शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

दीप दिवाली के ...डा श्याम गुप्त के दोहे..........






 दीप दिवाली के -----








  लक्ष्मी गणपति पूजिये, पावन पर्व अनूप,
  बाढ़हि विद्या बुद्धि धन, मानुष हित अनुरूप |   

 लक्ष्मी गणपति पूजिए, पावन पर्व महान ,
 बाढ़े श्री संमृद्धि सुख, मानव होय सुजान }

 जरिवौ सो जरिवौ जरे, जारै जग अंधियार,
जड जंगम जग जगि उठे, होय जगत उजियार |  
 
हिया अंधेरौ मिटि रहै,  जागै अंतर जोत ,
 हिलि-मिलि दीपक बारिए, सब जग होय उदोत |     

जग उजियारा कर सकें, जलें दीप से दीप ,
मन अंधियारा दूर हो, वही दीप है दीप |

अंतर्ज्योति जले प्रखर,होय सत्य  आभास ,
ऐसा दीप जले जिया, होवै ब्रह्म प्रकाश |

बहुरि रंग की फुरिझरीं, बरसें धरि बहु भाव,
भाव तत्तु पर एकसौ, याही माखन भाव |

रंग-बिरंगी झलरियाँ, गौखन लुप-झुप होत ,
बिजुरी के जुग में दिखै,कित दीया की जोत |

धूम-धड़ाकौ होत है, गली नगर घर गाम,
रॉकिट-चरखी चलि रहे,जगर-मगर हर ठाम |

जरिबौ  सो जरिबौ जरे , जारै जग संताप ,ह 

जड़ जंगम जागि कें ,,हरे जगत त्रिय ताप |

सच का दीपक हाथ ले,निर्मल मन से सोच,
 यदि सच्चे इंसान की, करना चाहे खोज |

रविवार, 27 अक्टूबर 2013

न माँ की सेहत की चिंता

Smart_boy : Young handsome man near window with sexy smile
न माँ की सेहत की चिंता , ना बाप के झुकते कन्धों की ,
तादाद बहुत है इस जग में अक्ल के ऐसे अंधों की !
..................................................................
ये घंटों यारों संग जाकर चौराहों पर बैठे रहते ,
न फ़िक्र पढ़ाई की इनको न किसी काम और धंधें की !
तादाद बहुत है इस जग में अक्ल के ऐसे अंधों की !
...................................................................
मित्रों की बाइक पर अक्सर ये मौज मनाते फिरते हैं ,
घरवालों को है नहीं खबर इनके इन गोरखधंधों की !
तादाद बहुत है इस जग में अक्ल के ऐसे अंधों की !
......................................................................
महंगा मोबाइल लेंगें ये वरना सुसाइड कर लेंगें ,
दहला देते माँ-बाप का दिल क्या कहिये इन हथकंडों की !
तादाद बहुत है इस जग में अक्ल के ऐसे अंधों की !
............................................................................
ये आसमान में उड़ते हैं नहीं पैर ज़मी पर ये रखते
ठोक-पिटाई वक्त पे हो नए नए इन गुंडों की !
तादाद बहुत है इस जग में अक्ल के ऐसे अंधों की !
शिखा कौशिक 'नूतन'

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

श्यामांगिनि ! तेरा मुखर लास-----डा श्याम गुप्त का गीत----




श्यामांगिनि ! तेरा मुखर लास.....गीत ....

कामिनि! तेरा वह मृदुल हास |
श्यामांगिनि ! तेरा मुखर लास |

जाने कितने उपमा रूपक ,
सज जाते बनकर सृष्टि-साज |
हृद तंत्री में अगणित असंख्य ,
बस जाते मधुमय मदिर राग |
मन के उपवन में छाजाता,
सुरभित अनुपम मधुरिम पराग |

वह मुकुलित कुसुमित सा सुहास ,
कामिनी तेरा वह मृदुल हास ||

वह शुभ्र चपल स्मिति तरंग ,
नयनों में घोले विविध रंग |
तन मन को रंग जाते बनकर,
अगणित बसंत रस रंग फाग |
आँखों में सजते इन्द्र-धनुष ,
बनकर चाहत के प्रिय-प्रवास |

रूपसि ! वह मुखरित विमल लास |
कामिनि ! तेरा वह मृदुल हास ||

मद्दम -मद्दम वह मधुरिम स्वर ,
वह मौन मुखरता की प्रतिध्वनि |
आता ऋतुराज स्वयं लेकर ,
कलियों का आमंत्रण सहास |
अणु अणु में छाजाती असीम,
नव तन्मयता उल्लास-लास |

श्यामांगिनि ! तेरा मृदुल हास |
कामिनि ! तेरा वह मुखर लास