सोमवार, 11 नवंबर 2013

महिला खेलों के आयोजक-लघु कथा

Eight female cricketers stand on a field. Two players are in red practice jerseys; three other players in red jerseys are facing toward them; a player in a blue shirt is facing away and hides another player in a blue game shirt. In the upper left corner is a fan with an Indian flag.

नवयुवक मोंटी ने जींस की अगली जेब में अपना पर्स रखा और कंघी लेकर आईने के सामने खड़ा होकर अपने बाल स्टाइल में काढ़ने लगा तभी सुबह के ट्यूशन से लौटी उसकी छोटी बहन श्रुति लगभग हांफती हुई उसी कमरे में पहुंची और चहकती हुई बोली -'' थैंक्स गॉड ... यू आर स्टिल हियर ....मेरी तो जान ही निकल रही थी कि कही भाई घर से निकल न लिए हो .. भाई प्लीज मेरे लिए भी एक टिकट लेकर आना ...आई स्वैर मैं पैसे दे दूँगी ...प्रॉमिस करो भाई लाओगे मेरे लिए टिकट !'' ये कहकर श्रुति ने अपनी हथेली मोंटी के आगे कर दी .मोंटी ने तपाक से अपनी कंघी उसके हाथ पर रखते हुए कहा -'' स्टूपिड कही की ...मेरी समझ में नहीं आता तुम लड़कियां पुरुषों के क्रिकेट मैच में देखने क्या जाती हो क्रिकेट या क्रिकेटर ?'' श्रुति भड़कते हुए बोली -व्हाट नॉनसेंस .........क्रिकेट देखने जाते हैं भाई !'' मोंटी श्रुति के सिर पर चपत लगाता हुआ बोला -'' पागल समझ रखा है तुमने ...क्रिकेट की शौक़ीन हो तो महिला क्रिकेट क्यों नहीं देखने जाती हो .'' मोंटी के इस सवाल का श्रुति को ढूंढने से भी वैसे ही जवाब नही मिला जैसे महिला खेलों के आयोजन हेतु आयोजक नहीं मिलते !!!
शिखा कौशिक 'नूतन'

बुधवार, 6 नवंबर 2013

MY DEAR DAUGHTER YOU AREN'T A ROSE


MY DEAR DAUGHTER
YOU AREN'T A ROSE
MAKE YOUR HEART ROCKY
DON'T GIVE UP HOPE !
......................................
DON'T HESITATE SPEAK FRANKLY ,
THERE IS NO HARM NOTHING TO WORRY ,
WHATEVER UNFAIR STRONGLY OPPOSE !
MY DEAR DAUGHTER
YOU AREN'T A ROSE !
...........................................
GET READY MY QUEEN COME FORWARD ,
BE BOLD SWEET CHILD NOT BE COWARD,
ALL INNER FEELINGS YOU MUST EXPOSE !
MY DEAR DAUGHTER
YOU AREN'T A ROSE !
........................................
I HAVE BORN GENDER -DISCRIMINATION ,
FIGHT AGAINST BIAS-SYSTEM FACE OBJECTION
SO SHALL YOU DO WHAT I PROPOSE !
MY DEAR DAUGHTER
YOU AREN'T A ROSE !
SHIKHA KAUSHIK 'NUTAN'

मंगलवार, 5 नवंबर 2013

ये लड़कियां ऐसा क्यों करती हैं -लघु कथा

Boy And Girl Going To College Stock Image
महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े विलास ने पास से गुजर कर गयी तीन छात्राओं की ओर इशारा करते हुए अपने दोस्त संयम से पूछा -'' यार ये लड़कियां सेंट लगाकर कॉलेज क्यों आती हैं ?'' संयम मुस्कुराता हुआ बोला -'' ताकि साथ में पढ़ने वाले लड़के मुफ्त में महक ले सकें ...तू महक का आनंद ले और लड़कियों को दरिया में डाल !'' विलास संयम के इस जवाब पर हंसा और थोड़ी दूर खड़ी दो लड़कियों की ओर इशारा करता हुआ बोला -'' ..और ये जो टाइट कपडे पहन कर आती हैं वो क्यों ?'' संयम बोला -'' ताकि तेरे जैसे उल्लू इनकी ओर आकर्षित होकर ऐसे सवाल करें ..देखा था मैंने तुझे सीटी बजाते हुए .'' विलास कुछ बोलने ही वाला था कि संयम ने उसके सिर पर हल्की सी चपत लगाते हुए कहा -'' तू मुझे ये बता तू कॉलेज क्यों आता है ? सच बताना ..पढ़ने पर तेरा कोई ध्यान मुझे नज़र नहीं आता .'' विलास खिसियाते हुए बोला -'' क्या बात करता है ! यार मैं कोई लड़कियां देखने थोड़े ही आता हूँ यहाँ !!'' विलास की इस बात पर संयम ठहाका लगाकर हंस पड़ा और बोला -'' भाई मेरे सेंट वाली और टाइट कपडे वाली लड़कियों के अलावा उन लड़कियों पर भी ध्यान दे जो क्लास में अव्वल आ रही हैं .हमारे बैच में प्रथम सत्र में एक लड़की ने ही टॉप किया है .कुछ समझा ?'' विलास कुछ झिझकता हुआ बोला - हाँ भाई समझा ...पर एक बात तो बता ये लड़कियां .....'' विलास आगे बोलता इससे पहले ही संयम बोल पड़ा -'' हाई हील क्यों पहनती है ? बाल बनाकर क्यों आती हैं ? लिपिस्टिक क्यों लगाकर आती हैं ? जींस क्यों पहन कर आती हैं ...और और कॉलेज क्यों आती हैं ...तू ऐसा कर किसी लड़की से ही जाकर पूछ ले ..जब सिर पर सैंडिल पड़ेगी तभी समझ में आएगा तेरे ...मैं तो चला मैथ के लेक्चर का टाइम हो गया .'' ये कहकर संयम तेजी से क्लासरूम की ओर बढ़ चला .

शिखा कौशिक 'नूतन

सोमवार, 4 नवंबर 2013

भैया मेरे राम जी, फिर भी मैं गुमनाम -



भैया मेरे राम जी, फिर भी मैं गुमनाम |
आये भैया दूज पर, बहना करे प्रणाम |

बहना करे प्रणाम, सुता कौशल्या माँ की |
दशरथ पिता प्रणाम, अवध की दिल में झाँकी |

मौसा मौसी गोद, डाल दी रविकर मैया |
पहले थी विकलांग, ठीक अब लेकिन भैया |

प्रबंध-काव्य का लिंक-

ऐसे घरों में लड़की न पैदा हो-लघु कथा

Hands of a missing kidnapped, abused, hostage, victim woman in emotional stress and pain, afraid, restricted, trapped, call for help, struggle, terrified, locked in a cage cell. - stock photo
इक्कीस वर्षीय मुस्कान के गाल पर उसकी दादी ने जोरदार तमाचा जड़ते हुए कड़े शब्दों में पूछा -'' बोल बेहया कहाँ है ख़ुशी ? बताती है या नहीं ...ज़िंदा गाड़ दूँगी ज़मीन में ...हरामजादी खुद भी नखरे दिखाने लगी है और छोटी बहन को भी भगा डाला ..'' ये कहते कहते दादी ने मुस्कान की चोटी कस कर पकड़ ली .असहनीय दर्द से मुस्कान चीख उठी पर दांत भींचते हुए बोली -'' कर ले डायन जो करना है ...ख़ुशी अब आज़ाद है .वो मेरी तरह घुट-घुट कर रोज़ नहीं मारेगी ..मेरी देह का रोज़ सौदा करने वाली डायन मैंने तेरे अरमानों पर पानी फेर दिया .सारी दुनिया अपनी बेटियों की इज्जत के लिए मरने-मारने को तैयार रहती है और तूने मुझे इंसान से माल बना दिया ..उस पर बदचलन भी मैं ?..कितने में बेचा है मुझे उस दलाल को बता डायन ?'' मुस्कान के ये पूछते ही एक और जोरदार तमाचा उसके गाल पर लगा .कुछ देर के लिए उसकी आँखों के सामने अँधेरा छा गया .होश आने पर उसने देखा उसका बाप सामने खड़ा था .ये तमाचा उसने ही मारा था .मुस्कान ने थोडा आगे बढ़कर उसके मुंह पर थूक दिया और लड़खड़ाती हुई बोली -'' तू भी मार ले पर याद रख यदि मैं न होती तो तू गाड़ियों में कैसे घूमता ,ऐय्याशी कैसे करता ...बेशरम तू ही बता दे कितने में बेचीं है मेरी देह ?'' मुस्कान के बाप ने मुंह पर से थूक हटाते हुए पलक झपकते ही मुस्कान की गर्दन पर अपना पंजा कस दिया और बोला -'' चुप हो जा छिनाल वरना यही तेरे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा ..याद नहीं पिछली बार कैसे गरम पानी उड़ेला था तुझ पर वो तो तेरी माँ बीच में आ गयी वरना तेरे बदन को उसी दिन जला डालता ...इतराती है खुद पर सब इतराना निकाल दूंगा ...हां बेच दिया है हमने तुझे .....ये कहते कहते मुस्कान के बाप ने उसके पेट पर जोरदार लात दे मारी और बोला -'' हमारे पेट पर लात मारेगी तो ऐसी ही लात लगेंगी तेरे ..बता कहाँ है ख़ुशी ?'' मुस्कान पेट पकड़कर दर्द से बिलबिलाती हुई ज़मीन पर गिर पड़ी और कराहते हुए बोली -'' ज़ालिमों स्टोर रूम देख लो ..फांसी पर लटकी हुई है ख़ुशी और अब मैं भी नहीं बचूंगी क्योंकि मैंने भी ज़हर खा रखा है .'' ये कहते कहते मुस्कान के मुंह से झाग निकलने लगे .तभी उसकी माँ कमरे के पीछे से निकलकर दौड़कर उसके पास पहुँच गयी और उसका सिर अपनी गोदी में रख लिया .मुस्कान ने जरा सी आँख खोली और माँ को देखा .माँ बदहवास हो रही थी .मुस्कान फुसफुसाते हुए बोली -'' माँ प्रार्थना करना ऐसे घरों में कभी कोई लड़की न पैदा हो जो लड़की से धंधा करवाते हैं ............................'' ये कहकर मुस्कान ठंडी पड़ गयी और माँ की आत्मा चीत्कार कर उठी .आज एक ओर एक माँ की कोख उजड़ गयी थी ओर दूसरी ओर दलालो की तिजोरी .
शिखा कौशिक 'नूतन

शनिवार, 2 नवंबर 2013

दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें !


दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें !

'' भारतीय  नारी ब्लॉग '' के सभी सम्मानित योगदानकर्ताओं व् पाठकों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें !
Diwali Blessings & Wishes!
दीपों का उत्सव आया है,
दीपों का उत्सव आया है .

Auspicious Lights Of Diwali!
तम का अभिमान घटाने को ;
दुष्टों का दंभ मिटाने  को ;
आशा कलिया चटकाने  को ;
खुशियों  के  दर खटकाने  को ;
दीपों का उत्सव आया है,
दीपों का उत्सव आया है .

सोया विश्वास जगाने को ;
मायूसी दूर भगाने को ;
नयनों में स्वप्न सजाने को ;
नए तराने  गाने  को ;

Divine Diwali Lights...
दीपों का उत्सव आया है,
दीपों का उत्सव आया है .
शिखा  कौशिक



शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

दीप दिवाली के ...डा श्याम गुप्त के दोहे..........






 दीप दिवाली के -----








  लक्ष्मी गणपति पूजिये, पावन पर्व अनूप,
  बाढ़हि विद्या बुद्धि धन, मानुष हित अनुरूप |   

 लक्ष्मी गणपति पूजिए, पावन पर्व महान ,
 बाढ़े श्री संमृद्धि सुख, मानव होय सुजान }

 जरिवौ सो जरिवौ जरे, जारै जग अंधियार,
जड जंगम जग जगि उठे, होय जगत उजियार |  
 
हिया अंधेरौ मिटि रहै,  जागै अंतर जोत ,
 हिलि-मिलि दीपक बारिए, सब जग होय उदोत |     

जग उजियारा कर सकें, जलें दीप से दीप ,
मन अंधियारा दूर हो, वही दीप है दीप |

अंतर्ज्योति जले प्रखर,होय सत्य  आभास ,
ऐसा दीप जले जिया, होवै ब्रह्म प्रकाश |

बहुरि रंग की फुरिझरीं, बरसें धरि बहु भाव,
भाव तत्तु पर एकसौ, याही माखन भाव |

रंग-बिरंगी झलरियाँ, गौखन लुप-झुप होत ,
बिजुरी के जुग में दिखै,कित दीया की जोत |

धूम-धड़ाकौ होत है, गली नगर घर गाम,
रॉकिट-चरखी चलि रहे,जगर-मगर हर ठाम |

जरिबौ  सो जरिबौ जरे , जारै जग संताप ,ह 

जड़ जंगम जागि कें ,,हरे जगत त्रिय ताप |

सच का दीपक हाथ ले,निर्मल मन से सोच,
 यदि सच्चे इंसान की, करना चाहे खोज |