभा की आँखें ये कहते कहते भर आयी और सागर भी भावुक हो उठा .
शिखा कौशिक 'नूतन'

बुधवार, 22 जनवरी 2014

DARPAN

                                       दर्पण
एक धनी नौजवान अपने गुरू के पास यह पूछने के लिए गया कि उसे जीवन में क्या करना चाहिये । गुरू उसे खिडकी के पास ले गए और उससे पूछा ,
’तुम्हें काॅच के परे क्या दिख रहा है़?’
सडक पर लोग आ-जा रहे है ओर बेचारा अॅधा व्यक्ति भीख माॅग रहा है।,
इसके बाद गुरू ने उसे एक बडा दर्पण दिखाया और पूछा ‘‘अब दर्पण में देखकर बताओ कि क्या देखते हो?
इसमें मैं खुद को देख रहा हंू।‘
ठीक है! दर्पण में तुम दूसरों को नहीं देख सकते ।तुम जानते हो कि खिडकी में लगा काॅच और यह दर्पण एक ही मूल पदार्थ से बने हैं।‘
तुम स्ंवय की तुलना काॅच के इन दोनों रूपों से करके देखो।जब ये साधरण है तो तुम्हें सब दिखते है और उन्हें देखकर तुम्हारे भीतर करूणा जागती है और जब इस काॅच पर चाॅदी का लेप हो जाता है तो तुम केवल स्ंवय को देखने लगते हो।‘
तुम्हारा जीवन भी तभी महत्वपूर्ण बनेगा जब तुम अपने आॅखो पर लगी चाॅदी की परत को उतार दो ।ऐसा करने के बाद ही तुम अपने लोगांे को देख पाओगे और उनसे प्रेम कर सकोगे।


मुझे माफ़ कर दो माँ -लघु कथा

mother son people
चौदह वर्षीय रेहान ने डायनिंग टेबिल परभोजन की थाली गुस्से में अपने आगे से सरकाते हुए कहा-'' माँ ..आपने प्रॉमिस किया था कि आज आलू के परांठे बनाओगी और फिर से ये दाल-रोटी बना दी ..मैं नहीं खाऊंगा !!'' ये कहकर वो उठा और घर से बाहर आकर खड़ा हो गया .उसकी माँ ने कई आवाज़ें लगाकर उसे रोकना चाहा पर वो नहीं रुका . बाहर खड़े हुए रेहान की नज़र सड़क किनारे मोची का काम करने वाले एक बच्चे और उसकी अंधी माँ पर पड़ी .रेहान ने देखा वो बच्चा सड़क पर लगे हैंडपम्प से हाथ धोकर एक गिलास पानी भरकर लाया और एक पोटली से रोटी-सब्ज़ी निकालकर पहला निवाला अपनी माँ के मुंह में रखने लगा .अंधी माँ ने हाथ से टटोल कर वो निवाला बच्चे के मुंह में रख दिया तब उस बच्चे ने दूसरा निवाला तोड़कर माँ के मुंह में रख दिया .उस बच्चे का अपनी माँ के प्रति प्यार देखकर रेहान लज्जित हो उठा अपने पर .वो तुरंत वापस घर में गया और डायनिंग टेबिल पर उदास बैठी माँ के चरणों में झुककर माफ़ी मांगते हुए बोला- '' माँ मुझ माफ़ कर दीजिये ...चलिए भोजन करते हैं .'' माँ के स्नेह से सिर पर हाथ रखते ही रेहान की आँखें भर आयी .
शिखा कौशिक 'नूतन'
                                                 
                                          दर्पण
एक धनी नौजवान अपने गुरू के पास यह पूछने के लिए गया कि उसे जीवन में क्या करना चाहिये । गुरू उसे खिडकी के पास ले गए और उससे पूछा ,
’तुम्हें काॅच के परे क्या दिख रहा है़?’
सडक पर लोग आ-जा रहे है ओर बेचारा अॅधा व्यक्ति भीख माॅग रहा है।,
इसके बाद गुरू ने उसे एक बडा दर्पण दिखाया और पूछा ‘‘अब दर्पण में देखकर बताओ कि क्या देखते हो?
इसमें मैं खुद को देख रहा हंू।‘
ठीक है! दर्पण में तुम दूसरों को नहीं देख सकते ।तुम जानते हो कि खिडकी में लगा काॅच और यह दर्पण एक ही मूल पदार्थ से बने हैं।‘
तुम स्ंवय की तुलना काॅच के इन दोनों रूपों से करके देखो।जब ये साधरण है तो तुम्हें सब दिखते है और उन्हें देखकर तुम्हारे भीतर करूणा जागती है और जब इस काॅच पर चाॅदी का लेप हो जाता है तो तुम केवल स्ंवय को देखने लगते हो।‘
तुम्हारा जीवन भी तभी महत्वपूर्ण बनेगा जब तुम अपने आॅखो पर लगी चाॅदी की परत को उतार दो ।ऐसा करने के बाद ही तुम अपने लोगांे को देख पाओगे और उनसे प्रेम कर सकोगे।


सोमवार, 20 जनवरी 2014

Two follies...दो गलत वक्तव्य ..... डा श्याम गुप्त....

                                वास्तविक ज्ञान की कमी, जीवन-दर्शन, अध्यात्म, मानवीय तत्व व व्यवहार  एवं  जीवन व्यवहार के ज्ञान व अनुभव की कमी   (व्यवसायिक एवं किसी भी विशिष्ट ज्ञान को जानकारी कहा जाता है ज्ञान नहीं ..अध्यात्म में इसको अज्ञान कहा जाता है )  इस प्रकार की  भ्रामक सोच ..विचार एवं  वक्तव्यों (follies)  की जननी व परिचायक होती है और लोग बड़े शान से दे देते हैं ..बिना विचारे......दो उदाहरण देखिये ...

1.--- never feel that you are different from men ....निश्चय ही अनुचित, भ्रामक एवं  गलत सोच है....यदि यह सत्य होता तो ईश्वर..प्रकृति...या विकास-प्रक्रिया...जिसे भी आप मानते हों....क्या इतनी मूर्ख होती जो दोनों को पृथक-पृथक बनाती ...प्रजनन के तो अन्य तमाम तरीके हो सकते हैं...होते भी हैं | प्रजनन  से अन्यथा अन्य भी पृथक-पृथक कार्य हैं स्त्री -पुरुष के  ...मिलकर साथ-साथ एवं स्वतंत्र रूप में भी ...| अतः अंतर (different) तो है ही क्या हम इससे आँख मूँद सकते हैं ...नहीं ...


हाँ यह कहना सही होगा कि.......स्वयं को पुरुष से कम न समझें ....एक ही रथ के दो पहिये समझें एक दूसरे को.....  देखिये रचनाकार ने कितना सटीक कहा है----

"नारि पुरुष में अंतर तो है 
सदा रहा है सदा रहेगा |
भेद बना  है भेद  रहेगा ,
भेद भाव व्यवहार नहीं हो |""     ---- शूर्पणखा काव्य-उपन्यास से...


 2.The main thing is to be a good citizen wherever you operate ....  it should have been .....

-----.The main thing is to be a good... citizen..human wherever you operate....जब तक आप अच्छे मानव नहीं  हैं ...आप कुछ भी अच्छे नहीं बन सकते .....अच्छे  नागरिक तो सिर्फ  क़ानून के पालन के लिए भी बन सकते हैं .....जो अधिकाँश लोग करते हैं .....|


रविवार, 19 जनवरी 2014

सीधे गोली मार-लघु कथा

कैंटीन में आमने -सामने बैठे नेहा व् विवेक के चेहरे पर साफ़ नज़र आ रहा था कि दोनों एक दुसरे से बहुत नाराज़ हैं .नेहा ने अपना पर्स खोला और उसमे से ''फ्रेंडशिप बैंड' निकाल कर विवेक की ओर बढ़ाते हुए कहा -'मुझे मालूम नहीं था कि तुम और लड़कियों को भी ये फ्रेंडशिप बैंड देते फिरते हो वरना मैं एक सेंकेंड के लिए भी इसे अपनी कलाई पर नहीं पहनती .'' विवेक ने झट से वो बैंड वापस लेते हुए कहा- ''रहने दो ....रहने दो ..सच क्यूँ नहीं कहती किसी और लड़के से फ्रेंडशिप करना चाहती हो ...राहुल से ना ....जाओ जाओ ..मुझे भी किसी की परवाह नहीं .'' नेहा का गुस्सा विवेक की ये बात सुनकर सातवे आसमान पर पहुँच गया .वो बिफरते हुए बोली --'' परवाह नहीं ....माय फुट ...अपने जैसा समझ रखा है क्या ? लेकिन एक बात मैं सच सच कहे देती हूँ जिस दिन भी मुझसे बदला लेने का दिल करे तो सीधे सामने से आकर गोली मार देना ...तेज़ाब मत फेंकना !'' नेहा की इस बात को सुनते ही विवेक सन्न रह गया और नम आँखों के साथ वहाँ से उठकर चलने लगा .नेहा ने तेजी से खड़े होकर उसका हाथ थामते हुए कहा -''सॉरी...कुछ ज्यादा ही बोल गयी मैं ...यू नो आई एम् मैड ...वैसे वो फ्रेंडशिप बैंड वापस मुझे दे दो ...तुम्हे तो लाखों नेहा मिल जाएँगी पर मुझे मेरी कड़वी बातें सहन करने वाला विवेक नहीं मिलेगा .'' नेहा की इस बात पर विवेक की अधरों पर मुस्कान आ गयी पर दिल में नेहा के ये शब्द काँटों की तरह चुभते ही रहे -'' ... मुझसे बदला लेने का दिल करे तो सीधे सामने से आकर गोली मार देना ...तेज़ाब मत फेंकना !'' सच में कुछ सिरफिरों की करनी का दंड सभी लड़कों को ऐसी बातें सुनकर चुकाना पड़ता है !
शिखा कौशिक 'नूतन'