शुक्रवार, 11 अप्रैल 2014

श्रुतियों व पुराण-कथाओं वैज्ञानिक तथ्य----कावेरी की कथा ...डा श्याम गुप्त ...


                             

 श्रुतियों व पुराण-कथाओं में भक्ति-पक्ष के साथ व्यवहारिक-वैज्ञानिक तथ्य-.

कावेरी की कथा......


     

कावेरी उद्गम -तलाकावेरी -कुर्ग
कावेरी

कावेरी -मंथर-मंथर




 

 

 

 

 

कावेरी-होनेगोक्कल फाल्स

 

 

 कावेरी की कथा .....

                                                       
                    भारतीय  पुराण-कथाएं सदा अन्योक्ति,  कूट व सूत्र रूप में कही गयी हैं , परन्तु उनके 
वास्तविक/तात्विक अर्थ व्यवहारिक, नीति-परक व सामाजिक नीति व्यवस्था के होते है | अर्थ न समझने
 के कारण लोग उन्हें प्रायः कपोल-कल्पित कह कर  उनका उपहास भी करते हैं और हिन्दू सनातन-धर्म 
के उपहास के लिए उदाहरण भी
 कावेरी नदी की कथा का भी यही तथ्य है जो नारी जीवन-व्यवहार, सखियाँ,पिता-पुत्री प्रेम की व्याख्या 
भी है...

    स्थानीय..कर्मकान्ड  केअनुसार कावेरी के उदगम-स्थान पर हर साल सावन के महीने में बड़ा भारी उत्सव  
मनाया जाताहै। यह है कावेरी की विदाई का उत्सव। कुर्ग के सभी हिन्दू लोग, विशेषकर स्त्रियां, इस उत्सव में 
 बड़ी श्रद्धा के साथ भाग  
लेती हैं।उस दिन कावेरी की मूर्ति की विशेष पूजा होती है। 'तलैकावेरी' कहलानेवाले उदगम-स्थान पर सब स्नान 
 करते हैं। स्नान करनेके बाद प्रत्येक स्त्री कोई न कोई गहना, उपहार के रुप में, उस तालाब में डालती है। यह दृश्य 
 ठीक वैसा ही होता  है, जैसा कि नईविवाहित लड़की की विदाई का दृश्य |
कावेरी की पौराणिक कथा व स्थानीय जनश्रुति यह है----
           सहा-पर्वत ने अपनी लजीली बेटी कावेरी को उसके पति समुद्रराज के पास भेजा। जब बेटी घर से विदा 
 होकर चली गईतब सहा-पर्वत को भय हुआ कि कहीं ससुरालवाले मेरी बेटी को गरीब न समझ लें। इसलिए उसने  
कनका नाम की युवती  को कईउपहारों के साथ दौड़ाया और कहा कि तुम जल्दी जाकर कावेरी के साथ हो लो।
             
कनका चली गई और 'भागमंडलम' नामक स्थान पर कावेरी से मिली। उपहार का शेष भाग यहीं पर  
कावेरी को मिला,इस कारण इस स्थान का नाम 'भागमंडलम' पड़ा। परन्तु पिता सहा-पर्वत का भय अब भी दूर 
 नहीं हुआ। उसे लगा  कि मैंने पुत्रीको उतने उपहार नहीं दिये, जितने कि मैं दे सकता था। उसने  हेमावती  नाम की दूसरी लड़की को बुलाया और बहुत से उपहारदेकर कहा कि तुम किसी ओर रास्ते से तेजी
  से जाओ। हेमावती स्वयं अपनी सहेली के चली जाने पर दुखी थी।  इसलिए सहा-पर्वत की आज्ञा से वह बहुत 
 प्रसन्न हुई और आंख मूंद कर भागी।

             
उधर कावेरी कनका से मिलने के बाद बहुत प्रसन्न हुई ओर विदाई का दु:ख भूल गई। 'भागमंडलम' से 
 'चित्रपुरम ' नामक स्थान  तक दोनों सहेलियां ऊंची-ऊंची चट्रटानों के बीच में हंसती खेलती, किलोलें करती हुई चलीं,  
परन्तु "चित्रपुरम' पहुंचने के बाद उनके कदम आगे नहीं बढ़े,  क्योंकि वे कुर्ग की सीमा पर पहुंच गई थीं।  आगे मैसूर राज्य आ गया था। उसमें प्रवेश करने का मतलब नैहर से सदा के लिए बिछुड़ना था। इस कारण वे  
असमंजस में पड़ गई और ३२ कि.मी. तक कुर्ग और मैसूर की सीमा से साथ-साथ चलीं । चित्रपुरम से 'कण्णेकाल' के आगे कावेरी भारी मन से अपने पिता के घर से सदा के लिए बिछुड़ गई। बिछोहका 
 दु:ख उसे इतना था कि वह मैसूर के हासन जिले में  पहाड़ी चट्रटानों के बीच में मुंह छिपाकर रोती हुई चली। 
 तिप्पूर  नामक स्थान पर  वह  उत्तर  की ओर मुड़ी,  मानो पिता के घर लौट आयगी,  परन्तु देखती क्या है कि  उसकी सहेली हेमावती उत्तर से बड़ेवेग से चली आ रही है। उसी स्थान पर दोनों सहेलियां गले मिलीं।

                   कावेरी नदी का वास्तविक भौगोलिक स्वरुप देखिये... बिलकुल पौराणिक 
अनुश्रुति व कथ्यों से समानता है ..-----


कावेरी के जन्म  - अगस्त्य ऋषि कावेरी को कैलाश पर्वत से लेकर आये थे। एक बार भयंकर सूखा पड़ा जिससे 
दक्षिण भारत में स्थिति बहुत ख़राब हो गयी। यह देखकर अगस्त्य ऋषि बहुत दुखी हुए और मानव जाति को 
बचाने के लिए ब्रह्मा जी के पास पहुंचे। ब्रह्मा जी ने उनसे कहा की अगर वे कैलाश पर्वत से बर्फीला पानी लेकर
 जाएँ तो दक्षिण में नदी का उद्गम कर सकतें हैं। अगस्त्य ऋषि कैलाश पर्वत पर गए, वहां से बर्फीला पानी 
अपने कमंडल में लिया और दक्षिण दिशा की और लौट चले। वें नदी के उद्गम स्थान की खोज करते हुए कुर्ग 
पहुंचे। उचित उद्गम स्थान की  खोज करते-करते ऋषि थक गए और अपना कमंडल भूमि पर रखकर विश्राम 
करने लगे। तभी वहां पर एक कौवा उड़ते हुए आया और कमंडल पर बैठनेलगा। कौवे के बैठते ही कमंडल उलट
 गया और उसका पानी भूमि पर गिर गया। जब ऋषि ने यह देखा तो उन्हें बहुत क्रोध आया। लेकिन तभी वहां 
गणेश जी प्रकट हुए और उन्होंने ऋषि से कहा कि मैं ही कौवे का रूप धारण करके आपकी मदद के लिए आया 
। कावेरी के उद्गम के लिए यही स्थान उचित है। यह सुनकर ऋषि प्रसन्न हुए और भगवान गणेश अंतर्ध्यान 
हो गए। 


         कावेरी कर्नाटक की पूर्व कुर्ग रियासत से निकलती है। यह पूर्व मैसूर राज्य को सींचती हुई दक्षिण 
पूर्व की ओर बहती है और तमिलनाडु के एक विशाल प्रदेश को हरा-भरा बनाकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
 इस लम्बी यात्रा में कावेरी का रुप सैकड़ो बार बदलता है। कहीं वह पतली धार की तरह दो ऊंची चट्रटानों के  
बीच बहती है, जहां एक छलांग में उसे पार कर सकते है कहीं उसकी चौड़ाई डेढ़ कि.मी. के करीब होती है ओर 
वह सागर सी दिखाई देती है कहीं वह साढ़े तीन सौ फुट की ऊंचाई से जल प्रपात के रुप में गिरती है, जहां 
उसका भीषण रुप देखकर और चीत्कार सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते है,कहीं वह इतनी सरल और प्यारी होती है 
कि उस पर बांस की लकड़ी का पुल बनाकर लोग उसे पार कर जाते हैं।
       पश्चिमी घाट के उत्तरी भाग में एक सुन्दर राज्य है, जिसे कुर्ग कहते हैं। राज्य में एक पहाड़ का नाम ...
 सहापर्वत है। इस पहाड़ को 'ब्रह्माकपाल' भी कहते हैं।
               
इस पहाड़ के एक कोने में एक छोटा सा तालाब बना है। तालाब में पानी केवल ढाई फुट गहरा है। इस  
चौकोर तालाब काघेरा एक सौ बीस फुट का है। तालाब के पश्चिमी तट पर एक छोटा सा मन्दिर है। मन्दिर के  
भीतर एक तरुणी की सुन्दर मूर्तिस्थापित है। मूर्ति के सामने एक दीप लगातार जलता रहता है।
                   
यही तालाब कावेरी नदी का उदगम-स्थान है। पहाड़ के भीतर से फूट निकलनेवाली यह सरिता पहले 
 उस तालाब मेंगिरती है, फिर एक छोटे से झरने के रुप में बाहर निकलती है। देवी कावेरी की मूर्ति की यहां पर 
 नित्य पूजा होती है। कावेरी कास्रोत कभी नहीं सूखता।

                     
कावेरी कुर्ग से निकलती अवश्य है, पर वहां की जनता को कोई लाभ नहीं पहुंचाती। कुर्ग के घने  
जंगलों में पानीकाफी बरसता है, इस कारण वहां कावेरी का कोई काम भी नहीं है, उल्टे कावेरी कुर्ग की दो और 
 नदियों को भी अपने साथ मिलालेती है और पहाड़ी पट्रटानों के बीच में सांप की तरह टेढ़ी-मेढ़ी चाल चलती, 
 रास्ता बनाती, मॅसूर राज्य की ओर बढ़ती है।

                  
कनका से मिलने से पहले कावेरी की धारा इतनी पतली होती है कि उसे नदी के रुप में पहचानना भी 
 कठिन होता है।कनका से मिलने के बाद उसे नदी का रुप और गति प्राप्त होती है। सहा'पर्वत से बहनेवाले सैकड़ों 
 छोटे-छोटे सोते भी यहां परउसमे आकर मिल जाते हैं। इस स्थान को 'भागमंडलम' कहते हैं। हेमावती नदी 
 कर्नाटक राज्य के तिप्पूर नामक स्थान पर कावेरी से आकर मिलती है।


         तमिल भाषा में कावेरी को प्यार से 'पोन्नी' कहते हैं। पोन्नी का अर्थ है सोना उगानेवाली। कहा जाता
 है किकावेरी के जल में सोने की धूल मिली हुई है। इस कारण इसका यह नाम पड़ा। जानने योग्य बात यह है
 कि कावेरी मेंमिलने वाली कई उपनदियों में से दो के नाम कनका और हेमावती हैं। इन दोनों नामों में भी सोने
 का संकेत है।
       
------ कथा का तात्विक अर्थ भौगोलिक वर्णन है तथा नैतिक (एथीकल) अर्थ पिता की पुत्री के 
प्रति   चिंता का व सखियों के प्रेम का सुन्दर समन्वयात्मक वर्णन|-----|
कावेरी बांध
   

बुधवार, 9 अप्रैल 2014

''अपनी ज़िंदगी ...ज़िंदगी ''-लघु कथा


Close up of crying scared female face with bruise. Man holding woman face aggressively  - stock photo

स्नेहा हॉस्पिटल में एडमिट अपनी सहेली का हाल-चाल  पूछकर घर के लिए पैदल ही चल दी .रात के आठ बज चुके थे .दिसंबर की सर्द रात में शहर की इस सड़क पर  इक्का-दुक्का व्यक्ति ही दिखाई दे रहा था .चलते-चलते स्नेहा को लगा कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं .उसने पीछे मुड़कर देखा तो चार आवारा टाइप लड़के चलते-चलते ठिठक गए .स्नेहा ने अपनी चाल तेज कर दी .उन लफंगों ने भी अपनी चाल उतनी ही तेज कर दी .स्नेहा का घर अभी काफी दूर था .सूनसान सड़क पर खुद को अकेले ऐसी स्थिति में देखते हुए  स्नेहा ने ज्यूँ ही अपने बैग से मोबाइल निकाला उन लफंगों में से दो ने आकर उससे उसका मोबाइल छीन लिया और दूर फेंक दिया .स्नेहा कुछ समझ पाती इससे पहले ही वे दो लफंगे उसका मुंह दबोचकर सड़क से सटे जंगल की ओर उसे ले चले .पीछे पीछे बाकी दो लफंगे भी आ गए .अपनी ओर बढ़ते उन हवस के शैतानों को देखकर किसी तरह स्नेहा ने अपने दबोचो हुए मुंह को छुड़ाते हुए चीख कर कहा  -''रूक जाओ ....तुम हवस मिटाने के चक्कर में एडस के शिकार मत बन जाना ...मैं एच.आई.वी.पॉजिटिव हूँ ..मैं जांच कराने ही हॉस्पिटल आई थी .'' स्नेहा के इतना कहते ही उसे जकड़कर खड़े लड़कों ने तुरंत उसे ऐसे छोड़ दिया जैसे स्नेहा को छूने मात्र से उनके एडस हो जायेगा .चारो लफंगे स्नेहा को वही छोड़ फरार हो गए .स्नेहा ने हाथ जोड़कर भगवान् को  धन्यवाद करते हुए सोचा- ''अपनी ज़िंदगी की कितनी कीमत है इन हैवानों के लिए ...हवस का जूनून भी पल भर में एडस का नाम सुनते ही हवा  हो गया ..वरना आज मेरा सत्यानाश  करके ही मानते .''

शिखा कौशिक 'नूतन '

मंगलवार, 8 अप्रैल 2014

''बड़ी बेशर्म औरत है ''

muslim woman : Muslim women and sunset. Muslim women fashion style. Stock Photo

नहीं पर्दा ये करती है बड़ी बेशर्म औरत है ,
ये शौहर से जो लड़ती है बड़ी बेशर्म औरत है !
......................................................
उठाया हाथ शौहर ने दिखाई आँख इसनें भी ,
नहीं  शौहर  से डरती  है  बड़ी बेशर्म औरत है !
..................................................
कहा शौहर ने देखो हद तुम्हारी घर की चौखट है ,
वो चौखट पार करती है बड़ी बेशर्म औरत है !
................................................
करो शौहर की तुम खिदमत रहे दम ज़िस्म में जब तक ,
वो इससे भी मुकरती है बड़ी बेशर्म औरत है !
..................................................................
उसे समझाओ 'नूतन' चीज़ है वो मन बहलाने की ,
वो खुद को क्या समझती है !!बड़ी बेशर्म औरत है !

शिखा कौशिक 'नूतन'

गुरुवार, 3 अप्रैल 2014

कानून : घरेलु हिंसा प्रकरणों को पुलिस और कोर्ट में ले जाना कितना प्रासंगिक?

एक हिंदी ब्लॉगर ने चिंता जताई है कि
आज घरेलु हिंसा कानूनन अपराध है। इसके बावजूद भी-
(1) घरेलु हिंसा की शिकार कितनी पत्नियां अपने पतियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराती हैं?
(2) कितनी पत्नियां घरेलु हिंसा के प्रकरणों को पुलिस या कोर्ट में ले जाने के तत्काल बाद वापस लेने को विवश हो जाती हैं?
(3) घरेलु हिंसा की शिकार होने पर मुकदमा दर्ज कराने वाली स्त्रियों में से कितनी घरेलु हिंसा को कानून के समक्ष कोर्ट में साबित करके पतियों को सजा दिला पाती हैं?
(4) घरेलु हिंसा प्रकरणों को पुलिस और कोर्ट में ले जाने के बाद कितनी फीसदी स्त्रियॉं कोर्ट के निर्णय के बाद अपने परिवार या विवाह को बचा पाती हैं या कितनी स्त्रियां विवाह को बचा पाने की स्थिति में होती हैं? 
साभार :

‘वैवाहिक बलात्कार’ का कानून कितना प्रासंगिक?


बुधवार, 2 अप्रैल 2014

ब्रज बांसुरी" की रचनाएँ ...भाव अरपन चौदह.....बरवै छंद........ ....डा श्याम गुप्त ...

.

ब्रज बांसुरी" की रचनाएँ .......डा श्याम गुप्त ...
              

                     मेरे नवीनतम प्रकाशित  ब्रजभाषा काव्य संग्रह ..." ब्रज बांसुरी " ...की ब्रजभाषा में रचनाएँ  गीत, ग़ज़ल, पद, दोहे, घनाक्षरी, सवैया, श्याम -सवैया, पंचक सवैया, छप्पय, कुण्डलियाँ, अगीत, नवगीत आदि  मेरे  ब्लॉग .." हिन्दी हिन्दू हिंदुस्तान " ( http://hindihindoohindustaan.blogspot.com ) पर क्रमिक रूप में प्रकाशित की जायंगी ... .... 
        कृति--- ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा में विभिन्न काव्यविधाओं की रचनाओं का संग्रह )
         रचयिता ---डा श्याम गुप्त 
                     ---   सुषमा गुप्ता 
प्रस्तुत है .....भाव-अरपन .....चौदह.....बरवै छंद........

आदि शक्ति पद पंकज, धरि ध्यान,
बरवै छंद कहै चहूं, मन सुख मान |

जीवन नौका पापमय,पार न जाय,
श्याम भजे घनश्याम को, पार लगाय |

नश्वर माया लूटिकै, चोर कहायं ,
राम नाम जो लूटिहौ, पाप नसायं|

तेल पाउडर बेचिकें, अति सुखु पायं,
जनता हीरो कहि रही, वे इठ्लायं |

अरथहीन  तुकबंदी, हमहि न भाय,
कविता साँची करौ , मन हरखाय |

कत्था चूना पान मुख ,बहुरि सुहाय ,
अरबुद श्याम बने मुख,कछु न सुहाय |

बानी वृथा जो रसना, रस न बहाय ,
जगु जीते बानी सुघर, रस बरसाय |

कन  कन  में सो बसि  रह्यो, ढूंढ न पे,
मंदिर मस्जिद चरच में, ढूंढन  जाय |

पर पीरा में नहिं बहे, जे दृग नीर,
कहा श्याम दीदा धरे, जो बे पीर ||

मंगलवार, 1 अप्रैल 2014

एक प्रश्न

एक प्रश्न


दहेज़- प्रथा पर
कितने ही निबंध
लिखें होंगें उसने;
कितना ही बुरा
कहा होगा;
लेकिन 'वो'
कली फिर से मसल
दी गई;
नाम 'पूनम' हो या 'छवि'
या कुछ और;
कब रुकेगा
कत्लों का
यह दौर?पूछती
है हर बेटी
इस मूक समाज से;
जो विरोध में
आते हैं दहेज़-हत्या के
क्या निजी तौर पर वे
भी नहीं लेते 'दहेज़'?
एक प्रश्न
जिसका नहीं है
आज किसी के पास
संतोषजनक जवाब....

शिखा कौशिक 'नूतन '